तेज और भरोसेमंद मल्टीटास्किंग के लिए चुनें इन 16GB रैम Laptops को, देखें टॉप रेटेड मॉडल्स

लेख में 16GB रैम वाले टॉप रेटेड लैपटॉप्स की लिस्ट देखें, जो एक साथ कई काम आसानी से संभाल सकते हैं। इनको अलग-अलग बजट, प्रोसेसर, स्टोरेज और उपयोग के हिसाब से चुना गया है, जो स्टूडेंट्स से लेकर प्रोफेशनल्स तक के लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।
टॉप रेटेड 16GB रैम लैपटॉप
टॉप रेटेड 16GB रैम लैपटॉप

आज के समय में मल्टीटास्किंग एक सुविधा नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है। एक साथ कई ब्राउजर वाले टैब खोलना, ऑफिस सॉफ्टवेयर पर काम करना, वीडियो कॉल करना, फोटो-वीडियो एडिटिंग करना या फिर हल्की-फुल्की गेमिंग जैसे कार्यों के लिए लैपटॉप का तेज और स्मूद होना बेहद जरूरी है। ऐसे में 16GB रैम वाले लैपटॉप मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। 8GB रैम की तुलना में 16GB रैम न सिर्फ सिस्टम को ज़्यादा तेज बनाती है, बल्कि लैग, हैंग और स्लो परफॉर्मेंस जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाती है। ये खासतौर पर स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए बढ़िया लैपटॉप हैं। नीचे आप मल्टीटास्किंग के लिए 16GB रैम लैपटॉप्स के टॉप रेटेड विकल्प देख सकते हैं। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • ASUS Vivobook Go 14, AMD Ryzen 5 7520U Laptop

    यह आसुस वीवोबुक गो 14 एक पतला और हल्का लैपटॉप है, जो रोजमर्रा के काम, पढ़ाई और ऑफिस यूज के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें AMD रायजेन 5 752U प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी बेस स्पीड 2.8 GHz है और यह 4.3 GHz तक बूस्ट हो सकती है। इसमें 4 कोर और 8 थ्रेड्स हैं, जिससे मल्टीटास्किंग और परफॉर्मेंस बढ़िया रहती है। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है, जो तेज बूटिंग और फाइल एक्सेस करती है। इसमें 14 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले (1920 x 1080) दिया गया है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट, 250 निट्स ब्राइटनेस और एंटी-ग्लेयर स्क्रीन मिलती है, जिससे आंखों पर कम जोर पड़ता है और विज़ुअल साफ दिखाई देते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम, माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक (1 साल के लिए 100GB क्लाउड स्टोरेज) और ऑफिस होम 2024 लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ पहले से इंस्टॉल मिलते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - ASUS 
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • मॉडल नाम - ASUS Vivobook Go 14
    • स्क्रीन की साईज़ - 14 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - राइज़ेन 5
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • स्क्रीन का 83 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 180 डिग्री हिन्ज प्रेज़ेंटेशन और शेयरिंग के लिए बढ़िया है। इसमें इंटीग्रेटेड एएमडी रेडियॉन ग्राफिक्स हैं, जो वीडियो स्ट्रीमिंग और बेसिक एडिटिंग के लिए सही रहता है।
    • यह लैपटॉप बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है, जिससे कम रोशनी में भी टाइपिंग आसान होती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने लेख लिखने तक कोई खास कमी नहीं बताई है।

    अगर आप लैपटॉप के अलावा स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

    01
  • HP Victus 16GB Gaming Laptop

    इस एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप में AMD राइजेन 7 7445एचएस प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी मैक्स बूस्ट क्लॉक 4.7 GHz तक जाती है। इस प्रोसेसर में 6 कोर और 12 थ्रेड्स के साथ 16 एमबी एल3 कैश मिलता है, जिससे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और प्रोफेशनल सॉफ्टवेयर बहुत स्मूद तरीके से चलते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें एनवीडिया जिफोर्स आरटीएक्स 2050 लैपटॉप जीपीयू दिया गया है, जो शानदार गेमिंग अनुभव देता है। इस HP लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल एचडी IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 1920 x 1080 रिज़ॉल्यूशन वीडियो और गेम्स को शार्प बनाता है। 144Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन बहुत स्मूद चलती है, जिससे गेम खेलते समय झटके या लैग कम होते हैं। 300 निट्स ब्राइटनेस के कारण स्क्रीन रोशनी में भी अच्छी तरह दिखाई देती है, और एंटी-ग्लेयर कोटिंग आंखों पर पड़ने वाली चमक को कम करती है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करना आरामदायक रहता है। यह डिस्प्ले माइक्रो-एज डिज़ाइन और 62.5 प्रतिशत sRGB कलर कवरेज के साथ आता है, जिससे गेम्स और वीडियो में कलर्स ज़्यादा वाइब्रेंट और शार्प दिखाई देते हैं तथा मोशन ब्लर और लैग काफी कम हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - HP 
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • मॉडल नाम - HP Gaming Laptop
    • स्क्रीन की साईज़ - 39.6 सेंटीमीटर 
    • हार्ड डिस्क साइज - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - राइज़ेन 7 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • कीबोर्ड में बैकलिट फीचर दिया गया है, जिससे लो-लाइट में भी गेमिंग और टाइपिंग आसान रहती है।
    • इसकी 16GB रैम को आगे भी अपग्रेड किया जा सकता है। 
    • इसके साथ 3 महीने का पीसी गेम पास प्री-इंस्टॉल मिलता है, जिससे 100+ गेम्स खेल सकते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्रहकों ने खराब डिस्प्ले के कारण अच्छा लैपटॉप नहीं बताया है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lenovo IdeaPad Slim 3, Intel Core i5 16GB Laptop

    यह लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 हल्का और पतला लैपटॉप है, जिसको रोजमर्रा के काम, स्टडी, ऑफिस और एंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1920 x 1080 है। इसमें टीएन पैनल, 250 निट्स ब्राइटनेस और एंटी-ग्लेयर कोटिंग मिलती है, जिससे अधिक रोशनी होने पर भी स्क्रीन आराम से देख सकते हैं और आंखों पर ज़ोर कम पड़ता है। माइक्रो-एज डिज़ाइन और चारों तरफ पतले बेज़ल्स के कारण स्क्रीन का व्यूइंग एरिया बड़ा लगता है। बैटरी की बात करें तो इस Lenovo लैपटॉप में 47 वॉट-आवर बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में लगभग 7.6 घंटे और लोकल फुल एचडी वीडियो प्लेबैक पर 12 घंटे तक चल सकती है। साथ ही रैपिड चार्ज बूस्ट फीचर से सिर्फ 15 मिनट चार्ज में करीब 2 घंटे का बैकअप मिल जाता है। इसमें 12वीं जनरेशन इंटेल कोर आई5-12450एच प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 8 कोर और 12 थ्रेड्स हैं। इसकी टर्बो स्पीड 4.4Hz तक जाती है और 12 एमबी कैश के कारण मल्टीटास्किंग, ब्राउज़िंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑफिस ऐप बहुत स्मूद चलते हैं। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है, जिससे सिस्टम तेज़ी से बूट होता है और फाइल्स और ऐप जल्दी खुलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Lenovo
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • मॉडल नाम - IdeaPad Slim 3
    • स्क्रीन की साईज़ - 15.6 इंच  
    • हार्ड डिस्क साइज - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • इसमें फुल एचडी 1080पी वेबकैम दिया गया है, जिसमें प्राइवेसी शटर मौजूद है। 
    • इसके ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स डॉल्बी ऑडियो के साथ साफ और दमदार आवाज देते हैं। 
    • कनेक्टिविटी में वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 मिलता है, जिससे इंटरनेट और वायरलेस डिवाइस कनेक्शन तेज और स्थिर रहता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने इसकी डिस्प्ले को बढ़िया नहीं बताया। 
    03
  • Dell SmartChoice G15-5530, 16GB RAM Gaming Laptop

    16GB रैम वाला यह डेल गेमिंग लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, जिसमें MS ऑफिस 2024 पहले से इंस्टॉल मिलता है और साथ ही मैकअफी लाइवसेफ सिक्योरिटी (12 महीने, 5 डिवाइस तक) का सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है, जिससे आपका डेटा सुरक्षित रहता है। इसमें 13वीं जनरेशन इंटेल कोर आई5-13450एचएक्स प्रोसेसर दिया गया है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है और लेटेस्ट गेम व मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल करता है। वहीं बढ़िया विज़ुअल्स और स्मूद गेमप्ले के लिए यह एनवीडिया जिफोर्स आरटीएक्स 3050 जीपीयू ग्राफ़िक्स के साथ आता है। यह Dell लैपटॉप खास तौर पर हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और हेवी टास्क के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसका 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले 1920 x 1080 रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। साथ ही 120 Hz रिफ्रेश रेट से गेमिंग के दौरान मूवमेंट को बहुत स्मूद दिखाई देते हैं और मोशन ब्लर कम हो जाता है, जिससे एक इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Dell 
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • मॉडल नाम - Dell Laptop
    • स्क्रीन की साईज़ - 15.6 इंच  
    • हार्ड डिस्क साइज - 1 TB
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • करीब 2.65 किलोग्राम वजनी यह लैपटॉप मजबूत और टिकाऊ विकल्प है।
    • कीबोर्ड में इंग्लिश यूएस बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है, जिसमें न्यूमेरिक कीपैड और खास जी-की शामिल है, जिससे गेमिंग कंट्रोल और प्रोडक्टिविटी दोनों बेहतर होती हैं। 
    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI 2.1, यूएसबी-सी पोर्ट, आरजे-45 ईथरनेट पोर्ट और तीन USB 3.2 जेन 1 पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे एक्सटर्नल डिस्प्ले और दूसरे डिवाइसेज़ को आसानी से जोड़ा जा सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसका बैटरी बैकअप बढ़िया नहीं बताया है।   


    04
  • acer SmartChoice ALG, 16GB RAM Gaming Laptop

    एसर ब्रांड का यह 16GB रैम मॉडल एक पावरफुल और मॉडर्न लैपटॉप है, जो 15.6 इंच की फुल एचडी IPS डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिज़ॉल्यूशन 1920 x 1080 है, 16:9 आस्पेक्ट रेशियो और 144Hz रिफ्रेश रेट है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान बेहद स्मूद विज़ुअल्स देता है और हर फ्रेम को स्पष्ट और साफ बनाता है। वहीं इसका स्टील ग्रे कलर, एल्यूमिनियम टॉप कवर और स्लिम बॉडी बेहद प्रीमियम और मजबूत है। इसका वजन लगभग 1.99 किलोग्राम है, जिसको आप अपने साथ कहीं भी कैरी कर सकते हैं। इसमें 13वीं जनरेशन इंटेल कोर आई5-13420एच प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी बेस क्लॉक स्पीड 2.1 गीगाहर्ट्ज़ है और यह 4.6 GHz मैक्स बूस्ट क्लॉक तक जा सकता है। इस प्रोसेसर में 8 कोर और 12 एमबी एल3 कैश मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग, हैवी सॉफ्टवेयर और गेम बिना रुकावट के चलते हैं। इसकी 16GB रैम को 64GB तक अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें एनवीडिया जिफोर्स आरटीएक्स 3050 जीपीयू ग्राफिक कार्ड मिलता है, जो लेटेस्ट गेम, हाई-ग्राफिक्स टास्क और कंटेंट क्रिएशन के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है। स्टोरेज के लिए यह 512GB एसएसडी के साथ आता है, जो तेज बूटिंग और फास्ट फाइल एक्सेस करने की सुविधा देता है। साथ ही इसमें डुअल एम.2 स्लॉट दिए गए हैं, जिससे स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Acer
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • मॉडल नाम - Acer ALG
    • स्क्रीन की साईज़ - 15.6 इंच  
    • हार्ड डिस्क साइज - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • कीबोर्ड में मल्टी-कलर इल्यूमिनेटेड फुल-साइज कीबोर्ड और न्यूमेरिक कीपैड दिया गया है, जिससे गेमिंग और टाइपिंग दोनों का अनुभव बेहतर हो जाता है। 
    • इसमें HD वीडियो कैमरा, डुअल बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्ट्रीमिंग सपोर्ट मिलता है।
    • इसमें कई USB और HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं, जिनसे आप आसानी से माउस, कीबोर्ड, पेन-ड्राइव या एक से ज़्यादा मॉनिटर कनेक्ट कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसका बैटरी बैकअप और चलने पर फैन की ज्यादा आवाज होना बताया है।



    05

16GB रैम वाले टॉप रेटेड लैपटॉप्स मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी  

यहां पर हमने अमेजन पर उपलब्ध 16GB रैम वाले टॉप रेटेड लैपटॉप के 5 मॉडल्स के फीचर्स के मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, जो शानदार अनुभव देते हैं। इन खूबियों के आधार पर आप अपने लिए बढ़िया सा लैपटॉप ले सकते हैं।

लैपटॉप का नाम

प्रोसेसर

ग्राफिक्स

रैम / स्टोरेज

डिस्प्ले

ASUS Vivobook Go 14

एएमडी रायज़न 5 7520U

इंटीग्रेटेड

16GB / 512GB SSD

14 इंच FHD, 60Hz

HP Victus

एएमडी रायज़न 7 7445HS

RTX 2050 (4GB)

16GB / 512GB SSD

15.6 इंच FHD, 144Hz, IPS

Lenovo IdeaPad Slim 3

इंटेल कोर i5 12450H

इंटीग्रेटेड

16GB / 512GB SSD

15.6 इंच FHD

Dell G15-5530

इंटेल कोर i5 13450HX

RTX 3050 (6GB)

16GB / 1TB SSD

15.6 इंच FHD, 120Hz

Acer ALG

इंटेल कोर i5 13420H

RTX 3050 (6GB)

16GB / 512GB SSD

15.6 इंच FHD, 144Hz

विस्तृत जानकारी हेतु स्मार्ट च्वॉइस पर जाएं।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 16GB रैम लैपटॉप मल्टीटास्किंग के लिए क्यों बेहतर होता है?
    +
    16GB रैम होने से आप एक साथ कई ऐप्स जैसे ब्राउज़र, ऑफिस सॉफ्टवेयर, वीडियो कॉल और डिजाइन टूल्स बिना लैग के चला सकते हैं। सिस्टम स्लो नहीं होता और काम स्मूद चलता है।
  • क्या 16GB रैम स्टूडेंट्स के लिए ज़रूरी है?
    +
    अगर स्टूडेंट सिर्फ नोट्स, ऑनलाइन क्लास और बेसिक काम करता है तो 8GB काफी हो सकता है, लेकिन कोडिंग, एडिटिंग या हैवी प्रोजेक्ट्स के लिए 16GB रैम ज़्यादा बेहतर होती है।
  • क्या 16GB रैम लैपटॉप गेमिंग और एडिटिंग के लिए सही है?
    +
    हां, 16GB रैम गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और फोटो एडिटिंग के लिए बढ़िया है। इससे गेम्स स्मूद चलते हैं और एडिटिंग सॉफ्टवेयर हैंग नहीं होते हैं।