घर बैठे शानदार एंटरटेनमेंट का मजा लेने के लिए आजकल स्मार्ट टीवी जरूरत बन चुके हैं, और इनमें वाई-फाई के साथ आने वाले स्मार्ट टीवी सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ये टीवी सिर्फ चैनल देखने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि इंटरनेट के जरिए आपको हजारों मूवी, वेब सीरीज और ऐप्स का एक्सेस देते हैं। Amazon पर उपलब्ध इन टीवी में आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, शानदार पिक्चर क्वालिटी और आसान यूजर इंटरफेस मिलता है, जिससे हर उम्र के लोग इसे आसानी से चला सकते हैं। साथ ही गूगल असिस्टेंट, स्क्रीन कास्टिंग और वॉइस कंट्रोल जैसे फीचर्स इन्हें और भी स्मार्ट बनाते हैं। साथ ही ये Wifi TV आपको नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म का सीधा एक्सेस देते हैं, जिससे आपका घर एक मिनी थिएटर में बदल जाता है।
चलिए नीचे वाई-फाई के साथ आने वाले एंड्राइड टीवी के विकल्पों पर नजर डाल लें -
VW 55 inch 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
इस वीडब्ल्यू टीवी में QLED डिस्प्ले और 10-बिट पैनल दिया गया है, जो 1 बिलियन रंग दिखाने में सक्षम है। फुल एरे लोकल डिमिंग टेक्नोलॉजी स्क्रीन की ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाती है, जिससे हर सीन ज्यादा वास्तविक दिखाई देता है। HDR10 सपोर्ट के कारण डार्क और ब्राइट दोनों तरह के सीन में डिटेल्स साफ नजर आती हैं। इसका बेज़ल-लेस डिजाइन टीवी को प्रीमियम लुक देता है और देखने का अनुभव और भी शानदार बनाता है। यह VW टीवी गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसमें आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, डिज्नी+ हॉटस्टार जैसे इनबिल्ट ऐप्स मिलते हैं। गूगल असिस्टेंट और वॉइस कंट्रोल रिमोट की मदद से आप बोलकर इसको आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है, जिससे टीवी स्मूद चलता है और ऐप्स जल्दी खुलते हैं। इसमें आपको वाई-फाई कनेक्टिवटी मिलती है, जिससे टीवी पर आप लेटेस्ट एंटरटेनमेंट का मजा उठा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- ब्रांड - VW
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- 60 Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन को स्मूथ बनाता है, जिससे मूवी, स्पोर्ट्स और गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है।
- इसमें ALLM और VRR सपोर्ट मिलता है, जो गेमिंग के दौरान लैग को कम करता है।
- गूगल कास्ट और फास्टकास्ट फीचर से आप मोबाइल की स्क्रीन को टीवी पर शेयर कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया इंस्टालेशन के लिए कोई सपोर्ट नहीं मिला।
01
Philips 50 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
फिलिप्स का यह स्मार्ट टीवी उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है जो वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आने वाला स्मार्ट टीवी अमेजन पर तलाश रहे हैं। इस 50 इंच टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी (3840×2160) रिज़ॉल्यूशन मिलता है, जो हर सीन को बेहद शार्प और साफ बनाता है। 120 Hz हाई रिफ्रेश रेट (एचएसआर 120Hz) की वजह से तेज मूवमेंट वाले सीन जैसे स्पोर्ट्स और गेमिंग बिना किसी ब्लर के बहुत स्मूथ दिखते हैं। इस Philips टीवी का QLED+ डिस्प्ले और वाइड कलर गैमट टेक्नोलॉजी स्क्रीन पर 1 बिलियन से ज्यादा रंग दिखाती है, जिससे हर दृश्य ज्यादा वास्तविक और ब्राइट लगता है। वहीं नई जनरेशन की क्वांटम डॉट (QD) टेक्नोलॉजी और बैकलाइट सिस्टम रंगों को और भी गहरा और प्राकृतिक बनाते हैं, जिससे देखने का अनुभव बिल्कुल सिनेमाघर जैसा लगता है। इसमें 30 W आउटपुट के साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया गया है। इससे आवाज चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- ब्रांड - Philips
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
खूबियां
- इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिससे टीवी तेज चलता है और आप कई ऐप्स आसानी से स्टोर कर सकते हैं।
- क्रोमकास्ट और स्क्रीन मिररिंग फीचर की मदद से आप अपने मोबाइल की स्क्रीन को सीधे टीवी पर दिखा सकते हैं।
- आई-केयर बैकलाइट टेक्नोलॉजी आंखों पर कम जोर डालती है, जिससे लंबे समय तक देखने पर भी आंखें थकती नहीं हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कभी-कभी ऑपरेटिंग सिस्टम थोड़ा धीमा चलता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Xiaomi 43 inch X Ultra HD 4K Smart LED TV
अगर आप मीडियम साइज में एक स्मार्ट और फीचर-लोडेड वाई-फाई वाला टीवी ढूंढ रहे हैं, तो Xiaomi का यह 43 इंच 4K मॉडल एक दमदार विकल्प है। इसकी डिस्प्ले क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए इसमें डॉल्बी विज़न, HDR 10 और HLG जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो हर फ्रेम में ब्राइटनेस और रंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट करते हैं। वाइड कलर गैमट और विविड पिक्चर इंजन 2 टेक्नोलॉजी स्क्रीन पर गहरे और रिच रंग दिखाती है, जिससे दृश्य ज्यादा जीवंत लगते हैं। वहीं MEMC टेक्नोलॉजी फास्ट सीन को भी बिना ब्लर के स्मूथ बनाती है। इस 43 Inch TV में एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ गूगल टीवी इंटरफेस मिलता है, जो यूजर को आसान और पर्सनलाइज्ड अनुभव देता है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और ज़ी5 जैसे ऐप पहले से मौजूद होते हैं, जिससे आपको अलग से कुछ इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। गूगल असिस्टेंट की मदद से आप वॉइस कमांड देकर चैनल बदल सकते हैं या कंटेंट सर्च कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- ब्रांड - Xiaomi
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें 2GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है, जिससे बेसिक ऐप्स आसानी से चलते हैं और इंटरफेस बढ़िया रहता है।
- 30 W साउंड आउटपुट के साथ डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-एक्स सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज क्लियर और थिएटर जैसी लगती है।
- फिलमेकर मोड में कंटेंट को वैसे ही दिखता है जैसा डायरेक्टर ने बनाया है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने पिक्चर क्वालिटी और आवाज़ को कुछ खास नहीं बताया है।
03
Samsung 55 inch 4K Ultra HD Smart LED TV
सैमसंग का यह 55 इंच अल्ट्रा HD टीवी एक शानदार विकल्प है, जो एक भरोसेमंद और वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ अमेजन पर मौजूद है। इसमें 20 W का ऑडियो आउटपुट मिलता है, जिसमें ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड, Q-सिम्फनी और अडैप्टिव साउंड जैसी टेक्नोलॉजी शामिल हैं। ये तकनीक स्क्रीन पर चल रहे सीन के हिसाब से आवाज को एडजस्ट करते हैं, जिससे आपको ज्यादा इमर्सिव अनुभव मिलता है। ब्लूटूथ ऑडियो की मदद से आप Samsung टीवी में वायरलेस स्पीकर्स या हेडफोन भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा सपोर्ट मिलता है, जिससे आप वॉइस कमांड से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें क्रिस्टल प्रोसेसर 4K दिया गया है, जो लो क्वालिटी कंटेंट को भी अपस्केल करके लगभग 4K क्वालिटी में दिखाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- ब्रांड - Samsung
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 50 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- HDR 10+ और HLG तकनीक ब्राइट और डार्क सीन के बीच बेहतर बैलेंस बनाती है, जिससे हर फ्रेम में डिटेल साफ नजर आती है।
- प्योर कलर और कलर बूस्टर फीचर स्क्रीन पर प्राकृतिक और बढ़िया रंग दिखाते हैं।
- Samsung TV प्लस के जरिए 100 से ज्यादा फ्री चैनल्स का एक्सेस मिलता है, जिससे बिना सब्सक्रिप्शन भी काफी कंटेंट देखा जा सकता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने आवाज को सामान्य बताया है।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
04
TCL 55 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
पावरफुल और एडवांस फीचर्स से भरपूर इस टीसीएल क़्यूएलडी टीवी में गेमिंग लवर्स के लिए गेम मास्टर और 288Hz गेम एक्सीलरेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो गेमिंग को और ज्यादा स्मूथ और रेस्पॉन्सिव बनाते हैं। यह QLED पैनल के साथ डॉल्बी विजन, HDR 10 और 4K एचडीआर प्रो जैसे फीचर्स के साथ आता है, जो हर फ्रेम को ज्यादा ब्राइट, कलरफुल और वास्तविक बनाते हैं। साथ ही इस TCL TV में मौजूद AiPQ प्रोसेसर और बायोनिक कलर ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी पिक्चर क्वालिटी को ऑटोमैटिक बेहतर बनाते हैं, जिससे हर सीन में सही रंग और कॉन्ट्रास्ट मिलता है। माइक्रो डिमिंग और MEMC (120Hz) टेक्नोलॉजी स्क्रीन की स्मूदनेस और डेप्थ को और बढ़ाते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है, जो इस सेगमेंट में काफी अच्छी मानी गई है। वहीं 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर टीवी को फास्ट और बढ़िया बनाता है, जिससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं और मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। इसका मेटैलिक बेज़ल-लेस लुक बहुत प्रीमियम है, जो आपके लिविंग रूम को मॉडर्न टच दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- ब्रांड - TCL
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- मल्टीपल आई केयर फीचर्स आंखों को सुरक्षित रखते हैं, जिससे लंबे समय तक देखने पर भी थकान कम होती है।
- इसकी 4K क्यूएलईडी (3840×2160) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले में पिक्चर बेहद शार्प और डिटेल में दिखाई देती है।
- इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, ज़ी5 जैसे ऐप्स पहले से मौजूद हैं, जिससे लेटेस्ट मोवी और सीरीज का मजा ले सकते हैं।
- गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा सपोर्ट के जरिए आप वॉइस से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया टीवी की स्क्रीन दो महीने के अंदर ही झिलमिलाने लगी।
05
अमेजन पर मिलने वाले बढ़िया वाई-फाई वाले स्मार्ट टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर ऑनलाइन मौजूद बढ़िया वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले स्मार्ट टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, साउंड, स्मार्ट फीचर्स और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे।
ज्यादा जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर एक नजर डाल लें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।