बजट कीमत में शानदार आवाज़ के साथ बढ़िया टीवी लेना है, तो इस टीसीएल टीवी को ला सकते हैं. यह 55 इंच की साइज में आता है, जिसका मेटालिक बेज़ेल लेस डिज़ाइन है, जो आपको देखने के लिए बड़ी डिस्प्ले देता है. साथ ही ड्राइंग रूम को भी अच्छा लुक मिलता है. इसके HDR 10 और HVA पैनल की तकनीक से टीवी में दिखाई देने वाले कंटेंट का रंग और चमक बेहतरीन तरीके से दिखाई देती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह टीवी 3 HDMI पोर्ट्स, 1 USB पोर्ट, 1 LAN पोर्ट, 1 एंटीना इनपुट, 1 सैटेलाइट इनपुट, और 1 AV इन अडैप्टर जैसी सुविधाओं से लैस है, जिससे आप कई डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें 2GB रैम, 16GB मेमोरी, और 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर का बढ़िया तालमेल दिया हुआ है, जो टीवी को तेज और आसान बनाता है। इसमें आप प्राइम, यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार जैसे और कई अन्य ऐप का आनंद ले सकते हैं और रोजाना नई फिल्म, नाटक और वेब सीरीज का आनंद ले सकते हैं.
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन का साईज़ - 55 इंच
- ब्रांड - टीसीएल
- रेज्योलूशन - 4K
- आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
खूबियां
- इस टीवी में 4K LED रिज़ॉल्यूशन (3840 x 2160) और 60 Hz रिफ्रेश रेट है, जो बढ़िया स्पष्टता और गहराई के साथ दृश्य दिखाता है।आवाज़ के मामले में, इस टीवी में 24W आउटपुट के साथ डॉल्बी अट्मॉस और DTS-X जैसी बेहतरीन ऑडियो तकनीक मौजूद हैं, जो आपको एक शानदार और बढ़िया अनुभव देती हैं।
- डॉल्बी अट्मॉस के जरिए आपको 3D ऑडियो इफेक्ट मिलते हैं, जो आपके मूवी और टीवी शो के अनुभव को और भी बेहतरीन बनाते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहक ने बताया कि इसमें कुछ चैनल अच्छे से काम नहीं करते हैं।