पिक्चर क्वालिटी में चाहिए धमाका? तो इन HDR TV को लाएं आज ही घर

बढ़िया विजुअल्स के लिए HDR TV की तलाश कर रहे हैं? यहां जानिए HDR टीवी क्या है, जो डॉल्बी विजन, HDR10+ सपोर्ट, शानदार ब्राइटनेस और रिच कलर्स के साथ बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देते हैं। अब लाइव स्पोर्ट्स का मजा होगा नेक्स्ट लेवल।
बढ़िया विजुअल्स के लिए HDR टीवी
बढ़िया विजुअल्स के लिए HDR टीवी

फिल्म, वेब सीरीज या लाइव मैच का अनुभव को और ज्यादा शानदार बनाने में HDR (हाई डायनामिक रेंज) टीवी की अहम भूमिका होती है। एचडीआर तकनीक रंगों को ज्यादा गहराई, कॉन्ट्रास्ट को बेहतर और ब्राइटनेस को अधिक प्राकृतिक तरीके से दिखाती है, जिससे हर सीन पहले से कहीं ज्यादा जीवंत और वास्तविक नजर आता है। अगर आप ऐसा टीवी की तलाश में हैं जो डार्क सीन में भी बारीक डिटेल्स दिखा सके और ब्राइट सीन में आंखों को चौंकाने वाला प्रभाव दें, तो HDR TV आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। ये फिल्मों में सिनेमैटिक क्वालिटी, गेमिंग में रियल-टाइम ग्राफिक्स और स्पोर्ट्स में क्लियर व स्मूद पिक्चर देते हैं। डॉल्बी विजन, HDR10 और HDR10+ जैसी आधुनिक एचडीआर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले टीवी हर फ्रेम को अलग-अलग तरीके से ऑप्टिमाइज करते हैं, जिससे तस्वीर ज्यादा प्राकृतिक और डिटेल्ड लगती है।

HDR TV क्या होता है? 

एचडीआर टीवी का मतलब होता है हाई डायनामिक रेंज टीवी। यह एक खास तरह का टीवी होता है जो तस्वीर को ज्यादा साफ, ज्यादा चमकदार और ज्यादा रंगीन दिखाती है। साधारण टीवी के मुकाबले इनमें डार्क सीन ज्यादा गहरे और ब्राइट सीन ज्यादा चमकदार नजर आते हैं। इसमें रंग ज्यादा प्राकृतिक दिखते हैं और छोटी-छोटी डिटेल्स भी साफ दिखाई देती हैं। इसलिए फिल्में, वेब सीरीज, स्पोर्ट और गेम देखने में ज्यादा मज़ा आता है। ये टीवी आपको थिएटर जैसा शानदार पिक्चर एक्सपीरियंस देते हैं। 

तो चलिए अमेजन पर मौजूद 5 बेहतरीन एचडीआर टीवी के बढ़िया विकल्प देख लें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 32 Inch HD Ready Smart LED TV

    यह 32 इंच हायर टीवी छोटे कमरों, बेडरूम या स्टडी एरिया के लिए एक किफायती और स्मार्ट विकल्प है। इसमें 1366×768 रेज़ोल्यूशन वाली HD रेडी स्क्रीन मिलती है, जिसमें रोजमर्रा के टीवी शो, मूवी और यूट्यूब वीडियो साफ और आरामदायक क्वालिटी में दिखाई देते हैं। इसका 60 Hz रिफ्रेश रेट सामान्य देखने के लिए स्मूद अनुभव देता है। इसमें HDR10 सपोर्ट भी है, जिससे ब्राइटनेस और कलर थोड़ा बेहतर दिखते हैं। इस Haier TV का स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन कम जगह में आसानी से फिट हो जाता है। यह टीवी गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे आप नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, सोनीलिव, ज़ी5 और एप्पल टीवी जैसे ऐप्स आसानी से चला सकते हैं। इसमें गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट का सपोर्ट है, जिससे आप वॉइस कमांड से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं और मोबाइल की स्क्रीन टीवी पर दिखा सकते हैं। इसमें 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स ठीक तरह से चल जाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • ब्रांड - Haier 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 768p
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसमें 16 W का 2.0 चैनल स्टीरियो स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जिससे आवाज साफ सुनाई देती है।
    • इसमें 2 HDMI पोर्ट और 2 USB कनेक्टिविटी पोर्ट मौजूद हैं, जिससे सेट-टॉप बॉक्स, लैपटॉप, गेमिंग कंसोल या पेन ड्राइव आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। 
    • यह टीवी 1-स्टार रेटिंग के साथ आता है और साल भर में लगभग 62 यूनिट बिजली खर्च करता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कुछ खास टीवी नहीं बताया। 
    01
  • Sony 65 inch BRAVIA 2 4K Ultra HD Smart LED TV

    घर बैठे शानदार पिक्चर और स्मार्ट फीचर्स का मज़ा लेने के लिए आप इस सोनी टीवी को ला सकते हैं। इसमें 4K अल्ट्रा HD रेज़ोल्यूशन दिया गया है, जिससे तस्वीर बहुत साफ, शार्प और डिटेल में दिखाई देती है। Sony का 4K प्रोसेसर X1, लाइव कलर और 4K X-रियलिटी PRO टेक्नोलॉजी मिलकर रंगों को ज्यादा प्राकृतिक और वीडियो को ज्यादा क्लियर बनाती हैं। HDR10 और HLG सपोर्ट होने की वजह से ब्राइट और डार्क सीन दोनों में बेहतर डिटेल्स देखने को मिलती हैं, जबकि मोशन फ्लो XR 100 तेज मूवमेंट वाले सीन को भी स्मूद बनाता है। यह गूगल टीवी प्लेटफार्म पर चलता है, जिससे आप नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, यूट्यूब, प्राइम वीडियो जैसे ऐप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल असिस्टेंट की मदद से आप आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे इसको चलाना बहुत आसान हो जाता है। वहीं क्रोमकास्ट तकनीक मोबाइल से सीधे टीवी पर वीडियो या फोटो चलाने की सुविधा देती है। एप्पल एयरप्ले, एप्पल होमकिट और एलेक्सा सपोर्ट की वजह से यह टीवी iPhone और स्मार्ट होम डिवाइसेज़ के साथ भी अच्छे से काम करता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ब्रांड - Sony 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसमें गेम मेन्यू और ALLM मोड दिया गया है, जिससे गेम खेलते समय इनपुट लैग कम होता है।
    • HDMI 2.1 कम्पैटिबल eARC सपोर्ट से बेहतर साउंड और फास्ट कनेक्शन मिलता है।
    • X-प्रोटेक्शन प्रो तकनीक धूल, नमी, बिजली के उतार-चढ़ाव और हल्की लाइटनिंग से टीवी को सुरक्षित रखती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने ऐप सपोर्ट से निराशा जताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • TCL 55 inch 4K UHD Smart QD-Mini LED TV

    इस टीसीएल टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट और मोशन क्लैरिटी प्रो दिया गया है, जिससे तेज एक्शन, स्पोर्ट्स और गेमिंग बहुत स्मूद और सहज लगती है। MEMC 120Hz टेक्नोलॉजी फास्ट मूवमेंट को भी बिना ब्लर के दिखाती है। गेमिंग के लिए इसमें एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो, गेम मास्टर और HDMI 2.1 सपोर्ट है, जिससे प्ले-स्टेशन और एक्सबॉक्स जैसे गेमिंग कंसोल पर लैग कम होता है और गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर मिलता है। ऑल-डोमेन हेलो कंट्रोल टेक्नोलॉजी लाइट को बेहतर तरीके से कंट्रोल करती है, जिससे स्क्रीन के आसपास हल्का चमकदार घेरा (हेलो इफेक्ट) कम हो जाता है और तस्वीर ज्यादा साफ दिखती है। वहीं HDR10 सपोर्ट की वजह से हर सीन में रंग, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट अपने आप एडजस्ट हो जाते हैं। इस TCL TV में AIPQ प्रो प्रोसेसर दिया गया है, जो हर फ्रेम को स्मार्ट तरीके से बेहतर बनाता है। इसमें 40W का पावरफुल साउंड आउटपुट है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस वर्चुअल-एक्स सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है। यह टीवी गूगल टीवी प्लेटफार्म पर चलता है और इसमें 3GB रैम और 32GB रोम दिया गया है, जिससे ऐप तेज़ी से चलते हैं। आप नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, ज़ी5 जैसे ऐप सीधे चला सकते हैं। हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल, एलेक्सा सपोर्ट, एयरप्ले 2 और स्क्रीन मिररिंग की सुविधा भी इसमें मौजूद है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - TCL 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसमें क्यूडी-मिनी एलईडी पैनल दिया गया है, जो क्यूएलईडी और ओएलईडी दोनों के फायदे एक साथ देता है। 
    • इसमें 512 से ज्यादा प्रिसाइज डिमिंग ज़ोन हैं, जिससे काले रंग ज्यादा गहरे दिखते हैं और ब्राइट सीन बहुत चमकदार नजर आते हैं। 
    • इसका 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल है, यानी साइड से देखने पर भी तस्वीर साफ रहती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि टीवी ने एक महीने बाद का करना बंद कर दिया। 


    अधिक जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देख सकते हैं।

    03
  • Hisense 50 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    गेमिंग के लिए यह हाइसेंस 50 इंच टीवी बहुत अच्छा है क्योंकि इसमें वीआरआर, ALLM, गेम मोड प्लस और गेम बार जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे गेम खेलते समय इनपुट लैग कम होता है और स्क्रीन ज्यादा रिस्पॉन्सिव रहती है। इसमें 3 HDMI 2.1 पोर्ट दिए गए हैं, जिनमें से एक ईआर्क (eARC) सपोर्ट करता है, जिससे हाई-क्वालिटी साउंड सिस्टम कनेक्ट किया जा सकता है। यह 50 इंच Hisense टीवी क्यूएलईडी डिस्प्ले और क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे रंग ज्यादा ब्राइट, गहरे और प्राकृतिक दिखते हैं। 4K रेज़ोल्यूशन (3840 x 2160) की वजह से तस्वीर बहुत साफ और डिटेल में नजर आती है। इसमें डॉल्बी विज़न और HDR 10 प्लस सपोर्ट है, जिससे ब्राइट और डार्क दोनों सीन में बेहतर कॉन्ट्रास्ट और ज्यादा डिटेल्स मिलती हैं। AI 4K अपस्केलर और AI HDR अपस्केलर लो-क्वालिटी कंटेंट को भी बेहतर बनाकर दिखाते हैं, जबकि MEMC तकनीक तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाती है। इसका 48W का पावरफुल साउंड सिस्टम है, जो डॉल्बी एटमॉस, डीटीएस एक्स, डॉल्बी एमएस12, एमपीईजी-एच और यूज़र इक्वलाइज़र सपोर्ट के साथ आता है, जिससे आवाज बहुत साफ, तेज और चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • ब्रांड - Hisense 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • यह टीवी VIDAA स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें बिल्ट-इन विदा वॉइस और एलेक्सा सपोर्ट है, जिससे आप आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।
    • एयरप्ले 2, स्क्रीन शेयरिंग और कंटेंट शेयरिंग की सुविधा भी दी गई है। 
    • इसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5, सन एनएक्सटी, एप्पल टीवी जैसे लोकप्रिय ऐप पहले से मौजूद हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इस टीवी के पैनल सही से काम नहीं कर रहे।
    04
  • Samsung 55 inch Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV

    यह सैमसंग 55 इंच QLED टीवी शानदार पिक्चर, स्मार्ट कंट्रोल, बेहतरीन गेमिंग और सुरक्षित सिस्टम के साथ एक प्रीमियम HDR स्मार्ट टीवी का अनुभव देता है। इसमें क्यूएलईडी डिस्प्ले और क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम के साथ बहुत ब्राइट और प्राकृतिक रंग दिखाती है। 4K रेज़ोल्यूशन (3840 x 2160) की वजह से तस्वीर बहुत शार्प और डिटेल में नजर आती है। इस टीवी में Q4 AI प्रोसेसर दिया गया है, जो कंटेंट को अपने आप बेहतर बनाता है और 4K अपस्केलिंग के जरिए लो-क्वालिटी वीडियो को भी साफ दिखाता है। क्वांटम HDR, HDR10 प्लस, HLG और HDR ब्राइटनेस ऑप्टिमाइज़र की वजह से ब्राइट और डार्क सीन दोनों में शानदार कॉन्ट्रास्ट मिलता है, जबकि मोशन एक्सेलेरेटर तेज मूवमेंट को स्मूद बनाता है। इसका स्लिम-लुक डिज़ाइन और 3 साइड बेजल-लेस स्क्रीन Samsung TV को बहुत प्रीमियम लुक देता है। इसमें जनरेटिव वॉलपेपर, आर्ट स्टोर, कराओके माइक्रोफोन सपोर्ट, वर्कआउट ट्रैकर, डेली प्लस और बड्स ऑटो स्विच जैसे खास फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें 20 वॉट का पावरफुल साउंड आउटपुट मिलता है, जो ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट, क्यू-सिम्फनी और एडैप्टिव साउंड तकनीक के साथ मिलकर आवाज को सीन के हिसाब से बेहतर बनाती हैं, जिससे देखने का अनुभव और मज़ेदार हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Samsung 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • ब्लूटूथ ऑडियो की मदद से आप वायरलेस हेडफोन या स्पीकर भी कनेक्ट कर सकते हैं। 
    • यह सैमसंग टीवी प्लस के जरिए 100 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल देता है। 
    • इसमें एक साथ दो वीडियो देखने के लिए मल्टी व्यू मोड और वर्कस्पेस जैसी सुविधाएं मिलती हैं। 
    • एयरप्ले सपोर्ट की वजह से आप अपने आईफोन और अन्य एप्पल डिवाइस भी आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी साउंड क्वालिटी को एवरेज बताया है।
    05
  • LG 55 inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    एचडीआर तकनीक के साथ आने वाला यह एलजी 55 इंच एलईडी टीवी उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो साफ पिक्चर, स्मार्ट फीचर्स और भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं। इसमें 4K रेज़ोल्यूशन (3840 x 2160) दिया गया है, जिससे तस्वीर बहुत शार्प और डिटेल में दिखाई देती है। α7 AI प्रोसेसर 4K जेन8 हर फ्रेम को अपने आप बेहतर बनाता है और 4K सुपर अपस्केलिंग की मदद से लो-क्वालिटी वीडियो को भी ज्यादा साफ दिखाता है। इसमें डायनामिक टोन मैपिंग, HDR10 और HLG सपोर्ट है, जिससे ब्राइट और डार्क सीन दोनों में बेहतर कॉन्ट्रास्ट और डिटेल्स मिलती हैं। फिल्ममेकर मोड मूवी को उसी तरह दिखाता है जैसा डायरेक्टर ने बनाया होता है, जबकि 4K एक्सप्रेशन एन्हांसर रंगों और क्लैरिटी को और बेहतर बनाता है। इसमें 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल है, जिसमें साइड से देखने पर भी तस्वीर साफ दिखाई देती है। यह LG टीवी वेबओएस 25 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें इंटेलिजेंट वॉइस रिकग्निशन, हे गूगल सपोर्ट और एप्पल एयरप्ले जैसी स्मार्ट सुविधाएं दी गई हैं। इसमें 2GB रैम और 8GB रोम है, जिससे ऐप स्मूद और बढ़िया चलते हैं। आप इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5, एप्पल टीवी जैसे लोकप्रिय ऐप चला सकते हैं। साथ ही इसमें 100 से ज्यादा फ्री एलजी चैनल भी मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - LG 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - 4K UHD
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • AI अकॉस्टिक ट्यूनिंग कमरे के हिसाब से साउंड को एडजस्ट करती है।
    • इसमें ऑटो लो लेटेंसी मोड है, जिससे गेम खेलते समय इनपुट लैग कम होता है। 
    • AI चैटबॉट आपकी आवाज या सवाल को समझकर टीवी को कंट्रोल करने में मदद करता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने मैजिक रिमोट न मिलने और डिस्प्ले के काम न करने की शिकायत की है।

    06

बढ़िया विजुअल्स के लिए HDR टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

आप अपने लिविंग रूम को एक मिनी थिएटर में बदलना चाहते हैं या घर बैठे प्रीमियम विज़ुअल एक्सपीरियंस का मज़ा लेना चाहते हैं, तो नीचे बताये गए बेहतरीन एचडीआर टीवी में निवेश करना समझदारी भरा फैसला हो सकता है। नीचे आप इन टीवी के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानेंगे, और सही निर्णय ले सकेंगे।

टीवी मॉडल

स्क्रीन साइज

डिस्प्ले टाइप

रिफ्रेश रेट

स्मार्ट प्लेटफॉर्म

खास फीचर्स

Haier HD Ready LE32W400G

32 इंच

768p

60 Hz

गूगल टीवी

HDR10, 1.5GB रैम, गेम मेनू, वाई-फाई 5, LED HD रेडी

Sony BRAVIA 2 K-65S25B

65 इंच

4K LED 

60 Hz

गूगल टीवी

4K प्रोसेसर X1, HDR10, डॉल्बी ऑडियो, गेम मेनू, ALLM, क्रोमकास्ट

TCL 55Q6C QD-Mini LED

55 इंच

QD-Mini LED

144 Hz

गूगल टीवी

512+ डिमिंग ज़ोन, डॉल्बी विज़न IQ, फ्रीसिंक, गेम मास्टर, 3GB RAM

Hisense E75Q

50 इंच

QLED

60 Hz

VIDAA टीवी

डॉल्बी विज़न, HDR10+, VRR, ALLM, गेम मोड, AI अपस्केलिंग

Samsung QEF1A

55 इंच

QLED

50 Hz

सैमसंग स्मार्ट टीवी

Q4 AI प्रोसेसर, क्वांटम HDR, नॉक्स सिक्योरिटी, गेम बार

LG UA82

55 इंच

4K LED 

60 Hz

वेबओएस

α7 AI प्रोसेसर, डॉल्बी एटमॉस, फिल्ममेकर मोड, एआई साउंड प्रो


अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • HDR10, HDR10+ और Dolby Vision में क्या फर्क है?
    +
    HDR10 एक बेसिक HDR फॉर्मेट है जो ज्यादातर टीवी में मिलता है। HDR10+ और Dolby Vision एडवांस फॉर्मेट हैं, जो हर सीन के हिसाब से ब्राइटनेस और कलर को अपने आप एडजस्ट करते हैं, जिससे पिक्चर क्वालिटी और बेहतर होती है।
  • क्या HDR टीवी गेमिंग के लिए अच्छा होता है?
    +
    हां, HDR TV गेमिंग के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें रंग ज्यादा रिच और डिटेल्स ज्यादा साफ दिखती हैं। अगर टीवी में HDMI 2.1, VRR और ALLM जैसे फीचर्स हों, तो गेमिंग अनुभव और बेहतर हो जाता है।
  • क्या हर 4K टीवी में HDR होता है?
    +
    नहीं, हर 4K टीवी में HDR नहीं होता है। कुछ टीवी सिर्फ 4K रेज़ोल्यूशन देते हैं लेकिन HDR सपोर्ट नहीं होता या बहुत बेसिक होता है। इसलिए टीवी खरीदते समय HDR फॉर्मेट और ब्राइटनेस जरूर चेक करनी चाहिए।