घर के लिए नया टीवी लेते समय अक्सर लोग 4K और 8K के बीच उलझ जाते हैं, क्योंकि दोनों ही तकनीकें हाई-क्वालिटी वाली तस्वीर का अनुभव देने का दावा करती हैं। आज के समय में ज्यादातर फिल्में, वेब सीरीज़ और टीवी प्रोग्राम्स 4K रिज़ॉल्यूशन में उपलब्ध होते हैं, इसलिए 4K टीवी रोज़मर्रा के उपयोग के लिए सबसे प्रैक्टिकल विकल्प माना जाता है। 8K टीवी में 4K की तुलना में चार गुना अधिक पिक्सेल होते हैं, जिससे बड़ी स्क्रीन पर ज्यादा क्लैरिटी देखने को मिलती है, लेकिन अभी असलियत में 8K कंटेंट बहुत सीमित है और ज्यादातर सामग्री को अपस्केल करके ही दिखाया जाता है। इसके अलावा 8K टीवी मॉडल आमतौर पर काफी महंगे होते हैं और सामान्य देखने की दूरी पर 4K और 8K के बीच अंतर साफ महसूस नहीं होता है। इसलिए अधिकतर घरों के लिए हाई क्वालिटी वाला 4K Smart TV किफायती दाम और प्रदर्शन दोनों के लिहाज़ से बेहतर संतुलन प्रदान कर सकता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
4K क्या है और इसकी खासियत और कमियां?
4K रेजोल्यूशन जिसको आमतौर पर UHD के नाम से भी जाना जाता है। टीवी में मिलने वाली 4K डिस्पले में 3840x2160 पिक्सेल का रेजोल्यूशन मिलता है। इसका मतलब है कि एक 4K स्क्रीन में फुल एचडी स्क्रीन के मुकाबले चार गुना अधिक पिक्सेल होते हैं जिससे तस्वीर ज्यादा क्लियर, डिटेल्ड और रियल जैसी दिखाई देती है।
- पिक्चर क्वालिटी - 4K की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आपको ज्यादा पिक्सेल के चलते पिक्चर में ज्यादा क्लैरिटी, गहरा कंट्रास्ट और बेहतरीन कलर एक्यूरेसी मिलती है। इसमें आपको छोटी-छोटी डिटेल्स भी साफ दिखाई देती हैं।
- बेहतर देखने का अनुभव - बड़े स्क्रीन साइज टीवी पर 4K रेजोल्यूशन देखने का ज्यादा बढ़िया अनुभव देता है। इसमें आपको स्क्रीन के नजदीक बैठने पर ज्यादा इमर्सिव व्यूइंग का अनुभव मिलता है।
- कंटेंट की उपलब्धता - देशभर में जाने-मानें ओटीटी प्लेटफॉर्मस पर अब 4K क्वालिटी वाला ज्यादा कंटेंट उपलब्ध है जिससे आप घर बैठे-बैठे सिनेमा जैसा अनुभव पा सकते हैं।
- अपस्केलिंग क्षमता - अधिकांश 4K टीवी में अपस्केलिंग तकनीक होती है, जो कम रेजोल्यूशन वाली सामग्री को 4K स्क्रीन पर बेहतर दिखाने में मदद करती है।
8K क्या है और इसकी खासियत और कमियां?
8K का मतलब होता है स्क्रीन पर 8 हजार पिक्सेल रेजोल्यूशन। यह अब तक की सबसे हाई-डेफिनिशन वीडियो और डिस्प्ले स्टैंडर्ड है।
- 8K स्क्रीन में आपको लगभग 7680x4320 पिक्सेल का रेजोल्यूशन मिलता है जो कुल मिलाकर 33 मिलियन से अधिक पिक्सेल बनाते हैं।
- 8K में 4K की तुलना में चार गुना ज्यादा पिक्सेल होते हैं, जिससे यह और भी ज्यादा डिटेल्ड और साफ इमेज देता है।
- इस स्क्रीन पर टीवी देखने वाले को बिल्कुल सिनेमा हॉल में बैठकर देखने वाला इमर्सिव अनुभव मिलता है जो परिवार के साथ टीवी देखने का मजा कई गुना बढ़ा देता है।
- फिल्हाल, 8K रेजोल्यूशन में बहुत कम फिल्में, शो और गेम्स उपलब्ध हैं जिसके चलते यह टीवी अभी इस्तेमाल में ज्यादा उपयोगी साबित नही होता है।
- इन स्मार्ट टीवी की कीमत काफी ज्यादा होती है जिसके चलते यह टीवी बढ़िया विकल्प नही है।
4K रेजोल्यूशन स्मार्ट टीवी मॉडल्स
8K रेजोल्यूशन स्मार्ट टीवी मॉडल्स
नीचे देखें 4K और 8K स्मार्ट टीवी मॉडल्स के 6 बेहतरीन विकल्प।
Sony 108 cm (43 Inch) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
सोनी का यह 4K स्मार्ट टीवी शानदार पिक्चर प्रोसेसिंग और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ घर के मनोरंजन अनुभव को बेहतर बनाता है। इसमें दिया गया X1 4K एआई प्रोसेसर कम रेजोल्यूशन वाले कंटेंट को भी लगभग 4K क्वालिटी में अपस्केल करके ज्यादा क्लियर और डिटेल्ड विजुवल प्रदान करता है। 3840x2160 रेजोल्यूशन और मोशन फ्लो XR 200 तकनीक तेज चलने वाले सीन्स में भी स्मूद विजुअल दिखाते हैं। 20 वॉट स्पीकर आउटपुट के साथ डॉल्बी एट्मॉस, DTS डिजीटल सराउंड और DTS:X सपोर्ट मिलने से साउंड अधिक गहरा और सिनेमाई अनुभव देता है। Sony TV में गूगल अस्सिटेंट, क्रोमकास्ट, एप्पल एयरप्ले 2 और एलेक्सा जैसे फीचर्स का सपोर्ट स्मार्ट होम डिवाइसों के साथ आसानी से काम करता है। 4 HDMI और 2 USB पोर्ट के साथ यह गेमिंग कंसोल, सेट टॉप बॉक्स और अन्य डिवाइस जोड़ने के लिए सुविधाजनक विकल्प बनता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony {K-43S25M2}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- लो क्वालिटी कंटेंट को अपस्केल करके क्लियर और डिटेल्ड विजुवल्स के लिए X1 4K एआई प्रोसेसर
- डीप साउंड के साथ सिनेमाई अनुभव के लिए डॉल्बी एट्मॉस और DTS डिजीटल सराउंड
- गेमिंग कंसोल, सेट टॉप बॉक्स और अन्य डिवाइस जोड़ने के लिए 4 HDMI और 2 USB
कमी
- टीवी की डिस्पले क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Samsung 214 cm (85 Inch) 8K Ultra HD Smart Neo QLED TV
लिविंग रुम में एकदम सिनेमा हॉल जैसे अनुभव के लिए यह 85 इंच टीवी बढ़िया विकल्प हो सकता है। 7680x4320 रेजोल्यूशन वाला 8K पैनल और क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी प्रो बैकलाइट को अच्छे से कंट्रोल कर गहरे काले और चमकदार सफेद रंग को ज्यादा क्लियर बनाते हैं। नियो क्वांटम प्रोसेसर 8K के साथ एआई अपस्केलिंग कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी तेज और डिटेल्ड विजुवल्स में बदल देती है। 120Hz रिफ्रेश रेट एक्शन और गेमिंग के दौरान स्मूद मूवमेंट देती है। Samsung टीवी में 80 वॉट साउंड आउटपुट और क्यू सिम्फनी तकनीक कमरे के अनुसार बैलेंस्ड और शक्तिशाली ऑडियो प्रदान करते हैं। 4 एचडीएमआई और 3 यूएसबी पोर्ट के साथ कनेक्टिविटी आसान रहती है, जबकि एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और बिक्सबी सपोर्ट इसे पूरी तरह स्मार्ट बनाते हैं। डिज़ाइन बेहद पतला है जिससे लिविंग रुम को आकर्षक लुक मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {QA85QN900AKXXL}
- स्क्रीन साइज - 85 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 8K (7680x4320)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 80 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- गहरे काले और चमकदार सफेद रंग को ज्यादा क्लियर बनाने के लिए क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी प्रो
- एक्शन और गेमिंग के दौरान स्मूद मूवमेंट बनाए रखने के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट
- कमरे के अनुसार बैलेंस्ड और शक्तिशाली ऑडियो के लिए क्यू सिम्फनी तकनीक
कमी
- टीवी की क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 139 cm (55 Inch) UA82 Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV
मीडियम साइज रुम में यह 55 इंच टीवी बढ़िया मनोरंजन अनुभव प्रदान करता है। इसमें 4K UHD रेजोल्यूशन के साथ शक्तिशाली α7 एआई प्रोसेसर दिया गया है, जो स्क्रीन पर हर सीन को एकदम लाइव जैसा महसूस कराता है। 4K सुपर अपस्केलिंग तकनीक कम रेजोल्यूशन वाले कंटेंट को भी बेहतर गुणवत्ता में दिखाती है, जिससे फिल्में और वेब सीरीज़ देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है। 20 वॉट स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और एआई साउंड प्रो तकनीक के साथ मिलकर आवाज को सिनेमाई बनाते हैं। WebOS पर काम करने वाला यह LG TV मल्टीपल ओटीटी ऐप्स को चलाने की सुविधा देता है। गेमिंग कंसोल, टीवी सेट-अप बॉक्स और दूसरे डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए मल्टीपल पोर्टस का सपोर्ट मिलता है। पतला और आकर्षक डिजाइन इसे लिविंग रूम की सजावट के साथ खूबसूरती से मेल कराता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {55UA82006LA}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- स्क्रीन पर हर सीन को एकदम लाइव जैसा महसूस कराने के लिए शक्तिशाली α7 एआई प्रोसेसर
- आवाज को सिनेमा जैसी बनाने के लिए एआई साउंड प्रो तकनीक
- लिविंग रुम की सजावट के लिए पतला और आकर्षक डिजाइन
कमी
- टीवी का मैजिक रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Samsung 189 cm (75 Inch) 8K Ultra HD Smart Neo QLED TV
घर को थिएटर जैसा अनुभव देने वाला यह 75 इंच का 8K स्मार्ट टीवी मार्डन फीचर्स और तकनीक से लैस है। 8K UHD रेजोल्यूशन और न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर हर बिल्कुल असली जैसा दिखाने का काम करता है, जबकि 8K AI अपस्केलिंग सामान्य कंटेंट को भी हाई क्वालिटी में बदलकर देखने का आनंद बढ़ाती है। क्वांटम मैट्रिक्स तकनीक प्रो और नियो क्वांटम HDR 8K प्लस बेहतर ब्राइटनेस और रंगों की क्लैरिटी बढ़िया करते हैं। 4 एचडीएमआई और 3 यूएसबी पोर्ट के साथ विभिन्न डिवाइस आसानी से कनेक्ट किए जा सकते हैं। इनफिनिटी वन डिजाइन का अल्ट्रा-स्लिम लुक इसे मार्डन लिविंग रूम के लिए आकर्षक और प्रीमियम विकल्प बनाता है। 70 वॉट के शक्तिशाली 4.2.2 चैनल स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और क्यू-सिम्फनी तकनीक के साथ मिलकर सिनेमा जैसा सराउंड और संतुलित साउंड अनुभव प्रदान करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {QA75QN800CKXXL}
- स्क्रीन साइज - 75 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 8K Ultra HD (7680x4320)
- रिफ्रेश रेट - 100Hz
- साउंड आउटपुट - 70 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- बेहतर ब्राइटनेस और रंगों की क्लैरिटी बढ़ाने के लिए क्वांटम मैट्रिक्स तकनीक प्रो तकनीक
- मार्डन लिविंग रूम के आकर्षक लुक के लिए इनफिनिटी वन डिजाइन
- सराउंड और संतुलित साउंड अनुभव के लिए 70 वॉट के शक्तिशाली 4.2.2 चैनल स्पीकर
कमी
- टीवी की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Vu 189cm (75 Inch) Vibe Series 4K QLED Smart Google TV
इस टीवी की खास पहचान इनबिल्ट साउंडबार है, जो डॉल्बी एटमॉस के साथ में 88 वॉट का शक्तिशाली ऑडियो आउटपुट देता है। इसका डायलॉग क्लैरिटी फीचर मूवी को ध्यान से सुनने में काफी मददगार है। यह 75 इंच का 4K SmartTV बड़े स्क्रीन अनुभव को शानदार बनाता है। 3840×2160 रेजोल्यूशन, डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट के साथ टीवी पर सारे रंग बेहतर कंट्रास्ट के साथ दिखाई देते हैं। इसकी AI पिक्चर अपस्केल तकनीक सामान्य कंटेंट को भी हाई क्वालिटी में बदल देती है। क्रिकेट और सिनेमा मोड अलग-अलग कंटेंट के अनुसार पिक्चर और साउंड को खुद से अनुकूलित करते हैं। स्मार्ट फीचर्स में वॉयस रिमोट, क्रोमकास्ट, एयरप्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलते हैं। मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्टस की सुविधा इसे दूसरे डिवाइस से जोड़ने को आसान बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Vu {VIBE-DV}
- स्क्रीन साइज - 75 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K QLED (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 88 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- टीवी पर सारे रंग बेहतर कंट्रास्ट के साथ दिखाने के लिए डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट
- सामान्य कंटेंट को भी हाई क्वालिटी में बदलने के लिए AI पिक्चर अपस्केल तकनीक
- अलग-अलग कंटेंट के अनुसार पिक्चर और साउंड के लिए क्रिकेट और सिनेमा मोड
कमी
- टीवी थोडा लैग होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
Xiaomi 108 cm (43 Inch) FX Ultra HD 4K Smart LED Fire TV
टीवी देखने का अनुभव और भी आकर्षक बन जाता है इस 43 इंच के 4K UHD फायर टीवी के साथ। HDR10 और HLG सपोर्ट के चलते स्क्रीन पर सभी विजुवल्स काफी नैचुरल दिखाई देते हैं, जबकि रियल्टी फ्लो MEMC तेज़ एक्शन सीन को स्मूद बनाए रखता है। फिल्मेकर मोड फिल्मों को उसी विजुअल टोन में दिखाता है जैसा डायरेक्टर ने तैयार किया है। कई सारे कनेक्टिविटी पोर्टस विभिन्न डिवाइस कनेक्ट करने की सुविधा देते हैं, जिससे यह टीवी मार्डन घरों के लिए स्मार्ट एंटरटेनमेंट विकल्प बनता है। 24 वॉट डॉल्बी ऑडियो और DTS वर्चुएल:X साउंड तकनीक कमरे में सराउंड और संतुलित ध्वनि अनुभव देती है, जिससे फिल्में और स्पोर्ट्स अधिक रियल लगते हैं। Fire TV बिल्ट-इन होने से ओटीटी ऐप्स सीधे होम स्क्रीन पर उपलब्ध रहते हैं, और Alexa वॉयस रिमोट से कंट्रोल आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Xiaomi {L43MB-FIN}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- स्क्रीन पर सभी विजुवल्स काफी नैचुरल दिखाने के लिए HDR10 और HLG सपोर्ट
- तेज़ एक्शन सीन को स्मूद बनाए रखने के लिए रियल्टी फ्लो MEMC
- ओटीटी ऐप्स सीधे होम स्क्रीन पर उपलब्ध कराने के लिए बिल्ट-इन फायर टीवी
कमी
- टीवी की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
06
तुलना: 4K और 8K स्मार्ट टीवी मॉडल्स
ऊपर बताए गए 4K Smart TV और 8K टीवी मॉडल्स के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
निष्कर्ष :-
आज के टाइम में टीवी लेते समय 4K और 8K के बीच तुलना अक्सर होती है। 4K रिज़ॉल्यूशन में लगभग 8 मिलियन पिक्सल होते हैं, जो साफ और डिटेल्ड तस्वीर देते हैं। वहीं 8K में करीब 33 मिलियन पिक्सल होते हैं, इसलिए स्क्रीन और भी ज्यादा शार्प दिखती है। लेकिन हर स्थिति में 8K ही बेहतर हो, ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आपका बजट सीमित है और आप सामान्य दूरी से टीवी देखते हैं, तो 4K काफी अच्छा विकल्प है। आखिरकार कौन सा टीवी बेहतर है, यह आपकी जरूरत, देखने की आदत और बजट पर निर्भर करता है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।