पार्टी को बनाओ धमाकेदार! Karaoke और हाई-बेस वाले ये Speakers लाएंगे असली मज़ा

हाई-बेस पार्टी स्पीकर जिनमें माइक्रोफोन सपोर्ट हो, घर की पार्टी को म्यूजिक और कराओके दोनों के साथ अधिक मनोरंजक बनाते हैं और तेज आवाज पर भी साफ साउंड अनुभव देते हैं।
काराओके के साथ बढ़िया हाई-बेस पार्टी स्पीकर्स
काराओके के साथ बढ़िया हाई-बेस पार्टी स्पीकर्स

घर की पार्टी को यादगार बनाने के लिए ऐसे स्पीकर की जरूरत होती है जिसमें दमदार बेस के साथ माइक्रोफोन सपोर्ट भी हो ताकि म्यूजिक और सिंगिंग दोनों का मज़ा मिल सके। अब आने वाले Party Speaker बड़े वूफर, डुअल माइक्रोफोन इनपुट और लाइट शो जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं, जिससे घर का माहौल मिनी कॉन्सर्ट जैसा बन जाता है। उदाहरण के लिए, JBL PartyBox Encore जैसे मॉडल वायरलेस माइक्रोफोन और एडजस्टेबल इको कंट्रोल के साथ आते हैं, जो सीधे कराओके अनुभव के लिए बनाए गए हैं।  इसी तरह कई हाई-पावर स्पीकर्स में बड़े वूफर और माइक्रोफोन इनपुट दिए जाते हैं ताकि गाने और लाइव सिंगिंग दोनों बढ़िया सुनाई दें और तेज़ आवाज़ पर भी साउंड क्वालिटी बनी रहे।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध कराओके के साथ आने वाले हाई-बेस पार्टी स्पीकर्स मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • JBL Partybox Encore 2 with Mic

    पार्टी का माहौल जमाने के लिए बनाया गया JBL पार्टीबॉक्स Encore 2 वायरलेस स्पीकर दमदार साउंड और शानदार लाइट शो के साथ हर मौके को खास बना देता है। इसमें एआई साउंड बूस्ट तकनीक दी गई है, जो म्यूज़िक के अनुसार आवाज़ को अपने-आप संतुलित करके अधिक साफ और पावरफुल साउंड प्रदान करती है। एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 15 घंटे तक लगातार चल सकता है, इसलिए लंबी पार्टियों में भी म्यूजिक रुकता नहीं है। इसके साथ मिलने वाला वायरलेस माइक्रोफोन कराओके अनुभव को और मजेदार बनाता है, जिसमें इको, बेस और ट्रेबल को अपनी पसंद के अनुसार सेट किया जा सकता है। Auracast सुविधा के जरिए इसी मॉडल के दो स्पीकर एकसाथ जोड़कर अधिक तेज और गहरा साउंड पाया जासकता है। मजबूत हैंडल और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के कारण इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - JBL Partbox Encore 2
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 100 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो 
    • बैटरी लाइफ - 15 घंटे 
    • आइटम का वजन - 9.15 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 35D x 38.5W x 36.5H से.मी. 

    खासियत 

    • लंबी पार्टियों में बिना रुके म्यूजिक का मजा लेने के लिए लगभग 15 घंटे तक का बैक-अप
    • दो स्पीकर जोड़कर स्टीरियो साउंड पाने के लिए Auracast सुविधा

    कमी 

    • स्पीकर का बैटरी बैक-अप कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • boAt Partypal 390/400 Speaker with Karaoke

    जोरदार 160 वॉट सिग्नेचर साउंड के साथ यह स्पीकर किसी भी पार्टी का तुरंत माहौल बना सकता है। इसकी डीप और साफ आवाज़ बड़े कमरों या घर के बाहर दमदार तरीके से सुनाई देती है, जिससे हर गाना और ज्यादा बढ़िया लगता है। फ्लेम एलईडी लाइट्स म्यूजिक के साथ चमकती हैं और माहौल को पार्टी जैसा बना देती हैं, जबकि उनकी ब्राइटनेस को जरूरत के अनुसार बदला भी जा सकता है। boAt ब्रांड का यह Party Speaker लगभग 6 घंटे तक लगातार प्लेबैक देता है और ब्लूटूथ 5.3 के साथ-साथ AUX, USB और TF कार्ड जैसे कई कनेक्टिविटी विकल्प प्रदान करता है। अलग-अलग EQ मोड्स जैसे पार्टी, पॉप, रॉक और जैज़ के जरिए आप अपनी पसंद के अनुसार साउंड ट्यून कर सकते हैं। 2 माइक्रोफोन इनपुट और गिटार इनपुट की सुविधा Karaoke और लाइव परफॉर्मेंस को और भी मजेदार बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - boAt Partypal 390/400
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 160 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो 
    • बैटरी लाइफ - 6 घंटे 
    • आइटम का वजन - 10.8 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 70D x 32W x 32H से.मी. 

    खासियत 

    • अपनी पसंद के अनुसार साउंड ट्यून करने के लिए अलग-अलग EQ मोड्स
    • 2 माइक्रोफोन इनपुट और गिटार इनपुट की सुविधा

    कमी 

    • स्पीकर की माइक क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ZEBRONICS 120 Watts Party Speaker with 2 Wireless Mic

    घर की छोटी-बड़ी हर पार्टी को इस स्पीकर की 120 वॉट क्षमता तुरंत जोश से भर देती है। इसका स्टीरियो ऑडियो आउटपुट गानों को गहराई और साफ़ आवाज़ के साथ पेश करता है, जिससे डांस और कराओके दोनों का मज़ा बढ़ जाता है। स्पीकर के साथ मिलने वाले दो वायरलेस माइक्रोफोन सिंगिंग को आसान बनाते हैं, वहीं रिकॉर्डिंग फंक्शन आपकी परफॉर्मेंस को सेव करने की सुविधा देता है। Zebronics के इस पार्टी स्पीकर को आप ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट करके मोबाइल से भी सीधे गाने चला सकते हैं और इनबिल्ट FM रेडियो जैसे कई प्लेबैक विकल्प भी मिलते हैं। TWS फीचर की मदद से 2 स्पीकर्स को कनेक्ट कर और भी बेहतरीन अनुभव लिया जा सकता है, जबकि RGB लाइटिंग मोड्स पार्टी के माहौल को और आकर्षक बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Zebronics Party Speaker
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 120 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो 
    • बैटरी लाइफ - 7 घंटे 
    • आइटम का वजन - 11.4 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 41D x 40W x 96H से.मी. 

    खासियत 

    • गाने को आसान बनाने के लिए स्पीकर के साथ मिलने वाले 2 वायरलेस माइक्रोफोन
    • 2 स्पीकर्स को कनेक्ट कर और भी बड़ा साउंड पाने के लिए TWS फीचर

    कमी 

    • स्पीकर की चार्जिंग केबल ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Portronics Iron Beats IV 250W Party Speaker

    पार्टी में जोरदार म्यूजिक का असली मज़ा तब आता है जब साउंड पावरफुल और साफ हो, और यह पार्टी स्पीकर इसी अनुभव के लिए तैयार किया गया है। इसका 250 वॉट आउटपुट और ड्यूल 6-इंच सबवूफर गहरे बेस और भरपूर आवाज के साथ हर गाने को दमदार बना देता है, जिससे घर या आउटडोर पार्टी दोनों में शानदार माहौल बनता है। RGB LED लाइट्स म्यूजिक बीट के साथ सिंक होकर पार्टी को और रंगीन बनाती हैं। इसके साथ मिलने वाला वायरलेस कराओके माइक्रोफोन सिंगिंग को मज़ेदार बनाता है, जबकि ट्रेबल, बेस और इको कंट्रोल की मदद से आप अपनी पसंद के अनुसार साउंड सेट कर सकते हैं। Portronics में ब्लूटूथ, यूएसबी, AUX और माइक्रोफोन इनपुट जैसे कई कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं जिससे दूसरे डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Portronics Iron Beats IV
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 250 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड 
    • बैटरी लाइफ - 6 घंटे 
    • आइटम का वजन - 10 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 35D x 67.5W x 35H से.मी. 

    खासियत 

    • वॉल्यूम के साथ हर गाने को दमदार बनाने के लिए ड्यूल 6-इंच सबवूफर
    • म्यूजिक बीट के साथ सिंक होकर पार्टी को और रंगीन बनाने के लिए आरजीबी एलईडी लाइट्स

    कमी 

    • स्पीकर की बैटरी लाइफ कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • GOBOULT Partybox X200

    जब पार्टी में लंबे समय तक म्यूजिक चलाना हो और साउंड भी दमदार चाहिए, तब यह GOBOULT पार्टी बॉक्स बढ़िया विकल्प बनकर सामने आता है। इसका 160 वॉट पावरफुल ऑडियो आउटपुट और ड्यूल डायनेमिक ड्राइवर गहरे बास के साथ साफ वोकल और संतुलित साउंड प्रदान करते हैं, जिससे हर गाना ज्यादा मजेदार महसूस होता है। कराओके और गिटार माइक्रोफोन सपोर्ट इसे लाइव सिंगिंग के लिए भी बढ़िया विकल्प बनाता है। इस स्पीकर की सबसे बड़ी खासियत इसका लगभग 70 घंटे तक का प्लेबैक समय है, जिससे बार-बार चार्ज करने की चिंता नहीं रहती। डायनेमिक आरजीबी एलईडी पैनल म्यूजिक की बीट के साथ चमककर पार्टी का माहौल और भी आकर्षक बना देता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - GOBOULT Partybox X200
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 160 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो 
    • बैटरी लाइफ - 70 घंटे 
    • आइटम का वजन - 9.25 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 38D x 36W x 84H से.मी. 

    खासियत 

    • साफ वोकल और संतुलित साउंड के लिए ड्यूल डायनेमिक ड्राइवर
    • म्यूजिक की बीट के साथ चमककर पार्टी का माहौल बनाने के लिए बेहतरीन आरजीबी एलईडी पैनल

    कमी 

    • स्पीकर को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    05

तुलना: काराओके वाले हाई-बेस पार्टी स्पीकर मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 5 बढ़िया केरोओके पार्टी स्पीकर्स मॉडल्स की मैक्सिमम साउंड आउटपुट और बैटरी लाइफ के  की तुलनात्मक जानकारी दी है जिससे आप कोई भी विकल्प चुनने से पहले देख सकते हैं।

मॉडल

स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट

बैटरी लाइफ

JBL Partbox Encore 2

100 वॉट

15 घंटे

boAt Partypal 390/400

160 वॉट

6 घंटे

Zebronics Party Speaker

120 वॉट

7 घंटे

Portronics Iron Beats IV

250 वॉट

6 घंटे

GOBOULT Partybox X200

160 वॉट

70 घंटे

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

 

 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कराओके के लिए पार्टी स्पीकर में क्या होना जरूरी है?
    +
    डुअल माइक्रोफोन इनपुट, इको कंट्रोल और मजबूत बेस आउटपुट होना जरूरी होता है ताकि सिंगिंग साफ सुनाई दे।
  • हाई-बास पार्टी स्पीकर किस उपयोग के लिए बेहतर होते हैं?
    +
    ये घर की पार्टी, जन्मदिन समारोह और छोटे इवेंट में तेज़ और दमदार साउंड देने के लिए उपयुक्त रहते हैं।
  • क्या पोर्टेबल पार्टी स्पीकर भी कराओके सपोर्ट देते हैं?
    +
    हाँ, कई पोर्टेबल मॉडल वायरलेस माइक्रोफोन सपोर्ट के साथ आते हैं जिससे कहीं भी कराओके का मजा लिया जा सकता है।