Samsung और LG: किस ब्रांड का TV घर में देगा वैल्यू के साथ बढ़िया परफॉर्मेंस? जानें यहां

यदि आप नया टीवी लेने की सोच रहे हैं और ब्रांड को लेकर असमंजस में हैं तो Samsung और LG दोनों भरोसेमंद टीवी कंपनी हैं, जो अपनी अलग-अलग खासियतों के लिए पसंद की जाती हैं। लेकिन सही चुनाव आपके उपयोग पर निर्भर करता है। स्मार्ट टीवी चुनते समय कमरे की रोशनी, देखने की आदत और बजट को ध्यान में रखना बेहतर रहता है।
सैमसंग और एलजी: घर के लिए किस ब्रांड का टीवी बढ़िया?
सैमसंग और एलजी: घर के लिए किस ब्रांड का टीवी बढ़िया?

नया टीवी लेते समय अक्सर लोग सबसे पहले यही सोचते हैं कि किस ब्रांड पर भरोसा किया जाए। बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन सैमसंग और एलजी लंबे समय से अपनी टॉप क्वालिटी और तकनीक के कारण लोगों को काफी पसंद आते हैं। ये दोनों कंपनियां अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर अपने Smart TV मॉडल्स तैयार करती हैं, इसलिए सही चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आपके घर का उपयोग कैसा है। अगर आपका कमरा ज्यादा रोशनी वाला है तो तेज ब्राइटनेस वाले मॉडल उपयोगी रहते हैं, जबकि फिल्मों और वेब सीरीज देखने वालों के लिए गहरे रंग और बेहतर कंट्रास्ट अहम होते हैं। Samsung TV टाइजन  और LG TV वेव ओपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। नीचे दिए गए 6 विकल्पों में से सही स्मार्ट टीवी चुनने से न केवल देखने का अनुभव बेहतर होता है बल्कि लंबे समय तक उपयोग में भी बढ़िया परफॉर्मेंस मिलती है। इसलिए ब्रांड की तुलना करते समय अपने उपयोग, कमरे के आकार और बजट को ध्यान में रखना जरूरी होता है।

नीचे देखें Amazon पर उपलब्ध सैमसंग और एलजी ब्रांड के स्मार्ट टीवी मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 108 cm (43 Inch) FHD Smart LED TV

    यह 43 इंच टीवी बढ़िया पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स के साथ घर के मनोरंजन को बेहतर बनाता है। 1920x1080 रिजॉल्यूशन और हाइपर रियल पिक्चर इंजन तकनीक हर विजुवल को साफ और नैचुरल रंगों के साथ दिखाते हैं, जबकि HDR और माइक्रो डिमिंग प्रो बेहतर कलर कंट्रास्ट प्रदान करते हैं। इस टीवी में 20 वॉट साउंड आउटपुट, ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट और क्यू सिम्फनी जैसी ऑडियो तकनीक दी गई है, जिससे आवाज ज्यादा क्लियर और डीप सुनाई देती है। वाई फाई, ब्लूटूथ, 2 HDMI पोर्ट, USB और ईथरनेट कनेक्टिविटी दूसरे डिवाइस को आसानी से जोड़ने की सुविधा देते हैं। यह टीवी टाइजन ओएस पर काम करता है, जिसमें कई ओटीटी ऐप्स, स्क्रीन मिररिंग, वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट और 100 से अधिक मुफ्त चैनल देखने को मिल सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA43F5550FUXXL}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - FHD (1920x1080)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्क्रीन पर विजुवल्स को ज्यादा नैचुरल रंगों के साथ दिखाने के लिए हाइपर रियल पिक्चर इंजन तकनीक
    • आवाज को ज्यादा क्लियर और डीप बनाने के लिए क्यू-सिम्फनी ऑडियो
    • सैमसंग टीवी प्लस के साथ 100+ फ्री चैनल्स

    कमी

    • टीवी थोडा लैग करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • LG 108 cm (43 Inch) UA82 Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV

    एलजी ब्रांड का यह स्मार्ट टीवी 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल और पावरफुल a7 AI प्रोसेसर के साथ मिलकर स्क्रीन पर सभी विजुवल्स को अधिक शार्पनेस, बेहतर गहराई और संतुलित रंगों के साथ दिखाता है। डायनामिक टोन मैपिंग, HDR10 और फिल्ममेकर मोड कंटेंट को बिल्कुल असली जैसा देखने का अनुभव देते हैं। डॉल्बी एट्मॉस तकनीक और 20 वॉट ऑडियो क्लियर वॉइस प्रो तकनीक के साथ मिलकर मूवी के डायलॉग्स को एकदम साफ और प्रभावशाली बनातें हैं। 3 HDMI पोर्ट, USB, वाई फाई, ब्लूटूथ और ईथरनेट कनेक्टिविटी दूसरे डिवाइस को आसानी से जोड़ने की सुविधा देते हैं। WebOS पर चलने वाला यह LG Smart TV वॉइस कंट्रोल, स्क्रीन मिररिंग, कई लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स और 100 से अधिक फ्री चैनल्स देखने की सुविधा देता है। स्लिम डिजाइन और AI मैजिक रिमोट इसके उपयोग को और भी सुविधाजनक बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {43UA82006LA}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • टीवी पर कंटेंट को बिल्कुल असली जैसा दिखाने के लिए डायनमिक टोन मैपिंग और फिल्ममेंकर मोड
    • मूवी के डायलॉग्स को एकदम साफ सुनने के लिए क्लियर वॉइस प्रो तकनीक
    • टीवी को सोफा से बैठ-बैठ कंट्रोल करने के लिए AI मैजिक रिमोट

    कमी

    • टीवी का UI थोडा धीमा होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 138 cm (55 Inch) Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV

    4K विस्टा प्रो शानदार के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी और उन्नत स्मार्ट फीचर्स के साथ यह टीवी घर के मनोरंजन को नए स्तर पर ले जा सकता है। इस टीवी का 3840x2160 रिजॉल्यूशन और क्रिस्टल प्रोसेसर 4K तकनीक हर दृश्य को ज्यादा क्लियर, गहरे कंट्रास्ट और नैचुरल रंगों के साथ दिखाती है, जबकि HDR10 प्लस और 4K अपस्केलिंग कम रिजॉल्यूशन कंटेंट को भी बेहतर गुणवत्ता में दिखाते हैं। 20 वॉट साउंड आउटपुट, ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड, क्यू सिम्फनी और एडेप्टिव साउंड तकनीक कंटेंट के अनुसार ऑडियो को अपने हिसाब से संतुलित कर सिनेमाई अनुभव देती है। 3 HDMI पोर्ट, USB, वाई फाई, ब्लूटूथ और ईथरनेट कनेक्टिविटी दूसरे डिवाइस आसानी से जोड़ने की सुविधा प्रदान करते हैं। बिल्ट इन एलेक्सा और बिक्सबी, स्मार्टथिंग्स हब और 100 से अधिक मुफ्त चैनलों वाला सैमसंग टीवी प्लस इस टीवी को पूरा स्मार्ट होम का सेंटर बना देते हैं जबकि स्लिम डिजाइन कमरे की सुंदरता भी बढ़ाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA55UE86AFULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • हर दृश्य को ज्यादा क्लियर, गहरे कंट्रास्ट और नैचुरल रंगों के साथ दिखाने के लिए क्रिस्टल प्रोसेसर 4K तकनीक 
    • कम रिजॉल्यूशन कंटेंट को भी बेहतर बनाने के लिए 4K अपस्केलिंग की सुविधा
    • कंटेंट के अनुसार ऑडियो को बैलेंस करके सिनेमाई अनुभव देने के लिए एडेप्टिव साउंड तकनीक

    कमी

    • टीवी की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • LG 80 cm (32 Inch) LR570 Series Smart webOS LED TV

    छोटे रुम साइज में बड़ा मनोरंजन पाने के लिए यह 32 इंच स्मार्ट टीवी बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह एलईडी टीवी क्लियर पिक्चर और स्मार्ट फीचर्स का बढ़िया संतुलन अनुभव प्रदान करता है। HDR10 सपोर्ट के साथ यह टीवी सामान्य चैनल, फिल्में और ऑनलाइन कंटेंट को बेहतर रंग और कंट्रास्ट के साथ दिखाता है। α5 Gen6 AI प्रोसेसर पिक्चर क्वालिटी और ऑडियो को खुद से एडजस्ट करता है, जिससे हर सीन अधिक साफ और नैचुरल दिखाई देता है। 10 वॉट स्टीरियो स्पीकर, एआई साउंड और वर्चुअल 5.1 सराउंड अपमिक्स तकनीक नार्मल यूज के लिए बैलेंस्ड और क्लियर ऑडियो अनुभव देती है। वेबओएस पर चलने वाला इस टीवी पर आप नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और अन्य लोकप्रिय ऐप्स आसानी से देख सकते हैं। 2 HDMI, 1 USB, वाई फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सेट टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और अन्य उपकरण जोड़ना सरल बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {32LR570B6LA}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 10 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • चैनल, फिल्में और ऑनलाइन कंटेंट को बेहतर रंग और कंट्रास्ट के साथ दिखाने के लिए HDR10 सपोर्ट
    • पिक्चर क्वालिटी और ऑडियो को खुद से एडजस्ट करने वाला α5 Gen6 AI प्रोसेसर
    • बैलेंस्ड और क्लियर ऑडियो के लिए वर्चुअल 5.1 सराउंड अपमिक्स तकनीक

    कमी

    • टीवी की साउंड क्वालिटी कमजोर होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Samsung 163 cm (65 Inch) D Series Brighter Smart LED TV

    घर के लिविंग रुम में परिवार के साथ सिनेमाई अनुभव पाने के लिए यह 65 इंच टीवी बढ़िया विकल्प हो सकता है। 4K UHD रिजॉल्यूशन और क्रिस्टल प्रोसेसर 4K तकनीक हर दृश्य को अधिक क्लियर, गहरे रंगों और बेहतर कंट्रास्ट के साथ प्रस्तुत करती है, जबकि 4K अपस्केलिंग कम गुणवत्ता वाले कंटेंट को भी बेहतर बनाकर दिखाती है। मोशन एक्सेलेरेटर तकनीक फास्ट स्पीड़ वाले दृश्यों में स्मूद मूवमेंट बनाए रखती है, जिससे स्पोर्टस और एक्शन दृश्य अधिक साफ दिखाई देते हैं। इस Samsung TV के 20 वॉट 2 चैनल स्पीकर और क्यू सिम्फनी सपोर्ट संतुलित और स्पष्ट ध्वनि प्रदान करते हैं। टाइजन स्मार्ट प्लेटफॉर्म के साथ वेब ब्राउज़र, ऐप्स और स्मार्टथिंग्स हब सुविधा घर के स्मार्ट डिवाइस को नियंत्रित करना आसान बनाती है। 3 एचडीएमआई, यूएसबी, वाई फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी विभिन्न डिवाइस जोड़ने की सुविधा देती है, जबकि पतला और बाउंडलेस डिजाइन इसे मार्डन और आकर्षक लुक प्रदान करता है।

    जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA65DUE77AKLXL}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • कम गुणवत्ता वाले कंटेंट को भी बेहतर बनाकर दिखाने के लिए 4K अपस्केलिंग
    • फास्ट स्पीड़ वाले दृश्यों में स्मूद मूवमेंट में बनाए रखने के लिए मोशन एक्सेलेरेटर तकनीक
    • घर के स्मार्ट डिवाइस को नियंत्रित करने के लिए स्मार्टथिंग्स हब सुविधा

    कमी

    • टीवी का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05
  • LG 126 cm (50 Inch) 4K Ultra HD Smart LED TV

    50 इंच का यह स्मार्ट टीवी बड़ी स्क्रीन के साथ में मनोरंजन और स्मार्ट फीचर्स का बढ़िया मेल पेश करता है। इसका α5 AI प्रोसेसर 4K Gen6 तकनीक तस्वीरों को अधिक गहराई, क्लैरिटी और संतुलित रंगों के साथ दिखाता है। 4K अपस्केलिंग सुविधा सामान्य वीडियो कंटेंट को भी बेहतर गुणवत्ता में प्रस्तुत करती है, जिससे हर दृश्य अधिक रियल दिखाई देता है। HDR10 सपोर्ट कंट्रास्ट और ब्राइटनेस को बेहतर बनाकर देखने का अनुभव और प्रभावशाली बनाता है। 20 वॉट स्पीकर के साथ AI साउंड वर्चुअल सराउंड 5.1 अपमिक्स तकनीक स्पष्ट और बैलेंस्ड साउंड प्रदान करती है। AI थिनक्यू, एप्पल एयरप्ले 2 और होमकिट सपोर्ट टीवी को स्मार्ट होम के साथ आसानी से जोड़ने में मदद करते हैं। 3 HDMI, 2 USB, वाई फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी विभिन्न डिवाइस जोड़ने की सुविधा देती है, जबकि स्लिम डिजाइन इसे मार्डन और आकर्षक लुक देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {50UR7500PSC}
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • तस्वीरों को अधिक गहराई, क्लैरिटी और संतुलित रंगों के साथ दिखाने के लिए α5 AI प्रोसेसर 4K Gen6 तकनीक
    • बैलेंस्ड साउंड प्रदान करने वाली AI साउंड वर्चुअल सराउंड 5.1 अपमिक्स तकनीक
    • टीवी को स्मार्ट होम के साथ आसानी से जोड़ने के लिए AI थिनक्यू का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    06

तुलना: सैमसंग और एलजी स्मार्ट टीवी मॉडल्स

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Samsung {UA43F5550FUXXL}

43 इंच

20 वॉट

हाइपर रियल पिक्चर इंजन तकनीक, क्यू सिम्फनी, 100 से अधिक मुफ्त चैनल

LG {43UA82006LA}

43 इंच

20 वॉट

पावरफुल a7 AI प्रोसेसर, डायनामिक टोन मैपिंग, क्लियर वॉइस प्रो तकनीक, AI मैजिक रिमोट

Samsung {UA55UE86AFULXL}

55 इंच

20 वॉट

क्रिस्टल प्रोसेसर 4K, एडेप्टिव साउंड तकनीक, स्मार्टथिंग्स हब

LG {32LR570B6LA}

32 इंच

10 वॉट

α5 Gen6 AI प्रोसेसर, एआई साउंड और वर्चुअल 5.1 सराउंड अपमिक्स तकनीक 

Samsung {UA65DUE77AKLXL}

65 इंच

20 वॉट

4K अपस्केलिंग, मोशन एक्सेलेरेटर तकनीक, 2 चैनल स्पीकर, बाउंडलेस डिजाइन  

LG {50UR7500PSC}

50 इंच

20 वॉट

α5 AI प्रोसेसर 4K Gen6 तकनीक, AI साउंड वर्चुअल सराउंड 5.1 अपमिक्स तकनीक, स्लिम डिजाइन 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सैमसंग और एलजी में से कौन-सा टीवी बेहतर माना जाता है?
    +
    ये दोनों ही ब्रांड अपने-अपने उपयोग के हिसाब से अच्छे माने जाते हैं। घर के लिए सही विकल्प आपके उपयोग, कमरे की रोशनी और बजट पर निर्भर करता है।
  • टीवी लेते समय सबसे जरूरी क्या देखना चाहिए?
    +
    टीवी लेते समय स्क्रीन का साइज, पिक्चर और साउंड क्वालिटी के साथ में स्मार्ट फीचर्स को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए।
  • क्या ब्रांड से ज्यादा मॉडल का चयन जरुरी होता है?
    +
    हाँ, सही फीचर और क्षमता वाला मॉडल चुनना ब्रांड से भी अधिक महत्वपूर्ण साबित होता है।