पॉवरफुल प्रोसेसर वाले इन Laptops में एक क्लिक के साथ करें कई काम

मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल प्रोसेसर वाले लैपटॉप की तलाश है? यहां तेज परफॉर्मेंस वाले, लेटेस्ट इंटेल और AMD प्रोसेसर, ज्यादा रैम स्टोरेज, सहज मल्टीटास्किंग, ऑफिस वर्क, स्टडी, कोडिंग और एंटरटेनमेंट के लिए बढ़िया लैपटॉप देख लें।
मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल प्रोसेसर वाले लैपटॉप
मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल प्रोसेसर वाले लैपटॉप

आज के डिजिटल दौर में मल्टीटास्किंग हर यूजर की जरूरत बन चुकी है। चाहे एक साथ कई सॉफ्टवेयर चलाने हों, हैवी ब्राउज़िंग करनी हो, ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन क्लासेस हो या फिर फोटो-वीडियो एडिटिंग जैसे काम के लिए पावरफुल प्रोसेसर वाले लैपटॉप सबसे बेहतर विकल्प साबित होते हैं। दमदार प्रोसेसर न सिर्फ लैपटॉप की स्पीड को बेहतर बनाता है, बल्कि बिना लैग या हैंग हुए स्मूद परफॉर्मेंस भी देता है। इस लेख में आप ऐसे ही पॉवरफुल प्रोसेसर वाले लैपटॉप के ब्रांडेड विकल्प देख सकते हैं, जो हाई परफॉर्मेंस, बेहतर एफिशिएंसी और लंबे समय तक भरोसेमंद उपयोग के लिए जाने जाते हैं। ये HP, Apple, Dell, Lenovo और Acer ब्रांड के बढ़िया मॉडल आपले काम को और ज़्यादा तेज और आसान बना देंगे। 

चलिए पॉवरफुल प्रोसेसर वाले लैपटॉप के विकल्प पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • HP 14, Intel Core Ultra 7 155H Laptop

    यह HP 14 एक आधुनिक, हल्का और तेज़ परफॉर्मेंस देने वाला लैपटॉप है, जिसे खास तौर पर पढ़ाई, ऑफिस और रोजमर्रा के कामों के लिए बनाया गया है। इसमें इंटेल कोर अल्ट्रा 7 155H प्रोसेसर दिया गया है, जो बहुत तेज है और एक साथ कई काम बिना हैंग हुए आसानी से कर सकता है। इसके साथ 24GB रैम और 1TB SSD स्टोरेज मिलती है, जिससे लैपटॉप की स्पीड काफी तेज रहती है और फाइलें जल्दी ओपन व सेव होती हैं। यह विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें MS ऑफिस होम 2024 पहले से इंस्टॉल मिलता है, जिससे वर्ड, एक्सेल और पॉवरपॉइंट जैसे जरूरी ऑफिस के काम तुरंत किए जा सकते हैं। इसमें 14 इंच की फुल HD (1920×1080) माइक्रो-एज, एंटी-ग्लेयर स्क्रीन दी गई है, जो साफ और शार्प विज़ुअल देती है और आंखों पर कम ज़ोर डालती है। Intel Arc Graphics की वजह से वीडियो देखना, प्रेज़ेंटेशन बनाना और हल्का ग्राफिक काम आसानी से किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - HP 
    • मॉडल नाम - HP Laptop
    • स्क्रीन की साईज़ - 35.6 सेंटीमीटर 
    • सीपीयू मॉडल - इंटेल कोर अल्ट्रा 7
    • रैम मेमोरी साइज - 24GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • सीपीयू स्पीड - 4.8 GHz 

    खूबियां 

    • वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 1080p FHD कैमरा, डुअल माइक्रोफोन और डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे ऑनलाइन मीटिंग और क्लास के दौरान आवाज और वीडियो दोनों साफ रहते हैं।
    • बैकलिट कीबोर्ड होने के कारण कम रोशनी में भी टाइपिंग आराम से की जा सकती है।
    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB टाइप-A, USB टाइप-C, HDMI पोर्ट, Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.4 जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे बाहरी डिवाइस और इंटरनेट कनेक्शन आसानी से जुड़ जाते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने लेख लिखने तक कोई कमी नहीं बताई।
    01
  • Apple 2024 MacBook Air 13 Laptop

    एप्पल का यह 2024 MacBook Air (13-इंच) एक बेहद पतला, हल्का और शक्तिशाली लैपटॉप है, जिसे नए M3 चिप के साथ और भी तेज बनाया गया है। यह उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है जो काम और मनोरंजन दोनों के लिए एक प्रीमियम और भरोसेमंद डिवाइस चाहते हैं। इसमें 13.6 इंच की लिक्वीड रेटिना डिस्प्ले दिया गया है, जो 1 बिलियन रंगों को सपोर्ट करता है, जिससे फोटो, वीडियो और टेक्स्ट बेहद साफ़, चमकदार और नेचुरल दिखाई देते हैं। इसकी स्क्रीन आंखों को आराम देने वाली है और लंबे समय तक काम करने के लिए बहुत बढ़िया है। इस मैकबुक एयर में Apple M3 चिप दी गई है, जिसमें 8-कोर CPU और 10-कोर GPU तक का सपोर्ट मिलता है, जिससे लैपटॉप बहुत तेज़ी से काम करता है। मल्टीटास्किंग, ऑफिस वर्क, वीडियो एडिटिंग, डिजाइनिंग और पढ़ाई जैसे काम बिना रुकावट के आसानी से किए जा सकते हैं। इसमें दी गई 16GB यूनिफाइड मेमोरी और 512GB SSD स्टोरेज ऐप्स को तेज़ी से खोलने और डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करती है। macOS ऑपरेटिंग सिस्टम के कारण माइक्रोसॉफ्ट 365 और अडोबी क्रिएटिव क्लाउड जैसे ऐप भी बहुत स्मूद और तेज चलते हैं। यह 1 सेमी से थोड़ा ज्यादा पतला और बेहद हल्का लैपटॉप है, जिससे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। वहीं इसकी 18 घंटे तक चलने वाली बैटरी लाइफ है, जो पूरे दिन बिना चार्जर के काम करने की सुविधा देती है। इसमें तीन माइक्रोफोन और चार स्पीकर्स दिए गए हैं, जो स्पेटियल ऑडियो के साथ शानदार साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Apple 
    • मॉडल नाम - MacBook Air
    • स्क्रीन की साईज़ - 13.6 इंच
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - मैक ओएस
    • ग्राफिक्स कोप्रोसेसर - एप्पल इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स

    खूबियां 

    • इसके बैकलिट कीबोर्ड और टच ID से टाइपिंग सुरक्षित और आसान हो जाती है।
    • यह लैपटॉप दूसरे Apple डिवाइसेज़ के साथ बेहतरीन तरीके से काम करता है। 
    • ऑनलाइन मीटिंग के लिए इसमें 1080p फेस टाइम HD कैमरा है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने डिलीवरी में ज्यादा टाइम लगना बताया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Dell Dell 14 Plus 2-in-1, Ryzen AI Laptop

    डैल 14 प्लस 2-in-1 एक शक्तिशाली और मल्टी-टास्किंग लैपटॉप है, जो उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प है जो कार्यक्षमता के साथ-साथ अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करना चाहते हैं। यह लैपटॉप AMD Ryzen AI R7-350 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 8 कोर और 5.0 GHz तक की स्पीड मिलती है, जिससे ऑफिस वर्क, स्टडी, मल्टीटास्किंग और क्रिएटिव काम बहुत बढ़िया तरीके से किए जा सकते हैं। इसमें 16GB LPDDR5X रैम और 1TB SSD स्टोरेज दी गई है, जो तेज स्पीड, जल्दी बूट होने और बड़े डेटा को आराम से संभालने में मदद करती है। इसकी 14 इंच की FHD+ (16:10) टच डिस्प्ले बहुत खास है, जो 300 निट्स ब्राइटनेस और कम्फर्ट व्यू टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जिससे आंखों पर कम ज़ोर पड़ता है। यह एक 2-in-1 लैपटॉप है, यानी इसे आप लैपटॉप और टैबलेट दोनों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ में Dell एक्टिव पेन सपोर्ट मिलता है, जो नोट्स बनाने, ड्रॉइंग और प्रेज़ेंटेशन के लिए बहुत उपयोगी है। AMD Radeon ग्राफ़िक्स की वजह से वीडियो, प्रेज़ेंटेशन और ग्राफिक से जुड़े काम अच्छे से हो जाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Dell 
    • मॉडल नाम - DB04255
    • स्क्रीन की साईज़ - 14 सेंटीमीटर 
    • हार्ड डिस्क साइज - 1TB 
    • सीपीयू मॉडल - राइज़ेन 7
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • ग्राफिक्स कोप्रोसेसर - इंटीग्रेटेड 

    खूबियां 

    • इसमें बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है, जिससे कम रोशनी में भी टाइपिंग आसान रहती है.
    • फिंगरप्रिंट रीडर से लैपटॉप सुरक्षित और जल्दी अनलॉक हो जाता है। 
    • यह लैपटॉप विंडोज 11 होम और एमएस ऑफिस होम और स्टूडेंट 2024 के साथ आता है, जिससे पढ़ाई और ऑफिस का काम तुरंत शुरू किया जा सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने लेख लिखने तक कोई खास कमी नहीं बताई।
    03
  • Lenovo LOQ Intel Core i7 Gaming Laptop

    लेनोवो का यह AI Gaming Laptop एक दमदार और हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप है, जो पॉवरफुल प्रोसेसर के साथ आता है। इसको खास तौर पर गेमिंग, डेवलपमेंट और एंटरटेनमेंट के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें इंटेल कोर i7-13650HX प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 14 कोर और 20 थ्रेड्स हैं, जिससे भारी गेम, कोडिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग बहुत स्मूद तरीके से होती है। इसमें हाइपरचैम्बर कूलिंग सिस्टम है, जिसमें डुअल फैन और एडवांस थर्मल डिज़ाइन दिया गया है। यह सिस्टम लैपटॉप को ठंडा रखता है, ज्यादा पावर देता है और शोर भी कम करता है। साथ ही इसमें Lenovo AI इंजन + और LA1 AI चिप दी गई है, जो सिस्टम परफॉर्मेंस को अपने आप ऑप्टिमाइज़ करती है और गेमिंग के दौरान बेहतर FPS देती है। यह विंडोज 11 होम और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस होम 2024 के साथ आता है, जिससे काम और गेमिंग दोनों तुरंत शुरू किए जा सकते हैं। इसका NVIDIA GeForce RTX 4060 (8GB GDDR6) ग्राफ़िक्स नए-नए AAA गेम, 3D रेंडरिंग और AI-आधारित कामों को आसानी से संभालता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Lenovo 
    • मॉडल नाम - LOQ
    • स्क्रीन की साईज़ - 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - इंटेल कोर i7
    • रैम मेमोरी साइज - 24GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • यह 24GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज के साथ है, जो तेज बूट, फास्ट ऐप लोडिंग और बेहतर स्पीड देता है।
    • इस लैपटॉप की 15.6 इंच की फुल HD IPS डिस्प्ले बहुत शानदार है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 100% sRGB कलर और 300 निट्स ब्राइटनेस मिलती है।
    • G-Sync सपोर्ट की वजह से स्क्रीन टियरिंग कम होती है और गेमिंग एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि यह लैपटॉप बहुत जल्दी गर्म हो जाता है।


    04
  • acer Nitro Lite 16, Intel Core i7 Processor Laptop

    बिज़नेस, एंटरटेनमेंट और गेमिंग जैसे मल्टीटास्किंग के लिए आप इस acer लैपटॉप को ले सकते हैं। इसमें इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज स्पीड और शानदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसके साथ NVIDIA GeForce RTX 3050 (6GB GDDR6) ग्राफिक्स कार्ड मिलता है, जिससे गेम, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक्स से जुड़े काम बढ़िया और बेहतर क्वालिटी में किए जा सकते हैं। यह 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आता है, जिससे सिस्टम जल्दी बूट होता है और ऐप्स तेज़ी से चलते हैं। इसकी 16 इंच की WUXGA (1920×1200) IPS डिस्प्ले 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इससे गेमिंग के दौरान मूवमेंट बहुत सहज दिखाई देती हैं और वीडियो देखने का अनुभव भी शानदार रहता है। Acer की कॉम्फीव्यू एंटी-ग्लेयर टेक्नोलॉजी आंखों पर कम दबाव डालती है, जिससे लंबे समय तक काम या गेम खेलना आरामदायक होता है। इसका 16:10 आस्पेक्ट रेशियो ज्यादा स्क्रीन स्पेस देता है, जो मल्टीटास्किंग और प्रोफेशनल कामों के लिए उपयोगी है। डिज़ाइन की बात करें तो इसका व्हाइट कलर प्रीमियम और अलग लुक देता है, जबकि लगभग 1.95 किलो वजन होने से यह एक पोर्टेबल लैपटॉप है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - acer 
    • मॉडल नाम - नाइट्रो लाइट 16
    • स्क्रीन की साईज़ - 16 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - कोर i7
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • इसमें Acer का बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है, जिससे कम रोशनी में भी टाइपिंग आसान रहती है। 
    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB 3.2 पोर्ट्स दिए गए हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बैटरी बैकअप को बढ़िया नहीं बताया है।


    05

अमेजन पर मौजूद बढ़िया पॉवरफुल प्रोसेसर वाले लैपटॉप के 5 मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी  

यहां पर हमने अमेजन पर उपलब्ध दमदार प्रोसेसर वाले लैपटॉप 5 मॉडल्स के फीचर्स के मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, जो शानदार अनुभव देते हैं। इन खूबियों के आधार पर आप अपने लिए बढ़िया सा लैपटॉप ले सकते हैं।

लैपटॉप मॉडल

प्रोसेसर

रैम 

स्टोरेज

किसके लिए बेहतर

HP 14 (Core Ultra 7)

इंटेल कोर अल्ट्रा 7 155H

24GB 

1TB 

स्टूडेंट्स, ऑफिस, मल्टीटास्किंग

Apple MacBook Air M3 (2024)

Apple M3 Chip

16GB 

512GB 

प्रीमियम काम, बैटरी, iPhone यूज़र्स

Dell 14 Plus 2-in-1

AMD Ryzen AI R7-350

16GB 

1TB 

टच, नोट्स, स्टडी + ऑफिस

Lenovo LOQ AI Gaming

इंटेल कोर  i7-13650HX

24GB 

512GB 

हाई-एंड गेमिंग, डेवलपमेंट

Acer Nitro Lite 16

इंटेल कोर  i7-13620H

16GB 

512GB 

मिड-लेवल गेमिंग, एंटरटेनमेंट


अगर आप लैपटॉप के अलावा, स्मार्टवॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मल्टीटास्किंग के लिए लैपटॉप में कौन-सा प्रोसेसर सबसे अच्छा होता है?
    +
    मल्टीटास्किंग के लिए ऐसे प्रोसेसर सबसे अच्छे माने जाते हैं जिनमें ज्यादा कोर और थ्रेड्स हों। जैसे इंटेल कोर i7 / i9, AMD Ryzen 7 / 9 और Apple M-Series (M2, M3)। ये प्रोसेसर एक साथ कई ऐप्स, ब्राउज़र टैब, सॉफ्टवेयर और बैकग्राउंड टास्क को बिना स्लो हुए संभाल सकते हैं।
  • क्या सिर्फ प्रोसेसर से मल्टीटास्किंग बेहतर होती है?
    +
    नहीं, सिर्फ प्रोसेसर ही नहीं बल्कि RAM और SSD भी उतनी ही ज़रूरी होती है। अच्छे मल्टीटास्किंग अनुभव के लिए कम से कम 16GB RAM और SSD स्टोरेज होना चाहिए। प्रोसेसर तेज हो लेकिन RAM कम हो तो लैपटॉप फिर भी स्लो हो सकता है।
  • Apple M-Series और Intel/AMD प्रोसेसर में मल्टीटास्किंग के लिए क्या फर्क है?
    +
    एप्पल M-Series प्रोसेसर (जैसे M3) बैटरी बचत और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, खासकर ऑफिस वर्क और क्रिएटिव टास्क में। वहीं इंटेल और AMD प्रोसेसर ज्यादा सॉफ्टवेयर कम्पैटिबिलिटी, गेमिंग और कस्टम अपग्रेड के लिए बेहतर माने जाते हैं। दोनों ही मल्टीटास्किंग में बहुत अच्छे हैं, फर्क सिर्फ उपयोग के तरीके का है।