Amazon के ये टॉप क्वालिटी 4K अल्ट्रा HD TVs पिक्चर क्लैरिटी में है कमाल

अमेजन से टॉप क्वालिटी 4K अल्ट्रा एचडी टीवी लेना चाहते हैं, तो यहां आप बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी वाले 4K टीवी, लेटेस्ट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, स्मार्ट फीचर्स, साउंड क्वालिटी और अलग-अलग बजट में मिलने वाले ऑप्शन देख लें।
अमेजन पर टॉप क्वालिटी 4K अल्ट्रा HD टीवी
अमेजन पर टॉप क्वालिटी 4K अल्ट्रा HD टीवी

अमेजन पर उपलब्ध टॉप क्वालिटी 4K अल्ट्रा HD टीवी आज घर बैठे शानदार पिक्चर क्वालिटी और सिनेमाघर जैसा अहसास देने के लिए बेहतरीन विकल्प बन चुके हैं। 4K अल्ट्रा एचडी टीवी में हाई रेज़ोल्यूशन, शार्प डिटेल्स, ब्राइट कलर्स और बेहतर कंट्रास्ट मिलता है, जिससे मूवी, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स और गेमिंग का मजा कई गुना बढ़ जाता है। यहां पर अलग-अलग ब्रांड्स, स्क्रीन साइज और लेटेस्ट फीचर्स वाले टॉप क्वालिटी 4K टीवी के विकल्प मौजूद हैं, जिनमें से आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही टीवी चुन सकते हैं। ये टीवी वॉयस कंट्रोल, बिल्ट-इन स्ट्रीमिंग ऐप्स, तेज़ प्रोसेसर और दमदार साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो एंटरटेनमेंट अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। 

आइए बजट से लेकर प्रीमियम रेंज तक के 4K अल्ट्रा HD टीवी के टॉप 5 विकल्प देख लें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • VW 65 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    यह वीडब्ल्यू 65 इंच 4K अल्ट्रा एचडी क्यूएलईडी टीवी शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और लेटेस्ट स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840 × 2160) दिया गया है, जिससे तस्वीरें बेहद साफ़ और डिटेल में दिखाई देती हैं। वहीं 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ इसमें ऑटो लो लेटेंसी मोड और वेरिएबल रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे गेमिंग के दौरान स्क्रीन स्मूद रहती है और लैग कम होता है। इसमें QLED डिस्प्ले के साथ फुल ऐरे लोकल डिमिंग और 10-बिट पैनल दिया गया है, जो बेहतर ब्राइटनेस, गहरे ब्लैक और ज़्यादा नेचुरल कलर्स दिखाता है। इसमें 1 बिलियन रंग, HDR10 सपोर्ट और MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे मूवी, स्पोर्ट्स और एक्शन सीन और भी स्मूद और वास्तविक लगते हैं। इसका बेज़ल-लेस डिज़ाइन टीवी को प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है। यह 65 इंच VW टीवी 48 वॉट की पावरफुल साउंड आउटपुट के साथ आता है, जिसमें 2.1 चैनल स्पीकर और सबवूफर शामिल है। डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट की वजह से आवाज़ साफ़, गहरी और चारों ओर से आती हुई महसूस होती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ब्रांड - VW 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी

    खूबियां 

    • इस टीवी का स्मार्ट प्लेटफॉर्म है, जो आपके देखने की आदत के हिसाब से मूवी, वेब सीरीज़ और वीडियो सजेस्ट करता है।
    • इसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, सोनीलिव, जियोसिनेमा, ज़ी5 जैसे लोकप्रिय ऐप्प साथ में मिलते हैं।
    • गूगल असिस्टेंट की मदद से आप अपनी आवाज़ से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि टीवी का रिमोट ठीक से काम नहीं कर रहा है।
    01
  • Lumio 55 inch 4K Ultra-HD Smart QLED TV

    लुमिनो ब्रांड का यह 55 इंच टीवी बॉस प्रोसेसर, 3GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी वजह से टीवी का बूट टाइम 2 गुना तेज़, नेटफ्लिक्स लोडिंग 2.8 गुना तेज़ और वाई-फाई स्पीड 2.1 गुना बेहतर मिलती है, जिससे ऐप्स स्मूद और बिना लैग के चलते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 55 इंच का QLED 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले (3840 × 2160) है, जिसे कंपनी डोप डिस्प्ले कहती है। इसमें 66 ब्लू एलईडी, 108% डी-सी-आई-पी3 और 79% रिक 2020 वाइड कलर गैमट मिलता है, जिससे रंग बेहद चमकीले, गहरे और प्राकृतिक दिखते हैं। 400 निट्स पीक ब्राइटनेस, हाई कलर एक्यूरेसी (डेल्टा-ई लगभग 1.44) और 1 बिलियन से ज्यादा रंगों के कारण पिक्चर क्वालिटी प्रीमियम लगती है। इसमें 30 वॉट आउटपुट के साथ क्वाड ड्राइवर स्पीकर्स दिए गए हैं, जिसमें डीजीएस साउंड टेक्नोलॉजी, डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट की वजह से आवाज चारों ओर से आती हुई महसूस होती है। इसका 960 मिलीलीटर का बड़ा स्पीकर कैविटी डिज़ाइन साउंड को और ज्यादा क्लियर, डीप और दमदार बनाता है, जिससे मूवी और म्यूज़िक का अनुभव सिनेमाघर जैसा हो जाता है। साथ ही इसकी एडवांस डॉल्बी विज़न टेक्नोलॉजी हर सीन के हिसाब से ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और रंगों को अपने आप एडजस्ट करती है। इससे पिक्चर ज्यादा वास्तविक, डीप और सिनेमैटिक दिखती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Lumio 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी (एंड्रॉइड 11)

    खूबियां 

    • एचएलजी तकनीक से लाइव कंटेंट, जैसे स्पोर्ट्स और टीवी चैनल, ज्यादा ब्राइट और क्लियर दिखते हैं।
    • यह टीवी हाई-एंड गेमिंग कंसोल, साउंडबार और अन्य डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है।
    • इसकी 4K AI अपस्केलिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लो-रेज़ोल्यूशन वीडियो को 4K क्वालिटी के करीब ले आता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने लेख लिखे जाने तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Hisense 55 inch 4K Ultra HD QLED TV

    यह हाइसेंस 55 इंच टीवी 4K अल्ट्रा HD क्यूएलईडी टीवी एक प्रीमियम फीचर्स से लैस स्मार्ट टेलीविजन है, जो शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और एडवांस गेमिंग व स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें 48 वॉट के पावरफुल स्पीकर्स दिए गए हैं, जो डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी एमएस12, डीटीएस एक्स, एनआईसीएएम और एमपीईजी-एच जैसी एडवांस साउंड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा यूज़र इक्वलाइज़र, टीवी मोड, ईज़ीप्ले 2.0 और वाइसा साउंडसेंड जैसे फीचर्स से आप साउंड को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं, जिससे मूवी, म्यूज़िक और गेमिंग का मज़ा और बढ़ जाता है। डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की बात करें, तो इसमें क्वांटम डॉट क्यूएलईडी टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर कंट्रास्ट और वाइब्रेंट कलर्स देती है। साथ ही इसमें AI 4K अपस्केलर और AI HDR अपस्केलर मौजूद है, जो लो क्वालिटी कंटेंट को भी बेहतर बनाकर दिखाता है। इसकी 55 इंच डिस्प्ले 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840 × 2160) के साथ बेहद साफ़, शार्प और डिटेल्ड तस्वीरें दिखाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Hisense 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - VIDAA U

    खूबियां 

    • इसमें मौजूद 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, वेरिएबल रिफ्रेश रेट और ऑटो लो लेटेंसी मोड की वजह से गेमिंग और फास्ट मूवमेंट वाले सीन स्मूद दिखते हैं और लैग कम होता है।
    • 4000:1 नेटिव कंट्रास्ट रेशियो और हाई ब्राइटनेस की वजह से ब्राइट और डार्क दोनों सीन में अच्छा बैलेंस मिलता है।
    • यह टीवी विडा AI टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें AI पिक्चर और AI सीनारियो जैसे फीचर्स हैं, जो कंटेंट के हिसाब से पिक्चर सेटिंग अपने आप एडजस्ट कर देते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी कार्यक्षमता और स्पीड को धीमा होना बताया है।
    03
  • TCL 55 inch 4K Ultra HD QLED TV

    टीसीएल ब्रांड का यह 55 इंच 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट टीवी गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें 3GB रैम व 32JB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप तेज़ी से खुलते हैं और मल्टीटास्किंग स्मूद और बढ़िया रहती है। आप इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, ज़ी5 और अन्य लोकप्रिय ऐप्स आसानी से चला सकते हैं और रोजाना नए-नए कंटेंट का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसमें चार कोर वाला 64-बिट प्रोसेसर दिया गया है, जो टीवी को तेज़ और स्मूद बनाता है। इससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं, मेन्यू में लैग नहीं होता है और मल्टीटास्किंग आसानी से हो जाती है। साथ ही एलेक्सा सपोर्ट होने से आप वॉइस कमांड देकर इस TCL टीवी को ऑन-ऑफ करने या कंटेंट चलाने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। यह 35 वॉट साउंड आउटपुट के साथ आता है जिसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया हुआ है, जिससे आवाज़ दमदार, साफ़ और चारों ओर से आती हुई महसूस होती है। मूवी, वेब सीरीज़ और गेमिंग के दौरान यह साउंड एक्सपीरियंस को और ज्यादा इमर्सिव बना देता है। वहीं 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ यह टीवी 55 इंच वेरिएबल रिफ्रेश रेट (144 हर्ट्ज़ तक) और डीएलजी 240 हर्ट्ज़ को सपोर्ट करता है, जिससे तेज़ एक्शन सीन और गेमिंग के दौरान स्क्रीन स्मूद रहती है और लैग कम होता है। इसका मेटैलिक बेज़ल-लेस डिज़ाइन टीवी को बेहद स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देता है

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - TCL 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी 

    खूबियां 

    • यह टीवी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और सालाना लगभग 180 यूनिट बिजली खर्च करता है।
    • इसमें AiPQ प्रोसेसर मौजूद है, जो कंटेंट को समझकर पिक्चर क्वालिटी को अपने आप बेहतर बनाता है। 
    • गेमिंग के लिए इसमें गेम मास्टर, 288 हर्ट्ज़ गेम एक्सीलरेटर, ऑटो लो लेटेंसी मोड और मल्टीपल आई केयर फीचर्स दिए गए हैं, जो आंखों पर ज़ोर कम करते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इस टीवी की स्क्रीन दो महीने के अंदर ही झिलमिलाने की शिकायत की है।
    04
  • TOSHIBA 55 inch 4K Ultra HD QLED TV

    तोशिबा का यह 55 इंच टीवी बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और एडवांस गेमिंग व स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840 × 2160) दिया गया है, जिससे तस्वीरें बेहद साफ़, शार्प और डिटेल में दिखाई देती हैं। हाई रिफ्रेश मोड और वेरिएबल रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ की वजह से तेज मूवमेंट वाले सीन, स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान स्क्रीन स्मूद रहती है और लैग कम होता है। डिस्प्ले क्वालिटी की बात करें, तो इसमें QLED टेक्नोलॉजी के साथ फुल ऐरे लोकल डिमिंग दी गई है, जो ब्राइट और डार्क हिस्सों को बेहतर कंट्रोल करके गहरा ब्लैक और शानदार कंट्रास्ट दिखाती है। इसमें 400 निट्स ब्राइटनेस, 8-बिट + एफआरसी कलर डेप्थ और 1 बिलियन रंगों का सपोर्ट मिलता है, जिससे कलर्स ज्यादा प्राकतिक और वाइब्रेंट नजर आते हैं। यह TOSHIBA टीवी डॉल्बी विज़न, HDR10+ और AI 4K अपस्केलिंग को सपोर्ट करता है, जिससे कम रेज़ोल्यूशन वाला कंटेंट भी बेहतर क्वालिटी में दिखाई देता है। इसके साथ AI पिक्चर ऑप्टिमाइज़र, ज़ेडआर क्लैरिटी और AI ऑटो व्यू प्रो तकनीक कंटेंट और रोशनी के हिसाब से पिक्चर सेटिंग अपने आप एडजस्ट करती हैं। इसमें रेग्ज़ा इंजन ज़ेडआर इंटेलिजेंस दिया गया है, जो पिक्चर और परफॉर्मेंस को स्मार्ट तरीके से बेहतर बनाता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - TOSHIBA
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी 

    खूबियां 

    • इसमें मल्टीपल साउंड मोड्स हैं, जिससे आप मूवी, म्यूज़िक या स्पोर्ट्स के हिसाब से साउंड को कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
    • हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल की सुविधा होने से आप बिना रिमोट के भी टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • इसमें स्क्रीन शेयरिंग के कई विकल्प हैं, जैसे क्रोमकास्ट, मिराकास्ट, डीएलएनए और एयरप्ले, जिससे  मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप का कंटेंट आसानी से टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि कभी-कभी सॉफ्टवेयर में कुछ दिक्कतें और मामूली विजुअल खामियां आ सकती हैं।
    05

अमेजन पर 4K अल्ट्रा HD टीवी के टॉप 5 मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

यहां पर हमने अमेजन पर उपलब्ध VW, Lumio, Hisense, TCL और Toshiba जैसे ब्रांडेड 4K अल्ट्रा HD टीवी के टॉप 5 मॉडल्स के फीचर्स, साइज, डिस्प्ले और रेज़ोल्यूशन जैसे मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, जिनको आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुन सकते हैं - 

टीवी मॉडल

डिस्प्ले और रेज़ोल्यूशन

साउंड आउटपुट

स्मार्ट फीचर्स

VW 65GQ1 (165 सेमी / 65″)

QLED 4K UHD, 60 Hz, ALLM/VRR

48 W, 2.1 चैनल, डॉल्बी ऑडियो

गूगल टीवी, वॉचलिस्ट, असिस्टेंट, स्क्रीन शेयरिंग, ऐप्स

Lumio Vision 7 (55″)

QLED 4K UHD, DOPE डिस्प्ले, 60 Hz, HDR, डॉल्बी विज़न

30 W, क्वाड ड्राइवर, डॉल्बी ऑडियो/एटमॉस

गूगल टीवी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, क्रोमकास्ट, AI फीचर्स

Hisense E75Q (55″)

QLED 4K UHD, 60 Hz, Dolby Vision, HDR10+

48 W, डॉल्बी एटमॉस, DTS X, रेग्जा ऑडियो

VIDAA TV, वॉइस कंट्रोल, स्क्रीन शेयर, एयरप्ले2, ऐप्स

TCL 55T8C (55″)

QLED 4K UHD, 144 Hz Motion, HDR, AI प्रोसेसर

35 W, डॉल्बी एटमॉस

गूगल टीवी, स्क्रीन मिररिंग, Alexa, गेम मास्टर

Toshiba 55M550NP (55″)

QLED 4K UHD, 120 Hz VRR, Dolby Vision

49 W, 2.1 चैनल, रेग्जा वूफर, डॉल्बी एटमॉस

गूगल टीवी, AI पिक्चर, स्क्रीन शेयर, गेम मोड

अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 4K अल्ट्रा HD टीवी क्या होता है?
    +
    4K अल्ट्रा HD टीवी में 3840 × 2160 पिक्सल की रेज़ोल्यूशन होती है, जो सामान्य HD टीवी से चार गुना ज़्यादा डिटेल दिखाती है। इससे पिक्चर बहुत साफ़, शार्प और जीवंत दिखती है।
  • अमेजन पर 4K टीवी लेते समय किन फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    अमेजन पर टीवी लेते समय स्क्रीन साइज, पिक्चर टेक्नोलॉजी (QLED/LED), HDR सपोर्ट, रिफ्रेश रेट, साउंड टेक्नोलॉजी (Dolby), स्मार्ट फीचर्स (Google TV/Apps), कनेक्टिविटी (HDMI/USB/Wi-Fi) आदि फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए।
  • 4K HDR और डॉल्बी विज़न का टीवी में क्या फायदा है?
    +
    HDR (High Dynamic Range) पिक्चर में ब्राइट और डार्क हिस्सों का बैलेंस बेहतर बनाता है, जबकि डॉल्बी विज़न हर सीन के हिसाब से ब्राइटनेस और कलर्स को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है, जिससे विज़ुअल अनुभव और भी शानदार हो जाते हैं।