छात्रों और ऑफिस प्रोफेशनल्स के लिए इंटेल कोर i5 Laptops के अमेजन पर देखें टॉप रेटेड विकल्प

स्टूडेंट्स और ऑफिस प्रोफेशनल्स के लिए Intel Core i5 लैपटॉप बढ़िया माने जाते हैं, क्योंकि यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग के साथ-साथ रोजमर्रा के काम जैसे - वेब ब्राउजिंग, वीडियो एडिटिंग, मीटिंग्स आदि को आसानी से बिना किसी लैग के पूरा करने में मदद करता है।
इंटेल कोर i5 लैपटॉप
इंटेल कोर i5 लैपटॉप

क्या आप भी छात्र या ऑफिस के काम के लिए बढ़िया लैपटॉप तलाश रहे हैं, जिसमें आप अपने रोजमर्रा के कामों को आसानी से कर सकें? तो इंटेल कोर i5 प्रोसेसर के साथ आने वाले Laptops आपके लिए अच्छे हो सकते हैं। इस प्रोसेसर की बात करें, तो यह i7 या i9 की तुलना में काफी सस्ते होते हैं और सबसे जरूरी की ये रोजाना उपयोग के कामों को आसानी से संभाल सकते हैं, जैसे - आप इनकी मदद से क्रोम टैब, एक्सेल, जूम आदि ऐप्स को एक साथ स्मूदली चला सकते हैं। वहीं बेसिक गेमिंग या वीडियो एडिटिंग के लिए भी यह बेहतरीन माने जाते हैं। वहीं ये प्रोसेसर i7 या i9 की तुलान में कम बिजली खपत करते हैं, जिससे लैपटॉप में गर्मी कम पैदा होती है और लैपटॉप की बैटरी लाइफ भी बढ़िया रहती है।

इंटेल कोर i5 लैपटॉप के 5 विकल्पों को नीचे देखें

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lenovo IdeaPad Slim 3 Thin & Light Laptop

    लेनोवो का यह लैपटॉप 12वीं जनरेशन के इंटेल कोर i5 प्रोसेसर के साथ आता है, जिससे इस लैपटॉप में मल्टीटास्किंग, हल्की गेमिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे कामों को आसानी से किया जा सकता है। यह 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले के साथ आता है, जिससे आपको बेहद क्लियर, शार्प और डिटेल विजुअल्स प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इस Lenovo लैपटॉप में 250 निट्स ब्राइटनेस शामिल होती है, जिससे अधिक रोशनी और अंधेरे वाले कमरे में भी लैपटॉप की स्क्रीन काफी साफ दिखती है। इस लैपटॉप की डिस्प्ले TUV लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड होती है यानी स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करने के बाद भी यह तकनीक आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करती है। इससे आंख सुरक्षित रहती है। यह विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला लैपटॉप है जिससे इसमें आपको यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस मिलता है और यह अधिक सुरक्षित भी माना जाता है। इस लैपटॉप में ऑफिस होम 2024 पहले से इंस्टॉल होता है, जो इसे ऑफिस प्रोफेशनल्स के लिए मददगार बना सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - IdeaPad Slim 3
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - ग्रे
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Core i5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट माइक्रोफोन
    • ग्राफिक्स - इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • यह लेनोवो लैपटॉप 47 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है, जो छात्रों के लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि लंबी बैटरी बैकअप के साथ छात्र लैपटॉप में बिना चार्जिंग की टेंशन लिए अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। 
    • इसमें Wifi 6 कनेक्शन सपोर्ट मिलता है, जिससे आप लैपटॉप में तेज व स्थिर इंटरनेट कनेक्शन पा सकते हैं।

    कमी

    • इस लैपटॉप में अभी तक यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • ASUS Vivobook 15 Smartchoice Laptop

    आसुस का यह लैपटॉप छात्रों के लिए बढ़िया हो सकता है, क्योंकि इसमें शामिल 13वीं जनरेशन के इंटेल कोर i5 प्रोसेसर की मदद से छात्र इसमें बिना रुकावट स्मूदली मल्टीटास्किंग, वेब ब्राउजिंग, हल्की वीडियो एडिटिंग और ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं। वहीं यह ASUS लैपटॉप काफी हल्का और पतला होता है जिससे छात्र इसे आसानी से कॉलेज या स्कूल जाने के दौरान बैग में कैरी कर सकते हैं। वहीं ऑफिस प्रोफेशनल्स के लिए भी यह लैपटॉप बढ़िया माना जाता है, क्योंकि इसमें आपको पहले ऑफिस 2024 और M365 बेसिक इंस्टॉल मिलता है। इससे आप ऑफिस टूल्स को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। इसमें FHD डिस्प्ले लगी होती है जो ज्यादा साफ और शार्प विजुअल्स प्रदान करता है, जिससे कॉलेज असाइनमेंट या प्रोजेक्ट्स के दौरान शानदार पिक्चर क्वालिटी मिलती है। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज शामिल होता है, जिससे आप इस लैपटॉप में भारी सॉफ्टवेयर व एप्लिकेशन को तेजी से लोड कर सकते हैं। यह लैपटॉप 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल के साथ आता है जिससे हर कोने से स्क्रीन बेहद साफ दिखती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Vivobook 15
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - ब्लू
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Core i5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले
    • ग्राफिक्स - इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इस आसुस लैपटॉप में आपको बैकलिट कीबोर्ड शामिल मिलती है, जो अंधेरे में भी बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करता है।
    • इसमें 720p एचडी वेबकैम लगा होता है, जिससे ऑनलाइन क्लास के दौरान बेहद वीडियो क्वालिटी मिलती है। 

    कमी 

    • यूजर्स को इस लैपटॉप में फिलहाल कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • HP Laptop 15 Laptop with Anti-Glare Display

    अगर आप ऑफिस में इस्तेमाल के लिए एक बढ़िया लैपटॉप देख रहे हैं, तो यह एचपी लैपटॉप अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 13वीं जनरेशन का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर शामिल होता है, जो मल्टीटास्किंग के साथ-साथ अन्य रोजमर्रा के कामों को भी आसान बनाता है। इसकी 15.6 इंच FHD डिस्प्ले शानदार विजुअल्स देती है और वहीं 250 निट्स ब्राइटनेस अधिक रोशनी वाली जगह पर भी लैपटॉप की स्क्रीन को साफ दिखाने में मदद करता है। इसकी डिस्प्ले एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ आती है, जो स्क्रीन के रिफ्लेक्शन को कम करती है। इससे आंखों पर दबाव कम पड़ता है और आप बिना तनाव महसूस किए लंबे समय तक लैपटॉप पर काम कर सकते हैं। इस HP Laptop में प्राइवेसी शटर लगा होता है, जिसको आप कैमरा का इस्तेमाल नहीं होने पर बंद कर सकते हैं। इससे आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहता है। यह लैपटॉप ड्यूल स्पीकर्स के साथ आता है, जिससे आप अन्य कोई स्पीकर कनेक्ट किए तेज व बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। 


    अधिक जानकारी के लिए जागरण च्वॉइस पेज देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - HP Laptop
    • स्क्रीन साइज - 39.6 सेंटीमीटर
    • कलर - सिल्वर
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Core i5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड
    • ग्राफिक्स - इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इस एचपी लैपटॉप में आपको 7 घंटे से ज्यादा का बैटरी बैकअप मिलता है, जिससे आप लंबे समय इस लैपटॉप पर बिना चार्जिंग की टेंशन लिए काम कर सकते हैं। 
    • वहीं यह लैपटॉप फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जो केवल 45 मिनट्स में 50% तक लैपटॉप को चार्ज कर सकता है।

    कमी 

    • इस लैपटॉप को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • acer SmartChoice ALG Laptop

    एसर का यह लैपटॉप उन ऑफिस प्रोफेशनल्स या छात्रों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है, जिन्हें रोजाना भारी टास्क करना होता है, जैसे - ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग आदि। गेमिंग के लिए भी इस Acer लैपटॉप को बढ़िया माना जाता है। इसमें 13वीं जनरेशन का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर शामिल है और यह NVIDIA GeForce RTX 3050 6GB DDR6 ग्राफिक कार्ड के साथ आता है। इसमें 15.6 इंच की FHD IPS डिस्प्ले शामिल होती है, जिससे आपको बेहद साफ और अधिक रियलस्टिक विजुअल्स प्राप्त होते हैं। यह विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला एसर लैपटॉप है जिसमें आपको यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। यह लैपटॉप 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो फास्ट मूविंग वाले सीन्स को ब्लर होने से बचाता है। इसमें मल्टीकलर बैकलिट कीबोर्ड शामिल होती है, जिससे आपको अंधेरे में भी टाइपिंग के दौरान बेहतर विजिबिलिटी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में आपको HDMI और USB पोर्ट्स के साथ-साथ ब्लूटूथ और Wifi कनेक्शन सपोर्ट भी मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Acer ALG
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - ग्रे
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Core i5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - गेमिंग लैपटॉप 
    • ग्राफिक्स - डेडिकेटेड

    खूबियां

    • यह एसर लैपटॉप एडवांस कूलिंग सिस्टम के साथ आता है, जिससे लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के बाद भी यह लैपटॉप ठंडा रहता है। 
    • इसमें दो इन-बिल्ट माइक्रोफोन होते हैं, जो कॉलिंग के दौरान एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन के जरिए आपकी आवाज को साफ करते हैं।

    कमी 

    • इस लैपटॉप में यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Dell SmartChoice G15-5530 Laptop

    डेल के इस लैपटॉप में 13वीं जनरेशन का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर शामिल है, जिससे आप इसमें वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइन और मल्टीटास्किंग आसानी से कर सकते हैं। वहीं ऑफिस प्रोफेशनल्स के लिए यह लैपटॉप इसलिए भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस शामिल होता है। जिससे इसमें आपको Word, Excel और पावर पॉइंट जैसे ऑफिस टूल्स पर काम करने की सुविधा मिलती है। इसमें 16GB रैम और 1TB SSD स्टोरेज शामिल होता है, जिससे इसमें भारी सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन को तेजी से खोलने में मदद मिलती है। इस Dell Laptop में एंटी-ग्लेयिर कोटिंग वाली डिस्प्ले शामिल होती है, जिससे लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने के बाद भी आंखों पर दबाव कम पड़ता है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में आपको HDMI, USB, हेडफोन और माइक जैक मिलते हैं, जिनसे आप अन्य डिवाइस को लैपटॉप के साथ जोड़ सकते हैं। इस लैपटॉप में कूलिंग थर्मल सिस्टम शामिल होता है जिससे लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के बाद भी यह गर्म नहीं होता है। इससे लैपटॉप के खराब होने का खतरा कम रहता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Dell Laptop
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - डार्क ग्रे
    • हार्ड डिस्क - 1TB
    • सीपीयू मॉडल - Core i5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड 
    • ग्राफिक्स - डेडिकेटेड

    खूबियां

    • इस लैपटॉप में आपको 12 माह का McAfee का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जो आपके लैपटॉप को मलवेयर और हैकिंग से सुरक्षित रखता है। 
    • इस डेल लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड लगी होती है, जो अंधेरे में भी बेहतर टाइपिंग की सुविधा प्रदान करता है।

    कमी 

    • इस लैपटॉप में यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

इंटेल कोर i5 लैपटॉप के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां Intel Core i5 प्रोसेसर वाले Laptop के 5 मॉडल्स की तुलना की है, जिससे आपको समझने में आसानी हो सकती है कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल नाम 

स्क्रीन साइज और डिस्प्ले

बैटरी लाइफ 

विशेष सुविधा

Lenovo IdeaPad Slim 3  

15.6 इंच FHD डिस्प्ले 

47 घंटे का बैटरी बैकअप 

3 माह का गेम पास, हल्का और पतला, बैकलिट कीबोर्ड

ASUS Vivobook 15 Smartchoice 

15.6 इंच FHD डिस्प्ले 

42 घंटे का बैटरी बैकअप 

720p एचपी वेबकैम, McAfee एंटी-वायरस का 1 साल का सब्सक्रिप्शन

HP Laptop 15 Laptop 

15.6 इंच FHD डिस्प्ले 

7 घंटे का बैटरी बैकअप 

एंटी-ग्लेयर कोटिंग, M365 Basic 1 साल का सब्सक्रिप्शन, FHD कैमरा

acer SmartChoice ALG  

15.6 इंच FHD डिस्प्ले 

7 घंटे का बैटरी बैकअप 

हाई रिफ्रेश रेट, IPS तकनीक

Dell SmartChoice G15-5530 

15.6 FHD डिस्प्ले 

56 घंटे का बैटरी बैकअप 

बैकलिट कीबोर्ड, एचडी ऑडियो, एडवांस ग्राफिक्स

इसी तरह के अन्य लेख के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इंटेल कोर i5 लैपटॉप छात्रों के लिए क्यों बढ़िया हैं?
    +
    इंटेल कोर i5 लैपटॉप छात्रों के लिए इसलिए बढ़िया माने जाते हैं, क्योंकि इनमें मल्टीटास्किंग, असाइनमेंट और हल्के गेमिंग को स्मूदली किया जा सकता है। वहीं इनके कुछ मॉडल्स बजट-फ्रेंडली भी होते हैं।
  • क्या इंटेल कोर i5 लैपटॉप ऑफिस के भारी कामों को संभाल सकते हैं?
    +
    जी हां, इंटेल कोर i5 लैपटॉप ऑफिस के सामान्य कामों को संभाल सकता है, जैसे - दस्तावेज बनाना, स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आदि।
  • इंटेल कोर i5 और i7 में क्या अंतर है?
    +
    i7 प्रोसेसर आमतौर पर i5 की तुलना में अधिक कोर, थ्रेड्स और क्लॉक स्पीड प्रदान करते हैं, जिससे इसमें भारी कामों को आसानी से कर सकते हैं।