₹15,000 से कम में छोटे साइज वाले HD Smart TV कॉम्पैक्ट रुम और रोजाना उपयोग के लिए रहेंगे बढ़िया

अगर आप अपने छोटे कमरे या बेडरुम के लिए बजट में स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं तो ₹15,000 के अंदर अमेजन पर मिलने वाले HD स्मार्ट टीवी बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। एंड्राइड और गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इन TV में आपको 32-40 इंच स्क्रीन साइज और स्मार्ट फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। ये टीवी रोजाना फिल्में या शो देखने के अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।
₹15,000 के अंदर स्माल साइज एचडी स्मार्ट टीवी
₹15,000 के अंदर स्माल साइज एचडी स्मार्ट टीवी

अब छोटे कमरे या बेडरूम के लिए HD स्मार्ट टीवी लेना बेहद आसान हो गया है क्योंकि कई जानें-मानें ब्रांड कम बजट में भी स्मार्ट फीचर्स और साफ पिक्चर क्वालिटी देने वाले मॉडल्स पेश कर रहे हैं। अमेजन पर ₹15,000 के अंदर मिलने वाले एचडी Smart TV आमतौर पर 32 से 40 इंच के साइज में आते हैं, जो सीमित जगह में भी आराम से फिट हो जाते हैं और रोजाना में यूट्यूब से लेकर OTT कंटेंट देखने और लाइव टीवी चैनल्स देखने के लिए पर्याप्त फीचर्स प्रदान करते हैं। इन मॉडल्स में एंड्राइड या गूगल टीवी का सपोर्ट मिलता है, जिससे आप Netflix और Prime Video जैसी स्ट्रीमिंग ऐप्स को सीधे टीवी पर उपयोग कर सकते हैं। साथ ही वाई-फाई कनेक्टिविटी, स्मार्ट ऐप सपोर्ट और मल्टीपोर्ट (HDMI, USB) शामिल होते हैं, जिससे दूसरे डिवाइस कनेक्ट करना आसान हो जाता है। उपयोग के हिसाब से टीवी चुनकर आप मनोरंजन अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध स्माल साइज स्मार्ट टीवी मॉडल्स के 5 बढ़िया विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Xiaomi 80 cm (32 Inch) A HD Ready Smart Google LED TV

    छोटे कमरे में रोजाना के मनोरंजन के लिए यह 32 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल बढ़िया विकल्प हो सकता है। HD रेजोल्यूशन के साथ 1366x768 पिक्सल की स्क्रीन फिल्मों को एकदम साफ में दिखाती है। विविड पिक्चर इंजन और HDR10 सपोर्ट रंगों को बेहतर बनाते हैं, जिससे सामान्य कंटेंट भी ज्यादा असली नजर आता है। 20 वॉट स्पीकर आउटपुट के साथ डॉल्बी ऑडियो और DTS वर्चुअल X सपोर्ट मिलता है, जो कमरे के अनुसार भरने वाली साफ आवाज देता है। एंड्रॉयड 14 सिस्टम पर काम करने वाले इस Xiaomi टीवी पर ओटीटी ऐप्स पर कंटेंट आसानी से देख सकते हैं। 8GB स्टोरेज के साथ ढेर सारे विडियोज और ऐप्स को स्टोर करके रख सकते हैं। डुअल बैंड वाईफाई, 2 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ दूसरे डिवाइस को जोड़ने की सुविधा देते हैं। वॉइस कंट्रोल की सुविधा टीवी को बोलकर नियंत्रित करने की सुविधा देती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L32MB-AIN}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • छोटे बेडरुम की लुक बनाने के लिए मेटेल बैजेल-लेस डिजाइन
    • शाओमी टीवी प्लस पर 200+ लाइव टीवी चैनल्स
    • लंबे समय तक टीवी देखने पर आंखों की सुरक्षा के लिए आई केयर मोड

    कमी

    • टीवी थोडा धीमी चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Samsung 80 cm (32 Inch) HD Smart LED TV

    अगर बजट में ब्रांड का भरोसा और स्मार्ट फीचर्स दोनों चाहिए तो यह सैमसंग टीवी बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसकी HD स्क्रीन और हाइपर रियल पिक्चर इंजन मिलकर साफ और डिटेल्स वाली तस्वीरें दिखाते हैं। कॉन्ट्रास्ट एन्हांसर और माइक्रो डिमिंग प्रो अंधेरे और उजले हिस्सों में बेहतर संतुलन बनाते हैं, जिससे साधारण पिक्चर भी ज्यादा शानदार लगती है। साउंड की बात करें तो 20 वॉट साउंड आउटपुट के साथ ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट और एडेप्टिव साउंड तकनीक मिलती है, जो स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट के हिसाब से आवाज को एडजस्ट कर लेती है। Q-Symphony फीचर के साथ साउंडबार जोड़ कर सिनेमा जैसा साउंड पा सकते हैं। वाईफाई, ब्लूटूथ, 2 एचडीएमआई पोर्ट और यूएसबी कनेक्टिविटी सेट-अप बॉक्स से लेकर गेमिंग कंसोल कनेक्ट करने की सुविधा देते हैं। स्मार्ट रिमोट में वॉइस असिस्टेंस की सुविधा है और Samsung TV प्लस के जरिए 100 से अधिक मुफ्त चैनल देखे जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA32H4550FUXXL}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • लाइट और डार्क सीन के बीच संतुलन बनाकर बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए HDR का सपोर्ट
    • सिनेमा जैसे 3D साउंड के लिए OTS का सपोर्ट
    • टीवी को बोलकर कंट्रोल करने के लिए Bixby और Amazon Alexa जैसे वॉइस अस्सिटेंट

    कमी

    • टीवी में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का सपोर्ट ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 80 cm (32 Inch) LR570 Series Smart webOS LED TV

    इस LG स्मार्ट टीवी के 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल के साथ आपको कमरे के हर कोने से बिल्कुल एक जैसी तस्वीर नजर आती है। डायनेमिक टोन मैपिंग और HDR10 सपोर्ट सामान्य कंटेंट को भी ज्यादा स्पष्ट और बेहतर कंट्रास्ट के साथ प्रस्तुत करते हैं। α5 जेन 6 AI प्रोसेसर पिक्चर और साउंड को अपने आप बेहतर बनाता है। साउंड को ज्यादा दमदार बनाने के लिए AI साउंड और वर्चुअल 5.1 अपमिक्स तकनीक 10 वॉट स्पीकर आउटपुट को सराउंड अनुभव में बदल देती है, जिससे टीवी देखते समय आवाज अधिक फैलाव के साथ सुनाई देती है। webOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और दूसरे जानें-मानें ऐप्स आसानी से चलाए जा सकते हैं। अगर आप टीवी में साउंडबार या सेट-अप बॉक्स को कनेक्ट करना चाहते हैं तो 2 HDMI और 1 USB पोर्ट काम को आसान बना सकते हैं। इसका स्लिम डिजाइन देखने में फोटो-फ्रेम जैसी लुक देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {32LR570B6LA}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 10 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • गेमिंंग को लैग-फ्री और पावरफुल बनाने के लिए गेम डेशबोर्ड और ऑप्टिमाइजर का सपोर्ट
    • FTA सैटलाइट सपोर्ट के साथ में टीवी पर फ्री चैनल्स देखने की सुविधा
    • कंटेंट के हिसाब से टीवी पर साउंड और पिक्चर के लिए AI कस्टमाइजेशन

    कमी

    • टीवी की साउंड क्वालिटी कम होने को लेकर अमजेन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • acer 100 cm (40 Inch) Ultra I Series FHD Smart LED Google TV

    फ्रेमलेस डिजाइन के साथ आने वाला यह 40 इंच स्मार्ट टीवी छोटे से लेकर मीडियम साइज रुम के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस Acer टीवी की फुल HD स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ में टीवी पर बिना किसी लैग के साफ विजुअल पेश करती है। 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल के कारण हर एंगल से स्पष्ट तस्वीर दिखाई देती है। सुपर ब्राइटनेस फीचर स्क्रीन पर रोशनी और रंगों को बेहतर बनाते हैं, जिससे फिल्में और स्पोर्ट्स ज्यादा असली जैसे लगते हैं। 26 वॉट हाई फिडेलिटी स्पीकर डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ आते हैं, जिससे आवाज गूजंदार सुनाई देती है। 5 साउंड मोड आपको कंटेंट के अनुसार आवाज सेट करने की सुविधा देते हैं। 8GB स्टोरेज पर आप मल्टीपल ऐप्स के साथ ढेर सारे कंटेंट को सेव करके रख सकते हैं। बिल्ट इन क्रोमकास्ट से मोबाइल कंटेंट को सीधा टीवी की स्क्रीन पर देख सकते हैं। वॉइस रिमोट और गूगल असिस्टेंट से टीवी को बोलकर कंट्रोल कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - acer {AR40FDGGU2841BD}
    • स्क्रीन साइज - 40 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - Full HD (1920x1080)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 26 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • 16.7 मिलियन कलर्स के साथ में टीवी पर वाइब्रेंट कलर और ब्राइटनेस
    • कमरें में गूंजदार साउंड के लिए हाई फिडेलिटी स्पीकर्स
    • अलग-अलग कंटेंट के अनुसार आवाज सेट करने के लिए 5 साउंड मोड

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • TCL 80 cm (32 Inch) S4K Series Full HD Smart QLED Google TV

    छोटे कमरे के लिए ऐसा टीवी चाहिए जो साइज में कॉम्पैक्ट हो लेकिन तस्वीर और आवाज में समझौता न करे, तो TCL का यह 32 इंच मॉडल अच्छा विकल्प बन सकता है। 1920x1080 रेजोल्यूशन के साथ में इसकी क्वांटम डॉट तकनीक रंगों को ज्यादा गहरा और रियल बनाती है। HDR10 सपोर्ट और माइक्रो डिमिंग फीचर विजुअल को बेहतर गहराई और चमक देते हैं। 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के कारण साइड से देखने पर भी तस्वीर साफ दिखाई देती है। 24 वॉट आउटपुट के साथ डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट आवाज को स्पष्ट और दमदार बनाता है, जिससे डायलॉग साफ सुनाई देते हैं। इस टीसीएल Smart TV के गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और अन्य ऐप्स आसानी से चला सकते हैं। 2 HDMI, 1 USB, लैन पोर्ट और अन्य कनेक्शन विकल्प इसे सेट टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या साउंड सिस्टम से जोड़ना आसान बनाते हैं। मेटैलिक बेजल लेस डिजाइन इसे मार्डन लुक देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {32S4K}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - FHD (1920x1080)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 24 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • टीवी का लैग-फ्री अनुभव देने के लिए 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर का सपोर्ट
    • बोलकर कंट्रोल करने के लिए गूगल अस्सिटेंट का सपोर्ट
    • ब्रांड की तरफ से टीवी पर 1 साल की वारंटी

    कमी

    • टीवी की डिस्पले क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: ₹15,000 से कम में छोटे साइज HD स्मार्ट टीवी मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए स्मार्ट टीवी मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Xiaomi {L32MB-AIN}

32 इंच

20 वॉट

विविड पिक्चर इंजन, डीटीएस वर्चुअल एक्स सपोर्ट, वॉइस कंट्रोल 

Samsung {UA32H4550FUXXL}

32 इंच

20 वॉट

हाइपर रियल पिक्चर इंजन, कॉन्ट्रास्ट एन्हांसर और माइक्रो डिमिंग प्रो, एडेप्टिव साउंड तकनीक

LG {32LR570B6LA}

32 इंच

10 वॉट

डायनेमिक टोन मैपिंग, AI प्रोसेसर पिक्चर, वर्चुअल 5.1 अपमिक्स तकनीक

acer {AR40FDGGU2841BD}

40 इंच

26 वॉट

178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल, सुपर ब्राइटनेस फीचर, 5 साउंड मोड, बिल्ट इन क्रोमकास्ट 

TCL {32S4K}

32 इंच

24 वॉट

क्वांटम डॉट तकनीक, माइक्रो डिमिंग फीचर, मेटैलिक बेजल लेस डिजाइन 

लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹15,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹15,000 के अंदर स्मार्ट टीवी चुनते समय क्या देखें?
    +
    बजट स्मार्ट टीवी में आपको स्क्रीन साइज, स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम, वाई-फाई सपोर्ट और कनेक्टिविटी पोर्ट्स की उपलब्धता जैसे फीचर्स पर ध्यान देंना चाहिए।
  • क्या इस बजट टीवी में ओटीटी ऐप्स सपोर्ट मिलता है?
    +
    हाँ, अधिकांश HD स्मार्ट टीवी एड्राइंड या गूगल टीवी पर काम करते हैं जिसमें आपको ओटीटी के साथ अन्य ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है।
  • छोटे कमरे के लिए कौन सा स्क्रीन साइज सबसे उपयुक्त है?
    +
    छोटे कमरे के लिए 32 इंच या उससे छोटा स्क्रीन साइज टीवी देखने का शानदार अनुभव प्रदान करता है।