2GB RAM के साथ लोकप्रिय Mi Smart TV हर दिन देगें स्मूद स्ट्रीमिंग

अगर आप टीवी पर मूवी से लेकर गेम स्ट्रीमिंग तक के अनुभव को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो 2GB रैम वाले Mi TV बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। ये टीवी मॉडल्स रोज़मर्रा के ऑनलाइन मनोरंजन और ओटीटी स्ट्रीमिंग का स्मूद अनुभव देते हैं। साथ ही, साफ डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स के साथ ये इस्तेमाल में आसान माने जाते हैं।
2 जीबी रैम के साथ पॉपूलर एमआई स्मार्ट टीवी
2 जीबी रैम के साथ पॉपूलर एमआई स्मार्ट टीवी

आज के समय में ओटीटी शो, मैच और यूट्यूब पर कंटेंट रोज़मर्रा का मनोरंजन बन चुके हैं, इसलिए स्मार्ट टीवी लेते समय स्मूद परफॉर्मेंस और आसान मोबाइल कनेक्टिविटी का होना जरूरी होता है। Mi ब्रांड के Smart TV के कई मॉडल 2GB RAM के साथ आते हैं, जो साधारण स्ट्रीमिंग, मल्टीपल ऐप उपयोग और इंटरनेट ब्राउज़िंग को बिना रुकावट के कर सकते हैं। भारत में कई यूजर ऐसे टीवी पसंद करते हैं जिनका दाम किफायती हो, और उनमें साफ पिक्चर और बढ़िया ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सके। एमआई के एंड्राइड-बेस्ड स्मार्ट प्लेटफॉर्म के साथ आप नेटफ्लिक्स और अन्य OTT ऐप्स को आराम से चला सकते हैं और 2GB रैम की वजह से कई ऐप्स के बीच स्विच करना भी आसान रहता है। जरुरत के हिसाब से सही स्क्रीन साइज का एमआई टीवी चुनकर आप रोजाना मनोरंजन को आनंददायक बना सकते हैं। साथ ही, इनके टीवी में मिलने वाला बिल्ट-इन साउंड और वॉइस कंट्रोल भी देखने के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध जाने-मानें एमआई स्मार्ट टीवी मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Xiaomi 108 cm (43 Inch) X Series 4K Ultra HD Smart Google LED TV

    अगर आप ऐसा टीवी चाहते हैं जो सिर्फ दिखने में ही नहीं बल्कि चलाने में भी तेज हो, तो यह मॉडल रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बढ़िया साबित हो सकता है। इसमें 2GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ क्वाड कोर A55 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे ऐप्स खोलने और कंटेंट स्ट्रीम करने में रुकावट महसूस नहीं होती। 43 इंच की 4K स्क्रीन 3840x2160 रेजोल्यूशन के साथ साफ और गहरे रंग दिखाती है। डॉल्बी विज़न और HLG सपोर्ट की वजह से रोशनी और कॉन्ट्रास्ट संतुलित रहता है, जबकि 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ हर तरफ से साफ विजुअल्स देखे जा सकते हैं। 30 वॉट स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस तकनीक मिलकर दमदार साउंड अनुभव देते हैं। गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम के जरिए नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे ऐप्स आसानी से चलाए जा सकते हैं। 3 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट के कारण सेट टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और अन्य डिवाइस जोड़ना भी आसान रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L43M8-A2IN}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • लिविंग रुम में शानदार लुक के लिए प्रीमियम बैजेल-लेस डिजाइन
    • पेचवॉल OS के साथ में 300+ लाइव चैनल्स देखने की सुविधा
    • ब्रांड की तरफ से टीवी पर 2 साल की वारंटी

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Xiaomi Smart TV X Pro QLED Series 65 (165 cm) TV

    जब स्क्रीन पर रंग असली जैसे दिखें और हर सीन में गहराई साफ महसूस हो, तब देखने का मज़ा अलग ही होता है। इस 65 इंच QLED टीवी में क्वांटम डॉट तकनीक के साथ 1.07 बिलियन रंगों का सपोर्ट मिलता है। 4K रेजोल्यूशन और डॉल्बी विज़न के साथ HDR10 प्लस सपोर्ट से स्क्रीन पर रोशनी और पिक्चर में डिटेल्स साफ दिखाई देती है। 60Hz के साथ डीएलजी 120Hz और MEMC इंजन स्पोर्टस से लेकर गेमिंग के तेज़ एक्शन सीन को स्मूद बनाते हैं। 3 HDMI और 2 USB पोर्ट कनेक्टिविटी को आसान बनाते हैं। इस Mi TV में डॉल्बी ऑडियो वाले 34 वॉट स्पीकर और डीटीएस के साथ दमदार साउंड अनुभव देते हैं। 2GB रैम सपोर्ट के साथ में आप कई सारे ऐप्स का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट कर सकते हैं। 32GB स्टोरेज से कंटेंट को स्टोर करके रखना आसान हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L65MB-APIN}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 34 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मूवी देखते समय थिएटर जैसे अनुभव के लिए सिनेमेटिक 4K क्लैरिटी 
    • आंखों की सुरक्षा के लिए आई केयर मोड
    • गेमिंग को स्मूद और लैग-फ्री बनाने के लिए 120Hz गेम बूस्टर

    कमी

    • टीवी की डिस्पले ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Xiaomi 108 cm (43 Inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV

    अगर आप ऐसा टीवी चाहते हैं जिसमें रंग उभरकर सामने आएं और हर विजुअल एकदम साफ दिखाई दे, तो यह 43 इंच का टीवी मॉडल बेहतरीन अनुभव दे सकता है। क्वांटम डॉट तकनीक की वजह से स्कीन पर रंग ज्यादा चमकीले और गहरे काले शेड्स के साथ दिखाई देते हैं। 4K रेजोल्यूशन के साथ HLG सपोर्ट मिलता है, जिससे ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट संतुलित रहता है। तेज़ एक्शन सीन में भी तस्वीर स्मूद रहे, इसके लिए रियलिटी फ्लो और 120Hz गेम बूस्टर का सपोर्ट दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान लो-लेटेंसी और बेहतर रिस्पानंस टाइम सुनिश्चित करता है। 30 वॉट स्पीकर Dolby Audio और DTS तकनीक के साथ साफ और दमदार साउंड देते हैं। फायर टीवी प्लेटफॉर्म पर हजारों ऐप्स का सपोर्ट मिलता है, और वॉइस रिमोट से कंट्रोल आसान हो जाता है। 

    जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L43MB-FPIN}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • टीवी में मूवीज या फिर ऐप्स को स्टोर करके रखने के लिए 32GB स्टोरेज
    • मल्टीपल विंडोज को एक साथ में देखने के लिए PIP मोड
    • लिविंग रुम में आकर्षक डिजाइन के लिए प्रीमियम मेटल बैजेल-लेस डिजाइन

    कमी

    • टीवी की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Xiaomi 108 cm (43 Inch) X Pro QLED Series Smart Google TV

    बोर्डर-लेस डिज़ाइन के साथ यह टीवी देखने का अनुभव और भी आकर्षक बना देता है। पतले किनारों की वजह से स्क्रीन बड़ी और खुली हुई महसूस होती है, जिससे हर दृश्य में डिटेल्स साफ नजर आती है। 4K UHD रेजोल्यूशन के साथ डॉल्बी विज़न और HLG का सपोर्ट मिलता है, जो रोशनी और रंगों को संतुलित और असली जैसा बनाता है। इस Xioami TV 43 Inch की रियलिटी फ्लो तकनीक तेज़ विजुअल में धुंधलापन कम करती है, जबकि ALLM गेमिंग के दौरान बेहतर प्रतिक्रिया देता है। 30 वॉट साउंड आउटपुट डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस तकनीक के साथ साफ और प्रभावशाली साउंड देता है। गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर मल्टीपल ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ यह टीवी फास्ट काम करता है और कंटेंट को सेव करके रखने के लिए स्पेस मिलता है। 3 HDMI और 2 USB पोर्ट, ब्लूटूथ 5.0 तथा ड्यूल बैंड वाईफाई जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएँ इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए सुविधाजनक बनाती हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L43MA-SIN}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्क्रीन पर जबरदस्त रंग और बेहतर कलर कंट्रास्ट के लिए एडवांस क्वांटम डोट टेक्नोलॉजी
    • टीवी को मजबूती प्रदान करने के लिए मेटैलिक एल्युमिनियम फ्रेम
    • मोबाइल से कंटेंट टीवी पर शेयर करने के लिए बिल्ट-इन क्रोमकास्ट

    कमी

    • टीवी पर रंगों की सटीकता कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Xiaomi 138 cm (55 Inch) X Pro QLED Series Smart Google TV

    यह 55 इंच टीवी आपके ड्रॉइंग रूम को मिनी सिनेमा हॉल में बदल सकता है। 4K UHD रेजोल्यूशन के साथ डॉल्बी विज़न सपोर्ट हर सीन में गहराई, चमक और असली रंगों का संतुलन दिखाता है, जिससे फिल्में और वेब सीरीज ज्यादा रियल जैसी लगती हैं। HDR10 और HLG सपोर्ट कंट्रास्ट को बेहतर बनाते हैं, जबकि रियलिटी फ्लो तकनीक तेज़ एक्शन दृश्यों को स्मूद रखती है। 30 वॉट साउंड आउटपुट डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस तकनीक के साथ स्पष्ट और दमदार साउंड देता है, जिससे डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक दोनों संतुलित सुनाई देते हैं। गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ ऐप्स आसानी से इंस्टॉल और चलाए जा सकते हैं। दूसरे डिवाइस को टीवी से कनेक्ट करने के लिए HDMI और USB पोर्ट के साथ ड्यूल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0 और eARC सपोर्ट इसे गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए पूरी तरह बढ़िया विकल्प बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L55MA-SIN}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • गूगल टीवी अस्सिटेंट के साथ में टीवी को बोलकर कंट्रोल करने की सुविधा
    • टीवी को स्मूद तरीके से चलाने में मददगार क्वाड-कोर प्रोसेसर
    • तेज़ एक्शन दृश्यों को स्मूद बनाए रखने के लिए रियल्टी-फ्लो तकनीक

    कमी

    • टीवी थोडा लैग करके चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: 2GB रैम के साथ Mi स्मार्ट टीवी मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Mi स्मार्ट टीवी मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Xiaomi {L43M8-A2IN}

43 इंच

30 वॉट

क्वाड कोर A55 प्रोसेसर, डॉल्बी विज़न और HLG सपोर्ट, 178 डिग्री व्यूइंग एंगल

Xiaomi {L65MB-APIN}

65 इंच

34 वॉट

क्वांटम डॉट तकनीक, डीएलजी 120Hz और एमईएमसी इंजन, 32GB स्टोरेज 

Xiaomi {L43MB-FPIN}

43 इंच

30 वॉट

रियलिटी फ्लो और 120Hz गेम बूस्टर, DTS तकनीक 

Xiaomi {L43MA-SIN}

43 इंच

30 वॉट

बोर्डर-लेस डिज़ाइन, ALLM गेमिंग, डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस तकनीक 

Xiaomi {L55MA-SIN}

55 इंच

30 वॉट

रियलिटी फ्लो तकनीक, 2GB रैम और 32GB स्टोरेज 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 2GB रैम वाले Mi स्मार्ट टीवी रोज़ाना उपयोग के लिए ठीक है?
    +
    हाँ, 2GB रैम साधारण स्ट्रीमिंग, ऐप्स और ब्राउज़िंग के लिए पर्याप्त स्मूद परफॉर्मेंस देते हैं।
  • एमआई स्मार्ट टीवी में कौन-सी चीज़ देखें।
    +
    इन स्मार्ट टीवी में आपको स्क्रीन साइज, पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट इंटरफेस और ऐप सपोर्ट को ध्यान में रखना चाहिए।
  • क्या Xiaomi स्मार्ट टीवी ओटीटी ऐप्स सपोर्ट करते हैं?
    +
    हां, एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले Mi टीवी में आमतौर पर ओटीटी ऐप्स जैसे यूट्यूब और नेटफलिक्स आसानी से चलते हैं।