2026 में किफायती 4K TV मॉडल्स के साथ मूवी नाइट को बनाएं सिनेमेटिक

अगर आप बजट में ऐसा टीवी लेने चाहते हैं जो परिवार के साथ मूवी देखते समय बिल्कुल सिनेमा वाली फील दे? तो यहां हमने किफायती दाम में उपलब्ध 4K Smart TV के 5 बढ़िया मॉडल्स की जानकारी दी है। ये टीवी HDR सपोर्ट, बेहतर कॉन्ट्रास्ट और स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं, जिसमें फिल्मों का रंग, ब्राइटनेस और डिटेलिंग अधिक स्पष्ट दिखाई देती है।
मूवीज के लिए किफायती 4K TV
मूवीज के लिए किफायती 4K TV

आज घर पर फिल्में देखने का अनुभव पहले से कहीं अधिक बेहतर हो गया है, क्योंकि किफायती कीमत में भी ऐसे 4K टीवी उपलब्ध हैं जो शानदार पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर दोनों प्रदान करते हैं। मूवी लवर्स के लिए टीवी चुनते समय केवल स्क्रीन साइज ही नहीं, बल्कि HDR सपोर्ट, बेहतर कॉन्ट्रास्ट और पिक्चर क्लैरिटी जैसी खूबियों को देखना जरूरी होता है। सिनेमाई अनुभव के लिए डॉल्बी विजन या HDR10 सपोर्ट वाले 4K TV फिल्मों के दृश्यों में ज्यादे गहरे रंग दिखाते हैं, जिससे अनुभव बेहतर बनता है। बजट में भी Samsung, Xiaomi, TCL और Hisense जैसे ब्रांड ऐसे मॉडल दे रहे हैं जिनमें 4K रेजोल्यूशन, स्मार्ट ऐप सपोर्ट और बेहतर अपस्केलिंग तकनीक मिलती है, जिससे सामान्य कंटेंट भी अधिक स्पष्ट दिखाई देता है। बजट स्मार्ट टीवी लेते समय आपको स्क्रीन ब्राइटनेस, साउंड क्वालिटी और स्मार्ट इंटरफेस को ध्यान में रखना चाहिए, ताकि मूवी देखने का अनुभव बढ़िया रहे।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध किफायती 4K टीवी मॉडल्स की सूची।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 189 cm (75) New M80F Series 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV

    बड़ा पर्दा हो तो अनुभव भी बड़ा होना चाहिए। यह 75 इंच का टीवी 3840x2160 रिज़ॉल्यूशन के साथ फुल एचडी से चार गुना ज्यादा स्पष्ट तस्वीर दिखाता है। 800 निट्स ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन सपोर्ट के कारण हर सीन में गहराई, बेहतर कॉन्ट्रास्ट और संतुलित रंग नजर आते हैं। MEMC तकनीक तेज मूवमेंट को स्मूद बनाती है, इसलिए स्पोर्ट्स और एक्शन कंटेंट बिना ब्लर के दिखाई देता है। आवाज़ के मामले में 50 वॉट का साउंड सिस्टम साउंड KeF के साथ आता है, जिसमें 2.1 चैनल स्पीकर और सबवूफर शामिल है। डॉल्बी एटमॉस और डीबीएक्स टीवी सराउंड साउंड मिलकर कमरे को थिएटर जैसा एहसास देते हैं। 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ ऐप्स तेजी से चलते हैं। AMD फ्रीसिंक प्रीमियम, वीआरआर और एएलएलएम गेमिंग को अधिक स्मूद और रिस्पॉन्सिव बनाते हैं। 4 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट कनेक्टिविटी को आसान बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {H76M80FUX}
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Mini LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 50 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • तेज बेस के साथ में सिनेमेटिक ऑडियो के लिए 2.1 चैनल ऑडियो सिस्टम
    • टीवी को बोलकर कंट्रोल करने की सुविधा
    • लैग-फ्री गेमिंग के लिए गेम मोड का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    01
  • Samsung 108 cm (43 Inch) Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV

    यह 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी घर के मनोरंजन अनुभव को बेहतर बनाने के लिए मॉडर्न पिक्चर तकनीक के साथ आता है। इसका क्रिस्टल प्रोसेसर 4K हर दृश्य को अधिक स्पष्ट और रंगीन बनाता है, जिससे फिल्में और स्पोर्टस देखने का अनुभव और भी असली जैसा महसूस होता है। इस Samsung टीवी में HDR10 प्लस, Pur कलर और 4K अपस्केलिंग जैसी तकनीकें कम गुणवत्ता वाले कंटेंट को भी बेहतर स्पष्टता के साथ दिखाने में मदद करती हैं। 20 वॉट साउंड आउटपुट के साथ ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड और एडैप्टिव साउंड तकनीक स्क्रीन पर चल रहे सीन के हिसाब से आवाज को संतुलित करती है, जिससे मूवी का डायलॉग और बैकग्राउंड ऑडियो साफ सुनाई देते हैं। बिल्ट-इन एलेक्सा और Bixby के साथ टीवी को बोलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं। मोबाइल स्क्रीन मिररिंग से स्मार्टफोन की चीजों को टीवी स्क्रीन पर देख सकते हैं। पतला और आकर्षक डिज़ाइन कमरे की सजावट के साथ आसानी से मेल खा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA43UE86AFULXL}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • गैलेक्सी स्मार्टवॉच पहनकर टीवी को गेस्चर से भी कंट्रोल करने की सुविधा
    • सैमसंग टीवी प्लस के साथ में 100+ फ्री चैनल्स का सपोर्ट
    • टीवी को बोलकर कंट्रोल करने के लिए Bixby और Alexa जैसे मल्टीपल वॉइस अस्सिटेंट

    कमी

    • टीवी का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • TCL 108 cm (43 Inch) 4K UHD Smart QLED Google TV

    किफायती दाम में शानदार पिक्चर और स्मार्ट फीचर्स चाहने वालों के लिए यह टीवी बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसका 4K QLED पैनल और AiPQ प्रोसेसर रंगों को अधिक गहराई और बेहतर कंट्रास्ट के साथ प्रस्तुत करता है, जिससे हर दृश्य असली जैसा दिखाई देता है। HDR10 प्लस और MEMC तकनीक तेज़ मूवमेंट वाले सीन में भी स्पष्ट और स्मूद विजुअल बनाकर रखती हैं। 24 वॉट के डॉल्बी एटमॉस साउंड आउटपुट के कारण आवाज़ चारों ओर फैलकर सुनाई देती है, जिससे फिल्में और गेमिंग दोनों का मजा दोगुना हो जाता है। यह TCL स्मार्ट टीवी 2GB रैम के साथ गूगल टीवी प्लेटफॉर्म तेज़ और स्मूद काम करता है। गेम मास्टर मोड बिना अटके बेहतरीन गेमिंग का मजा दे सकता है। वॉयस असिस्टेंट की मदद से आप टीवी को बोलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसका मेटैलिक बेज़ल-लेस डिज़ाइन कमरे को प्रीमियम लुक देता है।

    जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {43T6C}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 24 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • बिना अटके गेमिंग का मजा उठाने के लिए 120Hz गेम एक्सलरेटर का सपोर्ट
    • स्क्रीन पर विजुवल्स के हिसाब से कलर बेहतर बनाने वाला बायोनिक कलर ऑप्टिमाइजेशन तकनीक
    • टीवी देखते समय आंखो की सुरक्षा के लिए मल्टीपल आई केयर फीचर का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Xiaomi 138 cm (55 Inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV

    55 इंच का यह 4K स्मार्ट टीवी बड़े स्क्रीन पर रंगीन विजुअल के साथ सिनेमाई अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस QLED TV का डिस्प्ले और विविड पिक्चर इंजन 2 तकनीक हर दृश्य को अधिक चमकदार, गहरे रंगों और बेहतर स्पष्टता के साथ दिखाती है, जिससे परिवार के साथ मूवी नाइट का मजा बढ़ जाता है। HDR10 प्लस, HLG और MEMC सपोर्ट तेज़ मूवमेंट वाले सीन को भी स्मूद और स्पष्ट बनाए रखते हैं। इस Xiaomi टीवी की साउंड की बात करें तो 34 वॉट का साउंड आउटपुट डॉल्बी ऑडियो और DTS:X तकनीक के साथ चारों ओर फैलने वाली सराउंड साउंड देता है, जिससे अलग से स्पीकर की आवश्यकता कम हो जाती है। फायर टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करने वाला इस टीवी में प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब सहित हजारों ऐप्स सीधे उपलब्ध रहते हैं और एलेक्सा वॉयस रिमोट से कंट्रोल आसान हो जाता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो वाई-फाई, ब्लूटूथ, एचडीएमआई और यूएसबी जैसे विकल्प दूसरे डिवाइस को जोड़ने की सुविधा देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L55MB-FPIN}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 34 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मार्डन घरों में प्रीमियम लुक के लिए टीवी का मेटल-बैजेल लेस डिजाइन
    • ढेर सारी फिल्मों को स्टोर करके रखने के लिए 32GB स्टोरेज स्पेस
    • मूवी का मजा थिएटर जैसा पाने के लिए फिल्ममेकर मोड का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी थोडा लैग होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Hisense 126 cm (50 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED TV

    Hisense का यह टीवी आपके लिविंग रुम में शानदार पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड अनुभव प्रदान कर सकता है। क्वांटम डॉट तकनीक वाला 4K डिस्प्ले गहरे रंग और बेहतर ब्राइटनेस दिखाता है, जबकि AI 4K अपस्केलर साधारण कंटेंट को भी अधिक साफ और बेहतर गुणवत्ता में बदल देता है। एचडीआर10 प्लस और डॉल्बी विज़न सपोर्ट के कारण हर दृश्य अधिक वास्तविक और गहराई से भरा दिखाई देता है। 48 वॉट के शक्तिशाली स्पीकर डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस एक्स के साथ कमरे को भर देने वाली गूजंदार आवाज़ देते हैं। गेम मोड, VRR और ALLM फीचर बिना अटके फास्ट और स्मूद गेमिंग अनुभव देते हैं। VIDAA ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और अन्य लोकप्रिय ऐप्स आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Hisense {50E75Q}
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 48 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • दमदार बेस के साथ में एकदम क्लियर आवाज देने के लिए 4 स्पीकर सिस्टम
    • क्रिकेट लवर्स के लिए खास पिक्चर क्लैरिटी देने वाला क्रिकेट मोड
    • 28 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ टीवी को बोलकर कंट्रोल करने की सुविधा

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05
  • VW 109 cm (43 Inch) Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    बजट में अगर फीचर्स से भरपूर और शानदार पिक्चर, साउंड देने वाला टीवी तलाश कर रहें हैं तो एक बार इस टीवी पर नजर डाल लीजिए। इस 43 इंच टीवी का 4K UHD रिजॉल्यूशन और 10-बिट QLED पैनल एक अरब से अधिक रंगों को सटीकता के साथ दिखाता है, जिससे हर दृश्य अधिक साफ और गहराई से भरपूर दिखाई देता है। इस VW TV की फुल एरे लोकल डिमिंग और HDR10 सपोर्ट स्क्रीन पर बेहतर कॉन्ट्रास्ट और स्पष्टता बनाए रखते हैं, जबकि एमईएमसी तकनीक तेज़ मूवमेंट वाले दृश्यों को स्मूद बनाती है। 30 वॉट का शक्तिशाली साउंड आउटपुट डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस वर्चुअल एक्स के साथ कमरे को भर देने वाली आवाज़ प्रदान करता है। गूगल टीवी प्लेटफॉर्म के कारण नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे ऐप्स आसानी से उपलब्ध रहते हैं और वॉयस रिमोट से कंट्रोल करना और भी आसान हो जाता है। 3 एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी, वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी इसे सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और अन्य डिवाइस से आसानी से जोड़ने योग्य बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - VW {VW43GQ1}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • टीवी में मूवीज को स्टोर करके रखने के लिए 16GB स्टोरेज स्पेस
    • लिविंग रुम में शानदार लुक के लिए टीवी का फ्रेमलेस डिजाइन
    • आंखो की सुरक्षा के लिए आई केयर मोड

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर्स की कोई शिकायत नही है।
    06

तुलना: मूवीज के लिए किफायती 4K TV मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 4K टीवी मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Samsung {UA43UE86AFULXL}

43 इंच

20 वॉट

Pur कलर, ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड और एडैप्टिव साउंड तकनीक, एलेक्सा और Bixby  

TCL {43T6C}

43 इंच

24 वॉट

AiPQ प्रोसेसर, MEMC तकनीक, 2GB रैम,  मेटैलिक बेज़ल-लेस डिज़ाइन

Xiaomi {L55MB-FPIN}

55 इंच

34 वॉट

विविड पिक्चर इंजन 2 तकनीक, डॉल्बी ऑडियो, एलेक्सा वॉयस रिमोट 

Hisense {50E75Q}

50 इंच

48 वॉट

AI 4K अपस्केलर, डीटीएस एक्स, गेम मोड, VRR और ALLM फीचर  

VW {VW43GQ1}

43 इंच

30 वॉट

फुल एरे लोकल डिमिंग, डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस वर्चुअल एक्स, वॉयस रिमोट

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फिल्में देखने के लिए 4K टीवी में कौन-से फीचर जरूरी है?
    +
    एचडीआर या डॉल्बी विजन सपोर्ट वाले टीवी फिल्मों में बेहतर रंग, कॉन्ट्रास्ट और डिटेल दिखाते हैं, जिससे देखने का अनुभव अधिक सिनेमाई बनता है।
  • क्या बजट 4K टीवी भी अच्छी पिक्चर क्वालिटी देते हैं?
    +
    हाँ, आज कई किफायती मॉडल 4K रेजोल्यूशन, HDR सपोर्ट और बेहतर अपस्केलिंग तकनीक के साथ अच्छी पिक्चर क्वालिटी प्रदान करते हैं।
  • टीवी का सही स्क्रीन साइज कैसे चुनें?
    +
    कमरे के आकार और देखने की दूरी के अनुसार स्क्रीन साइज चुनना चाहिए ताकि तस्वीर आराम से दिखाई दे और आंखों पर दबाव न पड़े।