Amazon पर उपलब्ध 5 बढ़िया फ्लैट स्क्रीन LED TV स्मार्ट फीचर्स के साथ देंगे 4K पिक्चर क्वालिटी

अमेजन पर कई फ्लैट स्क्रीन LED TV उपलब्ध हैं जिनमें 4K रिजोल्यूशन और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इन टीवी में गूगल अस्सिटेंट, ऐप सपोर्ट और स्क्रीन मिररिंग जैसी सुविधाएं होती हैं, जिससे यूजर आसानी से ऑनलाइन कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं और बेहतर मनोरंजन अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
अमेजन पर 5 बढ़िया फ्लैट स्क्रीन एलईडी टीवी
अमेजन पर 5 बढ़िया फ्लैट स्क्रीन एलईडी टीवी

आज के समय में फ्लैट स्क्रीन एलईडी टीवी केवल टीवी देखने का साधन नहीं रह गए हैं बल्कि यह एक पूरा स्मार्ट एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बन चुका है। Amazon पर कई ऐसे स्मार्ट LED TV उपलब्ध हैं जो शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ लेटेस्ट स्मार्ट फीचर्स भी देते हैं। इन टीवी में 4K UHD रिजोल्यूशन होता है जिससे तस्वीर अधिक साफ और डिटेल्ड दिखाई देती है। कई मॉडल गगूल टीवी, फायर टीवी या वेबओएस जैसे स्मार्ट प्लेटफॉर्म के साथ आते हैं जिनसे OTT और YouTube जैसे स्ट्रीमिंग ऐप आसानी से चलाए जा सकते हैं। इसके अलावा इनमें गूगल अस्सिटेंट, Alexa या वॉइस कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं जिससे यूजर केवल आवाज से टीवी नियंत्रित कर सकते हैं। कुछ टीवी में क्रोमकास्ट या स्क्रीन मिररिंग सपोर्ट भी होता है जिससे मोबाइल से कंटेंट सीधे टीवी पर देखा जा सकता है। इन सुविधाओं के कारण फ्लैट स्क्रीन एलईडी टीवी घर के मनोरंजन अनुभव को अधिक मार्डन और सुविधाजनक बनाते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया फ्लैट एलईडी टीवी मॉडल्स और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 127 cm (50 Inch) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    4K रिज़ॉल्यूशन वाला यह 50 इंच का स्मार्ट टीवी स्क्रीन साफ और डिटेल वाली तस्वीर दिखाता है। बड़े साइज के कारण फिल्में, स्पोर्ट्स या वेब सीरीज़ देखते समय दृश्य ज्यादा स्पष्ट और आकर्षक दिखाई देते हैं। इसमें MEMC और 4K HDR सपोर्ट दिया गया है, जो तेज़ चलने वाले सीन में भी तस्वीर को ज्यादा स्मूथ और साफ बनाए रखने में मदद करता है। इस टीवी में 24 W के स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज ज्यादा साफ और संतुलित सुनाई देती है। अगर आप फिल्म या मैच देखते हैं तो डायलॉग और बैकग्राउंड साउंड दोनों ठीक से सुनाई देते हैं। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ Netflix, Prime Video और दूसरे कई ऐप आसानी से चलाए जा सकते हैं। क्रोमकास्ट की मदद से मोबाइल का वीडियो या फोटो सीधे टीवी स्क्रीन पर दिखाया जा सकता है। साथ ही HDMI और USB पोर्ट की वजह से सेट टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या हार्ड ड्राइव भी आसानी से जोड़े जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {L50FG}
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 24 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मनोरंजन से जुड़ा ढेर सारा कंटेंट स्टोर करके रखने के लिए 32GB स्टोरेज स्पेस
    • थिएटर जैसी सराउंड साउंड के लिए डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी इंस्टालेशन में देरी होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Sony BRAVIA 3 Series 139 cm (55 Inch) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV

    बड़ी स्क्रीन पर फिल्में, गेम्स और ऑनलाइन कंटेंट देखने का अनुभव अलग ही होता है। Sony का यह 55 इंच टीवी इसी जरुरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका 3840x2160 रेजोल्यूशन और पावरफुल पिक्चर प्रोसेसर सामान्य वीडियो को भी अधिक साफ और स्पष्ट रूप में दिखाने की कोशिश करता है, जिससे हर दृश्य में बारीकियां बेहतर दिखाई देती हैं। Triluminos PRO तकनीक रंगों को अधिक नैचुरल बनाती है, इसलिए विजुअल ज्यादा बढ़िया महसूस होते हैं। MotionFlow XR फीचर तेज गति वाले दृश्यों को अधिक सहज बनाती है, जिससे गेम्स या एक्शन फिल्म देखते समय धुंधलापन कम दिखाई देता है। इसमें 20 वॉट की साउंड आउटपुट वाले स्पीकर लगे हैं, जिनके साथ डॉल्बी एट्मॉस का सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज कमरे में अधिक संतुलित और प्रभावशाली सुनाई देती है। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के चलते अलग-अलग तरह का कंटेंट और ऐप्स आसानी से देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-55S30B}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • कमरे की रोशनी के हिसाब से पिक्चर और साउंड को खुद से एडजस्ट करने वााला एंबिएंट ऑप्टिमाइजेशन फीचर
    • गूगल अस्सिटेंट की मदद से टीवी को बोलकर कंट्रोल करने के लिए बिल्ट-इन माइक

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 108 cm (43 Inch) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV

    यह विजन AI 4K टीवी रंगों की गहराई के साथ में एकदम क्लियर पिक्चर अनुभव प्रदान करता है। इसमें क्वांटम डोट आधारित 4K स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840x2160 है। यह तकनीक पिक्चर में गहरे रंग और अधिक स्पष्टता देने में मदद करती है। क्वांटम HDR और HDR10+ सपोर्ट उजले और गहरे दोनों तरह के दृश्यों में संतुलन बनाए रखती है, जिससे हर दृश्य ज्यादा असली जैसा दिखाई देता है। इस Samsung TV में 20 वॉट ऑडियो आउटपुट के साथ एडप्टिव साउंड फीचर का सपोर्ट मिलता हैं, जो स्क्रीन पर चल रहे सीन के अनुसार आवाज को संतुलित करने की कोशिश करती हैं। इस 43 इंच स्मार्ट टीवी का मोशन एक्सलरेटर तेज गति वाले दृश्यों को अधिक सहज बनाता है, जिससे खेल या एक्शन दृश्य देखने में स्पष्टता बनी रहती है। मल्टीपल पोर्ट्स के साथ यह स्मार्ट टीवी अलग-अलग डिवाइस से आसानी से जुड़ सकता है और मोबाइल से भी नियंत्रित किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA43QEF1AULXL}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • सैमसंग टीवी प्रीमियम प्लस के साथ में 100+ टीवी चैनल्स देखने की सुविधा
    • गेमिंग का जबरदस्त अनुभव पाने के लिए AI-सपोर्टेड गेम ऑप्टिमाइजेशन

    कमी

    • टीवी के रिमोट में ज्यादा कंट्रोल फीचर्स ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • TCL 139 cm (55 Inch) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV

    मूवी या गेम्स के फास्ट सीन का मजा बिना रुके देने के लिए इस टीवी को खासतौर पर डिजाइन किया गया है। TCL के इस स्मार्ट टीवी में मिनी LED पैनल दिया गया है, जो अधिक संतुलित रोशनी और गहरे रंग दिखाने में मदद करता है। 144 Hz रिफ्रेश रेट तेज गति वाले दृश्य को अधिक सहज बनाता है, इसलिए खेल या एक्शन दृश्य देखने में स्पष्टता बनी रहती है। AiPQ प्रो प्रोसेसर पिक्चर के रंग, रोशनी और कंट्रास्ट को समझकर उन्हें बेहतर बनाकर पेश करता है। यह 55 Inch TV डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट के साथ हर तरह के कंटेंट के सीन को बेहतर कलर कंट्रास्ट के दिखाता है। इसमें 40 वॉट ऑडियो आउटपुट के साथ डॉल्बी एट्मॉस और DTS Virtual X व्यवस्था दी गई है, जिससे आवाज अधिक प्रभावशाली सुनाई देती है। यह स्मार्ट टीवी अलग-अलग ऑनलाइन सेवाओं और मोबाइल स्क्रीन साझा करने की सुविधा भी देता है, जिससे मनोरंजन के कई विकल्प एक ही जगह मिल जाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {55Q6C}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QD-Mini LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz 
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • डॉल्बी एट्मॉस साउंड वाला अनुभव घर पर देने के लिए ONKYO 2.1चैनल हाई-फाई सिस्टम
    • एडवांस पिक्चर, ऑडियो और स्मूद गेमिंग अनुभव के लिए गेम मास्टर प्रो का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Toshiba 164 cm (65 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    इस Toshiba टीवी में आपको 65 इंच की बड़ी स्क्रीन और 4K UHD रेजोल्यूशन मिलता है। सबसे खास बात, इसमें फुल-एरे लोकल डिमिंग तकनीक है, जो स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की रोशनी को कंट्रोल करके गहरे और हल्के दृश्यों में कमाल का बैलेंस बनाती है। इससे पिक्चर क्वालिटी एकदम साफ और रियल दिखती है। REGZA Engine ZR पिक्चर की क्वालिटी को और भी बेहतर बनाता है, जिससे साधारण वीडियो भी बहुत साफ दिखते हैं। Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट के कारण रंग और रोशनी बहुत संतुलित नज़र आते हैं। साउंड के लिए, इसमें 49 वॉट क्षमता के 2.1 चैनल स्पीकर और डॉल्बी एट्मॉस साउंड सपोर्ट है, जिसमें अलग से सब वूफर भी शामिल है। यह आपको फिल्में और गाने सुनते समय एकदम गहरी और दमदार आवाज का अनुभव देगा। गेमिंग के शौकीनों के लिए भी यह बढ़िया है, क्योंकि VRR 120 Hz और गेम मोड तेज़ गेम्स के लिए भी बेहतरीन दृश्य दिखाते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Toshiba {65M550NP}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 49 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • लो-क्वालिटी कंटेंट को भी 4K में बदलकर दिखाने के लिए AI 4K अपस्केलिंग की सुविधा 
    • मोबाइल की स्क्रीन को सीधा टीवी पर देखने के लिए बिल्ट-इन क्रोमकास्ट का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी थोडा लैग करके चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05
  • Sony 164 cm (65 Inch) BRAVIA 7 4K Ultra HD AI Smart Mini LED Google TV

    घर बैठे सिनेमा हॉल का मजा चाहिए तो यह Sony TV आपके लिए बेहतरीन हो सकता है, बड़ी स्क्रीन, शानदार पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड के साथ। 4K (3840x2160) रेजोल्यूशन और XR प्रोसेसर से हर डिटेल एकदम साफ़ दिखती है। XR बैकलाइट मास्टर ड्राइव तकनीक से हज़ारों छोटी LED लाइट्स कंट्रोल होती हैं, जिससे काले रंग ज़्यादा गहरे और बाकी रंग ज़्यादा चमकदार दिखते हैं। XR Triluminos प्रो टेक्नोलॉजी रंगों को एकदम असली जैसा दिखाती है। XR मोशन क्लैरिटी और 120Hz रिफ्रेश रेट के कारण तेज़ एक्शन या स्पोर्ट्स सीन भी बिना रुके दिखते हैं। 40 वॉट के स्पीकर और डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट के साथ, आवाज़ पूरे कमरे में फैलती है। 360 स्पेटिएल साउंड मैपिंग से आवाज़ ऐसे महसूस होती है जैसे आप सीन के बिल्कुल बीच में हों।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-65XR70}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • टीवी को बोलकर कंट्रोल करने के लिए बिल्ट-इन माइक का सपोर्ट
    • ALLM और VRR के साथ में गेम को बिला रुके खेलने की सुविधा

    कमी

    • टीवी को लकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    06

तुलना: 5 बढ़िया फ्लैट स्क्रीन एलईडी टीवी मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए फ्लैट स्क्रीन LED TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Haier {L50FG}

50 इंच

24 वॉट

MEMC और 4K HDR सपोर्ट, क्रोमकास्ट, डॉल्बी ऑडियो

Sony {K-55S30B}

55 इंच

20 वॉट

ट्रिल्यूमिनिस प्रो तकनीक, मोशन फ्लो XR फीचर, गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम 

Samsung {QA43QEF1AULXL}

43 इंच

20 वॉट

क्वांटम HDR और HDR10+,  एडप्टिव साउंड फीचर, मोशन एक्सलरेटर

TCL {55Q6C}

55 इंच 

40 वॉट

144 Hz रिफ्रेश रेट, AiPQ प्रो प्रोसेसर, मोबाइल स्क्रीन शेयरिंग 

Toshiba {65M550NP}

65 इंच

49 वॉट

फुल-एरे लोकल डिमिंग तकनीक, REGZA Engine ZR, VRR 120 Hz और गेम मोड

Sony {K-65XR70}

65 इंच

40 वॉट

XR बैकलाइट मास्टर ड्राइव तकनीक, XR Triluminos प्रो, 360 स्पेटिएल साउंड मैपिंग

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फ्लैट स्क्रीन एलईडी टीवी में 4K रिजोल्यूशन का क्या फायदा है?
    +
    4K रिजोल्यूशन में स्क्रीन पर अधिक पिक्सल होते हैं जिससे तस्वीर ज्यादा साफ, डिटेल्ड और असली जैसी दिखाई देती है।
  • स्मार्ट टीवी में कौन-कौन से ऐप चलाए जा सकते हैं?
    +
    अमेजन पर मिलने वाले इन एलईडी स्मार्ट टीवी में नेटफलिक्स, प्राइम विडियो, यूट्यूब और कई अन्य स्ट्रीमिंग ऐप चलाए जा सकते हैं।
  • वॉइस कंट्रोल फीचर कैसे काम करता है?
    +
    वॉइस कंट्रोल के जरिए यूजर गूगल अस्सिटेंट या एलेक्सा की मदद से चैनल बदल सकते हैं, ऐप खोल सकते हैं या कंटेंट सर्च कर सकते हैं।