आज के समय में एंड्राइड टीवी घर के मनोरंजन को अधिक स्मार्ट और सुविधाजनक बना रहे हैं। इन टीवी में आमतौर पर गूगल द्वारा विकसित एंड्राइड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम होता है, जो कंटेंट खोजने, ऐप्स चलाने और वॉयस कमांड के जरिए टीवी नियंत्रित करने की सुविधा देता है। इन टीवी में गूगल अस्सिटेंट का सपोर्ट होता है, जिससे यूजर केवल आवाज से फिल्में खोज सकते हैं, ऐप खोल सकते हैं या टीवी के अन्य फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, Android TV में गूगल प्ले स्टोर उपलब्ध होता है जहां से हजारों ऐप्स और गेम डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा, कई टीवी में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट भी होता है, जिससे मोबाइल फोन से वीडियो, फोटो या म्यूजिक सीधे टीवी स्क्रीन पर कास्ट किया जा सकता है। इन स्मार्ट फीचर्स की वजह से एंड्राइड टीवी केवल टीवी देखने का साधन नहीं बल्कि पूरा डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बन जाते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध एंड्राइड टीवी के 5 बढ़िया मॉडल्स और जानें विस्तार से।
Haier 108 cm (43) S800 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
यह 43 इंच का धांसू स्मार्ट टीवी आपके कमरे को मिनी-थिएटर बना सकता है। डॉल्बी विजन के साथ, यह Haier टीवी हर सीन को आपके कमरे की रोशनी के हिसाब से खुद ही एडजस्ट कर लेता है, जिससे रंग, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट एकदम परफेक्ट दिखते हैं। 4K UHD रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ पिक्चर क्वालिटी बहुत साफ और स्मूद मिलती है। तेज एक्शन वाले सीन भी MEMC टेक्नोलॉजी के कारण एकदम स्थिर और क्लियर दिखते हैं। यह गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है, जिसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल की सुविधा है। सारे पॉपुलर ऐप्स का सपोर्ट भी इसमें मिलता है। 24 वॉट के स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और डीबीएक्स साउंड टेक्नोलॉजी से आवाज़ एकदम स्पष्ट और शानदार आती है। गेम मोड और ALLM के साथ गेमिंग का मज़ा दोगुना हो जाता है, क्योंकि कंट्रोल और भी ज्यादा रेस्पॉन्सिव हो जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {43S800QT-P}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- तेज मूवमेंट वाले सीन्स को ब्लर-फ्री बनाने के लिए MEMC तकनीक
- टीवी को बोलकर आसानी से नियंत्रित करने के लिए हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल
- गेमिंग को स्मूद बनाने के लिए गेम मोड और ALLM का सपोर्ट
कमी
- टीवी की साउंड क्वालिटी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
TCL 101 cms (40 Inch) V5C Series Full HD Smart QLED TV Google TV
अगर आपका कमरा छोटा है, तो यह 40 इंच का स्मार्ट टीवी आपके लिए परफेक्ट है। इसकी फुल एचडी क्यूएलईडी डिस्प्ले और एचडीआर10 टेक्नोलॉजी रंगों को इतना गहरा और शानदार बनाती है कि फिल्में और स्पोर्ट्स देखना एकदम लाइव जैसा लगता है। इसमें 100% कलर वॉल्यूम मिलता है। 24 वॉट का डॉल्बी ऑडियो साउंड इतना क्लियर और दमदार है कि आपको अलग से स्पीकर की जरूरत नहीं पड़ेगी। मनोरंजन के लिए इस TCL Smart TV में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसे सारे पॉपुलर ऐप्स पहले से ही मौजूद हैं। Google Assistant की मदद से आप सिर्फ बोलकर अपना मनपसंद कंटेंट ढूंढ सकते हैं। स्क्रीन मिररिंग फीचर से आप मोबाइल का कंटेंट आसानी से टीवी पर देख सकते हैं। इसमें 2 HDMI और USB पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या पेन ड्राइव आराम से कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - TCL {40V5C}
- स्क्रीन साइज - 40 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - FHD (1920x1080)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- स्क्रीन पर रंगों को अधिक गहरा बनाने के लिए एचडीआर10 और 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम
- मनोरंजन के लिए नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और अन्य लोकप्रिय ऐप्स का सपोर्ट
- मोबाइल से टीवी पर कंटेंट शेयर करने के लिए स्क्रीन मिररिंग की सुविधा
कमी
- टीवी की पिक्चर क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Sony 164 cm (65 Inch) BRAVIA 2 4K Ultra HD Smart LED Google TV
यह 65 इंच का Sony 4K स्मार्ट टीवी आपको बड़ी स्क्रीन पर बेहतरीन क्लैरिटी के साथ मूवी और स्पोर्ट्स देखने का शानदार अनुभव देता है। इसका 4K प्रोसेसर X1 टेक्नोलॉजी हर सीन को और भी बेहतर बनाता है, जिससे रंग बिलकुल असली जैसे दिखते हैं। तेज स्पीड वाले सीन्स में भी पिक्चर ब्लर नहीं होगी, क्योंकि इसमें मोशनफ्लो XR 100 टेक्नोलॉजी है, जो सब कुछ स्मूद रखती है। 20 वॉट का साउंड आउटपुट ओपन बैफल स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो के साथ एकदम साफ और संतुलित आवाज़ देता है। यह Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसमें वॉइस असिस्टेंट और क्रोमकास्ट जैसी खूबियां हैं, जिससे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। गेमिंग लवर्स के लिए इसमें ALLM और गेम मेनू जैसे फीचर्स हैं, जो गेमिंग के दौरान लो-लेटेंसी नहीं होने देते। साथ ही, कई सारे एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट्स से आप आसानी से कई डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony {K-65SW5B}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- फिल्मों और स्पोर्टस में पिक्चर को एकदम क्लियर दिखाने के लिए 4K प्रोसेसर X1
- फास्ट सीन्स में स्क्रीन को स्मूद बनाए रखने के लिए मोशनफ्लो XR 100 तकनीक
- गेमिंग के अनुभव को बढ़िया बनाने के लिए ALLM और गेम मेनू का सपोर्ट
कमी
- टीवी की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत है।
03
Xiaomi 108 cm (43 Inch) A Full HD Smart Google LED TV
मनोरंजन को और भी स्मार्ट और आसान बनाने के लिए, यह टीवी एकदम सही है। इसमें आपको फुल एचडी डिस्प्ले के साथ HDR10 और HLG सपोर्ट मिलता है, जो फिल्मों और वेब सीरीज़ को बहुत ही असली दिखाता है। साउंड की बात करें, तो Xiaomi के इस Android TV में 20 वॉट के स्पीकर हैं, जो डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस एक्स और डीटीएस वर्चुअल एक्स जैसी शानदार टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। मतलब, आवाज़ एकदम साफ और दमदार मिलेगी, जो आपके सामान्य कमरे के लिए काफी है। यह एंड्राइड 14 पर चलता है, इसलिए आप Netflix, Prime Video, और YouTube जैसे अपने सभी पसंदीदा ऐप्स आसानी से चला सकते हैं। और हाँ, वॉइस कंट्रोल और गूगल असिस्टेंट की मदद से कंटेंट ढूंढना बच्चों का खेल है। इसका मेटल बेज़ल-लेस डिज़ाइन इसे एक मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है, जो छोटे और मध्यम आकार के कमरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Xiaomi {L43MB-AFIN}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - Full HD (1920x1080)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- टीवी पर कंटेंट को आसानी से खोजने के लिए वॉइस कंट्रोल और गूगल असिस्टेंट
- छोटे और मीडियम साइज कमरें में मार्डन लुक के लिए मेटल बेज़ल-लेस डिज़ाइन
- स्क्रीन पर बेहतर कॉन्ट्रास्ट के लिए एचडीआर10 और एचएलजी सपोर्ट
कमी
- टीवी थोडा लैग होकर चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
acer 127 cm (50 Inch) Ultra I Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
अगर आप एक बेहतरीन स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो यह 50 इंच का 4K स्मार्ट टीवी आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें डॉल्बी विज़न सपोर्ट है, जो हर चीज़ को बहुत ही शानदार और रंगीन दिखाता है। तेज एक्शन सीन भी MEMC तकनीक की वजह से एकदम स्मूद दिखते हैं। साउंड के मामले में भी यह पीछे नहीं है। इसमें 36 वॉट डॉल्बी एटमॉस साउंड है, जो फिल्मों, गेम्स और म्यूजिक के लिए बेहतरीन साउंड क्वालिटी देता है। यह टीवी एंड्रॉयड 14 पर चलता है, इसलिए आपको बढ़िया कंटेंट सुझाव, अपनी पर्सनल प्रोफाइल और वॉइस असिस्टेंट की सुविधा मिलती है। डुअल एआई प्रोसेसर के कारण ऐप्स बहुत तेज़ी से खुलते हैं और स्ट्रीमिंग बिना रुकावट चलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, डुअल-बैंड वाईफाई और ब्लूटूथ है। आप आसानी से गेमिंग कंसोल, लैपटॉप या कोई भी डिवाइस जोड़ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - acer {AR50UDGGU287GBD}
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 36 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- फिल्मों, खेल और म्यूजिक के अनुसार अलग-अलग साउंड मोड
- बिना रुकावट स्ट्रीमिंग करने के लिए डुअल एआई प्रोसेसर
- गेमिंग कंसोल, लैपटॉप या अन्य डिवाइस को कनेक्ट करन के लिए मल्टीपल पोर्टस
कमी
- टीवी की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: स्मार्ट फीचर्स के साथ पॉपुलर एंड्राइड टीवी मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए Android TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।