Sony के टॉप 4K TV Dolby Audio मॉडल्स के साथ, पिक्चर भी दमदार, साउंड भी शानदार

Sony के टॉप 4K टीवी Dolby Audio के साथ बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, गूंजदार साउंड और एडवांस स्मार्ट फीचर्स देते हैं। इनसे फिल्में, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स के लिए सिनेमाघर जैसा अनुभव देते हैं, साथ ही प्रीमियम डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण घर के लिए एक शानदार विकल्प साबित होते हैं।
डॉल्बी ऑडियो के साथ आने वाले सोनी 4K टीवी के टॉप मॉडल्स
डॉल्बी ऑडियो के साथ आने वाले सोनी 4K टीवी के टॉप मॉडल्स

सोनी ब्रांड के 4K टीवी अपनी बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और प्रीमियम डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। खासकर वे मॉडल जिनमें Dolby Audio सपोर्ट होता है, वे घर पर ही सिनेमाघर जैसा अनुभव देने में सक्षम होते हैं। इन टीवी में 4K अल्ट्रा HD रिज़ॉल्यूशन के साथ-साथ उन्नत पिक्चर प्रोसेसिंग, स्मार्ट फीचर्स और शक्तिशाली ऑडियो तकनीक मिलती है, जिससे फिल्में, वेब-सीरीज और स्पोर्ट्स देखना और भी मजेदार हो जाता है। Sony के 4K TV मॉडल न केवल शानदार विजुअल्स देते हैं, बल्कि डॉल्बी ऑडियो की मदद से साफ, गूंजदार और थियेटर जैसी आवाज भी देते हैं, जिससे एंटरटेनमेंट का अनुभव पूरी तरह बदल जाता है। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony 65 inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    सोनी का यह 65 इंच 4K अल्ट्रा एचडी टीवी बड़ी स्क्रीन और शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ घर पर प्रीमियम एंटरटेनमेंट अनुभव देता है। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840×2160) और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे तस्वीरें साफ, रंगीन और स्मूद दिखाई देती हैं। वहीं इसमें 4K प्रोसेसर X1, लाइव कलर, 4K X-रियलिटी प्रो, मोशनफ्लो XR100 और HDR10/HLG जैसी तकनीकें दी गई हैं, जो हर सीन को ज्यादा डिटेल और प्राकृतिक रंग में दिखाती हैं। साउंड के लिए इसमें 20W आउटपुट के साथ डॉल्बी ऑडियो और ओपन बैफल स्पीकर दिए गए हैं, जो साफ और गूंजदार आवाज देते हैं। यह एक स्मार्ट गूगल टीवी है, जिसमें कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जो इस्तेमाल को आसान और सुविधाजनक बनाते हैं। इस Sony TV में गूगल असिस्टेंट की मदद से आप आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं, जैसे ऐप खोलना, वॉल्यूम बदलना या फिल्म चलाना। गेम मेन्यू और ALLM फीचर गेमिंग के दौरान कम लेग और स्मूद अनुभव देते हैं, जबकि eARC के जरिए साउंडबार या होम थिएटर से बेहतर ऑडियो मिलती है। वहीं एलेक्सा सपोर्ट से वॉइस कमांड द्वारा टीवी को कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ब्रांड - Sony 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • वॉचलिस्ट में अपनी पसंदीदा फिल्में और वेब-सीरीज़ सेव की जा सकती हैं, जिससे बाद में उन्हें ढूंढना आसान हो जाता है।
    • क्रोमकास्ट बिल्ट-इन फीचर से आप अपने मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन सीधे टीवी पर देख सकते हैं। 
    • एप्पल एयरप्ले और होमकिट से iPhone या Mac से कंटेंट शेयर किया जा सकता है.

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि ऐप सपोर्ट बढ़िया नहीं है क्योंकि ज्यादातर समय ऐप्स रीस्टार्ट हो जाते हैं और एक लूप में फंस जाते हैं, जिससे कुछ भी प्ले नहीं हो पाता।
    01
  • Sony 55 inch 4K Ultra HD LED TV

    डॉल्बी ऑडियो के साथ यह 55 इंच टीवी शानदार पिक्चर, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स के साथ घर के लिए एक भरोसेमंद और आधुनिक विकल्प है। इसमें 20W आउटपुट के साथ ओपन बैफल स्पीकर दिए गए हैं, जो साफ और बैलेंस्ड आवाज देते हैं। वहीं यह डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है, जिससे सिनेमा जैसा सराउंड साउंड अनुभव मिलता है। इसके अलावा DTS डिजिटल सराउंड और DTS:X तकनीक भी दी गई है, जो मल्टी-डायरेक्शनल ऑडियो अनुभव देती है, जिससे आवाज चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है। इस 55 Inch TV में 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840×2160) और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे तस्वीरें साफ, शार्प और बढ़िया दिखाई देती हैं। इसका 4K प्रोसेसर X1 के साथ पिक्चर को बेहतर बनाने के लिए हर सीन को प्रोसेस करता है। लाइव कलर तकनीक रंगों को ज्यादा नेचुरल और चमकदार बनाती है, जबकि 4K X-रियलिटी प्रो कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी लगभग 4K जैसा दिखाने की कोशिश करता है। इससे आपको बहुत ही बढ़िया और साफ दृहस्य देखने को मिलते हैं

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Sony 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां  

    • मोशनफ्लो XR100 तेज मूवमेंट वाले सीन, जैसे स्पोर्ट्स या एक्शन मूवी, को स्मूद और ब्लर-फ्री बनाता है। 
    • HDR10 और HLG सपोर्ट से ब्राइट और डार्क हिस्सों में ज्यादा डिटेल दिखाई देती है।
    • गूगल असिस्टेंट से आप आवाज के जरिए टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि इसकी डिस्प्ले अच्छे से काम नहीं कर रही हैं।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sony 55 inch BRAVIA 7 4K Ultra HD AI Smart Mini LED TV

    यह सोनी 55 इंच 4K अल्ट्रा एचडी एआई टीवी प्रीमियम टेलीविजन है, जो एडवांस पिक्चर टेक्नोलॉजी, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स के साथ सिनेमाघर जैसा अनुभव देता है। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840×2160) और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे तस्वीरें स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान बेहद शार्प, साफ और वास्तविक लगती हैं। यह टीवी मिनी एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें छोटे-छोटे एलईडी लाइट्स ज्यादा सटीक ब्राइटनेस और बेहतर कॉन्ट्रास्ट देती हैं। इसमें XR प्रोसेसर लगा है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से हर सीन को एनालाइज करके कलर, कॉन्ट्रास्ट और डिटेल को बेहतर बनाता है। XR बैकलाइट मास्टर ड्राइव और XR कॉन्ट्रास्ट बूस्टर 20 डार्क और ब्राइट हिस्सों को ज्यादा स्पष्ट बनाते हैं, जबकि XR ट्रिल्यूमिनोस प्रो रंगों को ज्यादा प्राकृतिक और बढ़िया दिखाता है। इसके साथ डॉल्बी विजन सपोर्ट मिलता है, जिससे फिल्मों में सिनेमाई कलर और गहराई मिलती है। वहीं इसमें 40W आउटपुट के साथ अकूस्टिक मल्टी-ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो आवाज को स्क्रीन के साथ सिंक करके ज्यादा रियलिस्टिक अनुभव देता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी ऑडियो, DTS डिजिटल सराउंड और DTS:X सपोर्ट मिलता है, जिससे चारों तरफ से आने वाली सराउंड साउंड का अनुभव होता है। एंबियंट ऑप्टिमाइजेशन कमरे के माहौल के अनुसार पिक्चर और साउंड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है, जबकि वॉइस जूम 3 डायलॉग को साफ और स्पष्ट सुनने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Sony 
    • HDR फ़ॉर्मेटड सपोर्टिड - led, value:"LEDरेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz 
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • बिल्ट-इन माइक होने से आप बिना रिमोट के भी वॉइस कमांड दे सकते हैं। 
    • eARC से साउंडबार या होम थिएटर के साथ हाई-क्वालिटी ऑडियो मिलता है। 
    • XR मोशन क्लैरिटी तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद रखती है और XR क्लियर इमेज कम क्वालिटी कंटेंट को भी बेहतर दिखाने में मदद करती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने डिफेक्टिव और डैमेज प्रोडक्ट मिलने की शिकायत की है।




    03
  • Sony Bravia 50 inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    सोनी का यह 50 इंच 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840×2160) और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे तस्वीरें साफ, शार्प और सहज दिखाई देती हैं। 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से आप कमरे के किसी भी कोने से बैठकर स्पष्ट तस्वीर देख सकते हैं। इसमें 20W आउटपुट के साथ ओपन बैफल स्पीकर और फुल रेंज स्पीकर दिए गए हैं, जो साफ और बैलेंस्ड आवाज देते हैं। इसमें डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट मिलता है, जिससे फिल्में और शो देखते समय बेहतर और गूंजदार साउंड अनुभव होता है। क्लियर फेज तकनीक ऑडियो को बैलेंस करके डायलॉग और म्यूजिक को ज्यादा साफ सुनने में मदद करती है। इसमें X1 4K प्रोसेसर दिया गया है, जो हर सीन को प्रोसेस करके कलर, ब्राइटनेस और डिटेल को बेहतर बनाता है। 4K HDR सपोर्ट से ब्राइट और डार्क हिस्सों में ज्यादा गहराई और डिटेल दिखाई देती है, जबकि लाइव कलर तकनीक रंगों को ज्यादा प्राकृतिक और बढ़िया बनाती है। TV 50 Inch में दिया गया 4K X-रियलिटी प्रो कम क्वालिटी कंटेंट को भी बेहतर दिखाने में मदद करता है और मोशन फ्लो तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाता है। इसमें नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे लोकप्रिय ऐप का सपोर्ट भी मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • ब्रांड - Sony 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसमें गूगल टीवी इंटरफेस के जरिए आप कई ऐप्स और कंटेंट एक ही जगह पर देख सकते हैं। 
    • ओके गूगल वॉइस सर्च और बिल्ट-इन माइक की मदद से आप आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • गूगल प्ले से आप नए ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और क्रोमकास्ट बिल्ट-इन फीचर से मोबाइल या लैपटॉप का कंटेंट सीधे टीवी पर देख सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई। 


    04
  • Sony 43 inch 4K Ultra HD AI Smart LED TV

    डॉल्बी ऑडियो के साथ यह 43 इंच सोनी टीवी छोटे और मध्यम साइज के कमरे के लिए शानदार विकल्प है। इसमें डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट मिलता है, जिससे चारों तरफ से आने वाली सराउंड साउंड का अनुभव मिलता है। साथ ही इसमें 20 W आउटपुट के साथ बेस रिफ्लेक्स स्पीकर और 2-चैनल ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो साफ और बैलेंस्ड आवाज देता है। एंबियंट ऑप्टिमाइजेशन फीचर कमरे के माहौल के अनुसार ऑडियो सेटिंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है, जिससे आवाज हमेशा सफ और स्पष्ट सुनाई देती है। यह एक स्मार्ट गूगल टीवी है, जिसमें गूगल असिस्टेंट की मदद से आप आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। क्रोमकास्ट बिल्ट-इन से मोबाइल या लैपटॉप का कंटेंट को सीधे टीवी पर देख सकते हैं। वहीं बिल्ट-इन माइक होने से बिना रिमोट के भी वॉइस कमांड देना आसान होता है। गेम मेन्यू और ALLM मोड के होने से गेमिंग के दौरान तेज रिस्पॉन्स और कम लैग मिलत है. एप्पल यूजर्स के लिए एप्पल एयरप्ले और एप्पल होमकिट मोड है जिससे iPhone या Mac का कंटेंट शेयर किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • ब्रांड - Sony 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • एलेक्सा सपोर्ट से आवाज की कमांड से टीवी को कंट्रोल किया जा सकता है।
    • eARC से साउंडबार या होम थिएटर के साथ हाई-क्वालिटी ऑडियो मिलता है। 
    • 4K एचडीआर प्रोसेसर X1 लगा है, जो हर सीन को प्रोसेस करके कलर, ब्राइटनेस और डिटेल को बेहतर बनाता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी डिस्प्ले में खराबी बताई है।

    ज्यादा जानकारी के लिए स्मार्ट च्वॉइस पेज देख सकते हैं।

    05

सोनी ब्रांड के 4K टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप डॉल्बी ऑडियो वाले सोनी ब्रांड के 4K टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानेंगे, जो बड़ी स्क्रीन पर टीवी के हर कंटेंट को ज़्यादा इमर्सिव बना सकते हैं। ये अलग-अलग बजट, आवाज और फीचर्स के साथ आते हैं, जिन्हें यूजर्स ने बेहतरीन रेटिंग दी है।

टीवी मॉडल

स्क्रीन साइज

डिस्प्ले प्रकार

रिफ्रेश रेट

साउंड

खास फीचर

Sony BRAVIA 2 65‑inch K‑65S25B

65 इंच

एलईडी

60 Hz 

20 W, डॉल्बी ऑडियो

गूगल टीवी, क्रोमकास्ट, ALLM

Sony BRAVIA 2M2 55‑inch K‑55S25BM2

55 इंच

एलईडी

60 Hz 

20 W, डॉल्बी एटमॉस, DTS:X

गूगल टीवी, गेम मेन्यू, ALLM

Sony BRAVIA 7 55‑inch K‑55XR70

55 इंच

मिनी एलईडी

120 Hz 

40 W, डॉल्बी एटमॉस, DTS:X

XR प्रोसेसर, VRR, प्रीमियम पिक्चर

Sony BRAVIA KD‑50X75L 50‑inch

50 इंच

एलईडी

60 Hz 

20 W, डॉल्बी ऑडियो

गूगल टीवी, क्रोमकास्ट, VRR

Sony BRAVIA 3 43‑inch K‑43S30

43 इंच

एलईडी

60 Hz 

20 W, डॉल्बी एटमॉस

ट्रिल्यूमिनोस प्रो, गूगल टीवी

अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सोनी के 4K टीवी में Dolby Audio क्या होता है?
    +
    डॉल्बी ऑडियो एक उन्नत साउंड तकनीक है, जो टीवी में साफ, गूंजदार और सिनेमाघर जैसी आवाज देती है। इससे डायलॉग स्पष्ट सुनाई देते हैं और मूवी या म्यूजिक का अनुभव ज्यादा रियलिस्टिक लगता है।
  • क्या सोनी 4K टीवी गेमिंग के लिए अच्छे होते हैं?
    +
    हाँ, कई सोया 4K टीवी में ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड) और VRR (वेरिएबल रिफ्रेश रेट) जैसे फीचर होते हैं, जो गेमिंग के दौरान कम लेग और स्मूद अनुभव देते हैं।
  • क्या Sony 4K टीवी में स्मार्ट फीचर मिलते हैं?
    +
    हां, सोनी 4K टीवी में गूगल टीवी, गूगल अस्सिस्टेंट, क्रोमकास्ट बिल्ट इन, नेटफ्लिक्स,अमेजन प्राइम, और अलेक्सा जैसे स्मार्ट फीचर मिलते हैं, जिससे आप आसानी से ऑनलाइन कंटेंट देख सकते हैं और वॉइस से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।