₹10,000 के अंदर ये हैं बेहतरीन Smart Watch मॉडल्स! कम कीमत में मिलेंगे ज़्यादा फीचर्स

10,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध बढ़िया स्मार्टवॉच मॉडल देख सकते हैं। ये स्मार्टवॉच फिटनेस ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटर, SpO₂ सेंसर, बैटरी लाइफ, डिस्प्ले क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स के मामले में बढ़िया मानी जा सकती हैं।
10,000 रुपये के अंदर आने वाली स्मार्टवॉच के बढ़िया मॉडल्स
10,000 रुपये के अंदर आने वाली स्मार्टवॉच के बढ़िया मॉडल्स

आज के समय में स्मार्टवॉच सेहत, फिटनेस और स्मार्ट लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुकी है। अगर आप किफायती बजट में एडवांस फीचर्स वाली स्मार्टवॉच लेना चाहते हैं, तो यहां 10000 हजार से कम कीमत वाले शानदार मॉडल देख सकते हैं, जो फीचर्स, परफॉर्मेंस और यूज़र रेटिंग के आधार पर सबसे ज़्यादा पसंद किये गए हैं। इनमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO₂ ट्रैकिंग, फिटनेस मोड, स्लीप ट्रैकिंग, कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट जैसी कई स्मार्ट सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही इनकी बैटरी लाइफ भी बढ़िया बैकअप के साथ आती हैं। ऊपर से इनका स्ट्रैप भी स्किन फ्रेंडली है, जिसके चलते आप आराम से पूरा दिन पहन सकते हैं। 

चलिए 10 हजार से कम कीमत वाली स्मार्टवॉच के 5 बढ़िया मॉडल देखें - 

Disclaimer:- जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी स्मार्टवॉच की कीमत ₹10,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए Amazon की वेबसाइट जरूर देखें। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • CrossBeats Armour Pro AI Premium Smart Watch for Man

    क्रॉसबीट्स ब्रांड की यह स्मार्टवॉच खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाई गई है, जो स्टाइल के साथ-साथ मजबूती, फिटनेस और एडवांस टेक्नोलॉजी चाहते हैं। इसमें 1.43 इंच की एमोलड ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मिलता है, जो 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ तेज धूप में भी साफ दिखाई देती है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लगाया गया है। यह वॉच 5 ATM वॉटरप्रूफ और IP69 रेटिंग के साथ आती है, जिसके चलते पानी, धूल और कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें ड्यूल-बैंड GPS, कंपास, ऑल्टीमीटर और बैरोमीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आउटडोर एक्टिविटीज और ट्रैकिंग में बहुत काम आते हैं। यह घड़ी 150 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है और इसकी AI स्मार्ट स्पोर्ट्स रिकग्निशन टेक्नोलॉजी अपने आप आपकी एक्टिविटी को पहचान लेती है, जिससे ट्रैकिंग आसान हो जाती है। हेल्थ के लिए इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड प्रेशर (BP), SpO₂, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिन्हें एक टैप में चेक किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - CrossBeats 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Android Wear 2.9
    • मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 128 MB
    • खास सुविधा -एक्टिविटी ट्रैकर, कैलोरी ट्रैकर, फोन कॉल, हार्ट रेट मॉनिटर,
    • बैटरी क्षमता - 410
    • स्क्रीन की साइज - 1.43 इंच
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ

    खूबियां 

    • ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा से आप सीधे स्मार्टवॉच से कॉल कर सकते हैं। 
    • इसकी 410mAh की दमदार बैटरी नॉर्मल इस्तेमाल में करीब 30 दिन तक चल सकती है और स्टैंडबाय में इससे भी ज़्यादा बैकअप देती है। 
    • यह स्मार्टवॉच एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ काम करती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने ऐप के यूजर इंटरफेस में कुछ सुधार की जरूरत बताई है। 


    01
  • Titan AiRA 1.70" AMOLED Metal Case Square Display Smart Watch

    यह टाइटन स्मार्टवॉच AI पावर्ड फीचर्स के साथ आती है, जिसमें AI चैट और AI वॉच फेस शामिल हैं, जो आपकी पसंद के अनुसार वॉच फेस और स्मार्ट इंटरैक्शन का अनुभव देते हैं। हेल्थ और फिटनेस के लिए इसमें लूना वेलनेस के साथ 24×7 हेल्थ सूट दिया गया है, जिसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO₂, स्ट्रेस ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और मल्टी-स्पोर्ट्स ट्रैकिंग शामिल है। यह घड़ी आपकी रोजमर्रा की गतिविधियों और सेहत पर लगातार नजर रखती है। इसमें 1.70 इंच की बड़ी एमोलेड स्क्वायर डिस्प्ले दिया गया है, जो 336×336 रेज़ोल्यूशन और 1000 निट्स ब्राइटनेस के साथ तेज धूप में भी साफ और शार्प दिखाई देती है। इसका प्रीमियम मेटल केस और ड्यूल-कलर स्लिम डिज़ाइन केवल 10 मिमी की पतली प्रोफाइल के साथ आता है, जो हाथ पर हल्का और एलिगेंट लुक देता है। इसकी 300 mAh बैटरी सामान्य इस्तेमाल में 7 दिनों तक का बैटरी बैकअप देती है

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Titan 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Android Wear 2.9
    • मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 256 MB
    • खास सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर, मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर, फोन कॉल, स्ट्रेस ट्रैकिंग,
    • बैटरी क्षमता - 300 एम्प घंटे
    • स्क्रीन की साइज - 1.70 इंच
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
    • वायरलेस कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड - ब्लूटूथ

    खूबियां 

    • इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है, जिससे आप सीधे कलाई से कॉल कर सकते हैं। 
    • वॉच IP68 वॉटर और डस्ट रेज़िस्टेंट है, यानी पानी के छींटों, पसीने और धूल से सुरक्षित रहती है। 
    • इसमें सेटिंग के लिए फंक्शनल क्राउन दिया गया है, जिससे मेन्यू नेविगेशन आसान और स्मूद हो जाता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने खराब उत्पाद बताया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Amazfit Bip 6 Smart Watch With AI, Bluetooth Call

    सेहत की निगरानी के लिए इसमें 24×7 बायोट्रैकर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो हार्ट रेट, नींद की क्वालिटी, ब्लड ऑक्सीजन (SpO₂) और स्ट्रेस लेवल को रियल-टाइम में मॉनिटर करती है। GPS ट्रैकिंग के साथ इसमें फ्री डाउनलोड मैप और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है। वहीं 5 सैटेलाइट सिस्टम सपोर्ट की वजह से लोकेशन ट्रैकिंग बेहद सटीक रहती है। इसमें 1.97 इंच की बड़ी एमोलेड डिस्प्ले है, जो तेज धूप में भी साफ और चमकदार डिटेल दिखाती है। इसका हल्का एल्युमिनियम बॉडी डिज़ाइन रोज़मर्रा के इस्तेमाल और वर्कआउट के दौरान मजबूत और आरामदायक रहता है। यह Amazfit स्मार्टवॉच ज़ेप OS पर चलती है और 512 MB स्टोरेज के साथ स्मूद परफॉर्मेंस देती है। फिटनेस के लिए इसमें 140+ वर्कआउट मोड्स मिलते हैं, जिनमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, HYROX रेस और ऑटो डिटेक्ट वर्कआउट शामिल हैं। इसकी 340 mAh बैटरी नॉर्मल इस्तेमाल करने पर 14 दिन तक का बैकअप देती है, जिससे बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है। साथ ही AI कोच आपकी एक्टिविटी के हिसाब से पर्सनल ट्रेनिंग गाइड देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Amazfit 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Zepp OS
    • मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी - 512 MB
    • खास सुविधा - AI अस्सिटेंस, जीपीएस, मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर, सूचनाएं, टेक्स्ट मैसेजिंग
    • बैटरी क्षमता - 340 एम्प घंटे
    • स्क्रीन की साइज - 1.97 इंच
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
    • वायरलेस कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड - ब्लूटूथ

    खूबियां 

    • यह वॉच ब्लूटूथ कॉल और टेक्स्ट नोटिफिकेशन सपोर्ट करती है, जिससे आप फोन जेब में रखकर भी कनेक्टेड रह सकते हैं। 
    • यह 5 ATM वॉटर-रेज़िस्टेंट है, यानी तैराकी और पसीने में भी इस्तेमाल की जा सकती है। 
    • इसमें रनिंग और नेविगेशन के लिए सटीक जीपीएस सपोर्ट मिलता है। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसका पेडोमीटर सटीक नहीं बताया है।


    ज्यादा जानने के लिए आप स्मार्ट च्वॉइस पेज देख सकते हैं। 

    03
  • Noise Pro 6 Max Smart Watch Intelligent with Noise AI

    नॉइज ब्रांड की यह Pro 6 Max स्मार्टवॉच एक प्रीमियम और AI-पावर्ड मॉडल है, जिसे स्टाइल, परफॉर्मेंस और फिटनेस को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। 1.96 इंच की बड़ी एमोलेड टचस्क्रीन डिस्प्ले साफ, चमकदार, शार्प और कलरफुल विज़ुअल्स के साथ शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। वहीं टचस्क्रीन डिस्प्ले होने से इसको ऑपरेट करना भी बहुत आसान और तेज हो जाता है। इस Noise स्मार्टवॉच में AI-संचालित वॉच फेस हैं, जो आपकी पसंद और स्टाइल के अनुसार अपने आप बदलते रहते हैं। इसमें मौजूद AI साथी फीचर आपकी फिटनेस और वेलनेस एक्टिविटी को समझकर पर्सनलाइज्ड सुझाव और इनसाइट्स देता है, जिससे आप अपने स्वास्थ्य गोल को बेहतर तरीके से ट्रैक कर सकते हैं। यह घड़ी EN2 प्रोसेसर से लैस है, जो तेज़ और स्मूद परफॉर्मेंस देता है, जिससे ऐप जल्दी खुलते हैं और नेविगेशन बिना लैग के चलता है। एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ कम्पैटिबल यह स्मार्टवॉच एक बेहतरीन विकल्प है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Noise 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड और आईओएस
    • खास सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर, अलार्म घड़ी, हल्का, नोटिफिकेशन, टचस्क्रीन
    • मानव इंटरफ़ेस इनपुट - टच स्क्रीन
    • स्क्रीन की साइज - 1.96 इंच
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
    • वायरलेस कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड - ब्लूटूथ

    खूबियां 

    • इसका स्टेनलेस स्टील बिल्ड डिज़ाइन बेहद मजबूत है और प्रीमियम लुक देता है।
    • नेबुला UI 2.0 इंटरफेस एक क्लीन, मॉडर्न और इस्तेमाल में आसान यूज़र एक्सपीरियंस देता है। 
    • इसमें एक्टिविटी ट्रैकर, नोटिफिकेशन अलर्ट, अलार्म और टचस्क्रीन कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि यह घड़ी ठीक से काम नहीं कर रही है।


    04
  • Fastrack Astor FS2 BT Calling Smartwatch for Men & Women

    एडवांस फीचर्स से लैस इस फास्ट्रैक स्मार्टवॉच को पुरुष और महिलाएं दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 1.96 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 1000 निट्स ब्राइटनेस, 330 पीपीआई क्लैरिटी और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ बेहद साफ और चमकदार दृश्य देती है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है, जिसमें सिंगल-सिंक बीटी कॉलिंग, साफ आवाज के लिए हाई-क्लैरिटी माइक्रोफोन और एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए क्विक रिप्लाई की सुविधा मिलती है। आप सीधे कलाई से कॉल रिसीव कर सकते हैं और म्यूज़िक व कैमरा कंट्रोल भी कर सकते हैं। फिटनेस के लिए इसमें 100+ स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं, जो आपकी रोज की एक्टिविटी, कैलोरी बर्न और अलग-अलग वर्कआउट्स को ट्रैक करते हैं। साथ ही 100+ क्लाउड वॉच फेसेज की मदद से आप वॉच का लुक अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं। इसका मेटल बॉडी डिज़ाइन न सिर्फ स्टाइलिश लुक देता है बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी मजबूत रहती है। साथ ही इसमें फंक्शनल क्राउन दिया गया है, जो मेन्यू और ऐप को आसानी से कंट्रोल करने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Fastrack 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - स्मार्टवॉच 
    • खास सुविधा - एक्टिविटी ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर, मल्टीस्पोर्ट ट्रैकर, फोन कॉल, स्ट्रेस ट्रैकिंग
    • मानव इंटरफ़ेस इनपुट - बटन, माइक्रोफ़ोन, टचस्क्रीन
    • स्क्रीन की साइज - 1.96 इंच
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ
    • वायरलेस कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड - ब्लूटूथ

    खूबियां 

    • यह वॉच एक कम्प्लीट हेल्थ सूट है, जिसमें SpO₂, ब्लड प्रेशर, 24×7 हार्ट रेट, REM स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस, मूड और ब्रीदिंग रेट मॉनिटरिंग शामिल है। 
    • इसमें हाइड्रेशन रिमाइंडर और महिला वेलनेस ट्रैकिंग जैसे उपयोगी फीचर्स भी दिए गए हैं। 
    • AI वॉइस असिस्टेंट की मदद से आप आवाज के जरिए अलार्म सेट करना, जानकारी पूछना या कुछ फीचर्स कंट्रोल करना आसान हो जाता है।
    • इसमें मौजूद कैलकुलेटर छोटे-मोटे हिसाब तुरंत कलाई पर ही करने की सुविधा देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसकी कार्यक्षमता और बैटरी को बढ़िया नहीं बताया है।
    05

10 हजार से कम कीमत वाली स्मार्टवॉच के मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप 10 हजार से कम कीमत वाली स्मार्टवॉच मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानेंगे, जो आपकी हेल्थ का भी ख्याल रखती हैं। ये अलग-अलग बजट और फीचर्स के साथ आते हैं, जिन्हें यूजर्स ने पसंद किया है।

स्मार्टवॉच मॉडल

डिस्प्ले

बैटरी लाइफ

कॉलिंग

वॉटर रेसिस्टेंस

खास फीचर्स

CrossBeats Armour Pro AI

1.43 इंच एमोलेड (Always-On)

30 दिन तक

हां

5 ATM

कम्पास, मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, 150+ स्पोर्ट्स मोड, BP/HR/SpO₂

Titan AiRA

1.70 इंच एमोलेड (1000 निट्स)

7 दिन तक

हां

IP68

मेटल केस, AI चैट, AI वॉच फेस, फंक्शनल क्राउन, महिला वेलनेस

Amazfit Bip 6

1.97 इंच एमोलेड 

14 दिन तक

हां

5 ATM

फ्री मैप्स, AI कोच, 140+ वर्कआउट मोड, स्लीप व स्ट्रेस ट्रैकिंग

Noise Pro 6 Max

1.96 इंच एमोलेड 

लगभग 7-10 दिन

हां

5 ATM

नॉइज AI, AI कंपैनियन, स्टेनलेस स्टील बॉडी, EN2 प्रोसेसर

Fastrack Astor FS2 Pro

1.96 इंच सुपर एमोलेड (1000 निट्स)

5 दिन तक

हां

IP68

मेटल बॉडी, 100+ स्पोर्ट्स मोड, SOS, AI वॉइस असिस्टेंट

अगर आप स्मार्टवॉच के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या बजट स्मार्टवॉच में GPS मिलता है?
    +
    हां, कुछ स्मार्टवॉच मॉडल्स में बिल्ट-इन GPS मिलता है, जो आउटडोर रनिंग, साइकिलिंग और नेविगेशन को सही ढंग से ट्रैक करता है।
  • 10 हजार के अंदर मिलने वाली स्मार्टवॉच के लिए कितनी बैटरी लाइफ अच्छी मानी जाती है?
    +
    इस प्राइस रेंज में 7 से 14 दिनों तक की बैटरी बैकअप काफी अच्छी मानी जाती है, ताकि रोज़-बार रोज़ चार्ज करने की ज़रूरत न पड़े।
  • क्या ये स्मार्टवॉच कॉल और नोटिफिकेशन सपोर्ट करती हैं?
    +
    हां, स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, इनकमिंग कॉल अलर्ट, और ऐप नोटिफिकेशन सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जेब में होने पर भी आप कनेक्टेड रह सकते हैं।