यूट्यूब देखने के लिए इन Smart TV को लाएं घर और पाएं नॉन स्टॉप एंटरटेनमेंट का मजा

यूट्यूब सपोर्ट वाला स्मार्ट टीवी चाहिए? तो यहां जानिए Samsung, Vu, Philips, Toshiba, और Xiaomi जैसे ब्रांडेड मॉडल्स, जो गूगल टीवी, शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स के साथ आ रहे हैं।
बढ़िया यूट्यूब सपोर्टिड स्मार्ट टीवी
बढ़िया यूट्यूब सपोर्टिड स्मार्ट टीवी

आज के समय में स्मार्ट टीवी सिर्फ चैनल देखने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरा एंटरटेनमेंट हब बन चुका है। ऐसे में हर कोई यूट्यूब सपोर्टिड टीवी चाहता है, ताकि बड़े स्क्रीन पर वीडियो, म्यूज़िक, व्लॉग, न्यूज़ और लाइव कंटेंट का पूरा मज़ा ले सकें। इसके लिए अमेजन पर मौजूद YouTube सपोर्ट वाले स्मार्ट टीवी के बढ़िया विकल्प देख लें, जो जल्दी से ऐप चलाते हैं, बढ़िया वीडियो प्लेबैक, 4K कंटेंट सपोर्ट और वॉयस सर्च जैसी सुविधाओं के साथ बेहतर अनुभव देते हैं। ये पिक्चर और साउंड क्वालिटी में बेहतर होने के साथ-साथ पूरे परिवार के लिए आसान, स्मार्ट और मनोरंजक विकल्प भी हैं।

चलिए यूट्यूब सपोर्टिड टीवी के 5 विकल्प पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Vu 55 inch 4K QLED Smart TV

    वीयू का यह 55 इंच टीवी एक पावरफुल और फीचर-भरा स्मार्ट टेलीविजन है, जिसे शानदार पिक्चर, दमदार साउंड और स्मार्ट अनुभव के लिए डिज़ाइन किया है। इसमें 4K QLED डिस्प्ले मिलता है, जो 3840x2160 रेज़ोल्यूशन, 400 निट्स ब्राइटनेस और वाइड व्यूइंग एंगल के साथ साफ, रंगीन और चमकदार तस्वीर दिखाता है। डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG सपोर्ट की वजह से मूवी, स्पोर्ट्स और वेब सीरीज ज्यादा वास्तविक और सिनेमैटिक लगती हैं, वहीं MEMC और AI पिक्चर अपस्केलिंग तेज मूवमेंट वाले सीन को सहज बनाती है। यह 88 वॉट के पावरफुल साउंडबार के साथ आता है, जो डॉल्बी अट्मॉस, डीप बास और क्लियर डायलॉग के साथ थिएटर जैसा साउंड अनुभव देता है। क्रिकेट और सिनेमा मोड से आवाज कंटेंट के हिसाब से अपने आप बेहतर हो जाती है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह गूगल टीवी OS पर चलता है, जिसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब जैसे ऐप आसानी से चलते हैं और वॉयस कंट्रोल रिमोट से आप बोलकर टीवी चला सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Vu 
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3

    खूबियां 

    • एयरप्ले से आप अपने iPhone, iPad या मैक का वीडियो, फोटो और म्यूज़िक सीधे टीवी पर चला सकते हैं, जिससे बड़ी स्क्रीन पर देखने का मज़ा बढ़ जाता है।
    • AI प्रोसेसर अपने आप पिक्चर और साउंड को कंटेंट के हिसाब से बेहतर बनाता है।
    • 3-स्टार एनर्जी रेटिंग होने से यह टीवी साल में लगभग 182 यूनिट (kWh) बिजली खर्च करता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इंस्टॉलेशन मुफ्त नहीं होने और लैग होने की शिकायत की है।
    01
  • Philips 55 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    फिलिप्स का यह यूट्यूब सपोर्टिड 55 इंच टीवी उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन विकल्प है जो सिनेमैटिक पिक्चर, दमदार साउंड, सहज गेमिंग और स्मार्ट फीचर्स सब कुछ एक ही टीवी में चाहते हैं। इसमें डॉल्बी विजन, HDR10, HDR10+ और HLG सपोर्ट दिया गया है, जो हर सीन में ब्राइटनेस और डार्क एरिया को सही तरीके से बैलेंस करता है। तेज रोशनी वाले सीन ज्यादा चमकदार दिखते हैं और अंधेरे सीन में भी डिटेल साफ नजर आती है। वहीं 93-95% DCI-P3 वाइड कलर कवरेज के कारण रंग फीके नहीं लगते और बड़ी स्क्रीन पर थिएटर जैसा अनुभव मिलता है। अडैप्टिव बैकलाइट तकनीक आंखों पर कम ज़ोर डालती है, जिससे अंधेरे कमरे में भी लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर आंखें थकती नहीं हैं। इसकी 4K अल्ट्रा HD (3840×2160) QLED डिस्प्ले 120Hz HSR रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे तस्वीरें बहुत चमकदार, रंगीन और एक्शन सीन बेहद साफ और सहज दिखाई देते हैं। QLED+ टेक्नोलॉजी और वाइड कलर गैमट बैकलाइट की वजह से यह टीवी 1 बिलियन से ज़्यादा रंग दिखाने में सक्षम है, जिससे रंग ज़्यादा प्राकृतिक और असली जैसे लगते हैं। गेमिंग के लिए इसमें ALLM दिया गया है, जो इनपुट लैग को बहुत कम कर देता है। इससे गेम खेलते समय कंट्रोल तुरंत प्रतिक्रिया करता है और एक्शन बिल्कुल सही समय पर स्क्रीन पर दिखाई देता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Philips
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3

    खूबियां 

    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, IR पोर्ट और सैटेलाइट पोर्ट दिए गए हैं, जिससे सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल, ब्लू-रे प्लेयर और दूसरे डिवाइस आसानी से जोड़े जा सकते हैं।
    • इसमें 30W पावरफुल स्पीकर्स के साथ डॉल्बी अट्मॉस मिलता है, जो 3D सराउंड साउंड जैसा अनुभव देता है। 
    • 2GB RAM और 32GB स्टोरेज की वजह से ऐप सहज चलते हैं और स्टोरेज की कमी नहीं होती है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया की टीवी के चलने पर कुछ ऐप हैंग या अटक जाते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • TOSHIBA 50 inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    यह तोशिबा 50 इंच 4K टीवी एक भरोसेमंद और सुविधाओं वाला स्मार्ट टेलीविजन है, जो शानदार पिक्चर क्वालिटी, क्लियर साउंड और स्मार्ट कंट्रोल के साथ आता है। इसमें 24W ऑडियो आउटपुट के साथ डॉल्बी अट्मॉस और डॉल्बी डिजिटल मिलता है, जिससे आवाज ज्यादा गहरी और चारों तरफ फैली हुई महसूस होती है। ऑडियो इक्वलाइज़र और अलग-अलग साउंड मोड से आप अपनी पसंद के अनुसार आवाज सेट कर सकते हैं, जबकि लिप-सिंक अडजस्टमेंट से आवाज और वीडियो का तालमेल सही रहता है। इसकी 50 इंच डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के होने से रोजमर्रा की टीवी देखने पर साफ और सहजअनुभव देता है, जबकि 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल के कारण किसी भी कोने से देखने पर भी रंग और ब्राइटनेस सही रहती है। इस टीवी में Toshiba का REGZA इंजन ZR दिया गया है, जो हर फ्रेम को स्मार्ट तरीके से प्रोसेस करके कलर, कॉन्ट्रास्ट और शार्पनेस को बेहतर बनाता है। HDR10, HLG और डॉल्बी विजन सपोर्ट की वजह से ब्राइट सीन ज्यादा चमकदार और डार्क सीन ज्यादा डिटेल के साथ दिखते हैं। फिल्ममेकर मोड टीवी की अतिरिक्त प्रोसेसिंग बंद करके कंटेंट को बिल्कुल वैसा ही दिखाता है जैसा फिल्ममेकर ने बनाया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - TOSHIBA
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    •  MEMC तकनीक तेज़ मूवमेंट वाले सीन को सहज बनाती है, जिससे एक्शन फिल्म और स्पोर्ट्स ज्यादा फ्लो में नजर आते हैं।
    • गेमिंग के लिए इसमें VRR और ALLM दिया गया है, जो इनपुट लैग को कम करता है। 
    • अलग-अलग पिक्चर मोड्स जैसे सिनेमा, स्पोर्ट्स, गेम और एनर्जी सेविंग से आप कंटेंट के हिसाब से आसानी से सेटिंग बदल सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहको ने कुछ समय बाद टीवी खराब होना बताया है।
    03
  • Samsung 43 inch 4K Vista Ultra HD Smart LED TV

    सैमसंग का यह 43 इंच 4K अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी एक बेहतरीन यूट्यूब सपोर्टेड टेलीविजन है। इसमें क्रिस्टल प्रोसेसर 4K दिया गया है, जो किसी भी कंटेंट को 4K के क़रीब अपस्केल करके ज़्यादा क्लियर और शार्प बनाता है। 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840×2160) की वजह से इस Samsung टीवी में तस्वीरें बेहद शार्प, क्लियर और डिटेल से भरी हुई दिखाई देती हैं, क्योंकि इसमें फुल एचडी से चार गुना ज़्यादा पिक्सल होते हैं। इसके साथ HDR10+ टेक्नोलॉजी हर सीन के अनुसार ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को अपने आप एडजस्ट करती है, जिससे उजले हिस्से ज़्यादा ब्राइट और अंधेरे हिस्से ज़्यादा डीप दिखाई देते हैं। प्योरकलर फीचर रंगो को प्राकृतिक और बढ़िया बनाता है, जिससे चेहरे, प्रकृति और ऑब्जेक्ट्स असली जैसे लगते हैं। वहीं मेगा कॉन्ट्रास्ट लाइट और डार्क एरिया के बीच बेहतर बैलेंस बनाकर तस्वीर में गहराई जोड़ता है। इसके अलावा यूएचडी डिमिंग स्क्रीन को अलग-अलग ज़ोन में कंट्रोल करके ब्राइटनेस और शैडो को बेहतर करता है, जिससे हर फ्रेम ज़्यादा रियल, क्लियर और आंखों को सुकून देने वाला दिखाई देता है। इसमें सैमसंग टीवी प्लस दिया गया है, जहां आपको 100 से ज़्यादा फ्री टीवी चैनल बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Samsung 
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • 50 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और मोशन एक्सेलेरेटर की वजह से वीडियो बढ़िया चलता है, जिससे यूट्यूब वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होता है।
    • यह स्लिमफिट कैम के साथ आता है और इसमें सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी दी गई है, जो आपके डाटा और प्राइवेसी को सुरक्षित रखती है।
    • ब्लूटूथ ऑडियो सपोर्ट से आप वायरलेस हेडफोन या स्पीकर भी कनेक्ट कर सकते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी आवाज की गुणवत्ता को खास नहीं बताया है। 


    04
  • Xiaomi 43 inch X Ultra HD 4K Smart LED TV

    यह शाओमी 43 इंच 4K अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी शानदार पिक्चर क्वालिटी और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसकी डिस्प्ले क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए इसमें 4K डॉल्बी विज़न, HDR10 और HLG (हाइब्रिड लॉग गामा) का सपोर्ट दिया गया है, जो ब्राइट और डार्क सीन के बीच बेहतरीन बैलेंस बनाता है। विविड पिक्चर इंजन 2 और रियलिटी फ्लो MEMC टेक्नोलॉजी तेज मूवमेंट वाले सीन को भी सहज और ब्लर-फ्री बनाती है। इसके साथ वाइड कलर गैमट, 1.07 बिलियन कलर्स और डीसीआई-पी3 कलर स्पेस की वजह से रंग ज़्यादा गहरे, प्राकृतिक और सिनेमैटिक दिखाई देते हैं। इसमें 30 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है, जो कमरे को भर देने वाली आवाज देता है। डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस-एक्स और डीटीएस वर्चुअल एक्स टेक्नोलॉजी की मदद से आपको 3D और थिएटर जैसा साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। eARC(डॉल्बी एटमॉस पास-थ्रू) सपोर्ट के कारण आप साउंडबार या होम थिएटर से हाई-क्वालिटी ऑडियो का मज़ा ले सकते हैं। आप नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, ज़ी5 जैसे सभी पॉपुलर ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही गूगल असिस्टेंट की मदद से आप आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Xiaomi 
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट की वजह से वीडियो स्मूद चलता है, जिससे स्पोर्ट्स, मूवीज़ और यूट्यूब कंटेंट देखने में मज़ा आता है।
    • इसमें ब्लू-लाइट रिडक्शन टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम करती है, जिससे आप लंबे समय तक बिना थकान के टीवी देख सकते हैं। 
    • इसमें गूगल टीवी इंटरफेस दिया गया है, जो कंटेंट को आसान और स्मार्ट तरीके से सजेस्ट करता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि यह बूट होने में समय लगता है।
    05

बढ़िया यूट्यूब सपोर्टिड टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

यहां पर हमने अमेजन पर उपलब्ध Samsung, Vu, Philips, Toshiba, और Xiaomi जैसे ब्रांडेड टीवी के 5 मॉडल्स के फीचर्स, साइज, डिस्प्ले जैसे मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, जिनको आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुन सकते हैं -

टीवी मॉडल

स्क्रीन साइज

डिस्प्ले टाइप

रेज़ोल्यूशन

रिफ्रेश रेट

यूट्यूब सपोर्ट

Vu Vibe Series 55VIBE-DV

55 इंच

QLED

4K अल्ट्रा एचडी

60 Hz

हां

Philips 8100 Series 55PQT8100/94

55 इंच

QLED

4K अल्ट्रा एचडी

60 Hz

हां

Toshiba C350NP Series 50C350NP

50 इंच

LED

4K अल्ट्रा एचडी

60 Hz

हां

Samsung Crystal 4K Vista UA43UE81AFULXL

43 इंच

LED

4K अल्ट्रा एचडी

50 Hz

हां

Xiaomi X Series L43MB-AIN

43 इंच

LED

4K अल्ट्रा एचडी

60 Hz

हां

अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • यूट्यूब सपोर्टेड स्मार्ट टीवी क्या होता है?
    +
    यूट्यूब सपोर्टेड स्मार्ट टीवी वह टीवी होता है जिसमें इन-बिल्ट यूट्यूब ऐप मौजूद होता है। ऐसे टीवी में इंटरनेट कनेक्ट करके आप सीधे यूट्यूब वीडियो, शॉर्ट्स, लाइव स्ट्रीम और 4के कंटेंट बिना किसी एक्स्ट्रा डिवाइस के देख सकते हैं।
  • यूट्यूब देखने के लिए कौन-सा रेज़ोल्यूशन सबसे अच्छा है?
    +
    यूट्यूब के लिए 4K अल्ट्रा एचडी (3840×2160) रेज़ोल्यूशन सबसे अच्छा माना जाता है। इससे वीडियो ज़्यादा शार्प, क्लियर और डिटेल्ड दिखाई देता है, खासकर ट्रैवल, मूवी और म्यूज़िक वीडियो में।
  • क्या 60Hz रिफ्रेश रेट यूट्यूब के लिए ज़रूरी है?
    +
    हां, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट यूट्यूब वीडियो के लिए बेहतर माना जाता है। इससे वीडियो स्मूद चलता है, खासकर स्पोर्ट्स, व्लॉग्स और फास्ट मूवमेंट वाले कंटेंट में। 50Hz भी ठीक है, लेकिन 60Hz ज़्यादा स्मूद एक्सपीरियंस देता है।