आज के समय में एंड्रॉइड टीवी घर के मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं, क्योंकि इनमें स्मार्ट फीचर्स के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी भी मिलती है। वहीं अगर आप स्पोर्ट्स, एक्शन मूवी या गेमिंग का आनंद बिना ब्लर और रुकावट के लेना चाहते हैं, तो स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी वाले एंड्रॉइड टीवी बेहद बढ़िया विकल्प हैं। इस तकनीक की मदद से स्क्रीन पर तेज मूवमेंट वाले सीन अधिक सहज, साफ और स्पष्ट दिखाई देते हैं, क्योंकि ये अतिरिक्त फ्रेम जोड़कर या रिफ्रेश रेट को बेहतर बनाकर पिक्चर को बिना ब्लर और झटकों के साफ रखते हैं। इसके अलावा इन Android TV में गूगल प्ले स्टोर, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो जैसे लोकप्रिय ऐप्स का सपोर्ट मिलता है, जिससे आप अपनी पसंद का कंटेंट आसानी से देख सकते हैं। साथ ही इनमें वॉयस कंट्रोल, स्क्रीन मिररिंग और नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। ऐसे में स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी वाले टॉप एंड्रॉइड टीवी को घर लाने के लिए नीचे दी गई लिस्ट और नजर डाल लें, जो शानदार विजुअल्स और स्मार्ट फीचर्स के साथ बहुत ही शानदार अनुभव देते हैं।
स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी वाले इन टॉप 5 Android TV में तेज मूवमेंट वाले सीन भी दिखेंगे साफ और डिटेल में

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Haier 65 Inch 4K Ultra HD Smart Mini LED TV
स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह 65 इंच हायर टीवी बड़ी स्क्रीन और एडवांस फीचर्स के साथ शानदार एंटरटेनमेंट देता है। इसमें मिनी LED टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बेहतर ब्राइटनेस, गहरा ब्लैक और शानदार कॉन्ट्रास्ट देती है। साथ ही डॉल्बी विजन और HDR10 से कलर और भी वास्तविक लगते हैं, जबकि MEMC तेज मूवमेंट को स्मूद बनाता है। वहीं आवाज के लिए इस Haier टीवी में 50 W का दमदार साउंड आउटपुट मिलता है, जो KEF साउंड सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस और dbx-TV सराउंड साउंड के साथ आता है। इसमें 2.1 चैनल स्पीकर और सबवूफर भी है, जिससे थिएटर जैसा अनुभव मिलता है। साथ ही ऑटो वॉल्यूम लेवलिंग और साउंड इक्वलाइज़र से आवाज साफ और बैलेंस रहती है। यह गूगल टीवी 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसमें आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, एप्पल टीवी जैसे कई ऐप इन बिल्ट मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - Mini Led
- ब्रांड - Haier
- रेज्योलूशन - 2160P
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- क्रोमकास्ट की मदद से आप मोबाइल से टीवी पर कंटेंट आसानी से चला सकते हैं।
- इसमें गूगल असिस्टेंट और हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल है, जिससे आप बोलकर टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसकी लो ब्लू लाइट तकनीक आंखों को आराम देती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
01Sony 55 inch 4K Ultra HD Smart TV
55 इंच का यह सोनी 4K अल्ट्रा एचडी टीवी एक प्रीमियम एंड्रॉइड टीवी है, जो स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे शानदार पिक्चर, दमदार साउंड और स्पष्ट दृश्य मिलते हैं। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840×2160 पिक्सल) दिया गया है, जिससे तस्वीरें साफ और बढ़िया दिखाई देती हैं। इसका 4K प्रोसेसर X1 हर सीन को प्रोसेस करके कलर, कॉन्ट्रास्ट और क्लैरिटी को बेहतर बनाता है, जिससे कंटेंट ज्यादा वास्तविक लगता है। वहीं 4K X-रियलिटी प्रो तकनीक कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी अपस्केल करके लगभग 4K जैसी शार्पनेस देने की कोशिश करती है। इसमें लाइव कलर फीचर रंगों को ज्यादा जीवंत और प्राकृतिक बनाता है। इस 55 इंच Sony TV में मोशनफ्लो XR200 स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जो तेज मूवमेंट वाले सीन को सहज और बिना ब्लर के दिखाती है। इससे स्पोर्ट्स, एक्शन मूवी और गेमिंग के दौरान पिक्चर ज्यादा साफ और स्थिर नजर आती है। साथ ही HDR10 और HLG सपोर्ट की मदद से ब्राइट सीन ज्यादा चमकदार और डार्क सीन ज्यादा डिटेल्ड दिखाई देते हैं, जिससे सिनेमैटिक अनुभव मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- ब्रांड - Sony
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो और अन्य ऐप का सपोर्ट दिया हुआ है।
- इसका फ्लोटिंग डिजाइन और पतले बेज़ल की वजह से स्क्रीन बड़ी और ज्यादा इमर्सिव नजर आती है।
- eARC सपोर्ट की मदद से आप साउंडबार या होम थिएटर से हाई-क्वालिटी ऑडियो कनेक्ट कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने डिस्प्ले को लेकर शिकायत की है।
02Toshiba 55 inch 4K Ultra HD QLED TV
यह तोशिबा एंड्राइड टीवी शानदार पिक्चर क्वालिटी, तेज रिफ्रेश रेट और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें 24 W स्पीकर आउटपुट और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया गया है, जिससे चारों तरफ से आने वाली आवाज का अनुभव मिलता है। साथ ही REGZA पावर ऑडियो प्रो और अलग-अलग साउंड मोड जैसे स्टैंडर्ड, थिएटर, म्यूजिक, स्पीच और स्पोर्ट्स भी दिए गए हैं, जिससे आप कंटेंट के हिसाब से आवाज़ को सेट कर सकते हैं। इसमें क्यूएलईडी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो रंगों को ज्यादा चमकदार और वास्तविक बनाती है। इसमें 144 Hz रिफ्रेश रेट वाला नेटिव पैनल मिलता है, जिससे स्पोर्ट्स, एक्शन मूवी और गेमिंग के दौरान तेज मूवमेंट वाले दृश्य भी साफ और बिना ब्लर के नजर आते हैं, इसलिए यह स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी वाला बढ़िया टीवी है। वहीं डॉल्बी विज़न IQ और HDR10+ एडेप्टिव सपोर्ट होने से यह टीवी ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को सीन के हिसाब से ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है। इसका 5000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 8-बिट + FRC कलर डेप्थ रंगों को गहरा और प्राकृतिक बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- ब्रांड - Toshiba
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- AI 4K अपस्केलिंग और AI पिक्चर ऑप्टिमाइज़र फीचर लो-रेजोल्यूशन कंटेंट को बेहतर क्वालिटी में बदल देते हैं और पिक्चर को अपने आप ऑप्टिमाइज़ करते हैं।
- वीआरआर और गेम मोड प्रो जैसे फीचर्स गेमिंग के दौरान लैग और स्क्रीन के फटने को कम करते हैं।
- इसमें 3GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप अच्छे से काम करते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी परफॉरमेंस को बढ़िया नहीं बताया है।
अधिक जानकारी आप स्मार्ट च्वॉइस पेज पर देख सकते हैं।
03LG 55 inch OLED 4K Ultra HD Smart TV
एलजी का यह 55 इंच का 4K एंड्रॉइड टीवी उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी जैसा प्रीमियम व्यूइंग अनुभव चाहते हैं। इसमें 4K oled डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें हर पिक्सल खुद रोशनी पैदा करता है, इसलिए अलग बैकलाइट की जरूरत नहीं होती है। इससे आपको गहरे ब्लैक, ज्यादा कंट्रास्ट और बेहद वास्तविक रंग मिलते हैं। पिक्सल डिमिंग फीचर ब्राइटनेस को अलग-अलग कंट्रोल करता है, जिससे डार्क सीन में भी बारीक डिटेल साफ दिखाई देती है। इसमें डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG सपोर्ट मिलता है, जो इस Android TV की ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और कलर को बेहतर बनाकर सिनेमेटिक अनुभव देता है। AI सुपर अपस्केलिंग 4K तकनीक कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी लगभग 4K जैसी क्लैरिटी में बदल देती है, जिससे हर वीडियो ज्यादा साफ नजर आता है। फिल्ममेकर मोड मूवी को उसी तरह दिखाता है, जैसा निर्देशक ने बनाया होता है, और AI ब्राइटनेस कंट्रोल कमरे की रोशनी के अनुसार स्क्रीन की ब्राइटनेस अपने आप एडजस्ट कर देता है। इसमें α8 AI प्रोसेसर दिया गया है, जो पिक्चर और साउंड दोनों को स्मार्ट तरीके से ऑप्टिमाइज करता है। वेबओएस स्मार्ट प्लेटफॉर्म की मदद से आप नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5 और एप्पल टीवी जैसे कई ऐप्स आसानी से चला सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - OLED
- ब्रांड - LG
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- बिल्ट-इन क्रोमकास्ट तकनीक से आप मोबाइल से कंटेंट सीधे टीवी पर कास्ट कर सकते हैं।
- गेम ऑप्टिमाइज़र फीचर गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस देता है और सेटिंग को आसान बनाता है।
- 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से आप कमरे के किसी भी कोने से बैठकर भी स्पष्ट और सटीक रंग देख सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने साउंड क्वालिटी को बेकार बताया है।
04Hisense 55 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी वाला यह हाइसेंस 55 इंच 4K अल्ट्रा एचडी क्यूएलईडी टीवी उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो तेज, स्मूद और रंगों से भरपूर अनुभव चाहते हैं। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840×2160 पिक्सल) मिलता है, जिससे हर सीन बेहद शार्प, साफ और डिटेल्ड दिखाई देता है। QLED क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी की वजह से इसमें रंग ज्यादा ब्राइट, गहरे और रियलिस्टिक दिखते हैं, जिससे मूवी, स्पोर्ट्स और गेमिंग का अनुभव और भी शानदार हो जाता है। इसमें 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट और 240Hz HSR सपोर्ट मिलता है, जो तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद और बिना ब्लर के दिखाता है, इसलिए यह टीवी खासकर गेमिंग और एक्शन कंटेंट के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। डिस्प्ले में क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी के साथ AI 4K अपस्केलर दिया गया है, जो कम क्वालिटी वाले वीडियो को भी लगभग 4K जैसी क्लैरिटी में बदल देता है। AI HDR अपस्केलर ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और रंग को अपने आप बेहतर करता है, जिससे हर सीन ज्यादा जीवंत दिखाई देता है। साथ ही 20 W का साउंड आउटपुट दिया गया है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज चारों तरफ से बढ़िया सुनाई देती है और थिएटर जैसा अनुभव मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- ब्रांड - Hisense
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- MEMC तकनीक तेज सीन को और स्मूद बनाती है।
- इसमें 8 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट का सपोर्ट दिया गया है, जिससे टीवी लंबे समय तक नया और अपडेटेड बना रहता है।
- यूज़र इक्वलाइज़र से आप अपनी पसंद के अनुसार साउंड सेटिंग्स बदल सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों के अनुसार इस टीवी की स्क्रीन में लाइन दिखाई देती है।
05TCL 55 inch 4K Ultra HD QLED TV
टीसीएल का यह 55 इंच एंड्रॉइड टीवी AiPQ प्रोसेसर के साथ आता है, जो AI की मदद से रंग, कॉन्ट्रास्ट, क्लैरिटी और मोशन को अपने आप बेहतर करता है, जिससे हर सीन ज्यादा प्राकृतिक दिखाई देता है। बायोनिक कलर ऑप्टिमाइजेशन तकनीक और क्यूएलईडी क्वांटम क्रिस्टल फीचर रंगों को और ज्यादा जीवंत बनाते हैं। वहीं माइक्रो डिमिंग टेक्नोलॉजी स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस को कंट्रोल करके बेहतर कंट्रास्ट देती है, जिससे डार्क और ब्राइट सीन दोनों में ज्यादा डिटेल दिखाई देती है। 144 Hz मोशन क्लैरिटी प्रो और MEMC 120 Hz तकनीक तेज सीन को स्मूद बनाती है, जिससे स्पोर्ट्स और एक्शन फिल्में बिना झटके के चलती हैं। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें गूगल टीवी प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलता है, जिससे ऐप स्मूद चलते हैं और TCL TV तेजी से काम करता है। इसमें गूगल असिस्टेंट की मदद से आप वॉइस कमांड से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, जी5 और कई अन्य ऐप पहले से मौजूद हैं, जिससे आप सीधे टीवी पर अपनी पसंदीदा मूवी और शो देख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- ब्रांड - TCL
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें वीआरआर सपोर्ट की वजह से स्क्रीन कम फटती है।
- मल्टीपल आई केयर फीचर स्क्रीन की ब्राइटनेस और ब्लू लाइट को कंट्रोल करके आंखों पर कम असर डालते हैं।
- डॉल्बी विज़न तकनीक टीवी पर तस्वीर को ज्यादा चमकदार, साफ और असली जैसा दिखाती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कि टीवी की स्क्रीन दो महीने के अंदर ही झिलमिलाने लगी।
06
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी वाले टॉप 5 एंड्रॉइड टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर उपलब्ध स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी वाले टॉप 5 एंड्रॉइड टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानेंगे, जो तेज भागते दृश्यों को ज्यादा साफ और स्पष्ट दिखाते हैं। ये अलग-अलग स्क्रीन साइज, स्पीकर, रिफ्रेश रेट और फीचर्स के साथ आते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार ले सकते हैं।
|
टीवी मॉडल |
डिस्प्ले टाइप |
रिफ्रेश रेट |
स्मार्ट सिस्टम |
खास फीचर |
| Haier H65M80FUX (2025 Model)
|
Mini Led |
60Hz |
Google TV |
क्रोमकास्ट, हाईकास्ट, साउंड मिररिंग |
|
Sony BRAVIA 2M2 |
LED 4K |
60Hz |
Google TV |
X1 प्रोसेसर, मोशन फ्लो XR |
|
Toshiba Z570RP |
QLED 4K |
144Hz |
VIDAA TV |
AI अपस्केलिंग, गेम मोड प्रो |
|
LG OLED B4 |
OLED 4K |
120Hz |
webOS |
α8 AI प्रोसेसर, डॉल्बी विजन |
|
Hisense E7Q PRO |
QLED 4K |
144Hz |
VIDAA TV |
AI 4K अपस्केलर, VRR, गेम बार |
|
TCL T8C |
QLED 4K |
120Hz (144Hz VRR) |
Google TV |
AiPQ प्रोसेसर, MEMC, गेम एसेलरेटर |
अगर आप स्मार्टटीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी क्या होती है?+स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी टीवी में तेज़ मूवमेंट वाले सीन को बिना ब्लर और झटकों के दिखाने में मदद करती है। इससे स्पोर्ट्स, एक्शन मूवी और गेमिंग के दौरान तस्वीर ज्यादा साफ और बढ़िया दिखाई देती है।
- स्मूद मोशन के लिए कितने हर्ट्ज का टीवी बेहतर होता है?+स्मूद अनुभव के लिए कम से कम 60 Hz का टीवी ठीक रहता है, लेकिन 120 Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट वाला टीवी स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए ज्यादा बेहतर और स्मूद पिक्चर देता है।
- स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी गेमिंग में कैसे मदद करती है?+यह टेक्नोलॉजी स्क्रीन के रिफ्रेश रेट को बेहतर बनाती है और मोशन ब्लर कम करती है। इससे गेमिंग के दौरान स्क्रीन ज्यादा फ्लुइड दिखती है और कंट्रोल भी ज्यादा सटीक महसूस होता है।
You May Also Like