ये हैं पावरफुल स्पीकर्स वाले टॉप रेटेड Hisense Smart TV, साउंड सुनकर आएगी थियेटर वाली फील

टॉप रेटेड Hisense स्मार्ट टीवी के ऐसे बेहतरीन मॉडल्स देखें, जिनमें पावरफुल स्पीकर्स, शानदार साउंड क्वालिटी, 4K डिस्प्ले, स्मार्ट फीचर्स और आधुनिक डिजाइन मिलता है। इनसे आप धमाकेदार आवाज के साथ अपने घर पर सिनेमा जैसा मनोरंजन अनुभव पा सकते हैं।
पावरफुल स्पीकर्स वाले टॉप रेटेड Hisense स्मार्ट टीवी
पावरफुल स्पीकर्स वाले टॉप रेटेड Hisense स्मार्ट टीवी

अगर आप ऐसा स्मार्ट टीवी ढूंढ रहे हैं जो शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ-साथ दमदार साउंड भी दे, तो Hisense के टॉप रेटेड स्मार्ट टीवी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आज के समय में फिल्में, स्पोर्ट्स या वेब सीरीज का आनंद लेने के लिए केवल बड़ी स्क्रीन ही काफी नहीं होती, बल्कि साफ और दमदार ऑडियो भी उतनी ही जरूरी होती है। इस लेख में आप ऐसे ही टॉप रेटेड हाइसेंस Smart TV के विकल्प देख सकते हैं, जिनमें बेहतरीन साउंड क्वालिटी के साथ स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं। ये टीवी अपने आधुनिक फीचर्स, 4K डिस्प्ले, स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम और डॉल्बी ऑडियो जैसे एडवांस साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इनमें इन-बिल्ट पावरफुल स्पीकर्स मौजूद हैं जो आपको बिना अतिरिक्त साउंड सिस्टम के भी थिएटर जैसा अनुभव दे सकते हैं। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Hisense 85 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    यह 85 इंच QLED टीवी उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प है जो बड़े स्क्रीन साइज के साथ दमदार साउंड और एडवांस्ड स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं। यह टॉप रेटेड Hisense टीवी 2.1 चैनल ऑडियो सिस्टम के साथ आता है, जिसमें 61W का स्पीकर आउटपुट और बिल्ट-इन सबवूफर दिया गया है। इससे मूवी, स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान गहरा बेस और क्लियर साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें डॉल्बी अट्मॉस, DTS:X और WiSA साउंड सपोर्ट मिलता है, जो कमरे के हर कोने तक सराउंड साउंड जैसा अनुभव देता है। इसमें क्वांटम डॉट तकनीक वाला 4K QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो वाइड कलर गैमट और शानदार ब्राइटनेस के साथ जीवंत और प्राकृतिक रंग दिखाता है। वहीं डॉल्बी विजन IQ और HDR10+ अडाप्टिव जैसी एडवांस्ड HDR टेक्नोलॉजी की वजह से हर सीन में बेहतर कंट्रास्ट और डिटेल मिलती है। साथ ही 96 लोकल डिमिंग ज़ोन के साथ लोकल डिमिंग टेक्नोलॉजी डार्क और ब्राइट हिस्सों को बैलेंस करके गहरी ब्लैक और चमकदार हाइलाइट्स देती है। गेमिंग के लिए यह टीवी 240 हाई रिफ्रेश रेट, 144Hz गेम मोड प्रो, AMD FreeSync Premium, VRR और ALLM जैसे फीचर्स के साथ आता है, जिससे स्मूथ और लैग-फ्री गेमिंग अनुभव मिलता है। HDMI 2.1 पोर्ट्स के जरिए आप लेटेस्ट गेमिंग कंसोल या हाई-परफॉर्मेंस डिवाइसेज़ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 85 इंच
    • ब्रांड - Hisense 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इस टीवी में VIDAA ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो एक स्मार्ट और आसान इंटरफेस देता है।
    • इसमें बिल्ट-इन एलेक्सा का सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप अपनी आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।
    • एयरप्ले 2 सपोर्ट की वजह से iPhone, iPad या Mac यूजर्स अपने डिवाइस से कंटेंट को वायरलेस तरीके से टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि टीवी के नीचे दिया गया ऑफ बटन काम नहीं करता है। 


    01
  • Hisense 75 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    यह 75 इंच साइज का 4K अल्ट्रा एचडी स्मार्ट QLED टीवी बड़ी स्क्रीन, शानदार पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड के साथ स्मार्ट फीचर्स के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें कई पॉपुलर ऐप का सपोर्ट मिलता है, जैसे नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, सोनीलिव, जी5, एप्पल टीवी और अन्य ऐप्स। इससे आपको फिल्में, वेब सीरीज़, लाइव स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज एक ही टीवी में मिल जाता है। इसका बेज़ल-लेस डिजाइन टीवी को प्रीमियम लुक देता है और देखने का अनुभव और ज्यादा इमर्सिव बनाता है। यह टॉप रेटेड Hisense TV दमदार आवाज़ के लिए 30W के 2.0 चैनल स्पीकर आउटपुट के साथ आता है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट मिलता है। इससे मूवी, वेब सीरीज़ और स्पोर्ट्स देखते समय क्लियर, गहरा और सराउंड जैसा साउंड अनुभव मिलता है। इसमें अलग-अलग साउंड मोड जैसे स्टैंडर्ड, थिएटर, स्पोर्ट्स, म्यूज़िक और स्पीच दिए गए हैं, जिससे आप कंटेंट के अनुसार आवाज को सेट कर सकते हैं। इसमें QLED कलर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो वाइड कलर गैमट के साथ ज्यादा ब्राइट, नेचुरल और जीवंत रंग दिखाती है। 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन के साथ हर सीन में शानदार डिटेल और क्लैरिटी मिलती है। वहीं डॉल्बी विजन, HDR10+ और HLG जैसे एडवांस्ड HDR फीचर्स की मदद से ब्राइट और डार्क दोनों हिस्सों में बेहतर कंट्रास्ट मिलता है। AI 4K अपस्केलर और AI पिक्चर टेक्नोलॉजी की वजह से लो-रेजोल्यूशन कंटेंट भी ज्यादा शार्प और क्लियर दिखाई देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • ब्रांड - Hisense 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 120 हाई स्पीड रिफ्रेश रेट, MEMC और AI स्मूद मोशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो तेज मूवमेंट वाले सीन में भी स्मूथ और ब्लर-फ्री पिक्चर देते हैं। 
    • गेमिंग के लिए इसमें गेम मोड प्लस, VRR और ALLM जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जिससे कम लैग और बेहतर रिस्पॉन्स टाइम मिलता है।
    • इसमें बिल्ट-इन एलेक्सा और हिंदी वॉइस कंट्रोल दिया गया है, जिससे आप आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि इसका पैनल ठीक से काम नहीं करता है।

    ऐसी ही शानदार जानकारी आप स्मार्ट च्वॉइस पेज पर देख सकते हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Hisense 65 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    65 इंच का यह QLED टीवी डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस के साथ सिनेमा जैसा ऑडियो-विज़ुअल अनुभव देता है, वहीं 144Hz गेम मोड के जरिए स्मूथ गेमिंग का नुभव देता है. इससे तेज मूवमेंट वाले गेम में भी सहज और लैग-फ्री अनुभव मिलता है। गेम बार की मदद से आप गेमिंग सेटिंग्स को तुरंत बदल सकते हैं। वहीं AI पिक्चर तथा AI स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी की मदद से हर सीन को ज्यादा शार्प, क्लियर और बिना ब्लर के दिखाता है। स्मार्ट फीचर्स के लिए इसमें VIDAA स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो तेज, सुरक्षित और आसान इंटरफेस देता है। इसमें बिल्ट-इन एलेक्सा, वॉइस कंट्रोल और हिंदी वॉइस सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। स्क्रीन शेयरिंग, एयरप्ले 2 और कंटेंट शेयरिंग की मदद से आप मोबाइल या लैपटॉप का कंटेंट सीधे टीवी पर देख सकते हैं। यह 24W के स्पीकर आउटपुट के साथ आता है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस, डीटीएस एक्स और अन्य एडवांस्ड साउंड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। इससे मूवी, म्यूजिक और गेमिंग के दौरान चारों ओर से आने वाला सराउंड जैसा साउंड अनुभव मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ब्रांड - Hisense 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 144 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इस टीवी में QLED 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी की मदद से दृश्य ज्यादा ब्राइट, बढ़िया और प्राकृतिक रंग में दिखाई देते हैं। AI 4K अपस्केलर और AI HDR अपस्केलर लो-क्वालिटी कंटेंट को भी ज्यादा शार्प और क्लियर बना देते हैं।
    • VIDAA स्मार्ट टीवी में 8 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते हैं, जिससे टीवी हमेशा नया, सुरक्षित और लेटेस्ट फीचर्स के साथ चलता रहता है।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया की इसमें कुछ ऐप नहीं दिए गए हैं। 
    03
  • Hisense 55 inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    55 इंच का यह 4K अल्ट्रा एचडी स्मार्ट एलईडी गूगल टीवी एक शानदार विकल्प है, जिसमें बड़ी स्क्रीन, साफ पिक्चर और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इसमें 4K रेजोल्यूशन के साथ LED डिस्प्ले दिया गया है, जो स्पष्ट और डिटेल्ड तस्वीर दिखाता है। यह डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG जैसे फीचर्स के साथ आता है, जिससे ब्राइट और डार्क सीन में बेहतर कंट्रास्ट और कलर दिखाई देते हैं। वहीं 4K AI अपस्केलर और प्रिसीजन कलर तकनीक की मदद से लो-क्वालिटी कंटेंट भी ज्यादा साफ और बढ़िया दिखाई देते हैं। दमदार आवाज के लिए इस 55 Inch TV में 24W के स्पीकर्स मौजूद हैं, जो डॉल्बी डिजिटल और DTS वर्चुअल X सपोर्ट के साथ क्लियर और दमदार आवाज देते हैं। इसमें अलग-अलग साउंड मोड जैसे थिएटर, स्पोर्ट्स, म्यूजिक और स्पीच दिए गए हैं, जिससे आप कंटेंट के हिसाब से आवाज को सेट कर सकते हैं। यह एक गूगल टीवी है, इसलिए इसमें गूगल अस्सिटेंट और वॉइस कंट्रोल का सपोर्ट मिलता है। आप अपनी आवाज से चैनल बदल सकते हैं, ऐप्स खोल सकते हैं या कंटेंट सर्च कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Hisense 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार, सोनी लिव और अन्य कई ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। 
    • स्क्रीन मिररिंग,क्रोमकास्ट, मिराकास्ट और एयरप्ले की मदद से आप मोबाइल या लैपटॉप का कंटेंट इस टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं।
    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, ब्लूटूथ, ड्यूल-बैंड वाई-फाई और अन्य जरूरी कनेक्शन दिए गए हैं। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी इंस्टालेशन और परफॉरमेंस को बढ़िया नहीं बताया है।




    04
  • Hisense 50 inch 4K Ultra HD Smart 48W Speakers QLED TV

    इस हाइसेंस टीवी में 48W का पावरफुल स्पीकर सिस्टम है, जो डॉल्बी एट्मॉस, DTS X और अन्य एडवांस्ड साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इससे मूवी, म्यूजिक और स्पोर्ट्स देखते समय गहरा बेस और चारों तरफ से आने वाला साउंड अनुभव मिलता है, जिससे घर पर ही थिएटर जैसा माहौल बन जाता है। इसमें VIDAA स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो बढ़िया इनटरफेस देता है। यह 50 इंच टीवी QLED डिस्प्ले और 4K रेजोल्यूशन के साथ आता है, जिससे तस्वीरें ज्यादा ब्राइट, रंगीन और साफ दिखाई देती हैं। क्वांटम डॉट तकनीक और वाइड कलर गैमट की मदद से स्क्रीन पर प्राकृतिक और शानदार रंग मिलते हैं, जबकि डॉल्बी विजन और HDR10+ जैसे फीचर्स हर सीन में बेहतर कंट्रास्ट और डिटेल देते हैं। इसमें AI 4K अपस्केलर और AI HDR अपस्केलर दिए गए हैं, जो लो-क्वालिटी वीडियो को भी ज्यादा साफ और शार्प बनाते हैं। MEMC और AI स्मूद मोशन टेक्नोलॉजी तेज मूवमेंट वाले सीन को बिना ब्लर के सहज दिखाती है। फिल्म मेकर मोड की मदद से आप फिल्में उसी तरह देख सकते हैं जैसे उन्हें डायरेक्टर ने बनाया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • ब्रांड - Hisense 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसमें बिल्ट-इन एलेक्सा और वॉइस कंट्रोल का सपोर्ट है, जिससे आप आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं, ऐप्स खोल सकते हैं या कंटेंट सर्च कर सकते हैं। 
    • यह VRR, ALLM, गेम मोड प्लस और गेम बार जैसे फीचर्स के साथ आता हैं, जिससे गेमिंग का अनुभव सहज और कम लैग वाला हो जाता है।
    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI 2.1 पोर्ट, USB पोर्ट, ब्लूटूथ, ड्यूल-बैंड वाई-फाई और अन्य जरूरी कनेक्शन दिए गए हैं। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी पैनल क्वालिटी को बढ़िया नहीं बताया है।


    05

पॉवरफुल स्पीकर्स के साथ आने वाले टॉप रेटेड हाइसेंस स्मार्ट टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप पॉवरफुल स्पीकर्स वाले टॉप रेटेड हाइसेंस स्मार्ट टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानेंगे, जो बड़ी स्क्रीन पर टीवी के हर कंटेंट को ज़्यादा इमर्सिव बना सकते हैं। ये अलग-अलग बजट, आवाज और फीचर्स के साथ आते हैं, जिन्हें यूजर्स ने बेहतरीन रेटिंग दी है।

मॉडल

स्क्रीन साइज

डिस्प्ले

रिफ्रेश रेट

साउंड आउटपुट

स्मार्ट सिस्टम

खास फीचर्स

Hisense Q7N Series

85 इंच

QLED 4K

120Hz (240 HSR)

61W, 2.1 चैनल, सबवूफर

VIDAA

डॉल्बी विजन IQ, डॉल्बी एटमॉस, 144Hz गेम मोड, लोकल डिमिंग

Hisense E7Q Series

75 इंच

QLED 4K

60Hz (120 HSR)

30W, 2.0 चैनल

VIDAA

डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस, AI अपस्केलर, गेम मोड प्लस

Hisense E7Q PRO Series

65 इंच

QLED 4K

144Hz (240 HSR)

24W

VIDAA

डॉल्बी विजन IQ, 144Hz गेम मोड प्रो, FreeSync, AI पिक्चर

Hisense E6N Series

55 इंच

LED 4K

60Hz

24W

Google TV

डॉल्बी विजन, गूगल अस्सिटेंट, AI अपस्केलर, स्पोर्ट्स मोड

Hisense E75Q Series

50 इंच

QLED 4K

60Hz

48W

VIDAA

डॉल्बी एटमॉस Atmos, AI 4K अपस्केलर, गेम मोड प्लस, फिल्ममेकर मोड

अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हाइसेंस स्मार्ट टीवी में पावरफुल स्पीकर्स क्यों खास माने जाते हैं?
    +
    हाइसेंस के कई स्मार्ट टीवी में हाई-वॉटेज स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस और DTS साउंड टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे आवाज ज्यादा साफ, गहरी और सराउंड जैसी सुनाई देती है। इससे बिना अलग साउंडबार के भी थिएटर जैसा अनुभव मिलता है।
  • क्या हाइसेंस टीवी में Dolby Atmos साउंड मिलता है?
    +
    हां, हाइसेंस के कई टॉप मॉडल जैसे QLED और प्रीमियम सीरीज़ टीवी में डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है, जो चारों तरफ से आने वाली आवाज का अनुभव देता है और मूवी या गेमिंग को ज्यादा इमर्सिव बनाता है।
  • हाइसेंस स्मार्ट टीवी में कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है?
    +
    हाइसेंस टीवी में आमतौर पर VIDAA स्मार्ट ओएस या गूगल टीवी मिलता है। VIDAA तेज और आसान इंटरफेस देता है, जबकि गूगल टीवी में गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट और ज्यादा ऐप का सपोर्ट मिलता है।