₹50,000 के अंदर आने वाले ये 55 इंच Full HD TV आपकी आवाज पर तुरंत करेंगे एंटरटेनमेंट ऑन

यहां आप ₹50,000 के अंदर वॉइस कंट्रोल वाले 55 इंच फुल HD टीवी के बढ़िया विकल्प देख सकते हैं। लिस्ट में Samsung, LG, TCL, Haier जैसे ब्रांडेड मॉडल हैं, जो OTT ऐप सपोर्ट, HDR, पावरफुल प्रोसेसर जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आ रहे हैं, जिनको आप आवाज से चला सकते हैं।
₹50,000 के अंदर आने वाले ये 55 इंच Full HD टीवी
₹50,000 के अंदर आने वाले ये 55 इंच Full HD टीवी

अगर आप ₹50,000 से कम बजट में 55 इंच का फुल HD टीवी लेना चाहते हैं और साथ में वॉइस कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं, तो नीचे दी गई लिस्ट चेक कर सकते हैं। इस बजट रेंज में अब कई ब्रांड्स 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले, डॉल्बी ऑडियो, एंड्राइड या गूगल टीवी सपोर्ट और दमदार प्रोसेसर के साथ 55 इंच के फुल HD TV ऑफर कर रहे हैं। इनमें आप Voice Control की मदद से रिमोट छुए बिना चैनल बदल सकते हैं, वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं, OTT ऐप खोल सकते हैं और यहां तक कि मौसम या खबरों की जानकारी भी पा सकते हैं। ये आपके घर को एक स्मार्ट एंटरटेनमेंट हब बना देते हैं। 

चलिए 50 हजार से सस्ती कीमत पर आने वाले 55 इंच टीवी के विकल्प देखें - 

Disclaimer:- जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी स्मार्ट टीवी की कीमत ₹50,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए Amazon की वेबसाइट जरूर देखें। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 55 Inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    हायर का यह टीवी डॉल्बी विजन और HDR10 डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है, जो ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और रंग को अपने आप एडजस्ट करके सिनेमैटिक अनुभव देता है। साथ ही वाइड कलर गामट तकनीक की मदद से रंग ज्यादा गहरे, बढ़िया और प्राकृतिक नजर आते हैं। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें लौ ब्लू लाइट तकनीक मौजूद है, जो लंबे समय तक टीवी देखने पर आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है। इसके अलावा MEMC तकनीक तेज भागते सीन में स्मूद मोशन और साफ चित्र देने में मदद करती है। इसमें 55 इंच की बड़ी LED स्क्रीन दी गई है, जो 4K अल्ट्रा HD (3840 × 2160 पिक्सल) रेज़ोल्यूशन के साथ आती है। यह रेज़ोल्यूशन फुल HD की तुलना में चार गुना ज्यादा क्लियर और शार्प दृश्य देता है, जिससे फिल्में, स्पोर्ट्स और वेब सीरीज देखने का अनुभव काफी इमर्सिव हो जाता है। इस Haier टीवी का 60Hz रिफ्रेश रेट तेज़ मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाता है, जिससे एक्शन और गेमिंग के दौरान ब्लर कम दिखाई देता है।


    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Haier
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 2160P
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसमें 20W के पावरफुल स्पीकर्स दिए गए हैं, जो डॉल्बी अट्मॉस जैसी तकनीक के साथ दमदार आवाज देते हैं। 
    • इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप बढ़िया चलते हैं।क्रोमकास्ट की मदद से आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन को सीधे टीवी पर दिखा सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इस टीवी का रिस्पांस बहुत ही खराब बताया है। 


    01
  • TCL 55 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    टीसीएल ब्रांड का यह टीवी 4K रेज़ोल्यूशन (3840×2160 पिक्सल) तस्वीर को बहुत साफ, तेज और डिटेल में दिखाता है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से तेज चलने वाले सीन, जैसे खेल या एक्शन फिल्में, बिना अटकाव के सहज दिखाई देती हैं। इसमें वीआरआर 144Hz और डीएलजी 240Hz सपोर्ट है, जिससे गेम खेलते समय स्क्रीन बिल्कुल स्मूद रहती है। इसमें डॉल्बी विजन, HDR10 और HDR मल्टी फॉर्मेट फीचर दिए गए हैं, जो तस्वीर की ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और रंगों को बेहतर बनाते हैं। QLED कलरफुल क्वांटम क्रिस्टल और बायोनिक कलर ऑप्टिमाइज़ेशन टेक्नोलॉजी से रंग ज्यादा गहरे, चमकदार और प्राकृतिक दिखते हैं। AIPQ प्रोसेसर तस्वीर को अपने आप पहचान कर बेहतर बना देते हैं। साउंड के लिए TCL TV में 35W के पावरफुल स्पीकर दिए गए हैं, जिनमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट है। इससे आवाज चारों तरफ फैलती हुई महसूस होती है और थिएटर जैसा अनुभव मिलता है। यह टेलीविजन गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें 3GB रैम व 32GB स्टोरेज के साथ 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिससे टीवी बहुत फास्ट चलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - TCL 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • माइक्रो डिमिंग फीचर से डार्क और ब्राइट हिस्सों में ज्यादा डिटेल दिखाई देती है। 
    • आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें मल्टीपल आई केयर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ब्लू लाइट और फ्लिकर को कम करती है।
    • वेब ब्राउजर की मदद से आप टीवी पर ही इंटरनेट चला सकते हैं और वेबसाइट देख सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि टीवी की स्क्रीन दो महीने के अंदर ही झिलमिलाने लगी। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 55 inch 4K Ultra HD Smart webOS LED TV

    इस एलजी टीवी में अल्फा 7 AI प्रोसेसर फोर-के जेन 8 दिया गया है, जो तस्वीर की क्वालिटी को अपने आप बेहतर बनाता है। 4K सुपर अपस्केलिंग फीचर पुराने या कम क्वालिटी वाले वीडियो को भी लगभग 4K जैसा साफ दिखाता है। डायनेमिक टोन मैपिंग हर सीन की रोशनी और डार्क एरिया को बैलेंस करता है, जबकि HDR10 और HLG सपोर्ट से रंग ज्यादा प्राकृतिक और डिटेल में नजर आते हैं। मूवी देखने के शौकीनों के लिए फिल्ममेकर मोड दिया गया है, जिससे फिल्में बिल्कुल वैसी ही दिखती हैं जैसी डायरेक्टर ने बनाई हैं। 4K एक्सप्रेशन एन्हांसर तस्वीर को और ज्यादा शार्प और रियल बनाता है। साउंड के मामले में LG के TV में 20W के स्पीकर दिए गए हैं, जिनमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट मौजूद है। AI साउंड प्रो आवाज को चारों तरफ फैलाता है। क्लियर वॉयस प्रो डायलॉग को साफ सुनने में मदद करता है और ऑटो वॉल्यूम लेवलिंग अचानक तेज या धीमी आवाज से बचाता है। AI अकॉस्टिक ट्यूनिंग कमरे के हिसाब से साउंड को अपने आप एडजस्ट करता है। इसके अलावा एलजी साउंड सिंक, ब्लूटूथ सराउंड रेडी, और डब्ल्यूओडब्ल्यू ऑर्केस्ट्रा से ऑडियो अनुभव और बेहतर हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - LG 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - 4K UHD
    • रेज्योलूशन - 4K 
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसका 60 Hz नेटिव रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल हर दिशा से देखने पर भी तस्वीर को साफ और स्थिर बनाए रखता है।
    • आप इसमें प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5, एप्पल टीवी सहित कई ओटीटी ऐप चला सकते हैं।
    • इसमें ऑटो लो लेटेंसी मोड तकनीक होने से गेम खेलते समय रिस्पॉन्स तेज मिलता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कुछ दिन बाद ही टीवी के काम न करने की शिकायत की है।
    03
  • Samsung 55 inch 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV

    इस सैमसंग टीवी में 55 इंच की बड़ी एलईडी स्क्रीन दी गई है, जो 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840 × 2160 पिक्सल) के साथ आती है। इसका 50 Hz रिफ्रेश रेट सामान्य देखने और मूवी के लिए स्मूद अनुभव देता है। इसमें क्रिस्टल प्रोसेसर 4K लगा है, जो तस्वीरों के रंग, शार्पनेस और क्लैरिटी को बेहतर बनाता है। यह एक स्मार्ट टीवी है, जिसमें इन-बिल्ट एलेक्सा और बिक्सबी वॉयस असिस्टेंट दिए गए हैं। इसमें सोलरसेल रिमोट कंट्रोल मिलता है, जो रोशनी से चार्ज होता है और बैटरी बदलने की जरूरत कम करता है। Samsung टीवी प्लस के जरिए आप 100 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल देख सकते हैं। HDR10+ और HLG से तस्वीर ज्यादा साफ और ब्राइट दिखती है। 4K अपस्केलिंग की मदद से कम क्वालिटी वाला वीडियो भी बेहतर दिखने लगता है। कलर बूस्टर और PurColor टेक्नोलॉजी से रंग ज्यादा प्राकृतिक और चमकदार नजर आते हैं। मेगा कॉन्ट्रास्ट, कॉन्ट्रास्ट एन्हांसर और UHD डिमिंग से लाइट और डार्क हिस्सों में साफ फर्क दिखता है। मोशन एक्सेलरेटर से तेज सीन, जैसे एक्शन या स्पोर्ट्स, स्मूद दिखते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Samsung 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K 
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • फिल्म मोड और फिल्ममेकर मोड से मूवी बिल्कुल थिएटर जैसा अनुभव देती है, जिससे हर सीन असली जैसा महसूस होता है।
    • सिक्योरिटी के लिए इसमें सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी मौजूद है, जो आपके डेटा को सुरक्षित रखती है।
    • मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग और साउंड मिररिंग से आप फोन का वीडियो या आवाज सीधे टीवी पर चला सकते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी साउंड क्वालिटी को बढ़िया नहीं बताया है। 
    04
  • Xiaomi 55 inch X Ultra HD 4K Smart LED TV

    मूवी, गेमिंग और रोज़मर्रा के मनोरंजन के लिए इसमें 55 इंच की बड़ी एलईडी स्क्रीन दी गई है. वहीं डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इस शाओमी में 4K डॉल्बी विजन, HDR10, और HLG का सपोर्ट दिया गया है। वाइड कलर गैमट और 1.07 बिलियन रंग के साथ डीसीआई-पी3 कलर रेंज तस्वीरों को ज्यादा रिच, ब्राइट और असली जैसा बनाती है। विविड पिक्चर इंजन 2 और रियलिटी फ्लो MEMC टेक्नोलॉजी हर सीन को शार्प और स्मूद बनाती है। मूवी लवर्स के लिए इसमें फिल्ममेकर मोड दिया गया है, जो बिना किसी अतिरिक्त प्रोसेसिंग के असली सिनेमैटिक अनुभव देता है। Xiaomi टीवी में 34W का पावरफुल साउंड आउटपुट दिया गया है, जो डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस-एक्स, और डीटीएस वर्चुअल-एक्स सपोर्ट के साथ आता है। इससे आवाज चारों तरफ फैलती हुई महसूस होती है और थिएटर जैसा अनुभव मिलता है। ई-आर्क सपोर्ट की मदद से आप हाई-क्वालिटी ऑडियो साउंडबार या होम थिएटर तक भेज सकते हैं। यह टीवी एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम और गूगल टीवी इंटरफेस पर चलता है। इसमें 2GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप स्मूद चलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Xiaomi 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K 
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz, 60 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • आंखों की सुरक्षा के लिए आई कम्फर्ट मोड मौजूद है, जो ब्लू लाइट को कम करता है।
    • आप इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, ज़ी5 और अन्य ओटीटी ऐप आसानी से चला सकते हैं।
    • MEMC टेक्नोलॉजी ब्लर को कम करके मूवमेंट को साफ बनाती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी परफॉरमेंस को बढ़िया नहीं बताया है।


    जागरण
    स्मार्ट-चॉइस पेज पर आप अधिक जानकारी पा सकते हैं।

    05

₹50,000 से कम कीमत वाले 55 इंच स्मार्ट टीवी की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप वॉयस कंट्रोल सपोर्ट वाले 55 इंच फुल एचडी टीवी के मुख्य बिंदु जैसे फीचर्स, प्रदर्शन, आवाज असिस्टेंट, स्मार्ट कनेक्टिविटी के बारे में जान सकते हैं ताकि आप बढ़िया टीवी घर ला सकें।

फीचर/TV मॉडल

Haier 55P7GT

TCL 55T8C QLED

LG 55UA82006LA

Samsung UA55UE86AFULXL

Xiaomi L55MB-AIN

स्क्रीन साइज

55 इंच

55 इंच

55 इंच

55 इंच

55 इंच

डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

LED

QLED

4K UHD LED

LED

LED

रेज़ोल्यूशन

4K Ultra HD

4K QLED

4K Ultra HD

4K Ultra HD

4K Ultra HD

रिफ्रेश रेट

60Hz

120Hz

60Hz

50Hz

60/120Hz

साउंड आउटपुट

20–30W

35W

20W

20W

34W

वॉयस असिस्टेंट

गूगल असिस्टेंट 

गूगल असिस्टेंट, अलेक्सा 

गूगल, LG ThinQ

अलेक्सा और बिक्सबी

गूगल असिस्टेंट

अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 50,000 रुपये से कम में 55 इंच फुल एचडी टीवी में वॉइस कंट्रोल मिल जाता है?
    +
    हां, 50,000 रुपये से कम बजट में कई ब्रांड्स 55 इंच फुल HD टीवी देते हैं, जिनमें वॉइस कंट्रोल सपोर्ट मिलता है।
  • वॉइस कंट्रोल टीवी में क्या-क्या कमांड दिए जा सकते हैं?
    +
    वॉइस कंट्रोल टीवी में आप आवाज से यूट्यूब, नेटफ्लिक्स जैसे ऐप ओपन कर सकते हैं, चैनल बदल सकते हैं, वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं और मौसम, मूवी या ऐप सर्च कर सकते हैं।
  • 55 इंच Full HD TV छोटे कमरे के लिए सही है या नहीं?
    +
    अगर कमरे की दूरी 8 से 10 फीट है, तो 55 इंच Full HD TV बिल्कुल सही रहता है और आंखों पर ज़्यादा ज़ोर भी नहीं पड़ता है।