अगर आपका बजट ₹40,00 रुपये तक है, तो ऑनलाइन कई ऐसे शानदार विकल्प मौजूद हैं जो बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, डॉल्बी ऑडियो, स्मार्ट फीचर्स और स्मूद परफॉर्मेंस के साथ आते हैं। हालांकि, अलग-अलग ब्रांड्स और मॉडल्स के कारण सही चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप इस लेख में मौजूद ₹40,000 के अंदर आने वाले Sony, Vu, LG, Samsung पर Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड के बेहतरीन 4K एचडी TV के बारे में जान सकते हैं और आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही टीवी चुन सकते हैं। ये सभी कंपनियां इस प्राइस रेंज में भरोसेमंद क्वालिटी, एडवांस फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस का संतुलन देती हैं। सोनी और सैमसंग अपने बेहतरीन पिक्चर प्रोसेसिंग, कलर एक्युरेसी और ब्रांड ट्रस्ट के लिए जाने जाते हैं, जबकि एलजी कंपनी के मॉडल अपने IPS पैनल और शानदार व्यूइंग एंगल्स के कारण अलग पहचान रखते हैं। वहीं Vu और शाओमी इस सेगमेंट में बजट प्राइस में बढ़िया विकल्प देते हैं, जहां आपको कम कीमत में बड़ी स्क्रीन साइज, स्मार्ट फीचर्स और दमदार साउंड का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है। यही वजह है कि ₹40,000 के अंदर ये ब्रांड्स सबसे ज्यादा पॉपुलर और भरोसेमंद हो सकती हैं, हालांकि इनका चुनाव अलग-अलग जरूरतों और यूजर्स के लिए उपयोग पर निर्भर करता है।
Disclaimer:- जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी 4K टीवी की कीमत ₹40,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए Amazon की वेबसाइट जरूर देखें।
चलिए 40 हजार के अंदर आने वाले पैसे वसूल 4K HD टीवी के विकल्पों पर नजर डालें -
Sony 43 inch Inch 4K Ultra HD Smart LED TV
अगर आप ₹40,000 के अंदर एक ऐसा टेलीविजन लेना चाहते हैं जिसमें बेहतरीन पिक्चर, दमदार साउंड, स्मार्ट फीचर्स और गेमिंग सपोर्ट मिले, तो सोनी का यह 43 इंच मॉडल एक शानदार और भरोसेमंद विकल्प है। इसका 4K Ultra HD रिज़ॉल्यूशन (3840×2160) बहुत ही साफ और स्पष्ट चित्र देता है। इसमें Sony का 4K प्रोसेसर X1 दिया गया है, जो AI की मदद से रंग, कॉन्ट्रास्ट और डिटेल्स को बेहतर बनाता है। इसके साथ 4K X-रियलिटी प्रो और लाइव कलर तकनीक हर दृश्य को ज्यादा वास्तविक और चमकदार बनाते हैं, जबकि HDR10 और HLG सपोर्ट डार्क और ब्राइट दोनों सीन में बैलेंस्ड क्वालिटी देता है। यह एक स्मार्ट टीवी है जिसमें गूगल टीवी ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म दिया गया है। आप इसमें नेटफ्लिक्स,यू ट्यूब, प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी ऐप्स आसानी से चला सकते हैं। साथ ही गूगल अस्सिटेंट होने से आप आवाज से इस सोनी टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें वॉचलिस्ट फीचर भी है, जिससे आप अपनी पसंद की मूवी/शो बाद में देखने के लिए सेव कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Sony
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- इसमें मोशन फ्लो XR 100 फीचर दिया गया है, जो फास्ट मूविंग सीन जैसे स्पोर्ट्स या एक्शन मूवी को स्मूद बनाता है।
- 60Hz रिफ्रेश रेट होने से तेज भागते दृश्य कम ब्लर होते है।
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 HDMI पोर्ट्स और 2 USB पोर्ट्स दिए गए हैं। साथ ही वाई-फाई और ईथरनेट सपोर्ट भी मिलता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कुछ समय बाद डिस्प्ले काम नहीं करती है।
01
Vu 55 inch 4K QLED Smart Google TV
40 हजार के अंदर आने वाले इस वू 4K टीवी में 24W स्पीकर आउटपुट मिलता है, जो डॉल्बी अट्मॉस और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है, जिससे चारों तरफ से आने वाला साउंड आपको इमर्सिव अनुभव देता है। साथ ही ऑटो वॉल्यूम कंट्रोल फीचर अचानक तेज आवाज को कंट्रोल करता है और डायलॉग साफ सुनाई देते हैं। इस 55 इंच Vu TV की पिक्चर क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए इसमें डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG सपोर्ट दिया गया है, जिससे डार्क और ब्राइट दोनों सीन में बैलेंस बना रहता है। इसके अलावा AI पिक्चर स्मार्ट सीन और अपस्केल फीचर लो-क्वालिटी कंटेंट को भी बेहतर 4K क्वालिटी में कन्वर्ट कर देता है। वहीं सुपर रेज्योलूशन और डायनामिक बैक लाइट कंट्रोल स्क्रीन की डिटेलिंग को और शार्प बनाते हैं। फास्ट मूवमेंट के लिए इसमें MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे स्पोर्ट्स, क्रिकेट और एक्शन मूवी बिना ब्लर के स्मूद दिखती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Vu
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- इसमें A+ ग्रेड ग्लो पैनल लगाया गया है, जो सामान्य LED की तुलना में लगभग 60% ज्यादा ब्राइटनेस देता है।
- 400 Nits ब्राइटनेस होने की वजह से दिन हो या रात, हर सीन साफ और क्लियर दिखाई देता है।
- रिमोट में क्रिकेट, सिनेमा और WiFi हॉटकीज दी गई हैं, जिससे सेटिंग्स को जल्दी एक्सेस कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बेहद खराब व्यूइंग एंगल बताया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 50 inch 4K Ultra HD Smart TV
अगर आप AI फीचर्स, बेहतर पिक्चर प्रोसेसिंग और स्मार्ट कंट्रोल वाला टेलीविजन चाहते हैं, तो LG का यह 50 इंच मॉडल ₹40,000 से कम कीमत पर बहुत ही बढ़िया विकल्प है। इसमें 4K अल्ट्रा HD रिज़ॉल्यूशन (3840×2160) मिलता है, जो हर सीन को काफी शार्प और डिटेल में दिखाता है। वहीं इसका α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8 तस्वीर को अपने आप बेहतर बनाता है यानी यह रंग, ब्राइटनेस और क्लैरिटी को सीन के हिसाब से एडजस्ट करता है। इसके साथ 4K सुपर अपस्केलिंग तकनीक लो क्वालिटी वीडियो को भी लगभग 4K जैसा बना देती है। इसके अलावा ThinQ AI सिस्टम के जरिए आप इसे स्मार्ट होम से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें एप्पल एयर प्ले 2 और होम किट सपोर्ट भी दिया गया है। एलजी चैनल के जरिए आपको फ्री चैनल्स भी मिलते हैं। यह टीवी webOS 25 प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जिओ हॉटस्टार जैसे ऐप्स मिलते हैं। इसमें AI मैजिक रिमोट मिलता है, जिसे आप एयर माउस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं या आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। AI चैटबॉट और कोपायलट की मदद से आप सवाल पूछ सकते हैं और तुरंत सुझाव पा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - LG
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- इसका फिल्ममेकर मोड आपको मूवी को उसी तरह दिखाता है जैसा डायरेक्टर ने बनाया है।
- इसमें लगा 4K एक्सप्रेशन एनहांसर ऑब्जेक्ट्स को ज्यादा शार्प और क्लियर बनाता है।
- इसका 20W स्पीकर आउटपुट AI साउंड प्रो आवाज को सराउंड जैसा बना देता है।
- इसका AI एकॉस्टिक ट्यूनिंग कमरे के हिसाब से साउंड सेट करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसके साथ कोई मैजिक रिमोट नहीं दिया गया है।
03
Samsung 55 inch 4K Ultra HD Smart LED TV
55 इंच इस सैमसंग टीवी में 4K अल्ट्रा HD रिज़ॉल्यूशन (3840×2160) दिया गया है, जिससे हर सीन काफी शार्प और डिटेल में दिखता है। इसमें क्रिस्टल प्रोसेसर 4K मिलता है, जो रंग और क्लैरिटी को बेहतर बनाकर चित्र को ज्यादा प्राकृतिक और वास्तविक बनाता है। साथ ही 4K अपस्केलिंग फीचर लो-क्वालिटी वीडियो को भी लगभग 4K क्वालिटी में बदल देता है। डिस्प्ले क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए इसमें HDR10+ और HLG सपोर्ट दिया गया है, जिससे ब्राइट और डार्क सीन दोनों में अच्छा बैलेंस मिलता है। प्योर कलर तकनीक ज्यादा नेचुरल और रिच कलर दिखाती है, जबकि कॉन्ट्रास्ट एन्हांसर और मेगा कॉन्ट्रास्ट पिक्चर में डेप्थ और डिटेल बढ़ाते हैं। UHD डिमिंग स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों को कंट्रोल करके बेहतर क्वालिटी देता है और मोशन एक्सेलरेटर फास्ट सीन को स्मूथ बनाता है। 40 हजार से सस्ती कीमत में आने वाला यह Samsung TV ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड के साथ आता है, जिससे आवाज स्क्रीन के मूवमेंट के हिसाब से चलती है और एक्सपीरियंस ज्यादा रियल लगता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 50 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- अडाप्टिव साउंड कंटेंट के हिसाब से साउंड को अपने आप एडजस्ट करता है।
- इसमें आपको सैमसंग टीवी प्लस का एक्सेस मिलता है जिसमें बिना सब्सक्रिप्शन के 100+ चैनल्स मिलते हैं।
- मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग, एयर प्ले और ब्लूटूथ से आप फोन का कंटेंट आसानी से टीवी पर चला सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने आवाज को सामान्य बताया है।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
04
Xiaomi 55 inch QLED Ultra HD 4K TV
अगर आप 40,000 के अंदर बढ़िया सा बड़ा सा टीवी तलाश रहे हैं, तो शाओमी का यह 55 इंच टीवी एक बेहतरीन और किफायती विकल्प है। यह टीवी फायर टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार, यू ट्यूब जैसे ऐप्स के साथ 12,000+ ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। खास बात यह है कि इसमें एलेक्सा वॉइस रिमोट दिया गया है, जिससे आप सिर्फ बोलकर TV कंट्रोल कर सकते हैं। इससे चैनल बदलना, ऐप खोलना या सर्च करना सब आसान हो जाता है। इसमें DTH इंटीग्रेशन भी मिलता है, जिससे आप बिना इनपुट बदले सीधे TV चैनल और OTT ऐप्स के बीच स्विच कर सकते हैं। इसमें QLED यानि क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी मिलती है, जो रंग को ज्यादा ब्राइट, वाइब्रेंट और डीप बनाती है। साथ ही इसमें DCI-P3 कलर गैमट (लगभग 94%) और 1.07 बिलियन कलर्स मिलते हैं, जिससे पिक्चर बिल्कुल वास्तविक और सिनेमैटिक लगती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Xiaomi
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- इसका विविड पिक्चर इंजन 2 हर फ्रेम को ऑप्टिमाइज़ करके बेहतर क्वालिटी देता है।
- रियलिटी फ्लो MEMC तकनीक फास्ट एक्शन सीन और स्पोर्ट्स को बिना ब्लर के स्मूद बनाती है।
- आई कम्फर्ट मोड लंबे समय तक देखने पर आंखों पर कम असर डालता है और वाइड एंगल एंगल हर एंगल से साफ व्यू देता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने अलेक्सा वॉइस रिमोट के सही से काम न करने की शिकायत की है।
05
₹40,000 के अंदर बढ़िया 4K HD टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर ऑनलाइन मौजूद ₹40,000 के अंदर बढ़िया 4K एचडी टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, साउंड, स्मार्ट फीचर्स और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही फैसला ले सकें।
निष्कर्ष - ₹40,000 के बजट में आज आपको कई ऐसे 4K टीवी मिल जाते हैं जो शानदार पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर साउंड के साथ आते हैं। हालांकि टीवी का ब्रांड, मॉडल आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। इसका कोई निश्चित मापदंड नहीं है, बस स्मार्ट टीवी लेते समय स्क्रीन साइज, मूवी, गेमिंग या रोज़ाना टीवी करने और जरूरी फीचर्स को ध्यान में रखें। सही चुनाव करके आप इस बजट में भी शानदार एंटरटेनमेंट का अनुभव पा सकते हैं।
ऐसे ही शानदारी जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज चेक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।