आज के डिजिटल दौर में ज्यादा रेज्योलूशन वाले टीवी घर के मनोरंजन का सबसे लोकप्रिय और आधुनिक विकल्प बन चुके हैं। Amazon पर आपको कई ब्रांड्स के Smart TV की बड़ी रेंज मिल जाएगी, जिनमें शानदार पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और बढ़िया आवाज देखने को मिलती है। ऐसे ही बढ़िया रेज्योलूशन वाले Philips, Toshiba, Hisense, TCL और Xiaomi ब्रांड के टीवी के शानदार विकल्प को नीचे लिस्ट किया है. ये 4K रेजोल्यूशन की वजह से तस्वीरें अधिक स्पष्ट, रंग अधिक जीवंत और हर सीन पहले से ज्यादा वास्तविक दिखाते हैं। इसके अलावा इन स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार जैसे लोकप्रिय ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलते हैं, जिससे आप बिना किसी अतिरिक्त डिवाइस के अपने पसंदीदा शो, मैच और फिल्में देख सकते हैं।
शानदार विज़ुअल्स वाले ये हाई-रेज्योलूशन Smart TV देंगे थिएटर जैसा अनुभव! Amazon पर देखें विकल्प

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Philips 55 inch QLED MINI LED Smart TV
इस फिलिप्स टीवी में क्यूएलईडी मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर ब्राइटनेस और गहरे ब्लैक कलर देती है। इसकी मिनी एलईडी लाइट्स स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों को कंट्रोल करती हैं, जिससे कॉन्ट्रास्ट बेहतर होता है और हर डिटेल साफ नजर आती है। वहीं 120 Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन पर मूवमेंट बहुत स्मूद दिखाई देती है। स्पोर्ट्स, एक्शन मूवी और गेमिंग के दौरान तस्वीरें बिना ब्लर या झटके के चलती हैं, जिससे देखने का अनुभव और भी शानदार हो जाता है। इसकी 55 इंच के बड़े डिस्प्ल में 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840×2160 पिक्सल) मिलता है, जिससे तस्वीरें बेहद शार्प, साफ और गहराई में दिखाई देती हैं। डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट हर सीन के अनुसार ब्राइटनेस और कलर को एडजस्ट करते हैं, जिससे सिनेमैटिक अनुभव मिलता है और हर डिटेल साफ नजर आती है। साउंड के लिए इसमें 30 W का पावरफुल आउटपुट और डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो चारों ओर से आने वाली थ्री-डायमेंशनल आवाज का अनुभव देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- मॉडल नाम - 55MLED610/94
- ब्रांड - Philips
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - UHD
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - HSR- 120Hz Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
खूबियां
- गूगल प्ले स्टोर से हजारों ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
- बिल्ट-इन क्रोमकास्ट की मदद से आप मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन आसानी से टीवी पर कास्ट कर सकते हैं।
- गूगल वॉइस असिस्टेंट से सिर्फ आवाज देकर कंटेंट सर्च या टीवी कंट्रोल किया जा सकता है।
कमी
- अमेजन ग्राहको ने कोई खास कमी नहीं बताई।
01Toshiba 55 inche 4K Ultra HD Smart QLED TV
तोशिबा का यह 55 इंच अल्ट्रा एचडी स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी एक प्रीमियम फीचर्स वाला टेलीविजन है, जो शानदार पिक्चर क्वालिटी, तेज परफॉर्मेंस और एडवांस AI टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840×2160 पिक्सल) मिलता है, जिससे चित्र बेहद साफ, स्पष्ट, चमकदार और गहराई में दिखाई देते हैं। QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की मदद से रंग ज्यादा चमकदार और वास्तविक नजर आते हैं, जिससे मूवी, स्पोर्ट्स और गेमिंग का अनुभव और भी शानदार हो जाता है। वहीं इसका 144 Hz रिफ्रेश रेट वाला नेटिव पैनल तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद और बिना ब्लर के दिखाता है, जिससे गेमिंग और एक्शन कंटेंट देखने में कोई रुकावट महसूस नहीं होगी। इस Toshiba टीवी में डॉल्बी विज़न आईक्यू और HDR10+ एडैप्टिव जैसे एडवांस HDR फीचर्स दिए गए हैं, जो कमरे की रोशनी और सीन के हिसाब से ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को ऑटोमेटिक एडजस्ट करते हैं, जिससे हर सीन ज्यादा बढ़िया और गहराई में नजर आता है। इसमें REGZA इंजन ZRi नाम का AI पिक्चर प्रोसेसर दिया गया है, जो मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके पिक्चर और साउंड दोनों को ऑप्टिमाइज करता है। AI 4K अपस्केलिंग फीचर कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी बेहतर बनाकर 4K जैसी शार्पनेस देने की कोशिश करता है। AI पिक्चर ऑप्टिमाइज़र अलग-अलग सीन के अनुसार कलर, कॉन्ट्रास्ट और ब्राइटनेस को एडजस्ट करता है, जिससे हर कंटेंट ज्यादा रियलिस्टिक दिखता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- मॉडल नाम - Z Series
- ब्रांड - TOSHIBA
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED TV
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
खूबियां
- AI ऑटो व्यू प्रो फीचर कमरे की लाइट और कंटेंट के अनुसार अपने आप पिक्चर सेटिंग बदल देता है।
- इसमें मल्टीपल साउंड मोड जैसे स्टैंडर्ड, थिएटर, म्यूजिक, स्पीच, लेट नाइट और स्पोर्ट्स दिए गए हैं, जिनको आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।
- 3GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ टीवी का इंटरफेस स्मूद और तेज चलता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने खराब परफॉरमेंस बताई है।
02Hisense 65 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
यह 65 इंच हाइसेंस टीवी हाई रेज्योलूशन डिस्प्ले और एडवांस फीचर्स के साथ आता है, जो शानदार पिक्चर, दमदार साउंड और गेमिंग-फ्रेंडली टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840×2160 पिक्सल) दिया गया है, जो हर तस्वीर को बेहद साफ, शार्प और जीवंत बनाता है। वहीं QLED क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी की वजह से रंग ज्यादा चमकदार और प्राकृतिक दिखाई देते हैं, जिससे फिल्में, स्पोर्ट्स और गेम देखने का मजा कई गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा, इसमें 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट और 240Hz एचएसआर सपोर्ट मिलता है, जो तेज गति वाले सीन को भी सहज और बिना झटके के दिखाता है, इसलिए यह Hisense टीवी खासतौर पर गेमिंग और एक्शन कंटेंट के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके 24W के स्पीकर्स डॉल्बी एटमॉस, डीटीएस एक्स, डॉल्बी एमएस12 और अन्य एडवांस साउंड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इससे आवाज ज्यादा साफ, डीप और चारों ओर से आती हुई महसूस होती है। यूजर इक्वलाइज़र और अलग-अलग साउंड मोड्स की मदद से आप अपनी पसंद के अनुसार साउंड सेटिंग बदल सकते हैं। Hi-Concerto 2.0 और WiSA साउंड सपोर्ट से टीवी को बाहरी ऑडियो सिस्टम के साथ बेहतर तरीके से कनेक्ट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- मॉडल नंबर - 65E7Q Pro
- ब्रांड - Hisense
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- AI 4K अपस्केलर और AI HDR अपस्केलर जैसे स्मार्ट फीचर्स कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी बेहतर बनाकर 4K जैसी क्लैरिटी देने की कोशिश करते हैं।
- 8 बिट + एफआरसी कलर डेप्थ और हाई कॉन्ट्रास्ट रेशियो की वजह से तस्वीरों में ज्यादा डिटेल और गहराई नजर आती है।
- यह टीवी VIDAA स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है, जो तेज, आसान और सुरक्षित इंटरफेस देता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इन बिल्ट ऐप लिमिटेड बताये हैं।
03TCL 55 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
इस टीसीएल टीवी में AiPQ प्रोसेसर दिया गया है, जो AI पिक्चर प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है। यह प्रोसेसर कंटेंट को पहचानकर कलर, कॉन्ट्रास्ट, क्लैरिटी, मोशन और एचडीआर को अपने आप ऑप्टिमाइज करता है, जिससे हर सीन ज्यादा रियलिस्टिक और डिटेल्ड दिखाई देता है। 4K एचडीआर प्रो, डॉल्बी विज़न और HDR 10 सपोर्ट की मदद से ब्राइट सीन ज्यादा चमकदार और डार्क सीन ज्यादा डीटेल्ड दिखाई देते हैं, जिससे सिनेमैटिक अनुभव मिलता है। माइक्रो डिमिंग टेक्नोलॉजी स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस को कंट्रोल करती है, जिससे कॉन्ट्रास्ट बेहतर होता है और तस्वीरों में गहराई दिखाई देती है। बायोनिक कलर ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी रंगों को और ज्यादा प्राकृतिक और आकर्षक बनाती है। वहीं हाई रेज्योलूशन के लिए इसका 55 इंच डिस्प्ले 4K क्यूएलईडी रेजोल्यूशन (3840×2160 पिक्सल) के साथ आता है, जिससे हर तस्वीर बेहद साफ, बढ़िया और गहराई में दिखाई देती है। यह TCL TV गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, ज़ी5 और अन्य लोकप्रिय ऐप का सपोर्ट मिलता है। इसमें 3GB रैम और 32GB रोम दी गई है, जिससे टीवी का इंटरफेस स्मूद और तेज चलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- मॉडल नंबर - 55T8C
- ब्रांड - TCL
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- गूगल असिस्टेंट की मदद से आप आवाज देकर कंटेंट सर्च कर सकते हैं या टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।
- इसमें क्यूएलईडी क्वांटम क्रिस्टल टेक्नोलॉजी की वजह से रंग ज्यादा चमकदार, गहरे और प्राकृतिक नजर आते हैं।
- मल्टीपल आई केयर फीचर्स स्क्रीन की ब्राइटनेस और ब्लू लाइट को कंट्रोल करते हैं, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी स्क्रीन के फ्लिकर होने की शिकायत की है।
04Xiaomi Smart TV QLED Series 65 Inch
यह बड़ा सा 65 इंच आधुनिक 4K स्मार्ट टीवी शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और एडवांस स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। हर सीन को बेहद साफ, शार्प और डिटेल्ड में दिखने के लिए यह 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840×2160 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। क्यूएलईडी (QLED) डिस्प्ले टेक्नोलॉजी क्वांटम डॉट की मदद से रंगों को ज्यादा चमकदार, गहरा और प्राकृतिक बनाती है, जिससे घर पर ही सिनेमाहाल जैसा अनुभव मिलता है। इसमें 60 Hz रिफ्रेश रेट के साथ डीएलजी 120 Hz सपोर्ट मिलता है, जो तेज मूवमेंट वाले सीन को ज्यादा स्मूद दिखाने में मदद करता है। रियलिटी फ्लो एमईएमसी इंजन तेज सीन में अतिरिक्त फ्रेम जोड़कर मूवमेंट को और स्मूद बना देता है। इस Xiaomi Smart TV में डॉल्बी विज़न, HDR 10+ और HLG जैसे एडवांस एचडीआर फीचर्स दिए गए हैं, जो हर सीन के अनुसार ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और रंग को बेहतर बनाते हैं। वाइड कलर गैमट और विविड पिक्चर इंजन 2 टेक्नोलॉजी की मदद से तस्वीरों में ज्यादा गहराई, जीवंतता और डिटेल में नजर आती है, जिससे हर कंटेंट ज्यादा आकर्षक दिखता है। साथ ही आवाज के शानदार अनुभव के लिए यह 34 W के पावरफुल आउटपुट के साथ आता है, जिसमें डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस-एक्स और डीटीएस वर्चुअल एक्स जैसी टेक्नोलॉजी मिलती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- मॉडल नंबर - L65MB-APIN
- ब्रांड - Xiaomi
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- आई कम्फर्ट मोड स्क्रीन की ब्राइटनेस और ब्लू लाइट को संतुलित रखता है, जिससे लंबे समय तक देखने पर आंखों पर कम असर पड़ता है।
- इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, ज़ी5 जैसे लोकप्रिय ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।
- बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और मिराकास्ट की मदद से आप मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन आसानी से टीवी पर कास्ट कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने साउंड क्वालिटी को कुछ खास नहीं बताया है।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
अमेजन पर उपलब्ध हाई रेज्योलूशन स्मार्ट टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर उपलब्ध हाई रेज्योलूशन वाले स्मार्ट टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानेंगे, जो तेज भागते दृश्यों को ज्यादा शानदार बना देते हैं। ये अलग-अलग बजट, साइज, आवाज और फीचर्स के साथ आते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार ले सकते हैं।
|
विशेषता |
Philips 55MLED610 |
Toshiba 55Z570RP |
Hisense 65E7Q PRO |
TCL 55T8C |
Xiaomi X Pro 65 |
|
स्क्रीन साइज |
55 इंच |
55 इंच |
65 इंच |
55 इंच |
65 इंच |
|
डिस्प्ले टाइप |
QLED MINI LED |
QLED |
QLED |
QLED |
QLED |
|
रेजोल्यूशन |
4K अल्ट्रा एचडी |
4K अल्ट्रा एचडी |
4K अल्ट्रा एचडी |
4K अल्ट्रा एचडी |
4K अल्ट्रा एचडी |
|
रिफ्रेश रेट |
120 Hz |
144 Hz |
144 Hz |
120 Hz |
60 Hz (DLG 120 Hz) |
|
एचडीआर सपोर्ट |
डॉल्बी विज़न, HDR10+ |
डॉल्बी विज़न IQ, HDR10+ |
डॉल्बी विज़न IQ, HDR10+ |
डॉल्बी विज़न, HDR10 |
डॉल्बी विज़न, HDR10+ |
|
गेमिंग फीचर्स |
120Hz सपोर्ट |
VRR, गेम मोड |
144Hz गेम मोड, FreeSync |
गेम मास्टर, VRR |
ALLM, गेम मोड |
|
खास फीचर |
मिनी एलईडी, फिल्ममेकर मोड |
REGZA एआई इंजन |
AI अपस्केलिंग, फ्रीसिंक |
AiPQ प्रोसेसर, 288Hz गेम एक्सेलेरेटर |
विविड पिक्चर इंजन, आई कम्फर्ट |
अधिक जानकारी आप स्मार्ट च्वॉइस पेज पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- हाई रेजोल्यूशन स्मार्ट टीवी क्या होता है?+हाई रेजोल्यूशन स्मार्ट टीवी वह टीवी होता है जिसमें 4K या उससे ज्यादा रेजोल्यूशन मिलता है। इसमें तस्वीरें ज्यादा साफ, शार्प और डिटेल्ड दिखाई देती हैं। साथ ही स्मार्ट फीचर्स की मदद से आप इंटरनेट के जरिए नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और प्राइम वीडियो जैसे ऐप्स भी चला सकते हैं।
- 4K स्मार्ट टीवी और फुल एचडी टीवी में क्या अंतर होता है?+4K टीवी में फुल एचडी की तुलना में चार गुना ज्यादा पिक्सल होते हैं, जिससे तस्वीर ज्यादा स्पष्ट और रियलिस्टिक दिखती है। बड़ी स्क्रीन पर 4K कंटेंट देखने का अनुभव फुल एचडी से काफी बेहतर होता है।
- स्मार्ट टीवी में कौन-कौन से ऐप चलते हैं?+अधिकतर स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो, यूट्यूब, डिज़्नी+ हॉटस्टार, ज़ी5 और सोनी लिव जैसे लोकप्रिय ऐप चलते हैं। कुछ टीवी में गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर भी मिलता है, जहां से आप और ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
You May Also Like