लेना चाहते हैं स्क्रीन मिररिंग वाला 55 Inch TV! तो Amazon पर देखें 5 टॉप रेटेड विकल्प

घर पर रहकर थिएटर जैसा अनुभव पाने के लिए आप भी अमेजन पर स्क्रीन मिररिंग वाले 55 इंच Smart TV की तलाश कर रहे हैं, तो इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं Sony, Samsung, TCL, VU और LG के 5 टॉप रेटेड विकल्प।
स्क्रीन मिररिंग सुविधा वाले 5 सर्वश्रेष्ठ 55 इंच टीवी
स्क्रीन मिररिंग सुविधा वाले 5 सर्वश्रेष्ठ 55 इंच टीवी

आज के आधुनिक युग में स्क्रीन मिररिंग तकनीक वाले 55 इंच टीवी की मांग लगातार बढ़ रही है ताकि आप अपने फोन या लैपटॉप से कंटेंट आसानी से बड़ी स्क्रीन पर देख सकें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहां हम Amazon पर उपलब्ध बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और आसान कनेक्टिविटी के साथ आपके मोबाइल से सीधा स्क्रीन शेयरिंग को सपोर्ट करने वाले 5 टॉप रेटेड 55 Inch TV पर नजर डालेंगे, जो आपके मनोरंजन के अनुभव को नए स्तर पर लेकर जाएंगे। इन स्मार्ट टीवी में 4K अल्ट्रा HD पिक्सल का रिजॉल्यूशन है, जो विजुअल्स को साफ और स्पष्ट बनाता है। इनमें 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है, जिसका मतलब है कि आप टीवी को किसी भी दिशा से देखेंगे, तो साफ और स्पष्ट विजुअल्स दिखाई देंगे। 

यहां आपको स्क्रीन मिररिंग के साथ आने वाले टॉप 5 रेटेड 55 इंच टीवी के प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 139 cm (55) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    हायर ब्रांड का यह स्मार्ट टीवी 4K अल्ट्रा HD (3840 x 2160) पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जो विजुअल्स को साफ और स्पष्ट बनाता है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट शामिल है, जिसस तस्वीरें लैग नहीं होती है। इस गूगल स्मार्ट टीवी में वॉयस असिस्टेंट की सुविधा है, जिसे आप आवाज की मदद से नियंत्रित कर सकते हैं। इस एलईडी टीवी में HDR 10 तकनीक है, जो विजुअल्स को गहराई से प्रदर्शित करने में मदद करती है। इस 55 इंच टीवी में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल शामिल है, जो घर पर ही सिनेमा जैसा बेहतरीन अनुभव देता है। स्क्रीन मिररिंग तकनीक वाले इस स्मार्ट टीवी में क्रोमकास्ट बिल्ट इन है। इसमें लो ब्लू लाइट फीचर है, जो स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक हाई एनर्जी नीली रोशनी को कम करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Haier 
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच 
    • रिजॉल्यूशन - 2160P
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 28.6D x 122.6W x 78H सेंटीमीटर 
    • कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • मेमोरी - 32GB 
    • रैम - 2GB 

    खासियत 

    • इसकी डॉल्बी विजन तकनीक विजुअल्स के रंग, कंट्रास्ट और ब्राइटनेस में सुधार करती है। 
    • इस मॉडल में गूगल किड्स मोड की सविधा है, जो बच्चों को एक मनोरंजन जगह प्रदान करता है।
    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई की सुविधा है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    01
  • Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    55 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह सोनी टीवी 4K अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160) पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जो साफ और स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है। इसमें विजुअल्स को लैग फ्री बनाने के लिए 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस एलईडी टीवी का मोशनफ्लो XR 100 स्क्रीन पर किसी भी पिक्चर को अटकने और धुंधला होने से रोकता है। इसमें हर एक सीन को गहराई से पेश करने के लिए HDR10/HLG सपोर्ट दिया गया है, जो रंग, कंट्रास्ट और ब्राइटनेस में सुधार करता है। इस LED TV का 4K X-रिएलिटी प्रो फीचर आपको फिल्मों में डूबने वाला मजा दे सकता है, क्योंकि यह एकदम असली जैसे दिखने वाले चित्र प्रदान करता है। 55 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह सोनी स्मार्ट टीवी 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल का अनुभव प्रदान करता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎K-55S25BM2
    • डिस्प्ले - तकनीक 
    • रिजॉल्यूशन - 4K 
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 8.2 सेंटीमीटर (व्यास) x 122.7 सेंटीमीटर (चौड़ाई) x 72.4 सेंटीमीटर (ऊंचाई)
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट 
    • कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आइटम का वजन - 13.2 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इस स्मार्ट टीवी में 20 वॉट का स्पीकर आउटपुट है, जो 2 चैनल, ओपन बैफल स्पीकर, DTS डिजिटल सराउंड और डॉल्बी एटमॉस तकनीक के साथ आता है। 
    • एप्पल एयरप्ले 2 एप्पल होमकिट की सुविधा है, जिस वजह से विभिन्न एप्पल डिवाइस जोड़ा जा सकता है। 
    • इस मॉडल में गूगल असिस्टेंट की सुविधा है, जिसकी वजह से इसे आवाज की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। 
    • इस 55 इंच टीवी में लाइव कलर का फंक्शन है, जो रंगों को ज्यादा गहरा और असली जैसा दिखाने के लिए कलर रिप्रोडक्शन रेंज को बढ़ाता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस स्मार्ट टीवी के फंक्शन में कमी बताई है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Vu 139cm (55 inches) Vibe Series 4K QLED Smart Google TV

    55 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह वीयू स्मार्ट टीवी 178 डिग्री के वाइड व्यूइंग एंगल के साथ आता है, जिससे घर पर ही थिएटर जैसा अनुभव लिया जा सकता है। इस क्यूएलईडी टीवी में 4K पिक्सल का रिजॉल्यूशन है, जिसकी फास्ट परफॉर्मेंस के लिए 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस 55 इंच टीवी में स्क्रीन मिररिंग की सुविधा है, जो आपको अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप की स्क्रीन को अपने टीवी पर वायरलेस तरीके से दिखाने की सुविधा देती है। इस गूगल टीवी में डायनामिक बैकलाइट कंट्रोल तकनीक है, जो स्क्रीन पर दिखाए जा रहे कंटेंट के अनुसार टीवी की बैकलाइट की चमक और रंग को अपने आप एडजस्ट करती है। इस क्यूएलईडी टीवी में डॉल्बी विज़न तकनीक है, जो हर सीन की क्वालिटी को बेहतर बनाती है, जिससे रंग ज्यादा गहरे, चमकदार और कंट्रास्ट और बहुत रियल दिखाई देते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎55VIBE-DV
    • ब्रांड - VU 
    • डिस्प्ले तकनीक - QLED
    • रिजॉल्यूशन - 4K 
    • रिफ्रेश रेट - 60HZ 
    • मेमोरी - 16GB 
    • रैम - 2GB 
    • कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9, 4:3
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 27.4 सेंटीमीटर (व्यास) x 123.4 सेंटीमीटर (चौड़ाई) x 76.8 सेंटीमीटर (ऊंचाई)
    • आइटम का वजन - 12.3 किलोग्राम 

    खासियत 

    • स्टोरेज के लिए इसमें 16GB रोम और 2GB का रैम मिलता है, जिससे विभिन्न ऐप्स को डाउनलोड किया जा सकता है।
    • इस स्मार्ट टीवी में HDR10 और HLG का सपोर्ट है, जो हर विजुअल को गहराई से पेश करता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस टीवी में इंस्टॉलेशन की समस्या बताई है।
    03
  • TCL 139 cm (55 inches) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV

    यह स्मार्ट टीवी मशहूर टीसीएल ब्रांड की है, जो 4K मिनी एलईडी (3840 x 2160) पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इसमें विजुअल्स को बिना लैग किए प्रदर्शित करने के लिए 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस एलईडी गूगल टीवी में 40 वाट का आउटपुट है, जो डॉल्बी एटमॉस और DTS वर्चुअल एक्स तकनीक के साथ आता है। 

    इस 55 इंच टीवी में स्क्रीन मिररिंग तकनीक मिलती है, जो आपको मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप की स्क्रीन की बिना तार के बड़ी टीवी स्क्रीन पर दिखाने की सुविधा देती है। इस TCL Smart TV में प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, जी5 और अन्य OTT प्लेटफॉर्म का सपोर्ट मिलता है। इस मिनी एलईडी टीवी में टीक डिमिंग सीरीज - 512+ जोन की सुविधा मिलती है। 55 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह गूगल टीवी 178 डिग्री के वाइड व्यूइंग एंगल के साथ आता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - TCL 
    • डिस्प्ले तकनीक - QD-Mini LED
    • रिजॉल्यूशन - 4K 
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz 
    • कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 34.1 सेंटीमीटर (व्यास) x 122.9 सेंटीमीटर (चौड़ाई) x 77.6 सेंटीमीटर (ऊंचाई)
    • आइटम का वजन - 12.2 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इसमें कनेक्टिविटी के लिए ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई की सुविधा है, जिससे विभिन्न डिवाइस को आसानी से जोड़ा जा सकता है।
    • इस स्मार्ट टीवी में HDR 10 तकनीक है, जो एक अरब से ज्यादा रंगों और 1000 निट्स तक की चमक के साथ ज्यादा जीवंत, वास्तविक और साफ विजुअल्स देती है। 
    • 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आने वाला यह गूगल टीवी एलेक्सा के साथ काम करता है।

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस स्मार्ट टीवी के फंक्शन में कमी बताई है। 
    04
  • LG 139 cm (55 inches) UA82 Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS LED TV

    अगर आप भी स्क्रीन मिरिरंग तकनीक वाला टीवी लेना चाहते हैं, तो एलजी ब्रांड का चयन करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस 55 इंच टीवी में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल शामिल है, जो आपको घर पर रहकर ही सिनेमा जैसा बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। इस स्मीर्ट एलईडी टीवी में 4K अल्ट्रा HD (3840x2160) पिक्सल का रिजॉल्यूशन और 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस स्मार्ट टीवी में ऑटो लो लेटेंसी मोड और WebOS 25 की सुविधा है। स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 2GB रैम और 8GB का रोम मिलता है। इसमें α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8 है, जो टीवी की पिक्चर और साउंड को अपने-आप बेहतर बनाकर स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। इस 55 इंच टीवी में स्क्रीन मिररिंग तकनीक है, जो आपके मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप की स्क्रीन पर जो कुछ भी चल रहा होता है, उसे वायरलेस तरीके से स्क्रीन पर प्रदर्शित करती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG 
    • मॉडल - ‎55UA82006LA
    • डिस्प्ले तकनीक - 4K UHD
    • रिजॉल्यूशन - 4K 
    • मॉडल - ‎55UA82006LA
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • आस्पेक्ट अनपात - 16:9 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन -23D x 123.6W x 78H सेंटीमीटर
    • मेमोरी - 8GB 

    खासियत 

    • इसमें सभी विजुअल्स को गहराई से प्रदर्शित करने के लिए HDR10 / HLG का सपोर्ट दिया गया है, जिस वजह से यह रंग, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट में सुधार करता है। 
    • इस एलजी टीवी में डायनामिक टोन मैपिंग तकनीक है, जो HDR वीडियो या इमेज की चमक और कंट्रास्ट को रियल टाइम में टीवी की क्षमताओं के अनुसार एडजस्ट करती है। 
    • इसमें 4K एक्सप्रेशन एन्हांसर तकनीक है, जो कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को भी 4K में प्रदर्शित करती है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इस स्मार्ट टीवी के फंक्शन में कमी बताई है। 
    05
  • Samsung 138 cm (55 inches) Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV

    सैमसंग ब्रांड का यह स्मार्ट टीवी 55 इंच के स्क्रीन साइज में आता है, जो 4K अल्ट्रा HD (3840 x 2160) पिक्सल का रिजॉल्यूशन देता है। इसमें विजुअल्स की फास्ट परफॉर्मेंस के लिए 50Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन मिररिंग तकनीक के साथ आने वाले इस Samsung TV में 20 वाट का स्पीकर आउटपुट है, जो ऑब्जेक्ट ट्रेकिंग और Q-सिम्फनी के साथ आता है। एलेक्सा बिल्ट-इन होने के कारण, किसी अन्य डिवाइस की आवश्यकता नहीं होती और शुरुआत करना आसान है। अगर कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इसमें ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई की सुविधा है, जिसकी वजह से विभिन्न डिवाइस को आसानी से जोड़ा जा सकता है। आईओटी सेंसर सपोर्ट के साथ आने वाला यह मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग की सुविधा प्रदान करता है। स्लिम डिजाइन में आने वाले इस 55 इंच टीवी का लुक बेहद आकर्षक है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎UA55UE86AFULXL
    • ब्रांड - Samsung 
    • डिस्प्ले तकनीक - LED 
    • रिजॉल्यूशन - 4K 
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.7 सेंटीमीटर (व्यास) x 123.4 सेंटीमीटर (चौड़ाई) x 75.8 सेंटीमीटर (ऊंचाई) 
    • कनेक्टिविटी - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आइटम का वजन - 10.7 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इसमें क्रिस्टल प्रोसेसर 4k की सुविधा है, जो कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को भी 4K में प्रदर्शित करता है। 
    • इस सैमसंग टीवी में आपको 100 से ज़्यादा फ्री टीवी चैनल बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मिलता है। 
    •  एयरप्ले के साथ विभिन्न एप्पल डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर ग्राहकों ने इस स्मार्ट टीवी के फंक्शन में कमी बताई है। 
    06

स्क्रीन मिररिंग के लिए कौन सा 55 इंच टीवी बढ़िया है? 

यहां हम आपको तालिका के माध्यम से 55 इंच के स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनमें स्क्रीन मिररिंग की तकनीक मिलती है। 

ब्रांड्स 

रिजॉल्यूशन 

खास फीचर्स 

Haier 

2160पी

क्रोमकास्ट

Sony 

4K 

वॉचलिस्ट 

VU 

4K

400 निट्स की अधिकतम चमक

TCL 

4K

डॉल्बी विजन तकनीक 

LG 

4K

4K सुपर अपस्केलिंग 

Samsung 

4K

क्रिस्टल प्रोसेसर 4K 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें। 

4K पिक्चर बोले सिनेमा, आवाज मचाए तहलका - ये हैं Dolby Vision और डॉल्बी साउंड वाले 5 बेस्ट रेटेड TV

ये हैं पावरफुल स्पीकर्स वाले टॉप रेटेड Hisense Smart TV, साउंड सुनकर आएगी थियेटर वाली फील

आवाज़ और डिस्प्ले दोनों में बढ़िया LED टीवी की सूची यहां देखें, लिस्ट में Sony, TCL जैसे ब्रांड

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्क्रीन मिररिंग क्या है?
    +
    स्क्रीन मिररिंग आपको अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप की स्क्रीन को अपने टीवी पर वायरलेस तरीके से दिखाने की अनुमति देता है।
  • 55 इंच के टीवी में स्क्रीन मिररिंग का क्या फायदा है?
    +
    आप बड़ी स्क्रीन पर वीडियो, फोटो और ऐप्स देख सकते हैं, जिससे मनोरंजन का अनुभव बेहतर होता है।
  • स्क्रीन मिररिंग के लिए मुझे किस तरह के वाई-फाई की आवश्यकता है?
    +
    स्क्रीन मिररिंग के सही ढंग से काम करने के लिए एक स्थिर और तेज़ वाई-फाई कनेक्शन की आवश्यकता होती है।