एसर ब्रांड का यह 55 इंच 4K प्रीमियम टीवी शानदार पिक्चर क्वालिटी, एडवांस 4K प्रोसेसिंग और कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें 4K QLED डिस्प्ले (3840×2160 रेज़ोल्यूशन) दी गई है, जो क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी की मदद से 100% कलर वॉल्यूम देती है, यानी स्क्रीन पर रंग ज्यादा जीवंत और प्राकृतिक दिखाई देते हैं। इसमें क्वांटम HDR और HDR10+ सपोर्ट मिलता है, जिससे डार्क सीन में डिटेल साफ दिखती है और ब्राइट सीन ज्यादा चमकदार नजर आते हैं। इस Acer TV में अल्ट्रा QLED स्क्रीन दी गई है, जो ज्यादा चमकदार और जीवंत रंग दिखाती है। इसमें AI पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन, 4K HDR, डॉल्बी विज़न, HDR10 और HLG सपोर्ट है, जिससे तस्वीर ज्यादा साफ और रियलिस्टिक दिखती है। इसमें 120Hz VRR, ALLM और MEMC जैसे फीचर्स भी हैं, जिससे स्पोर्ट्स, एक्शन सीन और गेमिंग स्मूद और बिना लैग के दिखाई देते हैं। यह टीवी क्वाड-कोर प्रोसेसर पर चलता है, जिससे परफॉर्मेंस तेज़ रहती है। साथ ही ईको मोड और स्क्रीन सेवर जैसे फीचर्स बिजली बचाने और स्क्रीन की सुरक्षा में मदद करते हैं। इसमें गूगल टीवी (एंड्रॉयड 14) ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे आपको आसान और स्मार्ट इंटरफेस मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Acer
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- वॉचलिस्ट, पर्सनल प्रोफाइल और किड्स प्रोफाइल जैसे फीचर्स भी हैं, जिससे हर यूज़र अपनी पसंद का कंटेंट आसानी से देख सकता है।
- रिमोट में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और डिज़्नी+हॉटस्टार के लिए हॉटकीज़ भी दी गई हैं, जिससे ऐप्स तुरंत खुल जाते हैं।
- इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए गूगल मीट और ट्रूकॉन्फ्रेंस सपोर्ट भी है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने आवाज को सामान्य बताया है।