कॉलेज या स्कूल के लिए लैपटॉप चुनते समय छात्रों की सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी और सही कीमत। आसुस और एसर दोनों ही ब्रांड छात्रों के लिए अलग-अलग बजट में कई मॉडल उपलब्ध कराते हैं, इसलिए सही विकल्प इस बात पर निर्भर करता है कि उपयोग किस प्रकार का है। सामान्य पढ़ाई, नोट्स बनाना और ऑनलाइन क्लास के लिए Acer के कई मॉडल किफायती कीमत में अच्छे फीचर्स देते हैं, जबकि Asus अक्सर बेहतर बिल्ड क्वालिटी और लंबे समय तक प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। कई उपयोगकर्ताओं के हिसाब से आसुस लैपटॉप में लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट थोड़ा बेहतर मिलता है, जबकि एसर आमतौर पर कम कीमत में बेहतर फीचर्स प्रदान करता है। यदि छात्र बजट में अधिक फीचर्स Laptop चाहते हैं तो एसर अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन लंबे समय तक टिकाऊ उपयोग और बढ़िया बैटरी के लिए आसुस को देख सकते हैं।
नीचे देखें आसुस और एसर ब्रांड के 6 बढ़िया लैपटॉप मॉडल्स और जानें विस्तार से।
ASUS Vivobook Go 15 Thin & Light Laptop
वजन में हल्का और रोजमर्रा के कामों के लिए तैयार यह लैपटॉप उन छात्रों के लिए अच्छा विकल्प है जो यात्रा के दौरान भी आराम से काम करना चाहते हैं। इसमें AMD Ryzen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो सारे कामों को फटा-फट करने में मदद करता है। 8GB रैम और 512GB एसएसडी तेज बिना किसी रूकावट तेज प्रदर्शन दे सकता है। इस Asus लैपटॉप की 15.6 इंच FHD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले पतले नेनो-एज बेज़ल के साथ ज्यादा स्क्रीन स्पेस देता है, जिससे मूवी देखना या काम करना आरामदायक रहता है। इंटीग्रेटेड AMD रेडिओन ग्राफिक्स हल्के ग्राफिक कार्यों के लिए बढ़िया प्रदर्शन देते हैं। यह लैपटॉप ऑफिस होम 2024 और 1 साल के माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक के साथ आता है, जबकि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बैटरी को लगभग 49 मिनट में 60 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Asus Vivobook Go 15
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 512GB
- रैम - 8GB
- प्रोसेसर - AMD Ryzen 3
- बैटरी बैकअप - 7 घंटे
- वजन - 1.63 किलोग्राम
खूबियां
- काम के समय दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए 180 डिग्री हिंज डिस्पले
- इंटरनेट से फटा-फट जुड़ने के लिए WiFi 6E5 कनेक्टिविटी का सपोर्ट
कमी
- डिलीवरी के समय लैपटॉप की पैकेजिंग खराब होने को लेकर अमेजन के यूजर की शिकायत
01
acer Aspire Lite Premium Metal Laptop
हर दिन के काम और ऑनलाइन क्लास के लिए यह लैपटॉप भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है। इसमें 12वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी टर्बो स्पीड 4.4GHz तक जाती है, जिससे रोजमर्रा के काम तेज और स्मूद तरीके से हो सकते हैं। 16GB रैम और 512GB स्टोरेज में फोटो से लेकर विडियो को आराम से सेव कर सकते हैं। 15.6 इंच का फुल HD डिस्प्ले पतले बेज़ल के साथ साफ विजुवल दिखाता है, जबकि मेटल बॉडी इसे मजबूत और प्रीमियम लुक देती है। लगभग 1.6 किलोग्राम वजन और पतला डिजाइन इसे यात्रा के दौरान आसानी से साथ ले जाने योग्य बनाते हैं। टाइप-C, USB और HDMI जैसे कई पोर्ट कनेक्टिविटी को आसान बनाते हैं, वहीं Nahimic ऑडियो तकनीक वीडियो कॉल और मनोरंजन के दौरान स्पष्ट साउंड देती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - acer Aspire Lite
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 512GB
- रैम - 16GB
- प्रोसेसर - Intel Core i3
- बैटरी बैकअप - 5 घंटे
- वजन - 1.59 किलोग्राम
खूबियां
- लंबे समय तक काम करने में आंखो की सुरक्षा के लिए एंटी-ग्लेयर डिस्पले
- प्रोडक्टिविटी और फंक्शनलिटी को बढ़ाने के लिए मल्टीपल पोर्टस की सुविधा
कमी
- लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
ASUS Vivobook 15 Laptop
मल्टीटास्किंग में भी स्मूद परफॉर्मेंस के लिए यह ASUS वीवोबुक छात्रों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें राइजन 7 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो भारी फाइलें, ऑफिस काम और कई ऐप्स एक साथ आसानी से संभाल लेता है। 16GB रैम और 512GB स्टोरेज सिस्टम के साथ रोजमर्रा के काम बिना रुकावट पूरे होते हैं। 15.6 इंच का फुल एचडी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले लंबे समय तक काम करते हुए आंखों पर कम दबाव डालता है, जबकि बैकलिट कीबोर्ड कम रोशनी में भी आराम से टाइपिंग करने में मदद करता है। 180 डिग्री ले-फ्लैट हिंज स्क्रीन शेयरिंग को आसान बनाता है और आइस ब्लैड्स कूलिंग सिस्टम लैपटॉप को ठंडा बनाए रखता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Asus Vivobook 15
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 512GB
- रैम - 16GB
- प्रोसेसर - AMD Ryzen 7
- बैटरी बैकअप - 8 घंटे
- वजन - 1.70 किलोग्राम
खूबियां
- लैपटॉप को शानदार लुक देने वाला साफ-सुथरा डिजाइन
- डेटा की सुरक्षा के लिए वेबकैम प्राइवसी शिल्ड और फिगंरप्रिंट सेंसर
कमी
- लैपटॉप के स्पीकर की आवाज कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
acer Aspire Go 14 AI Powered Laptop
AI सपोर्ट के साथ काम करने वाला यह लैपटॉप एडवांस जरुरतों को भी आसानी से पूरा कर सकता है। इसमें 14th जेन इंटेल कोर अल्ट्रा 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज स्पीड के साथ ऑनलाइन मीटिंग, स्टडी और क्रिएटिव टास्क को आसानी से संभाल सकता है। इसमें आपको 16GB रैम मिलती है जिसको आप जरुरत पड़ने पर 32GB तक अपग्रेड भी कर सकते हैं। 14 इंच WUXGA IPS डिस्प्ले 1920x1200 रेजोल्यूशन और कम्फी व्यू तकनीक के साथ साफ, चमकदार और आरामदायक विजुअल अनुभव देता है। बैकलिट कीबोर्ड, टाइप-C चार्जिंग, नॉइज़-कैंसलेशन माइक्रोफोन और प्री-इंस्टॉल्ड ऑफिस इसे काम और पढ़ाई दोनों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - acer Aspire GO 14
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 512GB
- रैम - 16GB
- प्रोसेसर - Intel Core Ultra 5
- बैटरी बैकअप - 6 घंटे
- वजन - 1.50 किलोग्राम
खूबियां
- काम में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में AI टूल्स का इस्तेमाल करने के लिए डेडिकेटिड Copilot Key
- लैपटॉप की बिल्ड मजूबत और प्रीमियम लुक के लिए मेटल Chasis
कमी
- लैपटॉप की डिस्पले क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
ASUS Vivobook Go 14 Thin & Light Laptop
14 इंच फुल एचडी डिस्प्ले 1920x1080 रेजोल्यूशन और 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ यह लैपटॉप साफ और आरामदायक विजुअल अनुभव प्रदान करता है। इंटीग्रेटेड AMD Radeon ग्राफिक्स सामान्य ग्राफिक्स कार्यों और मीडिया उपयोग के लिए उपयुक्त है। इसमें AMD राइजन 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लास और ब्राउज़िंग जैसे कार्य आसानी से संभाल लेता है। 8GB रैम और 512GB SSD तेज स्टार्टअप और स्मूद मल्टीटास्किंग देते हैं। विंडोज 11, ऑफिस होम 2024 और 1 साल वर्ष के माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक के साथ यह लैपटॉप स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी विकल्प बनता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Asus Vivobook Go 14
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 512GB
- रैम - 8GB
- प्रोसेसर - AMD Ryzen 3
- बैटरी बैकअप - 6 घंटे
- वजन - 1.21 किलोग्राम
खूबियां
- हल्के-फुल्के ग्राफिक्स से जुड़े कामों को करने के लिए AMD Radeon कार्ड
- ऑफिस होम 2024 का जीवन-भर के लिए फ्री-वैलेडिटी
कमी
- लैपटॉप की डिस्पले को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
acer Aspire Lite Laptop
यह लैपटॉप पढ़ाई से संबधित रोजमर्रा के डिजिटल उपयोग को आसान बनाता है। इसमें 12th जेन इंटेल कोर i5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4.4GHz तक की स्पीड के साथ भारी एप्लिकेशन और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभालता है। 512GB Gen4 SSD में हजारों फोटो और विडियो को आसानी से स्टोर करके रख सकते हैं। 15.6 इंच IPS डिस्प्ले एसर कम्फी व्यू तकनीक के साथ स्पष्ट विजुअल प्रदान करता है, जिससे लंबे समय तक काम करना आसान रहता है। Intel UHD ग्राफिक्स सामान्य ग्राफिक्स और मीडिया कार्यों के लिए उपयुक्त है। रात के समय काम करने के लिए बैकलिट कीबोर्ड काफी उपयोगी साबित होता है। HD वेबकैम से विडियो कॉलिंग कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - acer Aspire Lite
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 512GB
- रैम - 16GB
- प्रोसेसर - Core i5
- बैटरी बैकअप - 7 घंटे
- वजन - 1.70 किलोग्राम
खूबियां
- विडियो कॉलिंग का बिना अटके बढ़िया अनुभव लेने के लिए डुअल डिजीटल माइक्रोफोन
- एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 8.5 घंटे तक का बैटरी बैक-अप
कमी
- लैपटॉप के स्पीकर्स की आवाज कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
06
तुलना: छात्रों के लिए आसुस और एसर लैपटॉप मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए आसुस और एसर Laptop मॉडल्स की मुख्य फीचर्स के साथ में तुलना की है जिससे आपको सभी के बीच का अंतर मालूम पड़ जाए और आप अपने लिए सही विकल्प चुन सकें।
निष्कर्ष :-
आसुस और एसर दोनों ही ब्रांड के पास छात्रों के लिए अलग-अलग बजट में कई लैपटॉप मॉडल हैं। अगर आप पढ़ाई, नोट्स बनाने और ऑनलाइन क्लास के लिए लैपटॉप देख रहे हैं, तो Acer के कई किफायती मॉडल अच्छे फीचर्स देते हैं। वहीं, ASUS को अक्सर अच्छी बिल्ड क्वालिटी और लंबे समय तक चलने वाले परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यह बताना मुश्किल है कि दोनों में से कौन-सा ब्रांड सबसे अच्छा है। इसलिए, आपको अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से सही मॉडल चुनना चाहिए।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।