Neo QLED टेक्नोलॉजी वाले इन Samsung TV में हर सीन दिखेगा अल्ट्रा क्लियर

अगर आप एक ऐसा टीवी चाहते हैं जो शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और लेटेस्ट स्मार्ट फीचर्स के साथ प्रीमियम एक्सपीरियंस दे, तो सैमसंग नियो QLED TV शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। प्रीमियम पिक्चर क्वालिटी, मिनी LED टेक्नोलॉजी, AI प्रोसेसर और दमदार साउंड के साथ आपका होम एंटरटेनमेंट अनुभव शानदार हो सकता है।
प्रीमियम एक्सपीरियंस वाले बढ़िया सैमसंग नियो क्यूएलईडी टीवी
प्रीमियम एक्सपीरियंस वाले बढ़िया सैमसंग नियो क्यूएलईडी टीवी

सैमसंग नियो क्यूएलईडी टीवी आज के समय में प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट का एक बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। इनमें मिनी एलईडी बैकलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड AI प्रोसेसर और क्वांटम डॉट डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे तस्वीरें ज्यादा चमकदार, बेहतरीन और वास्तविक दिखाई देती हैं। Neo QLED टेक्नोलॉजी छोटे-छोटे एलईडी लाइट्स की मदद से स्क्रीन पर ज्यादा सटीक कंट्रास्ट और गहरे ब्लैक लेवल देती है, जिससे फिल्म या गेमिंग के दौरान हर सीन में डिटेल्स साफ नजर आती हैं। अगर आप भी प्रीमियम एंटरटेनमेंट अनुभव के भरोसेमंद Samsung TV लेना चाहते हैं, तो यहां बताए गए नियो क्यूएलईडी टीवी को ला सकते हैं. इन टीवी में हाई रिफ्रेश रेट, डॉल्बी एटमॉस साउंड, स्मार्ट टीवी फीचर्स और गेमिंग के लिए एडवांस मोड जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, सैमसंग का AI अपस्केलिंग सिस्टम लो-रेजोल्यूशन कंटेंट को भी 4K या उससे बेहतर क्वालिटी में दिखाने में मदद करता है। स्लिम और बेजल-लेस डिजाइन के कारण ये टीवी आपके लिविंग रूम को मॉडर्न और लग्जरी लुक देते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 65 inch 4K Ultra HD Mini-LED Neo-QLED TV

    यह सैमसंग 65 इंच नियो-क्यूएलईडी 4K स्मार्ट टीवी एक प्रीमियम विकल्प है, जो एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, AI फीचर्स और शानदार साउंड के साथ सिनेमा जैसा अनुभव देता है। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840×2160) मिलता है, जिससे चित्र साफ और बढ़िया दिखाई देती हैं। इसका 100 Hz रिफ्रेश रेट तेज मूवमेंट वाले सीन, स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान स्मूद अनुभव देता है। इसमें नियो-क्यूएलईडी डिस्प्ले और क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी दी गई है, जो छोटे-छोटे मिनी एलईडी लाइट्स की मदद से गहरे ब्लैक, ज्यादा ब्राइटनेस और शानदार कंट्रास्ट देती है। इस टीवी मेंNQ4 AI जेन-2 प्रोसेसर दिया गया है, जो हर सीन को AI की मदद से ऑप्टिमाइज़ करता है और लो-क्वालिटी कंटेंट को भी 4K AI अपस्केलिंग के जरिए बेहतर क्वालिटी में दिखाता है। नियो क्वांटम HDR, HDR10+ और HLG जैसे फीचर्स रंगों को ज्यादा प्राकृतिक और बढ़िया बनाते हैं। कलर बूस्टर प्रो, मेगा कंट्रास्ट और सुप्रीम यूएचडी डिमिंग टेक्नोलॉजी हर सीन में गहराई और डिटेल बढ़ाती है

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 100 Hz
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट पावर - 20 Watts

    खूबियां 

    • आई कम्फर्ट मोड आंखों पर पड़ने वाली रोशनी को संतुलित रखता है।
    • सुपर अल्ट्रा वाइड गेम व्यू और गेम बार से आप गेम सेटिंग आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
    • स्मार्टथिंग्स हब और मैटर हब की मदद से आप अपने स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने सामान्य क्लैरिटी को कुछ खास नहीं बताया। 

    01
  • Samsung 55 inch 4K Ultra HD Mini LED AI Neo-QLED TV

    इस 55 इंच सैमसंग नियो-क्यूएलईडी में 40 W आउटपुट के साथ 2.2 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो डॉल्बी एटमॉस, क्यू-सिम्फनी और एक्टिव वॉइस एम्प्लीफायर प्रो जैसी टेक्नोलॉजी से लैस है। इससे आवाज चारों तरफ से आने का एहसास देती है और डायलॉग साफ सुनाई देते हैं। 360 ऑडियो फीचर आपको थिएटर जैसा इमर्सिव साउंड अनुभव देता है। इस सैमसंग टीवी का रियल डेप्थ एन्हांसर तस्वीरों में गहराई का एहसास पैदा करता है, जैसे आप किसी असली सीन को देख रहे हों। वाइड व्यूइंग एंगल और सुप्रीम UHD डिमिंग की मदद से स्क्रीन के हर हिस्से में एक जैसी ब्राइटनेस और कलर क्वालिटी मिलती है। मोशन एक्सेलरेटर 120 Hz फीचर तेज मूवमेंट वाले सीन को बिना ब्लर के स्मूद दिखाता है, जबकि फिल्ममेकर मोड फिल्म के डायरेक्टर जैसा बनाया है उसी के अनुसार दिखाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें चार HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, ईथरनेट, ऑप्टिकल ऑडियो आउट और आरएफ इनपुट दिए गए हैं, जिससे आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल, साउंडबार या अन्य डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 100 Hz
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट पावर - 40 Watts

    खूबियां 

    • इसका 100 Hz रिफ्रेश रेट तेज मूवमेंट वाले सीन, स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान साफ और स्पष्ट दृश्य देता है।
    • यह सैमसंग 4K टीवी बिक्सबी वॉइस असिस्टेंट और फार-फील्ड वॉइस कंट्रोल के साथ आता है, जिससे आप बिना रिमोट के भी टीवी को अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • इसका ऑटो HDR रीमास्टरिंग फीचर साधारण वीडियो को भी अपने आप HDR जैसी बेहतर ब्राइटनेस और रंगों में बदल देता है, जिससे तस्वीर ज्यादा साफ नजर आती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने पैनल के शॉर्ट सर्किट होने की शिकायत की है।


    आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में गैजेट गली कैटेगरी पर जान सकते हैं। 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 65 inch 4K Ultra HD Smart Neo QLED TV

    घर के लिए प्रीमियम टीवी चाहिए, तो आप इसको ले सकते हैं। इसका 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840×2160) शानदार पिक्चर क्वालिटी देता है। 120 Hz रिफ्रेश रेट के कारण स्पोर्ट्स, एक्शन मूवी और गेमिंग के दौरान मूवमेंट स्मूद और बिना झटके के दिखाई देते हैं। इसमें बिल्ट-इन वॉइस असिस्टेंट और फार-फील्ड वॉइस कंट्रोल मिलता है, जिससे आप आवाज से इस नियो-क्यूएलईडी टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब जैसे कई ऐप्स मिलते हैं। स्मार्टथिंग्स और आईओटी सेंसर की मदद से आप अपने स्मार्ट होम डिवाइस को टीवी से ही कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं इस 65 Inch TV का न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर 4K, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से हर सीन को ऑटोमैटिक तरीके से बेहतर बनाता है। यह प्रोसेसर AI अपस्केलिंग के जरिए लो-क्वालिटी वीडियो को भी 4K जैसा साफ और बढ़िया बना देता है। साथ ही नियो क्वांटम HDR, ऑटो HDR रीमास्टरिंग और 100% कलर वॉल्यूम विद क्वांटम डॉट जैसे फीचर्स रंगों को ज्यादा प्राकृतिक और जीवंत बनाते हैं।


    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - Neo QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 100 Hz
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट पावर - 60 Watts

    खूबियां 

    • इसमें ब्लूटूथ ड्यूल ऑडियो और बड्स ऑटो स्विच फीचर होने से आप वायरलेस ईयरबड्स या स्पीकर को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
    • मल्टी व्यू फीचर से आप टीवी और मोबाइल स्क्रीन एक साथ देख सकते हैं।
    • टैप व्यू, स्क्रीन मिररिंग और ऐप कास्टिंग से फोन का कंटेंट आसानी से टीवी पर चला सकते हैं। 
    • सैमसंग टीवी प्लस के जरिए आपको 200 से ज्यादा फ्री चैनल और कई शो बिना सब्सक्रिप्शन के मिलते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी गुणवत्ता की बढ़िया नहीं बताया है। 


    03
  • Samsung 55 inch 4K Ultra HD Smart Neo QLED TV

    यह सैमसंग 55 इंच टीवी में Neo QLED पैनल और क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी दी गई है, जो छोटे-छोटे क्वांटम मिनी एलईडी लाइट्स को अच्छे से से कंट्रोल करती है। इससे स्क्रीन पर गहरे ब्लैक, ज्यादा ब्राइटनेस और शानदार कंट्रास्ट मिलता है। साथ ही न्यूरल क्वांटम 4K प्रोसेसर AI की मदद से हर सीन को ऑप्टिमाइज़ करता है और लो-क्वालिटी कंटेंट को बेहतर क्वालिटी में दिखाता है। वहीं इस टीवी 55 इंच में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो रंगों को ज्यादा चमकदार, साफ और असली जैसा दिखाते हैं। रियल डेप्थ एन्हांसर से तस्वीर में गहराई का एहसास होता है, जिससे सीन ज्यादा वास्तविक लगता है। अल्ट्रा व्यूइंग एंगल की वजह से क्यूएलएडी टीवी को किसी भी कोने से देखने पर भी तस्वीर साफ दिखाई देती है। वहीं मोशन एक्सेलरेटर टर्बो+ तेज सीन और गेमिंग के दौरान मूवमेंट को स्मूद रखता है और लैग कम करता है। गेमिंग के लिए इसमें सुपर अल्ट्रा वाइड गेम व्यू और गेम बार दिया गया है, जिससे आप 21:9 या 32:9 स्क्रीन रेशियो में गेम खेल सकते हैं और सेटिंग्स को रियल-टाइम में बदल सकते हैं। मोशन एक्सेलरेटर टर्बो+ 4के 144 हर्ट्ज तक स्मूद गेमिंग अनुभव देता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - Neo QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 100 Hz
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट पावर - 60 Watts

    खूबियां 

    • बिल्ट-इन वॉइस असिस्टेंट और फार-फील्ड वॉइस कंट्रोल से आप आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब जैसे ऐप का आनंद उठा सकते हैं। 
    • स्मार्ट हब कंटेंट को आसान तरीके से दिखाता है, जिससे आप कम समय में अपनी पसंद की फिल्म या शो ढूंढ सकते हैं।
    • इसमें लगा ब्राइटनेस ऑटो एडजस्ट आई कम्फर्ट फीचर आंखों को आराम देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने टीवी की आवाज सामान्य बताई है। 
    04
  • Samsung 55 inch Neo-QLED AI Smart TV

    इस सैमसंग टीवी में 40 W के स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस दिया गया है, जिससे आवाज चारों तरफ से आने जैसी लगती है और डायलॉग साफ सुनाई देते हैं। इसमें वॉइस एन्हांसमेंट फीचर भी है, जिससे शोर वाले सीन में भी आवाज स्पष्ट रहती है। यह 55 Inch वाले Samsung TV टाइज़न ओएस पर चलता है और इसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो जैसे ऐप्स आसानी से चलाए जा सकते हैं। इसमें एलेक्सा और बिक्सबी वॉइस कंट्रोल भी मिलता है, जिससे आप आवाज से टीवी चला सकते हैं। इसमें AI प्रोसेसर दिया गया है, जो हर सीन को अपने आप बेहतर बनाता है और लो-क्वालिटी वीडियो को भी 4K जैसा साफ दिखाता है। वहीं इस नियो-क्यूएलईडी टीवी का रिलुमिनो मोड फीचर कम नजर वाले लोगों के लिए बनाया गया है। इसमें स्क्रीन पर दिखने वाली चीज़ों के किनारों को ज्यादा साफ और हाई कॉन्ट्रास्ट में दिखाया जाता है, जिससे रंग और डिटेल बेहतर दिखाई देती है और कंटेंट देखना आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 100 Hz
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट पावर - 40 Watts

    खूबियां 

    • स्क्रीन मिररिंग से आप मोबाइल का कंटेंट टीवी पर चला सकते हैं।
    • AI ऑटो गेम मोड गेम शुरू होते ही अपने-आप गेम को पहचानकर उसके अनुसार टीवी की सेटिंग्स एडजस्ट करता है।
    • मल्टी-व्यू फीचर की मदद से आप एक ही स्क्रीन पर टीवी और अपने मोबाइल का कंटेंट साथ-साथ देख सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी डिस्प्ले क्वालिटी में लाइन आने या बंद होना बताया है। 
    05

सैमसंग नियो क्यूएलईडी टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर ऑनलाइन मौजूद सैमसंग नियो क्यूएलईडी टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, साउंड, स्मार्ट फीचर्स और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे, ताकि अपने लिए सबसे बेहतर टीवी चुन सके।

मॉडल

स्क्रीन साइज

रिफ्रेश रेट

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Samsung QN70F Neo QLED 65

65 इंच

100Hz 

20W

NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर, क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी, 4K AI अपस्केलिंग

Samsung QN85D Neo QLED 55

55 इंच

100Hz

40W (2.2CH)

ऑटो HDR रीमास्टरिंग, क्वांटम मैट्रिक्स, रियल डेप्थ एन्हांसर, डॉल्बी एटमॉस

Samsung QN85C Neo QLED 65

65 इंच

120Hz

60W (2.2.2CH)

न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर, नियो क्वांटम HDR, मोशन एक्सेलेरेटर टर्बो+

Samsung QN90C Neo QLED 55

55 इंच

120Hz

60W (4.2.2CH)

नियो क्वांटम HDR+, अल्ट्रा व्यूइंग एंगल, OTS+, गेमिंग फीचर्स

Samsung QNX1D Neo QLED 55

55 इंच

100Hz 

40W (2.2CH)

NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर, क्वांटम मैट्रिक्स, डॉल्बी एटमॉस, गेमिंग फीचर्स

इस तरह की जानकारी आप जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर देख सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सैमसंग Neo QLED टीवी क्या होता है?
    +
    नियो QLED टीवी सैमसंग की प्रीमियम टीवी टेक्नोलॉजी है, जिसमें मिनी-एलईडी (Mini LED) बैकलाइट और क्वांटम डॉट (Quantum Dot) तकनीक का इस्तेमाल होता है। इससे स्क्रीन पर ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर कॉन्ट्रास्ट और बहुत नेचुरल कलर मिलते हैं, जो साधारण एलईडी टीवी से ज्यादा एडवांस होते हैं।
  • क्या नियो-क्यूएलईडी टीवी गेमिंग के लिए अच्छा होता है?
    +
    हां, ये सैमसंग टीवी गेमिंग के लिए बहुत अच्छा माने जाते हैं। इनमें हाई रिफ्रेश रेट, VRR (वैरिएबल रिफ्रेश रेट), ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड) और गेम मोड जैसे फीचर्स होते हैं, जिससे गेमिंग स्मूद और बिना लैग के चलती है।
  • नियो क्यूएलईडी टीवी में कौन-कौन से स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं?
    +
    इन टीवी में स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म, वॉइस असिस्टेंट (एलेक्सा या बिक्सबी), स्क्रीन मिररिंग, मल्टी-व्यू, ऐप सपोर्ट, स्मार्टथिंग्स (SmartThings) होम कंट्रोल और कई एआई-आधारित फीचर्स मिलते हैं, जिससे टीवी एक स्मार्ट होम हब की तरह भी काम करता है।