घर के लिए Home Theater Speakers का चुनाव कैसे करें? विकल्पों के साथ समझें

एक बेहतरीन होम थिएटर सेटअप की नींव उसके स्पीकर होते हैं। लेकिन बाजार में इतने सारे विकल्पों के साथ, अपने घर के लिए सबसे अच्छे स्पीकर का चुनाव करना भारी पड़ सकता है। ऐसे में यहां दिए गए कुछ खास टिप्स की मदद से आप अपने लिए आसानी से एक यही Home Theatre स्पीकर का चुनाव कर सकते हैं, जहां आपको विभिन्न ऑडियो चैनल, कीमत, सेटअप के प्रकार से जुड़ी जानकारी देखने को मिलेगी।
होम थिएटर स्पीकर चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
होम थिएटर स्पीकर चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

अपने घर में सिनेमा जैसा अनुभव चाहते हैं? सही होम थिएटर स्पीकर का चुनाव करना इसमें सबसे महत्वपूर्ण कदम है। यह केवल लाउड स्पीकर खरीदने से कहीं ज्यादा है - यह ध्वनि की गुणवत्ता, कमरे के आकार और आपके व्यक्तिगत सुनने के अनुभव को समझने के बारे में है। इस व्यापक गाइड में, हम आपको उन सभी पहलुओं के बारे में बताएंगे जिन पर आपको विचार करना चाहिए, ताकि आप अपने घर के लिए सर्वश्रेष्ठ Home Theater Speaker चुन सकें और हर बार एक अद्भुत ऑडियो अनुभव पा सकें। विभिन्न टिप्स के साथ ही हमने यहां अमेजन पर उपलब्ध कुछ खास ब्रांड के मॉडल्स को भी शामिल किया गया है, जो आपको घर में ही थिएटर वाला अनुभव दे सकते हैं। ये सभी अलग-अलग कीमतों, विशेषताओं और खूबियों के साथ आते हैं, जिस वजह से आप अपने मनोरंजन और बजट के आधार पर किसी को भी चुन सकते हैं।

सही होम थिएटर के लिए कमरे के आकार पर ध्यान दें

सबसे अच्छे होम थिएटर का चुनाव आपके कमरे के आकार पर निर्भर करता है। छोटे कमरे में बड़ा या फिर बड़े कमरे में छोटा स्पीकर सिस्टम ऑडियो का मजा खराब कर सकता है। जहां कमरे के आकार के हिसाब से गलत स्पीकर का चुनाव मजा बिगाड़ सकत है, तो वहीं सही मॉडल आपको स्पष्ट और मजेदार साउंड सुनने का अनुभव दे सकता है। ऐसे में इन बातों पर गौर करें-

  • कमरे का वास्तविक आकार
  • आप कितनी दूर बैठकर टीवी देखते हैं
  • छत की ऊंचाई
  • फर्नीचर की व्यवस्था

उचित स्पीकर कॉन्फ़िगरेशन का चयन करना बेहद जरूरी

सही स्पीकर कॉन्फ़िगरेशन का चयन करने के लिए कमरे के आकार और उपयोग (फिल्म या संगीत) के आधार पर 2.0 से 9.1.5 तक का चयन करें। ज्यादा स्पीकर होने का मतलब यह नहीं है कि, वह अच्छा साउंड देगा। ऐसे में कॉन्फ़िगरेशन पर गौर करना जरूरी है, क्योंकि यह साउंड क्वालिटी को सटीक, स्पष्ट और गहरा बनाता है। आप कमरे के आधार पर कुछ इस तरह सही विकल्प चुन सकते हैं-

  • 2.0 से 5.1 तक- यह छोटे कमरों में साधारण, साफ और अच्छा साउंड दे सकता है।
  • 5.1.2 से 7.2.4 तक- मीडियम आकार वाले कमरों में फिल्मों के लिए गहरी आवाज मिलती है।
  • 9.1.5 या इससे अधिक- बड़े कमरों और लिविंग एरिया में तेज, स्पष्ट और संगीत या गेम में डूबने वाला साउंड।

सेट-अप और कनेक्टिविटी पर गौर करना बिल्कुल ना भूलें

अगर होम थिएटर का आसान सेटअप आपकी पहली प्राथमिकता है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जी हां, अक्सर लोगों को लगता है कि होम थिएटर को सेटअप करना मुश्किल होती है। मगर, ऐसा बिल्कुल नहीं है, जगह के हिसाब से सही मॉडल का चयन यह काम आसान कर सकता है। ऐसे में आप Home Theatre System चुनते समय सेट-अप को आसान बनाने के लिए इन बातों पर जरूर गौर करें-

  • कनेक्टिविटी: किसी भी स्पीकर की कनेक्टिविटी उसके सेटअप में अहम किरदार निभाती है। ऐसे में अगर आप तारों की झंझट नहीं चाहतें हैं, तो वायरलेस कनेक्टिविटी वाला मॉडल चुन सकते हैं। आजकल बाजार में कई वायरलेस सबवूफर और स्पीकर वाले मॉडल्स उपलब्ध हैं। वहीं, टीवी से जोड़ने के लिए HDMI Arc और ऑप्टिकल जैसे पोर्ट का होना जरूरी है।
  • आकार और डिजाइन: अगर आपको छोटी जगह में ही होम थिएटर का सेटअप करना है, तो आप कॉम्पैक्ट आकार और कम जगह में फिट होने वाले विकल्प देख सकते हैं। इसके लिए छोटे स्पीकर और पतले सबवूफर वाले मॉडल्स अच्छे हो सकते हैं।

 

  • स्पीकर प्लेसमेंट:

 

  • फ्रंट स्पीकर: इन्हें अपने इयर लेवल पर रखने की सलाह दी जाती है।
  • सेंटर स्पीकर: स्क्रीन के ठीक ऊपर या नीचे, बिल्कुल बीच में रख सकते हैं।
  • सराउंड स्पीकर्स: देखने वाली जगह से थोड़ी ऊंचाई पर, किनारों से थोड़ा पीछे रखना चाहिए।
  • सबवूफर: इसे कॉर्नर में दीवार से 6-12 इंच दूर रखने से बेहतर बेस मिलता है।

नीचे आप 5 लोकप्रिय ब्रांड के होम थिएटर स्पीकर्स पर एक नजर डाल सकते हैं-

अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट्स देखने के लिए स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony HT-S40R Real 5.1ch Dolby Audio 5.1ch Home Theatre System

    5.1 चैनल का असली सराउंड साउंड देने के लिए यह Sony होम थिएटर तीन चैनल बार स्पीकर, रिअर स्पीकर और एक सबवूफर के साथ आता है, जो एकसाथ काम करके दमदार ऑडियो प्रदान करते हैं। आसान सेटअप और धमाकेदार साउंड के लिए यह वायरलेस रिअर स्पीकर के साथ आता है, जिन्हें आप कमरे के किसी भी कोने में रख सकते हैं। इसमें मिलने वाला 600w का पावर आउटपुट आवाज को ज्यादा स्पष्ट और गहरा बनाते हुए आपको फिल्मों या गानों में डूबने वाला एहसास दे सकता है। इसे सोनी ब्राविया टीवी से वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ जोड़ा जा सकता है। वहीं, इसकी डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी हाई-क्वालिटी वाला सराउंड साउंड देती है, जिससे आपको कमरे में चारों तरफ एकसमान रूप से आने वाली आवाज मिल सकती है। वायरलेस कनेक्टिविटी और 5.1 चैनल की वजह से यह छोटे कमरे में आसानी से सेटअप होकर बढ़िया साउंड दे सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sony
    • कंपैटिबल डिवाइस- टीवी, स्मार्टफोन, टैबलेट
    • आउटपुट पावर- 600 वॉट
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, ऑप्टिकल, HDMI, USB
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग, टेबलटॉप, वॉल माउंट
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल

    खूबियां

    • फिल्मों के डायलॉग को स्पष्ट बनाने वाला डायलॉग एन्हांसमैंट फीचर मिलता है।
    • HDMI, ऑप्टिकल और एनालॉग कनेक्शन से टीवी को आसानी से जोड़ सकते हैं।
    • इसमें ऑटो, स्टैंडर्ड, सिनेमा और म्यूजिक चार एडजस्टेबल मोड्स भी दिए गए हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसके सबवूफर का प्रदर्शन पसंद नहीं आया।
    01
  • JBL Bar 1000 Pro, 11.1 (7.1.4) Channel Truly Wireless Soundbar

    इस होम थिएटर स्पीकर में पूरी तरह से वायरलेस साउंडबार के साथ वायरलेस सबवूफर, मुख्य बार में दो अप-फायरिंग ड्राइवर्स और दो अलग होने योग्य बैटरी से चलने वाले वायरलेस रिअर स्पीकर्स मिलते हैं। पूरी तरह से वायरलेस कनेक्टिविटी वाले इस JBL होम थिएटर को किसी भी तरह के कमरे में सेटअप आपके लिए आसान हो सकता है। इसमें कमरे के अंदर ही थिएटर जैसी 3D ऑडियो क्वालिटी देने के लिए डॉल्बी एटमॉस, DTS:X और मल्टीबीम सराउंड साउंड मिलता है, जो फिल्में हों या गानें सभी को दमदार आवाज के साथ देखने व सुनने का मजा दे सकता है। यह 880W का पावर आउटपुट देते हुए धमाकेदार साउंड देता है, जो आपको किसी भी प्रकार के कंटेंट को देखने पर असली जैसे ऑडियो का मजा दे सकता है। इसका 10 इंच का डाउन-फायरिंग वायरलेस सबवूफर हर आवाज में बेस को जोड़कर साउंड को और भी रोमांचक बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- JBL
    • उपयोग- गेमिंग, होम थिएटर, पार्टी
    • आउटपुट पावर- 880 वॉट
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- USB, HDMI, Wi-Fi, ब्लूटूथ, ऑप्टिकल
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
    • स्पीकर साइज- 10 इंच
    • ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर

    खूबियां

    • यह स्मार्ट WiFi कनेक्टिविटी और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट फीचर के साथ आता है।
    • इसमें एलेक्सा के साथ ही एप्पल एयरप्ले का स्मार्ट कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलता है।
    • एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और Siri की मदद से इसे अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने सबवूफर बार-बार बंद होने की शिकायत की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ZEBRONICS 1100 Watts Powerful Soundbar, 7.2.4 Home Theatre

    1100 वॉट के डायनमिक पावर आउटपुट के साथ यह साउंडबार होम थिएटर आपको अपने कमरे में धमाकेदार साउंड के साथ मनोरंजन का मजा दे सकता है। यह डॉल्बी एटमॉस और DTS:X जैसी शानदार ऑडियो टेक्नोलॉजी के जरिए स्पष्ट डायलॉग से लेकर हाई ट्यून और धमाकेदार बेस से भरा साउंड देने में सक्षम है। इसके 10 अलग-अलग साइज वाले शक्तिशाली ड्राइवर्स विभिन्न फ्रेक्वेंसी पर दमदार साउंड देते हैं। वहीं, 16.51 सेमी का डुअल सबवूफर साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने के साथ ही तेज और गहरा बेस देने का काम करता है। इस ZEBRONICS होम थिएटर में इमर्सिव ऑडियो देने के लिए डुअल रिअर सैटेलाइट स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें 7.2.4 चैनल वाला सराउंड साउंड मिलता है, जो बेहद शानदार अनुभव के लिए गहरी, मल्टी-डायरेक्शनल आवाज प्रदान करता है। आसान और तेज कनेक्टिविटी के लिए यह ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आता है और टीवी को eARC व ऑप्टिकल पोर्ट के जरिए जोड़ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ZEBRONICS
    • उपयोग- गेमिंग, होम थिएटर
    • आउटपुट पावर- 1100 वॉट
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- AUX, ऑप्टिकल, ब्लूटूथ, TV (eARC), USB
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट

    खूबियां

    • इसके साथ मिलने वाले वायरलेस स्पीकर के साथ आप कराओके नाइट का मजा ले सकते हैं।
    • इसमें पेयर बटन के साथ कनेक्टिविटी को दर्शान के लिए एलईडी इंडिकेटर भी दिया गया है।
    • इसका साउंडबार आसानी से दीवार से जोड़कर इंस्टॉल किया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसका सबवूफर आकार में छोटा लगा है।
    03
  • LG S95TR 810W 9.1.5 Channel Dolby Atmos Home Theater Soundbar

    यह LG होम थिएटर अपने 9.1.5 चैनल ऑडियो के साथ आपको कमरे में तीन तरफ से आने वाला साउंड देता है, जो आपके मनोरंजन में प्रीमियम एहसास जोड़ सकता है। इसकी डॉल्बी एटमॉस और DTS:X टेक्नोलॉजी साउंड को थिएटर क्वालिटी जैसा बनाती हैं, जिसके साथ फिल्में देखने से लेकर गाने सुनने और गेम खेलने का मजा दोगुना हो सकता है। सेटअप और कनेक्टिविटी को आसान बनाने के लिए इसमें वायरलेस टेक्नोलॉजी वाले अप-फायरिंग रिअर स्पीकर दिए गए हैं, जो ऊपर की तरफ से आने वाली आवाज प्रदान करत हैं। इस होम थिएटर स्पीकर में डायलॉग क्लैरिटी पर फोकस करने वाले ट्रिपल अप-फायरिंग स्पीकर्स दिए गए हैं, ताकी फिल्मों को देखते वक्त एक भी डायलॉग आपसे ना छूटे। इसका WOW इंटर्फेस मोड आपको अपनी एलजी टीवी के जरिए ही आसानी से साउंडबार को कंट्रोल करने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • कंपैटिबल डिवाइस- डेस्कटॉप, लैपटॉप, टीवी, फोन, टैब
    • उपयोग- होम एंटरटेनमेंट
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 5 GHz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
    • इनक्लोजर मटेरियल- मेटल, वुड
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट, वॉइस
    • स्पीकर साइज- 2 इंच

    खूबियां

    • तीन स्तरों वाला Spatial साउंड कमरे में एक शानदार आवाज का मजा दे सकता है।
    • AI साउंड प्रो कंटेंट के अनुसार सटीक और स्पष्ट ऑडियो देने का काम करता है।
    • WOW आर्केस्ट्रा साउंडबार और टीवी की आवाज एकसमान रूप से डिलीवर करता है।

    कमी

    • अमेजन पर ग्राहकों ने किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।

    गैजेट गली पर आप इसी तरह की अन्य जानकारी देख सकते हैं।

    04
  • Boat Aavante 5.2.4 Prime 6250DA (2025 Launch) Home Theatre Soundbar Speaker

    म्यूजिक की दुनिया में मशहूर ब्रांड्स में से एक boAt का यह साउंडबार होम थिएटर डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ थिएटर जैसा धमाकेदार साउंड दे सकता है, जो आपके फिल्मों में खोने वाला अनुभव दे सकता है। इसका 5.2.4 चैनल ऑडियो कमरे में अलग-अलग दिशाओं से आने वाला तेज, स्पष्ट और एकसमान साउंड देता है, ताकी आपको पूरे कमरे में भरी हुई आवाज मिल सके। इस होम थिएटर में गहरा और रोमांचक बेस देने के लिए डुअल सबवूफर मिलते हैं, जिसके साथ गाने सुनने या फिर गेम खेलने का मजा दोगुना हो सकता है। इसमें बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी देने वाले वायरलेस रिअर सैटेलाइट भी मिलते हैं, जिन्हें आप आसानी से कमरे के किसी भी कोने में सेट करके जबरदस्त ऑडियो का मजा ले सकते हैं। यह बोट सिग्नेचर साउंड के साथ 625W RMS का आउटपुट पावर प्रदान करते हुए आपके मनोरंजन को धमाकेदार बना सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- boAt
    • उपयोग- होम थिएटर
    • आउटपुट पावर- 625 वॉट
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
    • माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट
    • स्पीकर साइज- 45 सेमी

    खूबियां

    • टीवी को आसानी से कनेक्ट करने के लिए ऑप्टिकल, HDMI पोर्ट मिलते हैं।
    • इसे मूवी, म्यूजिक, न्यूज और स्पोर्ट्स 4 अलग-अलग मोड्स पर चला सकते हैं।
    • फुली फंक्शनल रिमोट कंट्रोल के साथ फंक्शन को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने सबवूफर के साथ समस्याओं का जिक्र किया है।
    05

घर के लिए अच्छे रहने वाले होम थिएटर स्पीकर्स की तुलना

मॉडल्स

ऑडियो चैनल

आउटपुट पावर

खास फीचर

Sony HT-S40R Real

5.1

600 वॉट

वायरलेस रियर स्पीकर

JBL Bar 1000 Pro

7.1.4

880 वॉट

बिल्ट-इन एलेक्सा, WiFi

ZEBRONICS 1100 Watts

7.2.4

1100 वॉट

डुअल रिअर सैटेलाइट

LG S95TR 810W

9.1.5

810 वॉट

ट्रिपल अप-फायरिंग स्पीकर

Boat Aavante 5.2.4 Prime 6250DA

5.2.4

625 वॉट

डुअल सबवूफर्स

निष्कर्ष: किसी भी एक होम थिएटर को अच्छा कहना मुश्किल है। हर एक मॉडल विशेष जगह, जरूरत के अनुसार डिजाइन किया जाता है। ऐसे में आपके बजट, जरूरत, कमरे के आकार के आधार पर कोई भी होम थिएटर सबसे अच्छा साबित हो सकता है। इसके लिए आपको अपने मनोरंजन के प्रकार पर भी गौर करना होगा, कि आखिर आप इसका इस्तेमाल फिल्में देखने, गाने सुनने या फिर गेम खेलने किसके लिए करेंगे। इसी वजह से, सबसे अच्छा मॉडल चुनते समय ऊपर बताए गए बिन्दुओं के अनुसार अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • होम थिएटर के लिए 5.1 और 7.1 सराउंड साउंड में क्या अंतर है?
    +
    5.1 सराउंड साउंड में पांच स्पीकर और एक सबवूफर होता है, जबकि 7.1 में अतिरिक्त दो सराउंड स्पीकर होते हैं जो अधिक इमर्सिव और विस्तृत ध्वनि अनुभव प्रदान करते हैं, खासकर बड़े कमरों में।
  • क्या वायरलेस होम थिएटर स्पीकर वायर्ड स्पीकर्स जितने अच्छे होते हैं?
    +
    हाल के वर्षों में वायरलेस स्पीकर तकनीक में काफी सुधार हुआ है, लेकिन वायर्ड स्पीकर्स आमतौर पर अधिक विश्वसनीय कनेक्शन और थोड़ी बेहतर ध्वनि गुणवत्ता प्रदान करते हैं, खासकर उच्च-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो के लिए। वायरलेस सुविधा के लिए एक अच्छा विकल्प है।
  • डॉल्बी एटमॉस के लिए मुझे किस प्रकार के स्पीकर्स की आवश्यकता है?
    +
    डॉल्बी एटमॉस के लिए आपको अतिरिक्त 'ऊंचाई' (height) चैनलों की आवश्यकता होती है, जो या तो छत में लगे स्पीकर (in-ceiling speakers) हो सकते हैं या अपफायरिंग स्पीकर (up-firing speakers) जो ध्वनि को छत से उछालते हैं।