लंबी यात्रा, बिजनेस ट्रिप या कहीं से भी वर्क-फ्रोम-होम लाइफस्टाइल के लिए वजन में हल्का और पतला लैपटॉप बेहद जरूरी हो जाता है क्योंकि इसे बैग में ले जाना आसान होता है और काम कहीं भी किया जा सकता है। मार्डन लैपटॉप डिवाइस अब हल्के वजन के साथ मजबूत बैटरी और फास्ट परफॉर्मेंस भी देते हैं, जिससे ट्रैवलर्स को अलग से भारी चार्जर या बड़े बैग की जरूरत नहीं पड़ती। Asus, HP, Lenovo और acer जैसे ब्रांडस के कई Laptop मॉडल 1.1 से 1.4 किलोग्राम के बीच आते हैं और 7 से 9 घंटे तक बैटरी बैकअप प्रदान करते हैं, जिससे लंबी फ्लाइट या यात्रा के दौरान भी काम जारी रखा जा सकता है। यात्रा के लिए लैपटॉप्स चुनते समय हल्का वजन, मजबूत बैटरी, टिकाऊ बॉडी और कम हीटिंग जैसी खासियतों को प्राथमिकता देना बेहतर रहता है। हल्के और पतले लैपटॉप आपके बैग का वजन कम रखते हुए हर जगह काम करने की सुविधा देता है।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध ट्रैवलर्स के लिए हल्के और पतले 5 बढ़िया लैपटॉप विकल्प।
ASUS Vivobook Go 14 Thin & Light Laptop
आसुस के इस पतले और हल्के लैपटॉप को खास तौर पर ट्रैवलिंग में ऑफिस का काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें AMD Ryzen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी स्पीड 4.3 GHz तक जाती है, जिस वजह से यह मल्टीटास्किंग, ब्राउजिंग और डॉक्यूमेंट काम आसानी से पूरे कर सकता हैं। 16GB रैम और 512GB एसएसडी स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करती है। 14 इंच की फुल एचडी स्क्रीन साफ और क्लियर विजुअल प्रदान करती है, जो ऑनलाइन क्लास, वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑफिस कार्य के लिए उपयुक्त है। Asus Vivobook का बैकलिट कीबोर्ड कम रोशनी में भी आरामदायक टाइपिंग की सुविधा देता है। विंडोज 11 होम के साथ लाइफटाइम ऑफिस होम 2024 और एक साल के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक मिलता है। लगभग 1.38 किलोग्राम वजन होने के कारण इसे बैग में आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
स्पेसीफिकेशन
- मॉडल - Asus Vivobook Go
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 512GB
- रैम - 16GB
- प्रोसेसर - AMD Ryzen 5
- बैटरी बैकअप - 8 घंटे
- वजन - 1.21 किलोग्राम
खूबियां
- कम रोशनी में भी आरामदायक टाइपिंग के लिए बैकलिट कीबोर्ड
- बैग में आसानी से कहीं भी लेकर जानें के लिए लगभग 1.38 किलोग्राम वजन
कमी
- लैपटॉप की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
HP 14s Intel Celeron Thin and Light Business Laptop
यात्रा के दौरान बिना ज्यादा भारी बोझ उठाए ऑफिस काम और ऑनलाइन पढ़ाई जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए यह पतला और हल्का लैपटॉप बढ़िया विकल्प है। लगभग 1.46 किलोग्राम वजन होने के कारण इसे आसानी से बैग में लेकर कहीं भी काम किया जा सकता है। इसमें Intel Celeron N4500 डुअल-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिससे सामान्य मल्टीटास्किंग और ब्राउजिंग आसानी से किए जा सकते हैं। इस लैपटॉप में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 1 साल के लिए फ्री मिलता है जिससे दफ्तर से संबधित काम आसानी से किए जा सकते हैं। स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 512GB एसएसडी मिलता है, जो फोटो, विडियो स्टोर करने के काम आती है। साथ ही इसमें 8GB रैम स्मूद परफॉर्मेंस देती है। इस HP Laptop की 14 इंच एचडी एंटी-ग्लेयर स्क्रीन लंबे समय तक काम के दौरान आंखों पर कम असर डालती है। 720P एचडी कैमरा, डुअल स्पीकर और फास्ट चार्ज सपोर्ट इसकी उपयोगिता बढ़ाते हैं।
स्पेसीफिकेशन
- मॉडल - HP 14s
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 512GB
- रैम - 8GB
- प्रोसेसर - Intel Celeron N450
- बैटरी बैकअप - 5 घंटे
- वजन - 1.46 किलोग्राम
खूबियां
- सामान्य मल्टीटास्किंग और ब्राउजिंग आसानी से करने के लिए इंटेल सेलेरॉन N4500 डुअल-कोर प्रोसेसर
- लंबे समय तक काम करने के दौरान आंखो को सुरक्षित रखने के लिए एंटी-ग्लेयर स्क्रीन
कमी
- लैपटॉप का टच पैड ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lenovo V14 Intel Core i5 Thin and Light Laptop
लगभग 1.43 किलोग्राम वजन होने से इस लैपटॉप को कहीं भी ले जाना आसान है, इसलिए यह स्टूडेंट्स से लेकर प्रोफेशनल्स दोनों उपयोग के लिए उपयुक्त रहता है। यह लैपटॉप उन यूजर के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें ऑफिस कार्य और रोजमर्रा की मल्टीटास्किंग के लिए फास्ट प्रदर्शन चाहिए। इसमें 13वीं पीढ़ी का Intel Core i5 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे भारी फाइलों पर काम आसानी से कर सकते हैं। काम में अतिरिक्त सुविधा के लिए यह लैपटॉप 180 डिग्री तक टिल्ट हो सकता है। विडियो कॉलिंग में सुरक्षा के लिए इसमें वेबकैम कवर मिलता है।14 इंच की फुल एचडी एंटी-ग्लेयर स्क्रीन 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ एकदम क्लियर पिक्चर प्रदान करती है। इसमें यूएसबी-सी, एचडीएमआई और यूएसबी जैसे जरूरी पोर्ट्स मिलते हैं, जिससे कनेक्टिविटी आसान रहती है।
स्पेसीफिकेशन
- मॉडल - Lenovo V14
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 512GB
- रैम - 16GB
- प्रोसेसर - Intel Core i5
- बैटरी बैकअप - 6 घंटे
- वजन - 1.43 किलोग्राम
खूबियां
- तेज स्टार्ट-अप और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए 16GB रैम और 512GB एसएसडी
- साफ और आरामदायक विजुवल्स के लिए 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ एंटी-ग्लेयर स्क्रीन
कमी
- लैपटॉप की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
acer Swift Lite 14 Thin and Light Laptop
ट्रैवल के दौरान काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए यह काफी हल्का और दमदार लैपटॉप है, जिसका वजन केवल लगभग 1.1 किलोग्राम है, इसलिए इसे बैग में ले जाना आसान रहता है। इसमें इंटेल कोर अल्ट्रा 5 प्रोसेसर और 16GB रैम के साथ 512GB SSD दिया गया है, जो सारे काम फटा-फट करने में मदद करता है। acer लैपटॉप का 14 इंच का WUXGA OLED डिस्प्ले 400 निट्स ब्राइटनेस तक देता है जिससे तेज रोशनी में भी बिल्कुल क्लियर डिस्पले दिखाई देता है और जिससे लंबे समय तक काम करना भी सुविधाजनक रहता है। इसका अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन बैग में आसानी से फिट हो जाता है। Copilot की और AI सपोर्ट प्रोडक्टिविटी को और बेहतर बनाते हैं, जबकि USB टाइप-सी पोर्ट्स और बैकलिट कीबोर्ड इसे बढ़िया लुक के साथ कनेक्टिविटी भी देते हैं। मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसको लंबे समय तक टिकाऊ विकल्प बनाती है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
स्पेसीफिकेशन
- मॉडल - acer Swift Lite 14
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 512GB
- रैम - 16GB
- प्रोसेसर - Intel Core Ultra 5
- बैटरी बैकअप - 8 घंटे
- वजन - 1.10 किलोग्राम
खूबियां
- एकदम क्लियर और रियल विजुवल्स के लिए 400 निट्स ब्राइटनेस वाला OLED डिस्प्ले
- काम में प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए Copilot की और AI सपोर्ट
कमी
- लैपटॉप को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
04
HP OmniBook 5 Light-Weight Next-Gen AI Laptop
यात्रा और मार्डन AI बेस्ड काम के लिए OmniBook 5 एक हल्का और तेज प्रदर्शन देने वाला लैपटॉप है, जिसका वजन लगभग 1.35 किलोग्राम है। इसमें Snapdragon X प्रोसेसर के साथ 16GB रैम और 1TB SSD स्टोरेज दी गई है, जो मल्टीटास्किंग, ऑफिस काम और क्लाउड बेस्ड ऐप्स को स्मूद तरीके से चलाने में मदद करती है। 14 इंच का 2K OLED डिस्प्ले 300 निट्स ब्राइटनेस और लो ब्लू लाइट तकनीक के साथ रंगीन और आंखों के लिए आरामदायक विजुअल अनुभव देता है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से इस लैपटॉप को 30 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकते हैं। ऑफिस की जरुरी विडियो मीटिंग्स करने के लिए एचपी ट्रू-विजन 1080FHD कैमरा मिलता है। इसका Adreno ग्राफिक्स कार्ड फास्ट AI प्रोसेसिंग के साथ में गेमिंग के दौरान 30% ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
स्पेसीफिकेशन
- मॉडल - HP OmniBook 5
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 1TB
- रैम - 16GB
- प्रोसेसर - QC Snapdragon X1-26-100
- बैटरी बैकअप - 6 घंटे
- वजन - 1.35 किलोग्राम
खूबियां
- लो ब्लू लाइट तकनीक के साथ रंगीन और आंखों के लिए आरामदायक विजुवल के लिए 2K OLED डिस्प्ले
- फास्ट परफॉर्मेंस देने के लिए Snapdragon X प्रोसेसर के साथ AI का सपोर्ट
कमी
- लैपटॉप की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: ट्रैवलर्स के लिए हल्के और पतले लैपटॉप मॉडल्स
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।