55 इंच स्क्रीन साइज के स्मार्ट टीवी अब भारतीय बाजार में ₹35,000 के अंदर भी 4K UHD रेजॉल्यूशन और स्मार्ट फीचर्स के साथ उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे आप घर पर ही सिनेमा जैसा विजुअल अनुभव पा सकते हैं । इस प्राइस रेंज में LED और QLED पैनल वाले टीवी मिलते हैं, जिनमें HDR और डॉल्बी विजन जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी सपोर्ट भी देखने को मिलता है। इन स्मार्ट टीवी में आमतौर पर गूगल, एंड्राइड या फिर अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल होता है, जिससे आप मल्टीपल ओटीटी ऐप्स के साथ में YouTube आसानी से देख सकते हैं। 55 Inch TV पर 4K रिज़ॉल्यूशन का मतलब है कि कंटेंट की डिटेल्स अधिक स्पष्ट और रंग असली जैसे दिखते हैं, जो मूवीज़ और गेमिंग दोनों के अनुभव को बेहतर बनाते हैं। अधिकांश मॉडल्स में वाई-फाई कनेक्टिविटी, HDMI और USB पोर्ट्स जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 55 इंच स्मार्ट टीवी विकल्प और जानें विस्तार से।
Vu 139cm (55 Inch) Vibe Series 4K QLED Smart Google TV
अगर टीवी में ही साउंडबार मिल जाए और आवाज इतनी साफ हो कि डायलॉग समझने के लिए सबटाइटल की जरूरत न पड़े, तो देखने का मजा बदल जाता है। Vu का यह स्मार्ट TV इसी सोच के साथ बनाया गया है। इसमें 88 वॉट का साउंडबार और डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट है, जो साफ डायलॉग और गहरा बेस दोनों देता है। फिल्म हो या क्रिकेट मैच, आवाज संतुलित और स्पष्ट सुनाई देती है। 4K क्यूएलईडी डिस्प्ले पर डॉल्बी विजन और HDR10 के साथ चमकदार और असली जैसी तस्वीर दिखाई देती है। 400 निट्स ब्राइटनेस और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल से हर कोने से साफ दृश्य मिलता है। क्रिकेट मोड और सिनेमा मोड अलग-अलग कंटेंट के अनुसार तस्वीर और आवाज को बैलेंस करते हैं। वॉइस रिमोट की मदद से टीवी को बोलकर कंट्रोल कर सकते हैं। 16GB स्टोरेज स्पेस के साथ कंटेंट को सेव करके रख सकते हैं। 3 HDMI और 2 USB पोर्ट गेमिंग व अन्य डिवाइस कनेक्ट करने में सहायक हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Vu {55VIBE-DV}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 88 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- लो-क्वालिटी कंटेंट को बढ़िया 4K में देखने के लिए AI पिक्चर स्मार्ट सीन
- तेज मूवमेंट वाले सीन को बिल्कुल स्मूद पिक्चर के साथ देखने के लिए MEMC तकनीक
कमी
- टीवी लैग होकर चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
TCL 139 cm (55 Inch) 4K UHD Smart QLED Google TV
गेमिंग और फिल्मों का मजा तब दोगुना हो जाता है जब स्क्रीन पर रंग सटीक और रिस्पानंस टाइम अच्छा मिले। यह 55 इंच टीवी 4K QLED पैनल 3840x2160 रेजोल्यूशन के साथ स्पष्ट और चमकदार तस्वीर देता है। AiPQ प्रोसेसर और बायोनिक कलर ऑप्टिमाइजेशन तकनीक दृश्य के अनुसार रंग और डिटेल को बेहतर बनाती है, जिससे TCL Smart TV पर हर सीन ज्यादा संतुलित और असली जैसा दिखता है। गेम खेलने वालों के लिए 120Hz गेम एक्सलरेटर कम लेटेंसी के साथ तेज प्रतिक्रिया देता है, जो रेसिंग या एक्शन गेम में काम आता है। 24 वॉट साउंड आउटपुट और डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट से आवाज भरपूर और साफ सुनने को मिलती है। 2GB रैम होने के साथ टीवी बिना किसी रुकावट के आसानी से चलता है। 3 HDMI और USB पोर्ट से अलग-अलग डिवाइस जोड़े जा सकते हैं, जबकि बैजेल-लेस डिजाइन कमरे को मार्डन लुक देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - TCL {55T6C}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- लंबे समय तक मूवी और गेमिंग करते समय आंखों की सुरक्षा के लिए मल्टीपल आई केयर मोड
- रुम को भर देने वाले सराउंड साउंड के लिए डॉल्बी एट्मॉस का सपोर्ट
कमी
- टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Philips 139 cm (55 Inch) 8100 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
Philips का यह टीवी नई पीढ़ी के वाइड कलर गैमुट बैकलाइट और QD DP तकनीक की मदद से लगभग 95% असली रंग दिखाता है। इसका फायदा यह है कि प्राकृतिक दृश्य, खेल या फिल्मों के सीन ज़्यादा गहराई और स्पष्टता के साथ दिखते हैं। 120Hz का HSR रिफ्रेश रेट तेज़ दृश्यों को स्मूद बनाता है। 30 वॉट का साउंड आउटपुट और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट कमरे में भरपूर और साफ आवाज़ देते हैं। ऑटो लो लेटेंसी मोड फीचर गेम खेलते समय लेटेंसी को कम करता है, जिससे प्रतिक्रिया तेज़ मिलती है। Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर मल्टीपल ओटीटी ऐप्स के साथ-साथ इंटरनेट से जुड़े काम भी आसानी से किए जा सकते हैं। 32GB स्टोरेज स्पेस कई ऐप्स चलाने की सुविधा देता है, जबकि फोन की स्क्रीन को मिरर करके बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखना भी आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Philips {55PQT8100/94}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 30 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- टीवी को इंटरनेट से जोड़ने के लिए इन-बिल्ट वाई-फाई का सपोर्ट
- लिविंग रुम में थिएटर जैसी सराउंड साउंड पाने के लिए पावरफुल स्पीकर्स
कमी
- टीवी इंस्टालेशन में देरी होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Xiaomi 138 cm (55 Inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV
यह 55 इंच का स्मार्ट टीवी क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे 1.07 अरब रंगों और DCI P3 सपोर्ट की वजह से तस्वीरें और भी असली और गहरी लगती हैं। 3840x2160 रेजोल्यूशन और HDR10+ सपोर्ट से फिल्में और वेब सीरीज एकदम साफ दिखती हैं। यह Xiaomi टीवी 120Hz गेम बूस्टर की मदद से तेज़ गेम में भी सब कुछ स्मूद चलता है और लेटेंसी कम रहती है, जो गेमर्स के लिए बढ़िया है। इस 55 Inch TV का 34 वॉट का साउंड आउटपुट, डॉल्बी एटमॉस और DTS X के साथ मिलकर शानदार आवाज़ का अनुभव देता है। इसमें फायर टीवी पहले से ही लगा हुआ है, इसलिए प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और बाकी ऐप्स सीधे होम स्क्रीन पर मिल जाते हैं। एलेक्सा वॉयस रिमोट से DTH चैनल और OTT ऐप्स के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं, जिससे इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Xiaomi {L55MB-FPIN}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 34 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- लिविंग रुम के प्रीमियम लुक के लिए मेटेल बैजेल-लेस डिजाइन
- मूवी को बिल्कुल उसके असली अंदाज में देखने के लिए फिल्ममेकर मोड
कमी
- स्क्रीन की कलर क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Toshiba 139 cm (55 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED TV
अगर आप ऐसा टीवी ढूंढ रहे हैं जो स्पोर्ट्स, फिल्में और गेमिंग सब में अच्छा परफॉर्म करे, तो Toshiba का यह QLED टीवी एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसमें REGZA इंजन ZR टेक्नोलॉजी है जो पिक्चर को साफ और गहरा बनाती है। AI 4K अपस्केलिंग की मदद से पुराने वीडियो भी काफी क्लियर दिखते हैं। HDR10+ और AI HDR एन्हेंसर फीचर उजाले और अंधेरे दृश्यों में सही बैलेंस रखते हैं। 24 वॉट के स्पीकर के साथ डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट कमरे में ज़बरदस्त आवाज़ देता है। AI स्पोर्ट्स मोड तेज मैच के दौरान बॉल और खिलाड़ियों की मूवमेंट को साफ रखने में मदद करता है। इसमें Vidaa ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिस पर Netflix और दूसरे ऐप्स आराम से चलते हैं। Far Field Voice फीचर से आप बिना रिमोट के भी बोलकर कमांड दे सकते हैं। 3 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं, जिससे कनेक्टिविटी आसान हो जाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Toshiba {55M450RP}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- कम क्वालिटी वाली पिक्चर को बेहतर बनाकर पेश करने के लिए AI पिक्चर ऑप्टिमाइजर
- कमरे के किसी भी कोने से साफ पिक्चर देखने के लिए 178 डिग्री व्यूइंग एंगल
कमी
- टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: 35,000 के अंदर 55 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए 55 Inch TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹35,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।