Amazon पर देखें क्यूएलईडी Smart TV के टॉप रेटेड विकल्प, जो देते हैं हाई ब्राइटनेस संग शानदार पिक्चर क्वालिटी

अमेजन पर मिलने वाले टॉप रेटिंग वाले क्यूएलईडी टीवी अपनी शानदार ब्राइटनेस, वाइब्रेंट रंगों और 4K रिजॉल्यूशन के साथ घर पर ही सिनेमा जैसा अनुभव प्रदान करते हैं। ये Smart TV दिन की रोशनी में भी बेहतरीन विजिबिलिटी और बेहतर कंट्रास्ट की सुविधा देते हैं।
अमेज़न पर उपलब्ध टॉप रेटिंग वाले क्यूएलईडी स्मार्ट टीवी, जिनमें उच्च ब्राइटनेस लेवल
अमेज़न पर उपलब्ध टॉप रेटिंग वाले क्यूएलईडी स्मार्ट टीवी, जिनमें उच्च ब्राइटनेस लेवल

अगर आप भी घर के लिए हाई ब्राइटनेस प्रदान करने वाले क्यूएलईडी स्मार्ट टीवी को लेना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए अमेजन पर मिलने वाले Hisense, VU, VW, Samsung और TCL ब्रांड्स पेश करेंगे, जिनमें 75 इंच 50 इंच और 55 इंच के टॉप रेटेड विकल्प शामिल है। QLED TV क्वांटम डॉट तकनीक का उपयोग करने वाला एक एलईडी टीवी है, जो बेहतर रंग और चमक प्रदान करता है। इनमें 4K और 1080p का रिजॉल्यूशन मिलता है, जो विजुअल्स को साफ और स्पष्ट बनाने में मदद करता है। इन क्यूएलईडी स्मार्ट टीवी में गूगल असिस्टेंट की सुविधा है, जिस वजह से इन्हें आवाज की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। 

यहां आपको टॉप रेटेड क्यूएलईडी स्मार्ट टीवी के 5 प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 164 cm (65) New M80F Series 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV

    65 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाले इस हायर क्यूएलईडी टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160) पिक्सल के रिजॉल्यूशन मिलता है, जो विजुअल्स को साफ और स्पष्ट बनाता है। इसकी फास्ट औऱ बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 60Hz का रिफ्रेश रेट शामिल है। 50 वाट के स्पीकर आउटपुट वाले इस एलईडी स्मार्ट टीवी में सबवूफर के साथ 2.1 चैनल का शक्तिशाली स्टीरियो स्पीकर मिलता है। स्टोरेज के लिए इसमें 32GB का मेमोरी और 2GB का रैम मिलता है, जिस वजह से विभिन्न ऐप्स को डाउनलोड किया जा सकता है। इस Haier स्मार्ट टीवी में मोशन एस्टीमेशन मोशन कंट्रोल तकनीक है, जो विजुअल्स को स्मूथ तरीके से प्रदर्शित करती है। इस हायर टीवी में क्रोमकास्ट इन बिल्ट है, जो स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप की स्क्रीन को सीधे टीवी पर चलाने की सुविधा देती है। इसमें डॉल्बी विजन तकनीक है, जो रंग, कंट्रास्ट और ब्राइटनेस को स्क्रीन पर बेहतर बनाती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Haier 
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच 
    • डिस्प्ले तकनीक - Mini LED 
    • रिजॉल्यूशन - 2160पी
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 29D x 144.5W x 87.6H सेंटीमीटर
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9 
    • मेमोरी - 32GB 
    • रैम - 2GB 

    खासियत 

    • डॉल्बी एटमॉस तकनीक वाला यह हायर टीवी घर पर ही सिनेमा जैसा बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। 
    • इसमें कनेक्टिविटी के लिए ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई की सुविधा है, जिस वजह से इसे विभिन्न स्मार्ट डिवाइस के साथ आसानी से जोड़ा जा सकता है। 
    • हैंड्स-फ्री कंट्रोल के लिए इसमें वॉयस असिस्टेंट की सुविधा है, जिसे कहीं से भी नियंत्रित किया जा सकता है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    01
  • Hisense 189 cm (75 inches) U7Q Series 4K Ultra HD Smart QLED Mini LED TV

    हाइसेंस ब्रांड का यह स्मार्ट टीवी 4K अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160) पिक्सल का रिजॉल्यूशन शामिल है, जो साफ और स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करती है। इसमें विजुअल्स को लैग फ्रि तरीके से प्रदर्शित करने के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इस स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी में HDR10+का सपोर्ट है, जो हर सीन को गहराई से प्रदर्शित करने के लिए रंग, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट में सुधार करता है। इस 55 Inch TV में डॉल्बी विज़न आईक्यू तकनीक है, जो कमरे की रोशनी के हिसाब से पिक्चर क्वालिटी को रियल-टाइम में ऑटोमेटिक एडजस्ट करती है। इस क्यूएलईडी टीवी में क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी है, जिससे तस्वीर की गुणवत्ता और ब्राइटनेस काफी बढ़ जाती है। 40 वाट के स्पीकर आउटपुट वाले इस 55 इंच टीवी में डॉल्बी एटमॉस और ऑडियो इक्वलाइजर मोड शामिल है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - 75U7Q
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच 
    • रिजॉल्यूशन - 4K 
    • डिस्प्ले तकनीक - मिनी एलईडी 
    • कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 8.6 सेंटीमीटर (व्यास) x 166.8 सेंटीमीटर (चौड़ाई) x 96.1 सेंटीमीटर (ऊंचाई)
    • आइटम का वजन - 27.5 किलोग्राम

    खासियत 

    • इस हाइसेंस टीवी में विभिन्न पिक्चर मोड्स है, जिसमें स्टैंडर्ड, एन्हांस्ड (एसीआर), फिल्ममेकर, सिनेमा, एनर्जी सेविंग, डायनामिक और स्पोर्ट्स शामिल है। 
    • इसमें स्क्रीन शेयरिंग तकनीक है, जो आपके मोबाइल फोन, टैबलेट या कंप्यूटर की स्क्रीन को वायरलेस तरीके से टीवी पर प्रदर्शित करती है। 
    • इसमें वाइड कलर गैमट का फंक्शन है, जो तस्वीरों को ज्यादा प्राकृतिक, चमकदार और जीवंत बनाता है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Vu 139cm (55 inches) Vibe Series 4K QLED Smart Google TV

    अगर आप भी अधिक ब्राइटनेस वाला क्यूएलईडी स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं, तो वीयू ब्रांड का चयन बेहतर विकल्प हो सकता है। 55 इंच के स्क्रीन में साइज में आने वाला यह स्मार्ट गूगल टीवी 178 डिग्री के वाइड व्यूइंग एंगल के साथ आता है। इस गूगल टीवी में 4K (3840x2160) पिक्सल का रिजॉल्यूशन है, जिसकी फास्ट परफॉर्मेंस के लिए 60Hz का रिफ्रेश रेट शामिल है। अगर कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इस स्मार्ट टीवी में ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी और वाई-फाई की सुविधा होती है, जिस वजह से विभिन्न डिवाइस को आराम से जोड़ा जा सकता है। इसमें हर एक सीन को गहराई से पेश करने के लिए HDR10/HLG सपोर्ट दिया गया है, जो रंग, कंट्रास्ट और ब्राइटनेस में सुधार करता है। इस 55 इंच टीवी में डॉल्बी विज़न तकनीक है, जो रंगों, चमक और कंट्रास्ट को इतना बेहतर बनाती है कि हर सीन असली जैसा दिखता है। इस वीयू टीवी में MEMC तकनीक है, जो तेज स्पीड वाले दृश्यों को स्मूथ और क्लियर बनाती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎55VIBE-DV
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच 
    • ब्रांड - VU 
    • डिस्प्ले तकनीक - QLED 
    • रिजॉल्यूशन - 4K 
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 27.4 सेंटीमीटर (व्यास) x 123.4 सेंटीमीटर (चौड़ाई) x 76.8 सेंटीमीटर (ऊंचाई)
    • आइटम का वजन - 12.3 किलोग्राम 

    खासियत 

    • स्टोरेज के लिए इसमें 16GB रोम और 2GB रैम मिलता है, जिससे विभिन्न बाहरी ऐप्स को डाउनलोड किया जा सकता है। 
    • AI प्रोसेसर के साथ आने वाले इस मॉडल में क्रिकेट मोड, सिनेमा मोड और फिल्ममेकर मोड मिलता है। 
    • इस स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी में वॉयस असिस्टेंट तकनीक है, जिस वजह से इसे आवाज की मदद से भी नियंत्रित किया जा सकता है। 

    कमी

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस स्मार्ट टीवी में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    03
  • VW 140 cm (55 inches) Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    30 वाट के स्पीकर आउटपुट वाले इस वीडब्ल्यू टीवी में सबवूफर के साथ 2.1 चैनल, डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी डिजिटल तकनीक है। QLED डिस्प्ले वाला यह स्मार्ट टीवी अधिक ब्राइटनेस की सुविधा प्रदान करता है। 55 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाले इस स्मार्ट Google TV में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल शामिल है। बेज़ल-लेस टीवी मोटे बॉर्डर हटाकर स्क्रीन स्पेस को अधिक करने के लिए डिजाइन की गई है। इसमें 1 बिलियन रंग है, जिसकी डिस्प्ले 10 बिट कलर डेप्थ का उपयोग करती है। अगर कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इसमें ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई की सुविधा है, जिस वजह से विभिन्न डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। इस स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, डिज्नी+हॉटस्टार जैसी ऐप्स तक तुरंत पहुंचने के लिए OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - VW 
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच 
    • रिजॉल्यूशन - 4K 
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 28.8 सेंटीमीटर (व्यास) x 123.3 सेंटीमीटर (चौड़ाई) x 77.2 सेंटीमीटर (ऊंचाई)
    • रैम - 1.5 GB 
    • मेमोरी - 16GB
    • आइटम का वजन - 12 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इस मॉडल के साथ वॉयस असिस्टेंट वाला रिमोट मिलता है, जिसे आवाज की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। 
    • इस स्मार्ट टीवी में HDR10 का सपोर्ट है, जो रंगों और कंट्रास्ट को बेहतर बनाता है। 
    • इसकी MEMC तकनीक तेज स्पीड वाले दृश्यों को स्मूथ और क्लियर बनाती है।

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस टीवी में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    04
  • Samsung 138 cm (55 inches) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV

    अगर आप भी अमेजन से उच्च ब्राइटनेस वाला क्यूएलईडी स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं, तो सैमसंग ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें 4K अल्ट्रा HD (3840 x 2160) पिक्सल का रिजॉल्यूशन शामिल है, जो विजुअल्स को साफ और स्पष्ट बनाता है। इस स्मार्ट टीवी में 20 वाट का शक्तिशाली स्पीकर आउटपुट है, जो ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग, साउंड लाइट, Q-सिम्फनी और विभन्न साउंड मोड्स के साथ आता है। 55 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह क्यूएलईडी टीवी क्वांटम HDR, क्वांटम डॉट डिस्प्ले, 4K अपस्केलिंग, HDMI ब्लैक लेवल और कलर बूस्टर प्रो और मेगा कॉन्ट्रास्ट जैसी तकनीक शामिल है। इस 4K टीवी में आईओटी सेंसर सपोर्ट मिलता है। इस सैमसंग टीवी में विजुअल्स की फास्ट परफॉर्मेंस के लिए 50Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎QA55QEF1AULXL
    • ब्रांड - Samsung 
    • डिस्प्ले तकनीक - QLED 
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • रिजॉल्यूशन - 4K
    • कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • मेमोरी - 8GB 
    • रैम - 2GB 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.7 सेंटीमीटर (व्यास) x 123.4 सेंटीमीटर (चौड़ाई) x 75.8 सेंटीमीटर (ऊंचाई)

    खासियत 

    • इस सैमसंग टीवी में क्वांटम डॉट डिस्प्ले है, जो अधिक चमकीले और रंगीन विजुअल्स को प्रदर्शित करती है। 
    • इसमें हर एक सीन को गहराई से पेश करने के लिए HDR10+ सपोर्ट दिया गया है, जो रंग, कंट्रास्ट और ब्राइटनेस में सुधार करता है।
    • इस 55 इंच टीवी में गूगल असिस्टेंट की सुविधा है, जिसे आवाज की मदद से कहीं भी नियंत्रित किया जा सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर ग्राहकों ने इस स्मार्ट टीवी के साउंड में कमी बताई है।
    05
  • TCL 126 cm (50 inches) Metallic Bezel-Less, FHD Smart QLED Google TV

    50 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह टीसीएल टीवी 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल का अनुभव मिलता है। इस स्मार्ट टीवी में 2K FHD (1920 x 1080) पिक्सल का रिजॉल्यूशन शामिल है, जो विजुअल्स को साफ और स्पष्ट बनाता है। इसकी फास्ट परफॉर्मेंस के लिए 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस क्यूएलईडी टीवी में गूगल असिस्टेंट की सुविधा है, जिस वजह से इसे आवाज की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। बेजल लेस डिजाइन में आने वाली यह 50 इंच TCL TV स्लिम डिजाइन में आती है। इस मॉडल में मल्टीपल आई केयर मिलते हैं, जो लंबे समय तक टीवी देखने की सुविधा प्रदान करते हैं। इस स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी में प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, जी5 और अन्य OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्ट टीवी में स्क्रीन मिररिंग तकनीक है, जो आपके स्मार्टफोन, टैबलेट या कंप्यूटर की स्क्रीन को वैसे टीवी की बड़ी स्क्रीन पर दिखाती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - 50 इंच 
    • डिस्प्ले तकनीक - QLED 
    • रिजॉल्यूशन - 1080p
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 7.1 सेंटीमीटर (व्यास) x 111.1 सेंटीमीटर (चौड़ाई) x 68.4 सेंटीमीटर (ऊंचाई)
    • मेमोरी - 8GB 
    • रैम - 1GB 
    • आइटम का वजन - 7.3 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इसमें कनेक्टिविटी के लिए ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई की सुविधा है, जिससे विभिन्न डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है
    • इस 50 इंच टीवी में स्टोरेज के लिए 8GB का मेमोरी और 1GB का रैम मिलता है, जिससे विभिन्न बाहरी ऐप्स को डाउनलोड किया जा सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस स्मार्ट टीवी में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है। 
    06

हाई ब्राइटनेस लेवल के लिए कौन सा क्यूएलईडी स्मार्ट टीवी बढ़िया है? 

यहां आपको तालिका के माध्यम से अमेजन पर मिलने वाली टॉप रेटेड क्यूएलईडी स्मार्ट टीवी के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि आप अपने शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्रांड का चयन कर सकें। 

ब्रांड्स 

स्क्रीन साइज 

रिजॉल्यूशन 

खासियत 

Haier 

65 इंच 

2160P

साउंड मिररिंग 

Hisense

75 इंच 

4K

बिल्ट इन सबवूफर 

VU 

55 इंच 

4K

डॉल्बी विजन 

VW

55 इंच 

4K

वॉयस असिस्टेंट वाला रिमोट

Samsung 

55 इंच 

4K

4K अपस्केलिंग 

TCL 

50 इंच 

1080p

क्वाड कोर प्रोसेसर 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्यूएलईडी टीवी क्या है?
    +
    क्यूएलईडी टीवी क्वांटम डॉट तकनीक का उपयोग करने वाला एक एलईडी टीवी है, जो बेहतर रंग और चमक प्रदान करता है।
  • उच्च चमक वाले क्यूएलईडी टीवी के क्या फायदे हैं?
    +
    उच्च चमक वाले टीवी बेहतर दृश्यता प्रदान करते हैं, खासकर उज्ज्वल कमरों में।
  • क्यूएलईडी और ओएलईडी टीवी में क्या अंतर है?
    +
    क्यूएलईडी टीवी एलईडी बैकलाइट का उपयोग करते हैं, जबकि ओएलईडी टीवी स्व-उत्सर्जक पिक्सल का उपयोग करते हैं, जिससे गहरा काला रंग मिलता है।