टॉप 5 बेज़ल-लेस Smart TV, लिविंग रुम को देगें स्टाइलिश और मार्डन लुक

बेज़ल-लेस डिजाइन वाले मार्डन टीवी स्क्रीन को बड़ा और अनुभव को ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। 4K फीचर और बेहतर कलर कंट्रास्ट के साथ ये TV लिविंग रूम को आधुनिक और स्टाइलिश रूप देने में मदद करते हैं।
लिविंग रुम के लिए टॉप 5 बेज़ल-लेस स्मार्ट टीवी मॉडल्स
लिविंग रुम के लिए टॉप 5 बेज़ल-लेस स्मार्ट टीवी मॉडल्स

आज के मार्डन घरों में टीवी सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं बल्कि लिविंग रूम की सजावट का अहम हिस्सा भी बन चुका है। इसलिए पतले फ्रेम या लगभग बिना बॉर्डर वाले मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंकि ये स्क्रीन को बड़ा और अनुभव को ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। मार्डन बेज़ल-लेस डिजाइन देखने के दौरान ध्यान को केवल स्क्रीन पर केंद्रित रखता है और दीवार पर लगाने पर टीवी लगभग पेंटिंग जैसा दिखाई देता है। Sony, Samsung और TCL जैसे ब्रांड के Smart TV मॉडल बोर्डर-लेस डिजाइन, 4K रिज़ॉल्यूशन, बेहतर रंग संतुलन और तेज़ प्रोसेसर के साथ आते हैं, जिससे फिल्में, खेल और वेब सीरीज़ देखने का अनुभव पहले से ज्यादा स्पष्ट और रियल हो जाता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही आकार और फीचर वाला मॉडल चुनकर आप अपने लिविंग रूम को मार्डन लुक देने के साथ-साथ शानदार मनोरंजन अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। 

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया बेज़ल-लेस स्मार्ट टीवी मॉडल्स।



जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 138 cm (55 Inch) Neo-QLED 4K Mini LED QNX1D Series AI Smart TV

    यह सैमसंग 55 इंच स्मार्ट टीवी शानदार मिनी एलईडी तकनीक और 4K रेज़ोल्यूशन के साथ बेहद क्लियर, गहरे और एकदम रियल विजुवल अनुभव प्रदान करता है। इसका 100Hz रिफ्रेश रेट और VRR 120Hz सपोर्ट तेज मूवमेंट वाले गेमिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट को स्मूद बनाता है। NQ4 AI जेन2 प्रोसेसर एआई आधारित 4K अपस्केलिंग के जरिए सामान्य कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में दिखाता है, जबकि क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी स्क्रीन पर रोशनी को बेहद सटीक तरीके से कंट्रोल करती है। 40W डॉल्बी एटमॉस साउंड, इन-बिल्ट वूफर और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट ऑडियो को अधिक इमर्सिव बनाते हैं। एचडीएमआई 2.1, वाई-फाई, ब्लूटूथ और कई स्मार्ट कनेक्टिविटी विकल्प इसे गेमिंग कंसोल और अन्य डिवाइस के लिए उपयुक्त बनाते हैं। Tizen OS, स्मार्टथिंग्स हब और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ यह टीवी स्मार्ट होम कंट्रोल और एंटरटेनमेंट दोनों को आसान बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {AQ55QNX1DAULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz 
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • तेज मूवमेंट वाले गेमिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट को स्मूद बनाने के लिए 100Hz रिफ्रेश रेट और VRR 120Hz सपोर्ट
    • सामान्य कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में दिखाने के लिए NQ4 AI जेन2 प्रोसेसर
    • ऑडियो को अधिक इमर्सिव बनाने के लिए इन-बिल्ट वूफर और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट

    कमी

    • टीवी की डिस्पले क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • LG 108 cm (43 Inch) UA82 Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV

    एलजी का यह 4K स्मार्ट टीवी अपनी शानदार 4K UHD रेजोल्यूशन और 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल के साथ हर सीन को एकदम साफ और रियल बनाता है। इसमें लगा α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8 साधारण कंटेंट को भी 4K सुपर अपस्केलिंग की मदद से अधिक क्लियर और गहराई देता है। साथ ही, HDR10 और डायनेमिक टोन मैपिंग बेहतरीन ब्राइटनेस और रंगों का संतुलन सुनिश्चित करते हैं। 20 वॉट का डॉल्बी एटमॉस साउंड, AI साउंड अप-मिक्स और क्लियर वॉयस प्रो फीचर डायलॉग्स को साफ रखते हैं और एक इमर्सिव ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें एचडीएमआई पोर्ट, यूएसबी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और ईथरनेट जैसे विकल्प दिए गए हैं, जिससे सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और अन्य डिवाइस आसानी से जुड़ जाते हैं। एलजी थिनक्यू वॉयस कंट्रोल, एप्पल एयरप्ले और कई ओटीटी ऐप्स के सपोर्ट के साथ यह टीवी घर के मनोरंजन को आसान और स्मार्ट बनाता है, जबकि इसका स्लिम डिज़ाइन कमरे की सुंदरता को भी बढ़ाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {43UA82006LA}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • साधारण कंटेंट को भी 4K सुपर अपस्केलिंग की मदद से बढ़िया बनाने के लिए α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8
    • मूवी में डायलॉग्स को साफ रखने के लिए AI साउंड अप-मिक्स और क्लियर वॉयस प्रो फीचर
    • कमरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए स्लिम डिज़ाइन

    कमी

    • टीवी का मैजिक रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sony Bravia 164 cm (65 Inch) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    बड़े लिविंग रुम में यह 65 इंच स्मार्ट टीवी सिनेमा जैसा अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। इसका 4K रेजोल्यूशन और X1 4K प्रोसेसर हर सीन को क्लियर और नैचुरल रंगों के साथ दिखाता है। लाइव कलर और 4K X-रियलटी प्रो तकनीक सामान्य कंटेंट को भी बेहतर गुणवत्ता में बदल देती है, जिससे तस्वीरें ज्यादा रियल दिखाई देती हैं। 20 वॉट ओपन बैफल स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट क्लियर, बैलेंस्ड और साफ आवाज प्रदान करते हैं, जबकि Clear Phase तकनीक साउंड को और बेहतर बनाती है। कनेक्टिविटी के लिए HDMI और USB पोर्ट दिए गए हैं, जिससे सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और अन्य डिवाइस आसानी से जोड़े जा सकते हैं। Google TV प्लेटफॉर्म के साथ में क्रोमकास्ट, वॉइस कंट्रोल और एलेक्सा सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। मोशन फ्लो XR तकनीक तेज सीन में भी स्मूद पिक्चर दिखाती है, जिससे खेल और एक्शन फिल्में देखना और भी मजेदार बन जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {KD-65X74L}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • सामान्य कंटेंट को भी बेहतर गुणवत्ता में बदलने के लिए 4K X-रियलटी प्रो तकनीक
    • साउंड को और बेहतर बनाने के लिए Clear Phase तकनीक
    • तेज सीन में भी स्मूद पिक्चर क्वालिटी के लिए मोशन फ्लो XR तकनीक

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • TCL 126 cm (50 Inch) Metallic Bezel-Less, FHD Smart QLED Google TV

    यह टीवी उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो बजट में बेहतर पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं। इसका फुल एचडी क्यूएलईडी पैनल डायनमिक कलर एन्हेंसमेंट और HDR10 सपोर्ट के साथ तस्वीरों को अधिक चमकदार और असली बनाता है, जिससे फिल्में और वेब सीरीज़ देखना ज्यादा आकर्षक लगता है। AiPQ प्रोसेसर और माइक्रो डिमिंग तकनीक स्क्रीन पर बेहतर कॉन्ट्रास्ट और क्लैरिटी बनाए रखते हैं, जबकि 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल हर दिशा से साफ दृश्य देता है। 24 वॉट डॉल्बी ऑडियो स्पीकर क्लियर और संतुलित आवाज प्रदान करते हैं, जिससे अलग साउंड सिस्टम की जरूरत कम महसूस होती है। गूगल अस्सिटेंट, स्क्रीन मिररिंग और OTT ऐप्स सपोर्ट के कारण कंटेंट एक्सेस आसान हो जाता है। मेटैलिक बेज़ल-लेस डिजाइन इसे मार्डन लुक देता है और कमरे की सजावट के साथ आसानी से मेल खाता है।

    जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {50S5K}
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 2K FHD (1920x1080)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 24 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • तस्वीरों को अधिक चमकदार और असली जैसा बनाने के लिए डायनमिक कलर एन्हेंसमेंट
    • स्क्रीन पर बेहतर कॉन्ट्रास्ट और क्लैरिटी बनाए रखने के लिए AiPQ प्रोसेसर और माइक्रो डिमिंग तकनीक
    • कमरे की सजावट के साथ आसानी से मेल खाने वाला मेटैलिक बेज़ल-लेस डिजाइन

    कमी

    • टीवी थोडा लैग होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Hisense 126 cm (50 Inch) E75Q Series 4K Ultra HD Smart 48W Speakers QLED TV

    शानदार तस्वीर के साथ दमदार साउंड चाहने वालों के लिए यह टीवी उन बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसका 4K UHD क्यूएलईडी पैनल क्वांटम डॉट तकनीक, डॉल्बी विज़न और एचडीआर10+ सपोर्ट के साथ लाइव रंग और गहरा कॉन्ट्रास्ट प्रदान करता है, जिससे फिल्में और स्पोर्ट्स ज्यादा रियल दिखाई देते हैं। AI 4K अपस्केलर और एमईएमसी तकनीक तेज़ गति वाले दृश्यों को भी स्मूद और स्पष्ट बनाए रखते हैं।इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत इसका 48 वॉट का शक्तिशाली स्पीकर सिस्टम है, जो डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस एक्स सपोर्ट के साथ थिएटर जैसा साउंड अनुभव देता है। VIDAA ओपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस टीवी में बिल्ट-इन एलेक्सा, स्क्रीन शेयरिंग और ओटीटी ऐप्स तक सपोर्ट भी मिलता है। गेम मोड, वीआरआर और एएलएलएम जैसी सुविधाएँ गेमिंग अनुभव को भी बेहतर बनाती हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Hisense {50E75Q}
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 48 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • फिल्में और स्पोर्ट्स ज्यादा रियल विजुवल्स के साथ देखने के लिए क्वांटम डॉट तकनीक, डॉल्बी विज़न
    • तेज़ गति वाले दृश्यों को भी स्मूद और स्पष्ट बनाए रखने के लिए AI 4K अपस्केलर और एमईएमसी तकनीक
    • गेम मोड, वीआरआर और एएलएलएम जैसी सुविधाएँ

    कमी

    • टीवी चलने में थोडा स्लो होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: टॉप 5 बेज़ल-लेस स्मार्ट टीवी मॉडल्स

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Samsung {AQ55QNX1DAULXL}

55 इंच

40 वॉट

VRR 120Hz, NQ4 AI जेन2 प्रोसेसर, क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी

LG {43UA82006LA}

43 इंच

20 वॉट

α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8, डायनेमिक टोन मैपिंग, AI साउंड अप-मिक्स और क्लियर वॉयस प्रो फीचर

Sony {KD-65X74L}

65 इंच

20 वॉट

4K X-रियलटी प्रो तकनीक, ओपन बैफल स्पीकर , मोशन फ्लो XR तकनीक 

TCL {50S5K}

50 इंच

24 वॉट

डायनमिक कलर एन्हेंसमेंट, डॉल्बी ऑडियो स्पीकर, गूगल अस्सिटेंट, स्क्रीन मिररिंग 

Hisense {50E75Q}

50 इंच

48 वॉट

AI 4K अपस्केलर और एमईएमसी तकनीक, डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस एक्स सपोर्ट, VIDAA ओपरेटिंग सिस्टम

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बेज़ल-लेस टीवी का फायदा क्या होता है?
    +
    पतला फ्रेम स्क्रीन को बड़ा दिखाता है और देखने का अनुभव ज्यादा आकर्षक बनाता है, जिससे फिल्म और खेल देखने में अधिक मज़ा आता है।
  • टीवी लेते समय किन फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    स्क्रीन आकार, पिक्चर क्वालिटी, साउंड और स्मार्ट फीचर्स जैसे ऐप सपोर्ट को देखकर सही मॉडल चुनना बेहतर रहता है।
  • क्या बेज़ल-लेस टीवी दीवार पर लगाने के लिए बेहतर होते हैं?
    +
    हाँ, पतला फ्रेम होने से ये दीवार पर अधिक सुंदर दिखाई देते हैं और लिविंग रूम को मार्डन लुक देते हैं।