भारत में बिकने वाले ये प्रीमियम QLED TV ब्रांड्स बदल देंगे आपका एंटरटेनमेंट लेवल!

भारत में टॉप सेलिंग प्रीमियम QLED टीवी ब्रांड्स के साथ पाएं शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स। जानिए बेस्ट मॉडल, फीचर्स और अपने लिए चुनें बेहतरीन टेलीविजन। भरोसेमंद ब्रांड, बेहतर बिल्ड क्वालिटी और नई टेक्नोलॉजी के कारण ही ये टीवी टॉप सेलिंग और ग्राहकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।
भारत में टॉप सेलिंग प्रीमियम QLED टीवी ब्रांड्स
भारत में टॉप सेलिंग प्रीमियम QLED टीवी ब्रांड्स

भारत में प्रीमियम टीवी सेगमेंट में क्यूएलईडी टीवी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, क्योंकि ये शानदार पिक्चर क्वालिटी, गहरे रंग और बेहतरीन ब्राइटनेस का अनुभव देते हैं। अगर आप भी प्रीमियम देखने का अनुभव चाहते हैं, तो भारत में मौजूद टॉप सेलिंग QLED TV ब्रांड्स की लिस्ट देख लें। इसमें Samsung, TCL, Xiaomi, Vu और Hisense जैसे कंपनी के बिक्री वाले मॉडल्स शामिल हैं। इनमें इस्तेमाल होने वाली उन्नत डिस्प्ले टेक्नोलॉजी रंगों को ज्यादा चमकदार और साफ दिखाती है, जिससे हर सीन जीवंत नजर आता है। वहीं 4K रिजॉल्यूशन की वजह से तस्वीरें बेहद शार्प और डिटेल में दिखाई देती हैं। डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस साउंड जैसी तकनीकें घर पर ही सिनेमा जैसा अनुभव देती हैं। इसके अलावा, इन टीवी में स्मार्ट फीचर्स और AI पावर्ड प्रोसेसर होते हैं, जो कंटेंट के अनुसार पिक्चर और साउंड को अपने-आप बेहतर बनाते हैं। बड़े स्क्रीन साइज और स्लिम, प्रीमियम डिजाइन आपके अनुभव को नेक्स्ट लेवल पर जे जाने का काम करते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Vu 55 inch 4K QLED TV

    वियु का यह 55 इंच क्यूएलईडी टीवी शानदार पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें 4K क्यूएलईडी स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 है, इसलिए हर तस्वीर बेहद साफ और बारीकी से दिखाई देती है। A+ ग्रेड ग्लो पैनल और 400 निट्स ब्राइटनेस की वजह से स्क्रीन ज्यादा चमकदार रहती है और दिन की रोशनी में भी कंटेंट साफ नजर आता है। वहीं डॉल्बी विज़न, HDR10 और HLG जैसी तकनीकें रंगों को अधिक गहरा, प्राकृतिक और जीवंत बनाती हैं। 60 Hz रिफ्रेश रेट और MEMC टेक्नोलॉजी तेज चलने वाले सीन को भी साफ और बढ़िया दिखाती है, जिससे स्पोर्ट्स मैच और एक्शन फिल्में देखने का मजा दोगुना हो जाता है। साथ ही 1.5 GHz वुओन प्रोसेसर पिक्चर और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। इस टॉप सेलिंग Vu ब्रांड के टीवी में AI स्मार्ट सीन और अपस्केल फीचर है, जो साधारण कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में दिखाने की कोशिश करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Vu
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3

    खूबियां 

    • यह टीवी गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिससे आप गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। 
    • इसमें एक्टिवॉइस रिमोट कंट्रोल मिलता है, जिससे आप वॉइस कमांड देकर टीवी चला सकते हैं। 
    • इसमें 2 GB रैम और 16 GB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स बढ़िया चलते हैं

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया डिस्प्ले कुछ खास नहीं है।
    01
  • Xiaom 55 inch Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV

    शाओमी का यह 55 इंच फायर टीवी भारत के टॉप सेलिंग प्रीमियम QLED टीवी ब्रांड्स में अपनी खास जगह बना चुका है। इसमें क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी होने से स्क्रीन पर रंग ज्यादा चमकदार, गहरे और प्राकृतिक दिखते हैं। यह स्मार्ट टीवी 1.07 बिलियन कलर्स और डीसीआई-पी3 कलर सपोर्ट (लगभग 92–94%) के साथ आता है, जिससे आपको सिनेमा जैसा अनुभव मिलता है। इस Xiaomi TV में 34 W बॉक्स स्पीकर्स दिए गए हैं, जो दमदार और क्लियर आवाज देते हैं। डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस-एक्स और डीटीएस वर्चुअल एक्स सपोर्ट की मदद से आपको थिएटर जैसा साउंड अनुभव मिलता है। इसमें 12,000 से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। एलेक्सा वॉइस रिमोट की मदद से आप सिर्फ बोलकर कंटेंट सर्च, चैनल बदल या ऐप ओपन कर सकते हैं। डीटीएच सेट-टॉप बॉक्स इंटीग्रेशन की वजह से आपको अलग से इनपुट बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है बल्कि आप एलेक्सा से सीधे टीवी चैनल और ओटीटी ऐप के बीच स्विच कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Xiaomi 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसमें HDR10+, HDR10 और HLG सपोर्ट है, जो ब्राइट और डार्क सीन को बैलेंस करके बेहतर पिक्चर क्वालिटी देता है। 
    • विविड पिक्चर इंजन 2 टेक्नोलॉजी कलर और कॉन्ट्रास्ट को और बेहतर बनाती है।
    • इसका डिजाइन प्रीमियम मेटल बेजल-लेस स्टाइल में आता है, जो आपके लिविंग रूम को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी परफॉरमेंस को बढ़िया नहीं बताया है। 


    अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 65 inch 4K Ultra HD QLED TV

    टॉप सेलिंग प्रीमियम क्यूएलईडी टीवी ब्रांड की लिस्ट में Samsung का यह 65 इंच टीवी एक पॉपुलर और भरोसेमंद विकल्प है। इसमें क्वांटम प्रोसेसर लाइट 4K दिया गया है, जो कंटेंट को अपस्केल करके लो क्वालिटी वीडियो को भी बेहतर 4K क्वालिटी में दिखाता है। क्वांटम HDR और HDR10+ सपोर्ट की वजह से ब्राइट और डार्क सीन में शानदार कॉन्ट्रास्ट और डिटेल देखने को मिलती है। डुअल LED बैकलाइट टेक्नोलॉजी स्क्रीन के रंग और कॉन्ट्रास्ट को कंटेंट के अनुसार एडजस्ट करती है, जिससे पिक्चर और भी वास्तविक और बढ़िया लगती है। इसके 20 W स्पीकर ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड तकनीक के साथ आते हैं, जिससे आवाज स्क्रीन के मूवमेंट के हिसाब से चलती हुई महसूस होती है। आप इस सैमसंग क्यूएलईडी टीवी में बिना किसी ऐप या केबल/सेट-टॉप बॉक्स के सीधे फ्री टीवी चैनल देख सकते हैं, जिनमें न्यूज, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जैसे कई ऑप्शन मिलते हैं। इसमें PANTONE वैलिडेशन दिया गया है, जिससे रंग बिल्कुल सही और प्राकृतिक दिखते हैं, खासकर स्किन टोन भी ज्यादा रियल लगते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ब्रांड - Samsung 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz
    • वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • मल्टी व्यू फीचर की मदद से आप एक ही स्क्रीन पर टीवी और मोबाइल दोनों का कंटेंट साथ में देख सकते हैं।
    • वेब ब्राउज़र होने से टीवी पर ही इंटरनेट चला सकते हैं और वेबसाइट देख सकते हैं।
    • टैप व्यू फीचर की मदद से मोबाइल को टीवी के पास लाकर आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी आवाज को सामान्य बताया है।


    03
  • TCL 55 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    टीसीएल ब्रांड का यह टॉप सेलिंग क्यूएलडी टीवी मेटालिक बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है जो घर को प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है। गेमिंग के लिए इसमें गेम मास्टर, 288 Hz गेम एक्सेलरेटर, VRR (वेरिएबल रिफ्रेश रेट) और ALLM जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। 55 इंच इस TCL क्यूएलडी TV में AiPQ प्रोसेसर दिया गया है, जो AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है। यह रंग, कॉन्ट्रास्ट, क्लैरिटी और मोशन को अपने-आप एडजस्ट करता है, जिससे हर सीन ज्यादा रियल और डिटेल में दिखता है। इस 55 इंच टीवी में डॉल्बी विजन, HDR10 और मल्टी HDR फॉर्मेट सपोर्ट है, जो ब्राइट और डार्क सीन को बैलेंस करके सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देता है। वहीं 35 W साउंड आउटपुट के साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया गया है, जिससे आपको थिएटर जैसा साउंड अनुभव मिलता है। ONKYO साउंड सिस्टम (इंटीग्रेटेड स्पीकर्स) आवाज को ज्यादा क्लियर और इमर्सिव बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - TCL 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • मल्टीपल आई केयर फीचर्स आंखों को सुरक्षित रखते हैं, जिससे लंबे समय तक देखने पर भी परेशानी कम होती है।
    • माइक्रो डिमिंग और बायोनिक कलर ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी पिक्चर को और ज्यादा प्राकृतिक और आकर्षक बनाती है।
    • इसमें 3 GB रैम और 32 GB स्टोरेज होने से ऐप तेजी से चलते हैं और ज्यादा ऐप स्टोर किए जा सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी स्क्रीन में फ्लिकर आने की शिकायत की है।
    04
  • Hisense 55 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    अगर आप बजट कीमत में शानदार पिक्चर, दमदार साउंड, एडवांस गेमिंग फीचर्स और स्मार्ट कंट्रोल वाला प्रीमियम क्यूएलएडी टीवी चाहते हैं, तो यह टॉप सेलिंग हाइसेंस स्मार्ट टीवी बेहतरीन विकल्प है। यह एक स्मार्ट VIDAA टीवी है, जिसमें VIDAA वॉइस कंट्रोल और बिल्ट-इन एलेक्सा दिया गया है। आप अपनी आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार जैसे कई ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, स्क्रीन शेयरिंग और एप्पल एयरप्ले 2 की मदद से आप मोबाइल का कंटेंट टीवी पर आसानी से चला सकते हैं। इस 55 Inch TV में लोकल डिमिंग टेक्नोलॉजी के साथ 32 ज़ोन दिए गए हैं, जो स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस को कंट्रोल करते हैं। इससे डार्क सीन और ज्यादा गहरे और ब्राइट सीन ज्यादा चमकदार दिखते हैं, जिससे कॉन्ट्रास्ट बेहतर मिलता है। इसमें डॉल्बी विज़न आईक्यू, HDR10+ एडैप्टिव और HLG सपोर्ट है, जो हर सीन को रियल और सिनेमैटिक बनाते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Hisense
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • गेमिंग के लिए इसमें 144Hz गेम मोड प्रो, AMD फ्रीसिंक प्रीमियम, VRR और ALLM जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे गेमिंग स्मूथ और बिना लैग के होती है। 
    • 400 निट्स ब्राइटनेस के कारण स्क्रीन साफ और चमकदार नजर आती है, जबकि अच्छा कॉन्ट्रास्ट होने से डार्क और लाइट सीन दोनों बेहतर दिखते हैं।
    • 4K AI अपस्केलिंग फीचर सामान्य कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में दिखाता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया टीवी के नीचे वाला टच बटन काम नहीं करता।
    05

टॉप सेलिंग क्यूएलईडी टीवी ब्रांड वाले मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर ऑनलाइन मौजूद टॉप सेलिंग QLED टीवी बके ब्रांडेड मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, साउंड, स्मार्ट फीचर्स और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे, ताकि अपने लिए सबसे बेहतर टीवी चुन सके।

ब्रांड / मॉडल

स्क्रीन साइज

रिफ्रेश रेट

खास डिस्प्ले फीचर

साउंड आउटपुट

Vu GloQLED 55GLOQLED25

55 इंच

60 Hz

4K QLED, डॉल्बी विजन, MEMC

24W

Xiaomi FX Pro L55MB-FPIN

55 इंच

60 Hz

4K QLED, HDR10+, MEMC

34W

Samsung QE1D 65”

65 इंच

50 Hz

क्वांटम HDR, ड्युअल LED

20W

TCL 55T8C

55 इंच

120 Hz

डॉल्बी विजन, AiPQ प्रोसेसर

35W

Hisense 55Q7N

55 इंच

120 Hz

लोकल डिमिंग, डॉल्बी विजन IQ

49W (सबवूफर)


और भी स्मार्ट सुझाव पाने के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देखें। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में कौन-कौन से QLED टीवी ब्रांड सबसे लोकप्रिय हैं?
    +
    भारत में Samsung, TCL, Xiaomi, Hisense जैसे ब्रांड्स टॉप सेलिंग प्रीमियम QLED टीवी में शामिल हैं।
  • QLED टीवी और LED टीवी में क्या अंतर है?
    +
    क्यूएलईडी टीवी में बेहतर कलर, ज्यादा ब्राइटनेस और बेहतर कॉन्ट्रास्ट मिलता है, जबकि सामान्य LED टीवी में यह क्वालिटी थोड़ी कम होती है।
  • क्या क्यूएलईडी टीवी गेमिंग और मूवी के लिए अच्छा है?
    +
    हां, क्यूएलईडी टीवी में हाई रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और शानदार पिक्चर क्वालिटी होती है, जिससे गेमिंग और मूवी देखने का अनुभव बेहतरीन होता है।