साउंडबार टीवी की आवाज को बेहतर बनाने का काम करते हैं, जिसके साथ फिल्मों से लेकर गाने सुनने और गेम खेलने का अनुभव अच्छा होता है। मगर, इनके साथ अक्सर केबल के जरिए किए जाने वाले कनेक्शन और कठिन सेटअप जैसी समस्याएं देखने मिलती है। इन्हीं समस्याओं का हल वायरलेस साउंडबार हैं, जिन्हें ब्लूटूथ और WiFi जैसी स्मार्ट कनेक्टिविटी के जरिए डिवाइसों से जोड़ा जा सकता है। वहीं, इनके कई मॉडलों में स्पीकर और सबवूफर दोनों वायरलेस होते हैं, जिस वजह से इन्हें आप कमरे में कहीं भी आसानी से तारों के बिना रख सकते हैं। आप यहां अपने स्मार्ट घर के लिए ऐसे ही बेहतरीन Wireless कनेक्टिविटी वाले Soundbar देख सकते हैं, जो आपके सुनने के अनुभव शानदार बना सकते हैं। आप नीचे अमेजन पर मिलने वाले लोकप्रिय ब्रांड के मॉडल्स पर एक नजर डाल सकते हैं, जिन्हें ग्राहकों ने भी उनकी दमदार आवाज, कनेक्टिविटी जैसी कई अन्य सुविधाओं के लिए पसंद किया है।
अन्य उत्पादों से जुड़ी जानकारी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देख सकते हैं।
Sony HT-S40R Real 5.1ch Dolby Audio Soundbar for TV
अपनी बेहतरीन क्वालिटी, प्रदर्शन और ग्राहक सेवाओं के लिए मशहूर Sony ब्रांड अपने इस साउंडबार को तीन चैनल बार स्पीकर, रिअलर स्पीकर्स और एक सबवूफर के साथ पेश करता है। ये तीनों एकसाथ मिलकर 5.1ch वाला बेहतरीन फ्रेक्वेंसी का साउंड उत्पन्न करते हैं, जिससे आपको दमदार आवाज का अनुभव मिल सकता है। वहीं, यह रिअर स्पीकर को पावर देने वाले वायरलेस एम्पलीफायर के साथ आता है, ताकी सिस्टम बिना किसी झंझट के साफ और सिनेमैटिक साउंड दे सके। इसका पावर आउटपुट 600 वॉट है, जो आपको फिल्मों, गानों और गेम में डूबने वाला एहसास दे सकता है। यह टीवी वायरलेस कनेक्शन की सुविधा से लैस है, यानी आप अपनी ब्राविया टीवी को साउंडबार से बिना किसी तार के सीधा जोड़ सकते हैं। डॉल्बी ऑडियो के साथ इसके जरिए आपको बेहतरीन क्वालिटी वाला सराउंड साउंड मिल सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sony
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- आउटपुट पावर- 600 वॉट
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- HDMI, Optical, USB
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर, टेबलटॉप, वॉल माउंट
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
खूबियां
- इसे ऑटो, स्टैंडर्ड, सिनेमा और म्यूजिक 4 अलग-अलग मोड्स पर चला सकते हैं।
- टीवी कनेक्ट करने के लिए HDMI, ऑप्टिकल और एनालॉग केबल कनेक्शन दिया गया है।
- डायलॉग एन्हांसमेंट का विकल्प फिल्मों के सभी डायलॉग को स्पष्ट तौर पर सुनने में मदद कर सकता है।
- कॉम्पैक्ट और वायरलेस रिअर स्पीकर को कमरे में कहीं भी सेट-अप किया जा सकता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने सबवूफर सही से काम ना करने की शिकायत की है।
01
LG S65TR 600W 5.1 Channel Dolby Digital Soundbar
इस वायरलेस साउंडबार का 5.1 चैनल सराउंड साउंड आपको कमरे में हर तरफ एकसमान, तेज और संतुलित आवाज के साथ थिएटर वाला अनुभव दे सकता है। इसका 600 वॉट पावर आउटपुट आवाज को असली जैसे ट्यून के साथ पेश करते हुए उनमें खोने वाला एहसास देता है। यह बिल्ट-इन वायरलेस रिसीवर वाले रिअर स्पीकर के साथ आता है, जिसकी वजह से इन्हें बिना किसी तार के कमरे में किसी भी कोने में सेट कर सकते हैं। अगर आपके पास LG का ही टीवी है और आप उसे साउंडबार से जोड़ते हैं, तो इसका WOW इंटर्फेस साउंडबार फंक्शन को सीधा टीवी के जरिए ही कंट्रोल करने की सुविधा देता है। इसमें AI साउंड प्रो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया गया है, ताकी आपको ऑटोमैटिक तरीके से देखे जाने वाले कंटेंट के अनुसार सबसे उचित साउंड मिल सके।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- मॉडल नाम- वायरलेस साउंडबार
- सबवूफर कनेक्टिविटी- वायरलेस
- आउटपुट पावर- 600 वॉट
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
- स्पीकर साइज- 1 इंच
खूबियां
- डॉल्बी डिजिटल ऑडियो टेक्नोलॉजी आवाज को थिएटर जैसा बनाने का काम करती है।
- WOW इंटर्फेस, रिमोट कंट्रोल जैसी सुविधाएं साउंडबार को कंट्रोलर करना आसान बनाती हैं।
- इसका वायरलेस सबवूफर हर प्रकार के कंटेंट को गहरे और रोमांचक बेस से भर सकता है।
- इसमें आसान टीवी कनेक्शन के लिए HDMI और ऑप्टिकल पोर्ट भी दिए गए हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों को रिमोट कंट्रोल के साथ समस्या आई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
JBL Bar 1000 Pro, 11.1 (7.1.4) Channel Truly Wireless Soundbar
यह JBL ब्रांड का एक ट्रूली वायरलेस साउंडबार है, जो वायरलेस सबवूफर, मुख्य बार में दो अप-फायरिंग ड्राइवर्स, और दो अलग होने योग्य बैटरी से चलने वाले वायरलेस रिअर स्पीकर्स के साथ आता है। अपने डॉल्बी एटमॉस, DTS:X और मल्टीबीम सराउंड साउंड के साथ यह आपको थिएटर जैसी 3D ऑडियो में डूबने वाला मजा दे सकता है। वहीं, इसका 880 वॉट का पावर आउटपुट फिल्मों से लेकर संगीत और गेमिंग जैसे विभिन्न कंटेंट को भी दमदार साउंड के साथ देखने और सुनने का अनुभव दे सकता है। इस जेबीएल Sound Bar में अलग होने योग्य स्पीकर्स के साथ असली सराउंड साउंड मिल सकता है। इसके अलावा 10 इंच के डाउन-फायरिंग वायरलेस सबवूफर के साथ आप फिल्मों और गानों में शानदार बेस का मजा जोड़ सकते हैं। यह वॉइस असिस्टेंट सुविधा से लैस है, यानी आप इसे एलेक्सा जैसी डिवाइस से जोड़कर बोलकर कमांड दे सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- JBL
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, USB, HDMI, WiFi, ऑप्टिकल
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- आउटपुट पावर- 880 वॉट
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- औसत बैटरी लाइफ- 24 घंटा
- स्पीकर साइज- 10 इंच
खूबियां
- ट्रू वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और एप्पल एयरप्ले जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
- इसे Siri, एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के जरिए अपनी आवाज से ही कंट्रोल किया जा सकता है।
- WiFi की मदद से साउंडबार को फोन से जोड़कर JBL One ऐप से भी नियंत्रित कर सकते हैं।
- फिल्म का हर एक डायलॉग प्योरवॉइस डायलॉग एन्हांसमेंट के साथ स्पष्टता से सुना जा सकता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को सबवूफर सही से काम ना करने की समस्या आई है।
03
Boat Aavante 5.2.4 Prime 6250DA (2025 Launch) Soundbar
डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी से लैस इस साउंडबार की शक्तिशाली आवाज स्पष्ट ट्यून और चारों तरफ से आने वाले साउंड के साथ आपको घर बैठे ही किसी सिनेमाहॉल वाला एहसास दे सकती है। वहीं, 625W RMS आउटपुट के साथ boAt सिग्नेचर साउंड यह गहरे बेस वाला शक्तिशाली और कमरे को भरने वाला साउंड देता है, जिससे गाने हों या फिर फिल्में और गेम सबकुछ बेहतरीन बन सकता है। इसका 5.2.4CH ऑडियो हर तरफ से आने वाला एकसमान साउंड प्रदान करता है। इस वायरलेस साउंडबार में बेस का मजा दोगुना करने के लिए डुअल सबवूफर्स दिए गए हैं। यह वायरलेस रिअर सैटेलाइट स्पीकर्स के साथ आता है, जो बिना किसी तार के कमरे में दमदार साउंड साउंड का अनुभव करा सकते हैं। इसे बेहतरीन डिजाइन में बनाया गया है, ताकी आपका कमरा भी शानदार दिख सके।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- आउटपुट पावर- 625 वॉट
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- स्पीकर साइज- 45 सेमी
खूबियां
- ब्लूटूथ के साथ ही इसमें ऑप्टिकल, HDMI, AUX और USB कनेक्टिविटी विकल्प भी मिलते हैं।
- इसमें मूवी, न्यूज, म्यूजिक और स्पोर्ट्स जैसे एडजस्टेबल EQ मोड्स भी दिए गए हैं।
- फुली फंक्शन रिमोट कंट्रोल के जरिए इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
कमी
- कुछ लोगों को इसकी आवाज धीमी लगी है।
04
ZEBRONICS Zeb-Juke BAR 9500WS PRO Dolby 5.1 soundbar
जब बात दमदार साउंड की आती है, तो स्पीकर हो या साउंडबार Zebronics का नाम जरूर शामिल होता है। ऐसे में यह 525 वॉट आउटपुट पावर वाला साउंडबार आपको बेहतरीन आवाज और बेस का मजा दे सकता है। इसमें ब्लूटूथ के साथ ही HDMI ARC, ऑप्टिकल और AUX जैसे अलग-अलग कनेक्टिविटी पोर्ट्स भी मिलते हैं। वहीं, इस साउंडबार में गानों का मजा लेने के लिए 32GB तक की यूएसबी स्टिक भी कनेक्ट की जा सकती है। इसका 5.1 चैनल डॉल्बी ऑडियो किसी भी प्रकार के कंटेंट को बेहतरीन साउंड के साथ देखने के लिए उसे सटीक आवाज, ट्यून और बेस के साथ प्रदान करता है। यह एक एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसपर आप वॉल्यूम, मोड, पावर से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। इसका 16.5 सेमी का डेडिकेटेड सबवूफर आवाज में गहरा और रोमांचक बेस भी जोड़ता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ZEBRONICS
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वायरलेस
- आउटपुट पावर- 525 वॉट
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- स्पीकर साइज- 16.5 सेमी
खूबियां
- इस साउंडबार का डिजाइन इसे आसानी से दीवार पर टांगने की सुविधा देता है।
- मीडिया, पावर और वॉल्यूम कंट्रोल के लिए साउंडबार में बटन भी दिए गए हैं।
- डुअल ड्राइवर वाले डुअल वायरलेस सैटेलाइट के साथ ऑल-राउंड आवाज प्राप्त हो सकती है।
- 5.1 सराउंड साउंड हर कंटेंट के लिए स्पष्ट और बेहतरीन आवाज देने में सक्षम है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसकी आवाज स्पष्ट नहीं लगी है।
05
स्मार्ट घरों के लिए बेस्ट वायरलेस साउंडबार मॉडल्स की तुलना
हमने अमेजन कुछ प्रमुख मॉडलों का चयन किया है जो साउंड क्वालिटी, स्मार्ट सुविधाओं और प्रदर्शन में बेहतरीन पाए गए हैं। आपको आसानी से एक सही विकल्प तय करने में मदद करने के लिए एक सीधी तुलना प्रदान करेंगे कि कौन सा साउंडबार आपकी आवश्यकताओं और बजट के लिए सबसे उपयुक्त हो सकता है-
गैजेट गली पर अन्य स्मार्ट डिवाइसों की जानकारी मिल सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।