मात्र ₹2000 के अंदर बढ़िया Headsets, जो देते हैं बढ़िया ऑडियो आउटपुट वो भी आसान कनेक्टिविटी के साथ

₹2000 की रेंज में मिलने वाले इन हेडसेट में इन-बिल्ट माइक्रोफोन है, जिससे आप हैंड्स-फ्री कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। वहीं ये Headsets पहनने में काफी आरामदायक और हल्के होते हैं, जिससे इन्हें लंबे समय तक कानों पर पहना जा सकता है। नीचे इनके फीचर्स और खूबियों के बारे में और भी जानकारी दी गई है।
₹2000 की रेंज में मिलने वाले हेडसेट
₹2000 की रेंज में मिलने वाले हेडसेट

क्या आप भी ₹2000 की रेंज में एक बढ़िया हेडसेट ढूंढ रहे हैं? तो यहां हम आपके लिए कुछ विकल्प लेकर आए हैं। इन हेडसेट को आप गेमिंग, म्यूजिक या कॉलिंग जैसे कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें आपको वायर्ड और वायरलेस दोनों विकल्प मिलेंगे। जहां वायर्ड हेडसेट में आपको एडजस्टेबल हेडबैंड, RGB लाइट्स और इन-बिल्ट माइक्रोफोन जैसी सुविधाएं मिलेंगी, तो वहीं वायरलेस Headphones में आप 40 से 50 घंटे का बैटरी बैकअप, ड्यूल पेयरिंग, क्वीक चार्जिंग सपोर्ट और वॉयस असिस्टेंट जैसे दमदार फीचर्स पा सकते हैं। लेकिन इन दोनों हेडफोन की सबसे खास बात इनका एडजस्टेबल डिजाइन और शानदार ईयर कुशनिंग है जिससे लंबे समय तक इन्हें पहनने पर भी कानों में दर्द महसूस नहीं होता है।

आइए नीचे आपको इन हेडसेट के 5 विकल्पों को दिखाते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां जिन हेडसेट के विकल्प दिए गए हैं अभी उनकी कीमत फिलहाल अमेजन ₹2000 रुपये से कम है। भविष्य में इन कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसलिए प्रोडक्ट लेने से पहले लेटेस्ट प्राइस डिटेल जरूर चेक करें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • HAMMER Blaze Wired Over Ear Gaming Headphones with Mic

    हैमर का यह हेडफोन खासतौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह ओवर ईयर डिजाइन में आता है जो कानों को पूरा कवर करता है। इससे बाहरी शोर कम हो जाता है। इस Hammer हेडफोन में फुल आरजीबी लाइट्स लगी होती हैं, जो इसे गेमिंग सेटअप के लिए परफेक्ट विकल्प बनाती है। इसमें 50mm की हैवी साउंड ड्राइवर लगी होती है जो तेज और बैलेंस्ड साउंड अनुभव प्रदान करता है। यह हल्का और आरामदायक होता है जिससे इसे लंबे समय तक पहनना आसान हो सकता है। इसमें इन-बिल्ट Omni डायरेक्शनल माइक शामिल होता है, जो हर दिशा में आवाज को फैलाता है। इससे शानदार ऑडियो अनुभव मिलता है। इस HAMMER Headphones में 7.1 स्टीरियो साउंड शामिल होता है जिससे आप थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव मिलता है। इस हेडफोन को आप अपने कंप्यूटर, लैपटॉप और प्ले स्टेशन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें आपको 3 कंट्रोल ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें स्पीकर म्यूट बटन, माइक म्यूट बटन और वॉल्यूम कंट्रोल व्हील्स होते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Blaze
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - स्टीरियो सराउंड साउंड  
    • कनेक्टिविटी - वायर्ड
    • हेडफोन जैक - USB 2.0
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    खूबियां

    • इस हेडफोन में हवादार ईयरकुशन लगे होते हैं जो कानों में आरामदायक लगते हैं, जिससे आप लंबे समय तक इन्हें पहनकर रह सकते हैं।
    • यह हेडफोन 1.5 मीटर वायर और यूएसबी पोर्ट के साथ आता है जिससे आपको बेहतर कनेक्शन प्राप्त होता है।

    कमी 

    • इस हेडफोन को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    01
  • boAt Rockerz 480 Bluetooth Headphones with Wireless Over Ear Headphone

    बोट का यह हेडफोन 40mm ड्राइवर के साथ आता है जिससे आपको तेज और बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव मिलता है। इसमें 6 आरजीबी एलईडी लाइट्स मोड्स होते हैं जिन्हें आप अपने आप बदलते रहते हैं। इससे हेडफोन देखने में अधिक आकर्षक लगता है। इस boAt हेडफोन में 60 घंटे का बैटरी बैकअप होता है, जिससे इसे बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है। इसमें ENx तकनीक शामिल है जो कॉलिंग के दौरान बाहरी शोर को कम करके आपकी आवाज को साफ करने का काम करती है। boAt हेडफोन के साथ आपको Hearables App सपोर्ट मिलता है, जिससे आप बिना एड के म्यूजिक स्ट्रीम कर सकते हैं। यह ओवर ईयर हेडफोन है जो कानों को पूरी तरह से कवर करता है। इससे म्यूजिक सुनने के दौरान बाहरी शोर कम लगता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Rockerz 480
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - 60 घंटे का प्लेबैक  
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ
    • मटेरियल - प्लास्टिक और लेदर

    खूबियां

    • इसमें ड्यूल पेयरिंग की सुविधा शामिल होती है यानी आप एक समय में इस हेडफोन को अपने लैपटॉप और फोन दोनों से कनेक्ट कर सकते हैं। 
    • इसमें ब्लूटूथ v5.3 कनेक्शन सपोर्ट मिलता है, जिससे आप स्थिर कनेक्टिविटी प्राप्त कर सकते हैं और बिना रुकावट म्यूजिक का आनंद उठा सकते हैं।

    कमी 

    • इस हेडफोन में यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • JBL Tune 510BT On Ear Wireless Headphones with Mic

    जेबीएल का यह हेडफोन माइक्रोफोन के साथ आता है, जिससे आप हैंड्स-फ्री कॉलिंग का आनंद उठा सकते हैं। इसमें 40 घंटे का प्ले टाइम मिलता है यानी एक बार चार्ज करने पर इस JBL हेडफोन को आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं इसमें क्वीक चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप केवल कुछ मिनटों में हेडफोन को 50% तक चार्ज कर सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ 5.0 कनेक्शन सपोर्ट मिलता है जिससे आप वायरलेस तरीके से इस JBL Bluetooth Headphone को इस्तेमाल कर सकते हैं और स्थिर कनेक्शन पा सकते हैं। इसमें वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी शामिल होता है जिससे आप केवल अपनी आवाज से हेडफोन को कमांड्स देकर इसकी सेटिंग्स को बदल सकते हैं और वॉल्यूम को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इस जेबीएल हेडफोन में आपको ड्यूल पेयरिंग की सुविधा मिलती है जिससे आप केवल एक समय पर फोन और लैपटॉप दोनों को हेडफोन से जोड़ सकते हैं।


    ऐसी अन्य जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पर जाएं।


    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Tune
    • कलर - ब्लू
    • विशेष सुविधा - वॉयस असिस्टेंट  
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ 5.0
    • हेडफोन जैक - USB
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    खूबियां

    • इसमें 32mm डायनमिक ड्राइवर शामिल होता है जिससे आपको डीप बास और बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव प्राप्त होता है। 
    • यह हेडफोन एडजस्टेबल डिजाइन में आते है यानी आप इसे अपने सिर के हिसाब से एडजस्ट करके पहन सकते हैं।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस हेडफोन को लेकर फिलहाल कोई खास कमी नहीं बताई है।
    03
  • pTron Studio Pro 65hrs Playtime Wireless Over Ear Headphones with Mic

    पीट्रॉन हेडफोन का यह हेडफोन वायरलेस है यानी आप इसे ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ओवर ईयर डिजाइन में आता है जो कानों को पूरी तरह से कवर करता है। इससे बाहरी शोर थोड़ा कम हो जाता है। इसमें 65 घंटे का प्ले टाइम मिलता है यानी एक बार की चार्जिंग पर आप इस हेडफोन में लंबे समय तक म्यूजिक चला सकते हैं। इस pTron हेडफोन में ड्यूल डिवाइस पेयरिंग फीचर मौजूद होता है जिससे एक समय पर आप इस हेडफोन को दो डिवाइस के साथ जोड़ सकते हैं। वहीं इसमें आपको टाइप-सी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है जिससे आप केवल 2 घंटे में इस हेडफोन को पूरा चार्ज कर सकते हैं। इसका ब्लूटूथ V5.3 कनेक्शन सपोर्ट स्थिर कनेक्टिविटी देता है जिससे आप बिना रुकावट इसमें म्यूजिक सुन सकते हैं। इसमें कंट्रोल करना बहुत आसान होता है, क्योंकि इसमें साइड बटन लगे होते हैं जिससे आप म्यूजिक के वॉल्यूम व अन्य सेटिंग्स को बदल सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Studio
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - वॉटर रेसिस्टेंस  
    • कनेक्टिविटी - वायरलेस
    • हेडफोन जैक - 3.5 mm जैक
    • बैटरी लाइफ - 65 घंटे

    खूबियां

    • इसमें वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट शामिल होता है जिससे आप केवल अपनी आवाज से हेडफोन के वॉल्यूम व अन्य सेटिंग्स को बदल सकते हैं। 
    • यह वॉटर रेसिस्टेंस होता है जो हल्की बारिश या पसीने से खराब नहीं होता है। इसलिए आप इसे वर्कआउट के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    कमी 

    • इस हेडफोन को लेकर यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Zebronics Storm Wired On Ear Headphone with 3.5mm Jack

    यह एक बेहद किफायती हेडफोन है, जो वायर्ड कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें इन-बिल्ट माइक्रोफोन लगा होता है जिससे आप इस हेडफोन के जरिए कॉलिंग भी कर सकते हैं। इसमें 1.5 मीटर लंबी केबल लगी होता है। इस Zebronics के Headphone में सॉफ्ट ईयर कुशन लगे होते हैं जिससे लंबे समय तक इस कानों पर पहनने से दर्द महसूस नहीं होता है और यह आरामदायक लग सकता है। यह फोल्डेबल डिजाइन में आता है यानी जरूरत नहीं होने पर आप इसके ईयर कप्स को फोल्ड कर सकते हैं। इसमें 40mm ड्राइवर लगे होते हैं, जिससे बैलेंस्ड और डीप बास मिलता है। वहीं इसमें एडजस्टेबल हेडबैंड भी लगा होता है जिसे आप अपने सिर के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इससे इसे पहनना अधिक आरामदायक हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ZEB-BOOM
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - हल्का  
    • कनेक्टिविटी - वायर्ड
    • हेडफोन जैक - 3.5 mm जैक
    • मटेरियल - प्लास्टिक

    खूबियां

    • यह हल्का और एडजस्टेबल होता है जिस कारण इसे लंबे समय तक पहनना आरामदायक हो सकता है।
    • यह वायर्ड हेडफोन है जिससे इसे चार्ज करने की टेंशन नहीं रहती है।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस हेडफोन को लेकर फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

₹2000 की रेंज वाले हेडसेट के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां ऊपर बताए गए हेडसेट की तुलना की गई है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत व बजट अनुसार इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर है?

मॉडल नाम 

कनेक्टिविटी

बैटरी बैकअप

विशेष सुविधा

HAMMER Blaze

वायर्ड

नहीं

एडजस्टेबल, RGB लाइट्स, इन-बिल्ट माइक्रोफोन

boAt Rockerz 480

वायरलेस

60 घंटे की बैटरी

बीस्ट मोड, ऐप सपोर्ट, ENx तकनीक

JBL Tune 510BT

वायरलेस

40 घंटे की बैटरी

क्वीक चार्जिंग, ड्यूल पेयरिंग, वॉयस असिस्टेंट

pTron Studio Pro

वायरलेस

65 घंटे की बैटरी

इन-बिल्ट माइक्रोफोन, ओवर ईयर, क्वीक कनेक्ट

Zebronics Storm

वायर्ड

नहीं

एडजस्टेबल हेडबैंड, फोल्डेबल डिजाइन, इन-बिल्ट माइक्रोफोन

इसी तरह के अन्य लेख के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹2000 से कम के हेडसेट में कौन से फीचर्स मिलते हैं?
    +
    इनमें आपको नॉइज़ कैंसलेशन, इन-बिल्ट माइक और ड्यूल पेयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • क्या ₹2000 से कम में अच्छा गेमिंग हेडसेट मिल सकता है?
    +
    जी हां, इस रेंज में आपको कई विकल्प अमेजन पर मिल सकते हैं, जो अच्छी ऑडियो क्वालिटी प्रदान करते हैं।
  • ₹2000 से कम के वायरलेस हेडसेट की बैटरी लाइफ कितनी होती?
    +
    यहमॉडल पर निर्भर करता है कि उसकी बैटरी लाइफ कितनी होती है। हालांकि, इस रेंज में मिलने वाले वायरलेस हेडफोन में भी 40 से 65 घंटे तक बैटरी लाइफ शामिल होती है।