85 इंच स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी अपने दमदार फीचर्स से घर में एंटरटेनमेंट को पूरी तरह बदल रहे हैं। इतनी बड़ी स्क्रीन पर मूवी, वेब सीरीज, लाइव मैच या गेमिंग देखना एक अलग ही लेवल का अनुभव देता है। क्यूएलईडी डिस्प्ले में मिलने वाली हाई ब्राइटनेस, गहरे रंग और शानदार कॉन्ट्रास्ट हर सीन को ज्यादा जीवंत और प्रभावशाली बना देते हैं। Hisense, Toshiba, VW, TCL और Acer ब्रांड के इन स्मार्ट टीवी मॉडल्स के एडवांस फीचर्स, 4K रिज़ॉल्यूशन, डॉल्बी विजन, वॉइस कंट्रोल, ओटीटी या स्ट्रीमिंग ऐप और हाई रिफ्रेश रेट जैसी आधुनिक सुविधाएं बड़े घरों और प्रीमियम सेटअप के लिए बढ़िया रहते हैं। आप भी 2026 में अपने लिविंग रूम को अपग्रेड करने के लिए यहां बताये जा रहे 85 इंच स्मार्ट QLED टीवी को ला सकते हैं।
चलिए बड़ा स्क्रीन पर मूवी, स्पोर्ट्स और वेब सीरीज का अनुभव बिल्कुल थिएटर जैसा पाने के लिए 85 इंच टीवी के बेहतरीन विकल्प देखें -
Hisense 85 inch 4K Ultra HD Smart QLED Mini LED TV
85 इंच की स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी की कैटेगरी में आने वाला हाइसेंस ब्रांड का यह एक प्रीमियम और पावरफुल टीवी है, जो बड़े स्क्रीन अनुभव के साथ एडवांस AI फीचर्स देता है। इसमें 85 इंच का 4K अल्ट्रा HD मिनी एलईडी डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्पष्ट और साफ चित्र देता है। मिनी एलईडी और क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी की वजह से रंग ज्यादा चमकीले, गहरे और वास्तविक दिखते हैं, जिससे मूवी, स्पोर्ट्स और गेमिंग का अनुभव शानदार बनता है। इस टीवी में Hi-व्यू AI इंजन दिया गया है, जो तस्वीर और आवाज को अपने आप ऑप्टिमाइज़ करता है। AI 4K अपस्केलिंग फीचर कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी बेहतर 4K जैसी क्लैरिटी में दिखाता है। साथ ही इसमें 352 लोकल डिमिंग ज़ोन और हाई कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया हुआ है, जिससे काले रंग ज्यादा गहरे और ब्राइट हिस्से ज्यादा चमकीले दिखते हैं। वहीं दमदार आवाज के लिए यह 2.1 चैनल 50W स्पीकर सिस्टम के साथ आता है, जिसमें बिल्ट-इन सबवूफर और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है। इससे आपको सिनेमा जैसा दमदार और सराउंड साउंड अनुभव मिलता है। साथ ही अलग-अलग साउंड मोड जैसे थिएटर, म्यूजिक, स्पोर्ट्स और स्पीच भी मिलते हैं, जिससे हर तरह का कंटेंट बेहतर सुनाई देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 85 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - Mini LED
- ब्रांड - Hisense
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- गेमिंग के लिए इसमें 144Hz Game Mode Pro, ALLM, और VRR जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो गेमिंग के दौरान लैग कम करते हैं और स्मूद फ्रेम रेट देते हैं।
- इसमें बिल्ट-इन अलेक्सा और हिंदी वॉइस कंट्रोल भी मिलता है, जिससे आप आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।
- स्क्रीन शेयरिंग, ऐप कंट्रोल और 8 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी डिस्प्ले को लेकर शिकायत की है।
01
Toshiba 85 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
यह तोशिबा का 85 इंच 4K अल्ट्रा HD टीवी VIDAA स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ काम करता है, जिसमें वॉइस कमांड, स्क्रीन शेयरिंग, स्मार्टफोन रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही कई लोकप्रिय ऐप जैसे नेटफ्लिक्स,युट्यूब, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और ज़ी5 का सपोर्ट मिलता है। इसमें गेम मोड प्रो, VRR और ALLM जैसे फीचर्स भी हैं, जो गेमिंग के दौरान लैग कम करते हैं और बढ़िया परफॉर्मेंस देते हैं। इसमें क्यूएलईडी टेक्नोलॉजी के कारण रंग ज्यादा चमकीले, प्राकृतिक और जीवंत नजर आते हैं, जिससे मूवी, स्पोर्ट्स और वेब सीरीज देखने का मज़ा बढ़ जाता है। इस 85 Inch TV में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो तेज मूवमेंट वाले सीन भी बढ़िया और बिना ब्लर के दृश्य दिखाता है, इसलिए यह गेमिंग और एक्शन कंटेंट के लिए बहुत अच्छा विकल्प बनता है। इस तोशिबा टीवी में डॉल्बी विजन IQ और HDR10+ अडाप्टिव सपोर्ट मिलता है, जो कंटेंट के हिसाब से ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को ऑटोमैटिक एडजस्ट करके बेहतर पिक्चर क्वालिटी देता है। हाई ब्राइटनेस और 5000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो की वजह से डार्क सीन में भी डिटेल साफ दिखाई देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 85 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- ब्रांड - Toshiba
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें REGZA इंजन ZRi AI प्रोसेसर दिया गया है, जो तस्वीर और साउंड को ऑटोमैटिक ऑप्टिमाइज करता है।
- अलग-अलग साउंड मोड जैसे थिएटर, म्यूजिक, स्पोर्ट्स और स्पीच मिलते हैं, जिससे आप कंटेंट के हिसाब से ऑडियो सेट कर सकते हैं।
- AI 4K अपस्केलिंग के जरिए लो-रेजोल्यूशन कंटेंट को भी 4K जैसा बेहतर बना देता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी परफॉरमेंस को खराब बताया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
VW 85 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
इस 85 इंच टीवी की डिस्प्ले में फुल एरे लोकल डिमिंग फीचर दिया हुआ है, जो स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस को कंट्रोल करके बेहतर कॉन्ट्रास्ट और गहरे ब्लैक दिखाता है। इस VW TV में 10-बिट पैनल और लगभग 1 बिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है, जिससे रंग ज्यादा बढ़िया और वास्तविक दिखाई देते हैं। साथ ही HDR10+ और HLG जैसे हाई डायनामिक रेंज फीचर्स की मदद से ब्राइट और डार्क सीन में डिटेल्स साफ दिखाई देती हैं। इसकी MEMC तकनीक तेज भागते सीन को स्थिर और बढ़िया बनाती है, जिससे स्पोर्ट्स और एक्शन कंटेंट देखने में ब्लर कम होता है। इसमें गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जिससे आप नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो और कई अन्य ऐप आसानी से चला सकते हैं। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है, जिससे टीवी का इंटरफेस स्मूद चलता है और ऐप स्टोर भी किए जा सकते हैं। इसमें 4K Ultra HD रेजोल्यूशन (3840×2160) दिया गया है, जिससे तस्वीरें ज्यादा साफ और बढ़िया दिखाई देती हैं ।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 85 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- ब्रांड - VW
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें बेज़ल-लेस डिजाइन दिया गया है, जिससे स्क्रीन ज्यादा बड़ी और प्रीमियम दिखाई देती है।
- ALLM और VRR सपोर्ट के कारण यह बेसिक गेमिंग के लिए भी सही अनुभव देता है।
- हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल की मदद से आप बिना रिमोट छुए सिर्फ आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं, ऐप खोल सकते हैं या कंटेंट सर्च कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कि टीवी रिमोट अच्छे से कंट्रोल नहीं कर रहा है।
03
TCL 85 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
टीसीएल का यह 85 इंच का 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट टीवी बड़े स्क्रीन अनुभव के लिए बनाया गया एक प्रीमियम टेलीविजन है, जिसमें शानदार पिक्चर क्वालिटी, तेज परफॉर्मेंस और कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इसमें 4K क़्यूएलएडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 3840×2160 रेजोल्यूशन के साथ बेहद साफ चित्र दिखाता है। वहीं 120Hz रिफ्रेश रेट और VRR 144Hz सपोर्ट के कारण तेज मूवमेंट वाले सीन जैसे स्पोर्ट्स या गेमिंग, बहुत स्पष्ट और बिना झटके के दिखाई देते हैं। QLED तकनीक में क्वांटम डॉट कलर का उपयोग होता है, जिससे स्क्रीन पर एक बिलियन से ज्यादा रंग दिखते हैं और तस्वीर ज्यादा प्राकृतिक लगती है। इसमें AiPQ प्रोसेसर दिया गया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पिक्चर क्वालिटी को अपने आप बेहतर करता है और कम क्वालिटी वीडियो को भी 4K के करीब बना देता है। इस TCL टीवी 85 इंच में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिससे टीवी तेजी से काम करता है और आप कई ऐप आसानी से चला सकते हैं। इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, जी5 जैसे पॉपुलर ऐप पहले से उपलब्ध हैं। गूगल असिस्टेंट के जरिए आप वॉयस कमांड देकर चैनल बदल सकते हैं, ऐप खोल सकते हैं या जानकारी खोज सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 85 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- ब्रांड - TCL
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर टीवी को तेज और स्मूद बनाता है।
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI, USB, LAN, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे कई ऑप्शन दिए गए हैं।
- इसमें 40W आउटपुट के साथ डॉल्बी एटमॉस दिया गया है, जिससे थिएटर जैसा सराउंड साउंड अनुभव मिलता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों के अनुसार टीवी बहुत धीमा है।
04
acer 85 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV
एसर का यह 85 इंच 4K स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी बड़े स्क्रीन पर शानदार एंटरटेनमेंट देने के लिए बनाया गया है। इसमें 60 W आउटपुट के साथ हाई फिडेलिटी स्पीकर्स, गीगा बास, डॉल्बी एटमॉस और डुअल एम्प्लीफायर सिस्टम दिया गया है, जिससे घर पर थिएटर जैसा दमदार साउंड अनुभव मिलता है। अलग-अलग साउंड मोड जैसे स्टैंडर्ड, म्यूजिक, स्पीच और स्टेडियम से आप अपनी पसंद के हिसाब से आवाज सेट कर सकते हैं। इसमें ब्लू लाइट फिल्टर और आई केयर प्रोटेक्शन फीचर भी दिया गया है, जो लंबे समय तक देखने पर आंखों को कम थकाता है। वहीं इसकी QLED डिस्प्ले 4K रेजोल्यूशन (3840×2160) के साथ बहुत ही साफ, चमकीली और गहराई में चित्र दिखाती है। इसमें 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है, जिससे आप कमरे के किसी भी कोने से बैठकर साफ तस्वीर देख सकते हैं। यह गूगल टीवी Android 14 पर चलता है, जिससे आपको नया और तेज स्मार्ट इंटरफेस मिलता है। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप अच्छे से चलते हैं और आप कई ऐप इंस्टॉल भी कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज - 85 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- ब्रांड - acer
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- व्यूंग एंगल - 178 डिग्री
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और डिज्नी+ हॉटस्टार जैसे पॉपुलर ऐप के लिए क्विक एक्सेस बटन दिए गए हैं।
- कंटेंट रिकमेंडेशन फीचर आपकी पसंद के हिसाब से मूवी और शो सुझाता है।
- इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, स्क्रीन कास्टिंग, किड्स प्रोफाइल, पर्सनल प्रोफाइल और वीडियो कॉलिंग जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी दी गई हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कि इसमें QLED की कोई विशेषता या गुणवत्ता नहीं है।
अधिक जानकारी आप जागरण स्मार्ट च्वॉइस पेज पर देख सकते हैं।
05
85 इंच स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे आप अमेजन पर उपलब्ध 85 इंच स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानेंगे, जो बड़ी स्क्रीन से घर की दिवार को थियेटर में बदल देते हैं। ये दमदार आवाज़, रिफ्रेश रेट, बढ़िया रिज़ॉल्यूशन और फीचर्स के साथ आते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार ले सकते हैं।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।