ऑफिस और कोडिंग जैसे कामों के लिए बढ़िया 27 इंच 4K Monitors, जो बनाए आपके काम को आसान

यहां 27 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉनिटर की जानकारी दी गई है, जो 4k रेजॉल्यूशन के साथ आते हैं। ये Monitors कोडिंग और ऑफिस के कामों को करने के लिए उपयुक्त हो सकते हैं, क्योंकि इनमें आप मल्टीटाक्सिंग कर सकते हैं। वहीं कोडिंग के दौरान कोड भी अधिक शार्प और क्लियर दिखते हैं।
27 इंच 4k मॉनिटर
27 इंच 4k मॉनिटर

क्या आप भी कोडिंग या अपने ऑफिस यूज के लिए एक बढ़िया मॉनिटर तलाश रहे हैं? तो 27 इंच के 4K मॉनिटर आपके लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं। दरअसल, 27 इंच स्क्रीन काफी बड़ी होती है जिससे कोडिंग करते समय आंखों पर दबाव कम पड़ता है और वहीं 4K रेजॉल्यूशन होने के कारण टेक्स्ट व विजुअल्स काफी क्लियर और शार्प नजर आते हैं। यहां बताए गए BenQ, Acer, LG, Samsung और Dell के Monitor Brands में आपको  27 इंच स्क्रीन और 4k रेजॉल्यूशन के साथ-साथ मल्टीपल कनेक्टिविटी सपोर्ट, इन-बिल्ट स्पीकर, आई केयर तकनीक और HDR10 जैसे शानदार फीचर्स भी मिलते हैं, जो आपके काम को अधिक आसान बना सकते हैं।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस को देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • BenQ EW2790U 27 Monitor with 95% P3

    27 इंच का यह बेनक्यू मॉनिटर 4K UHD रेजॉल्यूशन के साथ आता है जो अधिक क्लियर, शार्प और डिटेल पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। इस BenQ मॉनिटर में शामिल 178 डिग्री व्यूइंग एंगल हर दिशा से मॉनिटर स्क्रीन को साफ देखने की सुविधा देता है। इसमें आपको 5W का इन-बिल्ट स्पीकर मिलता है, जिससे आपको तेज व बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव प्राप्त होता है। इस 27 Inch Monitor में शामिल AI कॉन्ट्रास्ट विजुअल्स को अधिक साफ बनाता है और रियलस्टिक व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस मॉनिटर में आपको USB, HDMI और हेडफोन जैस जैसे मल्टीपल पोर्ट्स मिलते हैं जिनसे आप अन्य डिवाइस को मॉनिटर के साथ जोड़ सकते हैं। इस मॉनिटर का स्टैंड Tilt तकनीक के साथ आता है यानी आप मॉनिटर स्टैंड को अपनी हाइट अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - BenQ EW2790U
    • स्क्रीन साइज - 27 इंच
    • रेजॉल्यूशन - 4K UHD 2160p
    • आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
    • स्क्रीन सरफेस - मैट
    • विशेष सुविधा - 5W स्पीकर 

    खूबियां

    • इसमें कंट्रोल पुश बटन लगे होते हैं जिनकी मदद से आप मॉनिटर को बंद या चालू कर सकते हैं और अन्य सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं।
    • यह मॉनिटर एर्गोनॉमिक डिजाइन में आता है जो इसे अधिक टिकाऊ और इस्तेमाल में सुविधाजनक बनाता है।

    कमी 

    • इस मॉनिटर में फिलहाल यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • acer CB272K 27 Inch IPS Backlit LED LCD Monitor

    ऑफिस के काम या कोडिंग के लिए यह लैपटॉप एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह 27 इंच स्क्रीन साइज के साथ आता है और इसमें शामिल 4K रेजॉल्यूशन क्लियर, शार्प और डिटेल पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। वहीं इसमें IPS पैनल लगा होता है जिससे विजुअल्स अधिक रियलस्टिक नजर आते हैं। ऑडियो क्वालिटी की बात करें तो इसमें इन-बिल्ट स्पीकर्स हैं, जो तेज और बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। इस Acer मॉनिटर में आपको 350 निट्स ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन बेहद क्लियर नजर आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको HDMI के मल्टीपल पोर्ट्स मिलते हैं जिनकी मदद से आप अन्य डिवाइस को जोड़ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Acer CB272K
    • स्क्रीन साइज - 27 इंच
    • कलर - ब्लैक
    • रेजॉल्यूशन - 4k UHD 2160p
    • विशेष सुविधा - विजन केयर तकनीक
    • स्क्रीन सरफेस - मैट 
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट

    खूबियां

    • इस एसर मॉनिटर के डिस्प्ले पर ब्लू लाइट शील्ड लगी होती है, जो लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने के बाद भी आंखों पर दबाव नहीं डालता है।
    • इसमें एडजस्टेबल स्टैंड लगा होता है जिसे आप अपनी हाइट के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ यूजर्स ने इस मॉनिटर की साउंड क्वालिटी को खराब बताया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 27 Inch Ultrafine Monitor with Reader Mode

    कोडिंग या ऑफिस के कामों को करने के लिए 27 इंच का यह एलजी मॉनिटर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसकी 4K USD रेजॉल्यूशन इमेज को अधिक साफ और डिटेल बनाती है, जिससे स्क्रीन पर दिख रही इमेज, वीडियो या टेक्स्ट बेहद साफ नजर आते हैं। इसमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल शामिल होता है जो मॉनिटर को हर दिशा से साफ देखने की सुविधा देता है। वहीं इसमें शामिल HDR10 सपोर्ट विजुअल्स को अधिक ब्राइट दिखाता है और डार्क सीन्स को भी साफ दिखाने में मदद करता है। इस LG Monitor में आपको HDMI, डिस्प्ले पोर्ट, हेडफोन जैक आदि कनेक्शन सपोर्ट मिलते हैं, जिनकी मदद से आप मॉनिटर को अपने हेडफोन, स्पीकर, पीसी या गेमिंग कंसोल से जोड़ सकते हैं। इसमें ऑनस्क्रीन कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है जिससे आप अपने अनुसार डिस्प्ले को कस्टमाइज कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - LG 27US500
    • स्क्रीन साइज - 27 इंच
    • कलर - व्हाइट
    • रेजॉल्यूशन - 4K UHD 2160p
    • विशेष सुविधा - HDR10
    • आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
    • स्क्रीन सरफेस - मैट

    खूबियां

    • इस एलजी मॉनिटर का थिन बेजेल डिजाइन इसे अधिक खास बनाता है और इसका एक फायदा यह भी होता है कि स्क्रीन अधिक बड़ी लगती है।
    • इस मॉनिटर में रीडर मोड शामिल होता है जिसका इस्तेमाल करने से स्क्रीन की ब्राइटनेस कम हो जाती है। यह फीचर आंखों के तनाव को कम करके लंबे समय तक पढ़ने की सुविधा देता है।

    कमी

    • अभी तक यूजर्स को इस मॉनिटर में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • Dell S2725QS 27 Inch 4K Monitor with 5W Speakers

    डेल का यह लैपटॉप कोडिंग या ऑफिस के कामों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह 27 इंच स्क्रीन साइज में आता है। वहीं इसमें 4K रेजॉल्यूशन मिलता है जो पिक्चर को अधिक साफ और शार्प बनाता है। वहीं इसमें शामिल IPS पैनल पिक्चर क्वालिटी को अधिर बेहतर करने में मदद करता है। इस Dell मॉनिटर में 120 Hz रिफ्रेश रेट शामिल होती है जिससे पिक्चर ब्लर नहीं होती है और साफ विजुअल्स प्राप्त होते हैं। यह मॉनिटर अल्ट्रा थिन बेजेल डिजाइन में आता है यानी इसकी स्क्रीन काफी पतली होती है। इससे मॉनिटर देखने में प्रीमियम लगता है और व्यूइंग अनुभव भी शानदार होता है। इसमें मल्टीपल कनेक्टिविटी शामिल होती है, जिससे आप अन्य डिवाइस को इसके साथ जोड़ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - Dell S2725QS
    • स्क्रीन साइज - 27 इंच
    • रेजॉल्यूशन - 4K UHD 2160p
    • आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
    • स्क्रीन सरफेस - एंटी-ग्लेयर
    • विशेष सुविधा -350 निट्स ब्राइटनेस 

    खूबियां

    • इस मॉनिटर में 350 निट्स ब्राइटनेस शामिल होती है जिससे अधिक रोशनी वाले कमरे में भी स्क्रीन अधिक क्लियर दिखती है।
    • इसमें एडजस्टेबल स्टैंड लगा होता है जिसे आप अपनी सुविधा अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। 

    कमी 

    • यूजर्स ने इस मॉनिटर को लेकर फिलहाल कोई कमी नहीं बताई है।
    04
  • Samsung 27 Inch 4K ViewFinity S7 Monitor

    27 इंच स्क्रीन साइज वाला सैमसंग का यह मॉनिटर 3840X2160 अल्ट्रा एचडी पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है जो 4 गुना ज्यादा शार्प और क्लियर पिक्चर क्वालिटी प्रदान कर सकता है। इसका फायदा यह होता है कि आपको स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट और ग्राफिक्स दोनों सुपर फाइन दिखते हैं, जिससे एडिटिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग और अन्य ऑफिस के कामों को करना बेहद आसान हो सकता है। इस मॉनिटर की डिस्प्ले IPS तकनीक से लैस है, जो शानदार पिक्चर क्वालिटी प्रदान करती है। वहीं इस Samsung Monitor में आपको 350 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है, जो तेज रोशनी वाले कमरे में भी स्क्रीन को बेहतर ढंग से दिखाने में मदद करता है। इस सैमसंग मॉनिटर में PIP तकनीक शामिल होती है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाती है। इस मॉनिटर को अन्य डिवाइस के साथ कनेक्ट करने के लिए इसमें आपको HDMI पोर्ट, डिस्प्ले पोर्ट, हेडफोन जैक जैसे कनेक्शन मिलते हैं। इनकी मदद से आप लैपटॉप, गेमिंग कंसोल व अन्य डिवाइस को जोड़ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम -  Samsung LS27D700EAWXXL
    • स्क्रीन साइज - 27 इंच
    • कलर - ब्लैक
    • आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
    • रेजॉल्यूशन - 4k UHD 2160p
    • विशेष सुविधा - ऑफ टाइमर प्लस

    खूबियां

    • इस सैमसंग मॉनिटर में आपको आसान सेटअप स्टैंड मिलता है जिससे आप अपनी सुविधा अनुसार मॉनिटर के स्टैंड को सेट कर सकते हैं। 
    • यह मॉनिटर आई केयर तकनीक के साथ आती है, जो लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने के बाद भी आंखों में थकान महसूस नहीं होने देती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस मॉनिटर में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

27 इंच 4K मॉनिटर्स के 5 मॉडल्स की तुलना

ऊपर बताए गए 5 मॉनिटर्स की यहां तुलना की गई है जिससे आपको समझने में आसानी होगी कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल नाम 

आई केयर तकनीक

ऑडियो क्वालिटी 

अन्य सुविधाएं

BenQ EW2790U

लो ब्लू लाइट पैनल 

tereVolo स्पीकर्स

एर्गोनॉमिक डिजाइन, आई केयर, AI कॉन्ट्रास्ट

acer CB272K

आई सेफ सर्टिफाइड

इन-बिल्ट स्पीकर्स

एडजस्टेबल, आई सेफ सर्टिफाइड, बैकलिट LED

LG 27US500

रीडर मोड

इन-बिल्ट स्पीकर्स

HDR10, बॉर्डरलेस डिजाइन, रीडर मोड

Dell S2725QS

एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले

दो 5W स्पीकर्स

AMD Freesync, IPS पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट

Samsung LS27D700EAWXXL

TUV सर्टिफाइड

इन-बिल्ट स्पीकर्स

आसान सेटअप स्टैंड, मल्टीपल पोर्ट्स, आई केयर तकनीक

इसी तरह के अन्य लेख के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 27 इंच का 4k मॉनिटर क्यों अच्छा होता है?
    +
    4k रेजोल्यूशन वाला 27 इंच मॉनिटर शानदार इसलिए माना जाता है, क्योंकि इसमें आपको हाई डिटेल्स और शानदार कलर व स्मूद रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • 4k मॉनिटर चुनते समय किन फीचर्स का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    4k मॉनिटर चुनते समय IPS पैनल, 60 Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट जैसे फीचर्स का खास ख्याल रखना चाहिए।
  • क्या 4K मॉनिटर नॉर्मल मॉनिटर से बेहतर होते हैं?
    +
    जी हां, 4K रेजोल्यूशन वाले मॉनिटर नॉर्मल मॉनिटर से बेहतर माने जाते हैं, क्योंकि इसमें आपको अल्ट्र एचडी स्क्रीन और नॉर्मल स्क्रीन से ज्यादा बेहतर क्लियरिटी मिलती है।