इस सैंसुई 50 इंच टीवी में 4K QLED स्क्रीन मिलती है, जिसका रेज़ोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल है। इससे मूवी, सीरीज के दौरान चित्र बहुत ज्यादा साफ, शार्प और डिटेल में दिखाई देते हैं। इसकी क्वांटम डॉट QLED टेक्नोलॉजी रंगों को ज्यादा चमकीला और प्राकृतिक बनाती है और स्क्रीन पर लगभग 1.07 बिलियन रंग दिखाती है, जिससे मूवी और स्पोर्ट्स ज्यादा जीवंत लगते हैं। इस 55 Inch TV में डॉल्बी विज़न, HDR10 और HLG का सपोर्ट है, जो हर सीन के हिसाब से ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और रंग को बेहतर बनाते हैं, जिससे सिनेमाघर जैसा अनुभव मिलता है। इस SANSUI टीवी में 120 Hz हाई स्पीड रिफ्रेश रेट और MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे तेज मूवमेंट वाले सीन जैसे स्पोर्ट्स या एक्शन मूवी बहुत स्मूद दिखाई देते हैं। इसका 178 डिग्री व्यूइंग एंगल है, जिससे साइड से देखने पर भी पिक्चर क्वालिटी कम नहीं होती है। इसका बेजल-लेस डिजाइन स्क्रीन को बड़ा और प्रीमियम लुक देता है, जिससे देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है। इसके 30W आउटपुट वाले बॉक्स स्पीकर्स में ट्वीटर भी शामिल हैं। साथ ही डॉल्बी ऑडियो और सराउंड साउंड का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे आवाज चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है और मूवी या म्यूजिक ज्यादा इमर्सिव लगता है। इसमें लो लेटेंसी ब्लूटूथ ऑडियो फीचर भी है, जिससे आप वायरलेस हेडफोन या स्पीकर से बिना देरी के साउंड सुन सकते हैं`
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - SANSUI
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- एचडीआर फॉर्मेट सपोर्ट - HDR10, HLG
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- ऑपरेटिंग सिस्टम - VIDAA
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें ARC और eARC सपोर्ट होने से हाई-क्वालिटी साउंड सिस्टम कनेक्ट किया जा सकता है।
- इसमें गूगल असिस्टेंट होने से आप वॉइस कमांड से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।
- क्रोमकास्ट बिल्ट-इन की सुविधा होने से आप मोबाइल की स्क्रीन टीवी पर कास्ट कर सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने सर्विस को अच्छा नहीं बताया है।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।