शानदार OLED स्क्रीन और तेज स्पीड के साथ ये पावरफुल Laptop क्रिएटिविटी को देंगे नया लेवल

क्रिएटर्स के लिए पावरफुल OLED डिस्प्ले वाले लैपटॉप के बेहतरीन विकल्प यहां देखें। ये शानदार कलर एक्यूरेसी, तेज परफॉर्मेंस और बढ़िया विजुअल्स के साथ क्रिएटर काम के लिए बढ़िया विकल्प हैं।
क्रिएटर्स के लिए पावरफुल OLED डिस्प्ले वाले लैपटॉप
क्रिएटर्स के लिए पावरफुल OLED डिस्प्ले वाले लैपटॉप

अगर आप एक क्रिएटर हैं और अपने काम के लिए बेहतर डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो OLED डिस्प्ले वाला पावरफुल लैपटॉप आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। वैसे भी आज के डिजिटल दौर में कंटेंट क्रिएटर, डिजाइनर, वीडियो एडिटर और फोटोग्राफर के लिए पावरफुल लैपटॉप होना बेहद जरूरी हो गया है। यहां पर ऐसे ही 5 शानदार लैपटॉप को लिस्ट किया है, जिनकी ओएलईडी स्क्रीन पर फोटो एडिटिंग, वीडियो कलर ग्रेडिंग और ग्राफिक डिजाइन का काम ज्यादा स्पष्ट और प्रोफेशनल नजर आता है। वहीं OLED डिस्प्ले होने से क्रिएटिव कामों के लिए इनमें गहरे ब्लैक, ज्यादा कॉन्ट्रास्ट और बेहद सटीक रंग देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही पावरफुल प्रोसेसर, ज्यादा रैम और तेज स्टोरेज वाले ये लैपटॉप मल्टीटास्किंग और भारी सॉफ्टवेयर को आसानी से संभाल लेते हैं। तो चलिए इनके शानदार मॉडल्स पर नजर डालते हैं - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • acer Swift 14 AI PC Premium Laptop

    एसर का यह AI एक पावरफुल और प्रीमियम लैपटॉप है, जिसे खास तौर पर क्रिएटर्स, डिजाइनर और मल्टीटास्किंग यूजर्स के लिए बनाया गया है। इसमें इंटेल कोर अल्ट्रा 5 226V प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस और AI सपोर्ट के साथ आता है, जिससे वीडियो एडिटिंग, फोटो एडिटिंग और भारी सॉफ्टवेयर आसानी से चलाए जा सकते हैं। इसमें 16GB रैम दी गई है, जो स्मूद मल्टीटास्किंग में मदद करती है, जबकि 512GB SSD स्टोरेज तेज बूट टाइम और फाइल ट्रांसफर स्पीड देती है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम और MS Office होम और स्टूडेंट के साथ प्री-इंस्टॉल्ड आता है, जिससे आप काम तुरंत शुरू कर सकते हैं। इस acer Laptop की सबसे बड़ी खासियत है इसका 14 इंच का OLED WUXGA डिस्प्ले है, जिसमें 100% अडोबी और DCI-P3 कलर सपोर्ट मिलता है। इससे स्क्रीन पर रंग ज्यादा सटीक, गहरे और जीवंत दिखाई देते हैं, जो फोटो एडिटिंग, वीडियो कलर ग्रेडिंग और ग्राफिक डिजाइन जैसे क्रिएटिव कामों के लिए बढ़िया होते हैं। इसमें डिस्प्ले HDR ट्रू ब्लैक 500 सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे गहरे ब्लैक और बेहतर कॉन्ट्रास्ट मिलते हैं। यह AI फीचर्स के साथ आता है, जो आपके काम को आसान बनाते हैं। Copilot+ PC सपोर्ट की मदद से लैपटॉप आपकी आदतों को समझकर स्मार्ट सुझाव देता है और सेटिंग को ऑटोमेटिक ऑप्टिमाइज करता है। इससे आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ती है और काम जल्दी पूरा होता है। 


    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - acer
    • मॉडल नाम - Swift 14 AI
    • स्क्रीन की साईज़ - 14 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - इंटेल कोर अल्ट्रा 5
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • आई सेफ 2.0 तकनीक स्क्रीन की ब्लू लाइट को कम करती है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर आंखों पर कम असर पड़ता है।
    • इसकी स्क्रीन 180 डिग्री तक खुल जाती है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार एंगल चुन सकते हैं।
    • फिंगरप्रिंट रीडर की मदद से आप सुरक्षित और जल्दी लॉगिन कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि इसका प्रदर्शन बहुत कमजोर है।


    01
  • ASUS Vivobook S14, AI Laptop

    इस आसुस लैपटॉप में 14 इंच का FHD+ ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1200 है और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है, जिससे स्क्रीन पर ज्यादा वर्कस्पेस मिलता है। इसमें 95% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट है, जिससे रंग ज्यादा सटीक और जीवंत दिखाई देते हैं, जो फोटो एडिटिंग, वीडियो कलर ग्रेडिंग और ग्राफिक डिजाइन जैसे क्रिएटिव कामों के लिए बढ़िया रहती है। वहीं 0.2ms रिस्पॉन्स टाइम और एंटी-ग्लेयर स्क्रीन की वजह से स्क्रीन स्मूद और आंखों के लिए आरामदायक रहती है। 300 निट्स ब्राइटनेस और 87% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो स्क्रीन को देखने में प्रीमियम और इमर्सिव बनाते हैं। इसका इंटीग्रेटेड Radeon ग्राफिक्स क्रिएटिव सॉफ्टवेयर, वीडियो एडिटिंग और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देता है। इसमें 70WHr की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है और 65W टाइप-सी चार्जर के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इससे आप कम समय में बैटरी चार्ज करके ज्यादा समय तक काम कर सकते हैं। वहीं इसका AMD Ryzen AI 5 330 प्रोसेसर AI सपोर्ट के साथ आता है और इसमें XDNA एनपीयू (NPU) है, जो 50 TOPS तक की AI प्रोसेसिंग क्षमता देता है। इससे वीडियो एडिटिंग, फोटो एडिटिंग, डिजाइनिंग और AI आधारित काम ज्यादा तेजी और स्मूद तरीके से हो पाते हैं।


    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - ASUS
    • मॉडल नाम - ASUS Vivobook S14
    • स्क्रीन की साईज़ - 14 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - राइज़ेन AI 5
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • इसकी 16GB रैम भारी सॉफ्टवेयर और मल्टीटास्किंग के दौरान लैपटॉप को स्मूद चलने में मदद करती है।
    • इसमें Microsoft 365 Basic और Office Home 2024 लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ प्री-इंस्टॉल्ड मिलता है।
    • इसमें बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड है, जिसमें खास Copilot की है, जिससे AI फीचर्स को जल्दी एक्सेस किया जा सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया स्लीप मोड में डालने के बाद या सामान्य रूप से चालू करने पर भी यह लैपटॉप अक्सर काम नहीं करता है।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lenovo Yoga Slim 7, AI Powered Laptop

    लेनोवो ब्रांड का यह Yoga Slim 7 एक पावरफुल ओएलईडी डिस्प्ले वाला AI लैपटॉप है, जो शानदार कलर एक्यूरेसी, तेज प्रोसेसर, हाई स्पीड रैम और स्मार्ट एआई फीचर्स के साथ क्रिएटर और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है और इसमें माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक और ऑफिस होम 2024 प्री-लोडेड मिलते हैं, जिससे आप तुरंत अपना काम शुरू कर सकते हैं। इस Lenovo Laptop में 16GB रैम दी गई है, जो हाई स्पीड पर काम करती है और मल्टीटास्किंग को आसान बनाती है। साथ ही 512GB एसएसडी स्टोरेज से सिस्टम जल्दी बूट होता है और फाइल ट्रांसफर स्पीड भी तेज रहती है। वहीं वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइन, मल्टीटास्किंग और भारी सॉफ्टवेयर स्मूद तरीके से चलाने के लिए इसमें इंटेल कोर अल्ट्रा 5 125H AI एनेबल्ड प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 14 कोर और 18 थ्रेड्स मिलते हैं। यह प्रोसेसर 4.5GHz तक की टर्बो स्पीड देता है। इसमें इंटीग्रेटेड इंटेल AI बूस्ट एनपीयू भी दिया गया है, जो AI आधारित टास्क को तेज और ज्यादा एफिशिएंट तरीके से प्रोसेस करता है। इसमें 14 इंच का WUXGA ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1200 है। इसमें 100% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट मिलता है, जिससे रंग बेहद सटीक, गहरे और जीवंत दिखाई देते हैं। डिस्प्ले HDR ट्रू ब्लैक 500 और डॉल्बी विजन सपोर्ट की वजह से स्क्रीन पर गहरे ब्लैक और बेहतर कॉन्ट्रास्ट मिलता है, जो फोटो एडिटिंग, वीडियो कलर ग्रेडिंग और डिजाइनिंग जैसे क्रिएटिव कामों के लिए बेहद जरूरी होता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Lenovo 
    • मॉडल नाम - Yoga Slim 7
    • स्क्रीन की साईज़ - 14 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - इंटेल कोर अल्ट्रा 5
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • इसमें Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है, जिससे तेज और स्थिर वायरलेस कनेक्शन मिलता है।
    • इसमें FHD 1080p कैमरा IR और E-शटर के साथ दिया गया है, जिससे वीडियो कॉलिंग की क्वालिटी बेहतर रहती है और आपकी प्राइवेसी भी सुरक्षित रहती है। 
    • ToF सेंसर की मदद से फेस अनलॉक जैसे फीचर्स ज्यादा सटीक तरीके से काम करते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि एडाप्टर काम नहीं कर रहा है। 

    अगर आप लैपटॉप के अलावा स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

    03
  • HP Omnibook 5 OLED, AI Laptop

    एचपी कंपनी का यह पावरफुल ओएलईडी डिस्प्ले वाला लैपटॉप है, जिसे खास तौर पर क्रिएटर, डिजाइनर और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए बनाया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन X X1-26-100 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8 कोर के साथ 2.97GHz तक की स्पीड देता है। यह प्रोसेसर AI सपोर्ट के साथ आता है, जिससे क्रिएटर आधारित काम और AI बेस्ड काम तेजी और स्मूद तरीके से हो पाते हैं। इसमें 16GB रैम दी गई है, जो हाई-स्पीड पर काम करती है और एक साथ कई सॉफ्टवेयर चलाने में मदद करती है। साथ ही 1TB SSD स्टोरेज मिलता है, जिससे सिस्टम तेजी से बूट होता है और बड़ी फाइलें भी जल्दी सेव या ट्रांसफर हो जाती हैं। इसमें 16 इंच का 2K ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1920×1200 है। इसमें 95% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट मिलता है, जिससे रंग ज्यादा सटीक, गहरे और जीवंत दिखाई देते हैं। 0.2ms रिस्पॉन्स टाइम और 300 निट्स ब्राइटनेस की वजह से स्क्रीन स्मूद और साफ दिखाई देती है, जो फोटो एडिटिंग, वीडियो कलर ग्रेडिंग और डिजाइनिंग जैसे क्रिएटिव कामों के लिए बेहद जरूरी होती है। माइक्रो-एज डिजाइन की वजह से स्क्रीन के चारों तरफ पतले बेज़ल मिलते हैं, जिससे देखने का अनुभव ज्यादा इमर्सिव लगता है। लो ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी आंखों पर कम असर डालती है, जिससे लंबे समय तक काम करना आसान हो जाता है। इसमें 59Wh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और लगभग 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - HP 
    • मॉडल नाम - एचपी लैपटॉप
    • स्क्रीन की साईज़ - 40.6 सेंटीमीटर
    • हार्ड डिस्क साइज - 1 TB 
    • सीपीयू मॉडल - स्नैपड्रैगन एक्स
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • इसमें फुल-साइज बैकलिट कीबोर्ड है, जिससे कम रोशनी में भी आराम से टाइपिंग की जा सकती है। 
    • FHD कैमरा, कैमरा प्राइवेसी शटर और माइक म्यूट की जैसे सिक्योरिटी फीचर आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखते हैं। 
    • ऑडियो के लिए डुअल स्पीकर्स और HP ऑडियो बूस्ट दिया गया है, जिससे आवाज ज्यादा क्लियर और इमर्सिव सुनाई देती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि एक महीने बाद ही मदरबोर्ड खराब हो गया।
    04
  • ASUS Zenbook 14, Laptop

    इस आसुस लैपटॉप में 14 इंच की 3K ओएलईडी टच स्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2880×1800 है। इसमें 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है, जिससे स्क्रीन ज्यादा बड़ी दिखाई देती है और वर्कस्पेस के लिए ज्यादा जगह मिलती है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रीन ज्यादा स्मूद दिखती है, जबकि 400 निट्स ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट से रंग ज्यादा गहरे, चमकदार और सटीक दिखाई देते हैं। OLED तकनीक की वजह से ब्लैक कलर ज्यादा गहरा और कॉन्ट्रास्ट ज्यादा बेहतर मिलता है, जिसमें फोटो एडिटिंग, वीडियो कलर ग्रेडिंग और ग्राफिक डिजाइन जैसे क्रिएटिव काम अच्छे से कर सकते हैं। टच स्क्रीन होने की वजह से डिजाइनिंग, ड्रॉइंग और नेविगेशन भी आसान हो जाता है। इसमें इंटेल कोर अल्ट्रा 7 255H प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 16 कोर और 16 थ्रेड्स मिलते हैं तथा इसकी स्पीड 5.1GHz तक जा सकती है। यह प्रोसेसर AI सपोर्ट के साथ आता है और इसमें इंटेल AI बूस्ट एनपीयू दिया गया है, जो AI बेस्ड टास्क को तेजी और ज्यादा एफिशिएंसी से प्रोसेस करता है। इससे वीडियो एडिटिंग, 3D डिजाइनिंग, फोटो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग जैसे काम बिना रुकावट के किए जा सकते हैं।


    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - ASUS 
    • मॉडल नाम - ASUS Zenbook 14
    • स्क्रीन की साईज़ - 14 इंच 
    • हार्ड डिस्क साइज - 1 TB 
    • सीपीयू मॉडल - इंटेल कोर अल्ट्रा 7
    • रैम मेमोरी साइज - 32GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • इसके बैकलिट कीबोर्ड से कम रोशनी में भी आराम से टाइपिंग की जा सकती है। 
    • इसका FHD कैमरा IR सपोर्ट और प्राइवेसी शटर के साथ आता है, जिससे फेस अनलॉक और सुरक्षित वीडियो कॉलिंग संभव होती है। 
    • 1.28 किलोग्राम वजन वाले इस पतले और हल्के लैपटॉप को आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया यह अधिक गर्म होता है।



    05

क्रिएटर्स के लिए पावरफुल OLED डिस्प्ले वाले लैपटॉप मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी  

यहां पर हमने अमेजन पर उपलब्ध क्रिएटर्स के लिए पावरफुल ओएलईडी डिस्प्ले वाले लैपटॉप के 5 मॉडल्स के फीचर्स के मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, जो शानदार अनुभव देते हैं। इन खूबियों के आधार पर आप अपने लिए बढ़िया सा लैपटॉप ले सकते हैं।

लैपटॉप मॉडल

प्रोसेसर

रैम

स्टोरेज

डिस्प्ले

खास फीचर

Acer Swift 14 AI

इंटेल कोर अल्ट्रा 5

16GB

512GB SSD

14" OLED WUXGA

हल्का डिज़ाइन, AI फीचर, 1440p कैमरा

ASUS Vivobook S14

AMD Ryzen AI 5

16GB

512GB SSD

14" FHD+ OLED

AI प्रोसेसर, 70Wh बैटरी, Copilot की

Lenovo Yoga Slim 7

इंटेल कोर अल्ट्रा  5

16GB

512GB SSD

14" WUXGA OLED

डॉल्बी विजन, डॉल्बी अट्मॉस, AI Boost

HP OmniBook 5

स्नैपड्रैगन X

16GB

1TB SSD

16" 2K OLED

लंबी बैटरी, AI Companion, Wi-Fi 6E

ASUS Zenbook 14

इंटेल कोर अल्ट्रा 7

32GB

1TB SSD

14" 3K OLED 120Hz

टच स्क्रीन, 120Hz, Wi-Fi 7, हाई-एंड परफॉर्मेंस

अधिक जानकारी पाने के लिए स्मार्ट च्वॉइस पेज पर जाएं।

इन्हें भी पढ़ें :

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्रिएटर के लिए OLED डिस्प्ले वाला लैपटॉप क्यों बेहतर होता है?
    +
    OLED डिस्प्ले में गहरे ब्लैक, ज्यादा कॉन्ट्रास्ट और सटीक रंग मिलते हैं। इससे फोटो एडिटिंग, वीडियो कलर ग्रेडिंग और ग्राफिक डिजाइन जैसे क्रिएटिव काम ज्यादा सही और प्रोफेशनल तरीके से किए जा सकते हैं।
  • क्रिएटर के लिए कितनी रैम और स्टोरेज जरूरी होती है?
    +
    क्रिएटिव कामों के लिए कम से कम 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज होना अच्छा माना जाता है। अगर आप वीडियो एडिटिंग या 3D डिजाइन करते हैं, तो 32GB रैम और 1TB SSD ज्यादा बेहतर रहता है।
  • क्या इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स वाले OLED लैपटॉप क्रिएटर के लिए ठीक होते हैं?
    +
    हां, आजकल के नए इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स काफी पावरफुल होते हैं और फोटो एडिटिंग, डिजाइनिंग और हल्की वीडियो एडिटिंग के लिए अच्छे रहते हैं। लेकिन भारी 3D या प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग के लिए डेडिकेटेड ग्राफिक्स बेहतर होते हैं।