जब भी बात एक स्मार्ट टैबलेट की आती है, तो अक्सर इसमें कई नामी ब्रांड और मॉडल्स शामिल होते हैं। यही वजह है कि, अक्सर हम अपने लिए सिर्फ एक का चुनाव करते समय उलझन में पड़ जाते हैं। आपकी इस समस्या का निदान करने के लिए हमने अमेजन पर भारत में मिलने वाले कुछ लोकप्रिय ब्रांड्स के मॉडलों की सूची तैयार की है, जिन्हें ग्राहकों द्वारा उनके प्रदर्शन व फीचर्स के लिए पसंद किया गया है। इनमें Samsung, Lenovo, OnePlus, Redmi, Xiaomi ब्रांड्स के नाम शामिल हैं, जिनके पास आपको बजट में ही एक अच्छा Smart Tab मिल सकता है। सभी मॉडल अपनी अलग-अलग विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध हैं और साथ की विभिन्न कीमतों में आते हैं, जिस वजह से आपको अपनी जरूरत और बजट का ध्यान रखते हुए किसी एक का चुनाव करना होगा। इस काम को और भी आसान बनाने के लिए हमने नीचे इनकी पूरी जानकारी और विकल्पों के साथ तुलनात्मल विश्लेषण भी शामिल किया है। ऐसे में आप नीचे 5 बढ़िया स्मार्ट टैबलेट पर एक नजर डाल सकते हैं-
अन्य उत्पादों की जानकारी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए।
Lenovo Tab Plus with Octa JBL Hi-Fi Speakers
यह स्मार्ट टैब 11.5 इंच के शानदार 2K डिस्प्ले के साथ आता है, जो 90 Hz रीफ्रेश रेट के जरिए स्मूद प्रदर्शन देता है और साथ ही अक्षरों से लेकर हर एक पिक्चर तक स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कर सकता है। इसमें 8600 mAh की शक्तिशाली बैटरी दी गई है, जिसे 45 W के चार्जर के साथ तेजी से चार्ज किय जा सकता है। इस Lenovo टैबलेट में तेज, शक्तिशाली और बिना रूकावट वाला प्रदर्शन देने के लिए मीडियाटेक हीलियो G99 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है, जो पढ़ाई, मनोरंजन और बिजनेस कार्यों के लिए भी बढ़िया हो सकता है। इसका आईसेफ डिस्प्ले स्क्रीन के कारण आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को भी कम करत है। वहीं, यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, ताकी आपको दमदार प्रदर्शन के साथ ही अपनी फाइलों को स्टोर करने के लिए उपयुक्त स्पेस मिल सके। इसमें 8MP का फ्रंट और रिअर कैमरा भी दिया गया है, जो सेल्फी हो या फिर वीडियो कॉलिंग दोनों को बढ़िया बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lenovo
- मॉडल नाम- Tab Plus
- मेमोरी स्टोरेज- 128 GB
- स्क्रीन साइज- 11.5 इंच
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 2560x1440
- औसत बैटरी लाइफ- 12 घंटा
- प्रोसेसर स्पीड- 2.2 GHz
- ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड
- डिस्प्ले टाइप- LED
खूबियां
- फास्ट चार्जिंग के साथ इसे करीब 90 मिनट के अंदर 100% चार्ज कर सकते हैं।
- इसका 400 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले तेज रोशनी में भी स्क्रीन की चमक बनाए रख सकता है।
- यह 175 डिग्री तक आसानी से झुकने वाले इन-बिल्ट किकस्टैंड के साथ आता है।
- इसमें कस्टमाइज साउंड सैटिंग के साथ बेहतरीन आवाज के लिए दमदार ऑक्टा JBL स्पीकर्स दिए गए हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसका प्रदर्शन ज्यादा पसंद नहीं आया है।
01
XIAOMI Pad 7 Nano Texture Display [Smartchoice]
इसके डिस्प्ले में नैनो-सटीकता और मैट चमक का एक ऐसा तालमेल मिलता है, जो चकाचौंध को कम करता है। यह स्पष्टता को बढ़ाता है और शानदार देखने के अनुभव के लिए कागज जैसी एहसास प्रदान करता है। वहीं, दोहरी परत वाली AG और AR एचिंग के साथ यह रिफ्लेक्शन को भी कम करता है। इसमें 3.2K रिजॉल्यूशन वाला QHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके 144Hz रीफ्रेश रेट के साथ बेहतरीन गति वाले विजुअल्स प्राप्त हो सकते हैं। यह 800 निट्स की अधिकतम चमक के साथ तेज रोशनी को भी मात देता है ताकि बाहर भी एकदम साफ विजुअल्स मिल सकें। इसका स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 प्रोसेसर दोगुना शक्तिशाल प्रदर्शन के साथ बेहतरीन मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव दे सकता है। इस XIAOMI टैबलेट में बेहतरीन सराउंड साउंड देने वाली डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी भी मिलती है, और साथ ही इसमें 200% तक तेज आवाज करने पर भी स्पष्ट ऑडियो देने वाला वॉल्यूम बूस्टर मोड भी दिया गया है। यह 12GB रैम और 256GB के बेहतरीन स्टोरेज के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- XIAOMI
- मॉडल नाम- Xiaomi Pad 7
- मेमोरी स्टोरेज- 256 GB
- स्क्रीन साइज- 11.2 इंच
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 3200 x 2136
- औसत बैटरी लाइफ- 16 घंटा
- प्रोसेसर स्पीड- 2.8 GHz
- ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड, श्याओमी हाइपरओएस 2, एंड्रॉइड 15
- डिस्प्ले टाइप- LCD
खूबियां
- Xiaomi HyperOS के साथ काम को आसान बनाने वाला एडवांस्ड AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।
- मजबूती के साथ ही पोर्टेबिलटी के लिहाज से इसे पूरी मेटल बॉडी के साथ डिजाइन किया गया है।
- डॉल्बी विजन-एटमॉस एकसाथ मिलकर बेहतरीन ऑडियो-विजुअल प्रदर्शन दे सकते हैं।
- 45W का टर्बो चार्ज फीचर बैटरी को करीब 95 मिनट में 100% तक चार्ज कर सकता है।
कमी
- कुछ लोगों ने अमेजन पर बैटरी जल्दी खत्म होने की बात कही है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
OnePlus Pad Go 28.85Cm 2.4K 7:5 Ratio Readfit Eye Care LCD Display
इस टैबलेट में वनप्लस ओमनीबियरिंग साउंड के साथ डॉल्बी एटमॉस क्वॉड स्पीकर्स के जरिए धमाकेदार आवाज का मजा मिल सकता है, जो गाने सुनने, फिल्में देखने या फिर गेम खेलने के लिए बढ़िया रहेगा। यह लो ब्लू लाइट फंक्शन से लैस है, जिससे लंबे स्क्रीन टाइम में भी आंखों पर ज्यादा ज़ोर नहीं पड़ता है। OnePlus के इस Tablet का मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर अपने तेज, स्मूद और बिना रूकावट वाले प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, जो सामान्य कामों से लेकर मिड-लेवल गेमिंग का मजा भी दे सकता है। इसमें 11.35 इंच स्क्रीन साइज वाला 2.4K डिस्प्ले मिलता है, जिसके अल्ट्रा-हाई रिजॉल्यूशन में आपको हर पिक्चर स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकती है। यह 7:5 रीडफिट स्क्रीन अनुपात और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है, ताकी आप सही तरीके से स्क्रीन पर कुछ भी पढ़ सकें और सूरज की रोशनी में भी इसकी चमक बनी रहे। इसकी 8GB रैम बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करती है और 128GB स्टोरेज डेटा को सेव करने के लिए अच्छा स्पेस देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- OnePlus
- मॉडल नाम- OnePlus Pad GO
- मेमोरी स्टोरेज- 128 GB
- स्क्रीन साइज- 28.85 सेमी
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 2408 x 1720 पिक्सल
- औसत बैटरी लाइफ- 19 घंटा
- प्रोसेसर स्पीड- 2.2 GHz
- ऑपरेटिंग सिस्टम- ऑक्सीजन OS 13.2
- फ्रेम रेट- 30 fps
खूबियां
- अपने फोन के कंटेंट को टैबलेट पर स्क्रीन मिररिंग की मदद से कास्ट कर सकते हैं।
- 8000mAh की शक्तिशाली बैटरी तेज चार्जिंग के लिए फास्ट चार्ज सुविधा के साथ आती है।
- आप इसे अपने वनप्लस फोन से कनेक्ट करके क्रॉस स्क्रीन फंक्शन का लाभ भी ले सकते हैं।
- लेटे हुए टैब चलाने के लिए बेडटाइम मोड मिलता है, जो ब्राइटनेस को कंट्रोल करता है।
कमी
- कुछ लोग कभी-कभार प्रदर्शन संबंधी समस्याओं का जिक्र करते हैं।
03
Redmi Pad 2 Wi-Fi + Cellular, Active Pen Support
एक्टिव स्टाइलस सपोर्ट के साथ आने वाले इस Redmi पैड को डिजाइनिंग, राइटिंग, स्केचिंग जैसे कामों को डिजिटल तरीके से करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकी, इसके लिए आपको स्टाइलस पेन अलग से लेना होगा। इसमें 2.5K रिजॉल्यूशन और 90Hz रीफ्रेश रेट के साथ क्रिस्टल-क्लीयर विजुअल्स का अनुभव पाया जा सकता है। यह 600 निट्स ब्राइटनेस वाले 11 इंच डिस्प्ले के जरिए बेहतरीन डिटेल, रंग और चमक वाले पिक्चर प्रदान करता है, जिससे आपके देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है। इसके इन-बिल्ट AI पावर्ड फीचर्स के जरिए आपको Tab में सर्किल सर्च जैसी बेहतरीन सुविधा मिल सकती है। वहीं Gemini AI व्यक्तिगत सपोर्ट प्रदान करता है जो आपके काम करने और खेलने के तरीके के बढ़िया कर सकती होती है। देखने के साथ ही सुनने के अच्छे अनुभव के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस से लैस क्वॉड स्पीकर्स दिए गए हैं। एडवांस्ड हीलियो G100-अल्ट्रा प्रोसेसर इसके प्रदर्शन को तेज, स्मूद और बेहतरीन बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Redmi
- मॉडल नाम- Redmi Pad 2
- मेमोरी स्टोरेज- 256 GB
- स्क्रीन साइज- 11 इंच
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 2560x1600 पिक्सल
- रैम मेमोरी- 8 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड, हाइपरओएस 2
- डिस्प्ले टाइप- LCD
- औसत बैटरी लाइफ- 10 घंटा
खूबियां
- सैलुलर कनेक्टिविटी के साथ आपको कहीं भी और कभी भी तेज कनेक्शन की सुविधा मिल सकती है।
- 9000mAh की पावरफुल बैटरी 18W की तेज चार्जिंग सुविधा के साथ आती है।
- इसका HyperOS 2 आसान नेविगेशन, तेज प्रदर्शन और बेहतर इंटर्फेस का अनुभव दे सकता है।
- डिस्प्ले का 1.07 बिलियन कलर सपोर्ट हर पिक्चर को असली जैसे रंगों में दिखाता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को प्रोसेसर का प्रदर्शन धीमा लगा है।
गैजेट गली पर अन्य डिवाइसों क बारे में पढ़ सकते हैं।
04
Samsung Galaxy Tab A11+, 27.82 cm (11 inch) Display
Samsung ब्रांड का यह टैबलेट एकसाथ कई कामों को शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ करने के लिए 4nm प्रोसेसर के साथ आता है, पुराने मॉडल की तुलना में 18% ज्यादा तेजी से काम करता है। इसके एडवांस्ड AI फीचर सपोर्ट के जरिए आपको गूगल जेमिनाई और सर्किल सर्च की सुविधा भी मिलती है। यह काम के साथ ही जबरदस्त मनोरंजन का मजा देने के लिए 90Hz रीफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी से लैस क्वाड स्पीकर के साथ आता है, जो देखने और सुनने का बेहतरीन अनुभव दे सकते हैं। इसमें जरूरी फाइलों, डेटा और मीडिया को स्टोर करने के लिए 128 GB का स्टोरेज दिया गया है, जिसे जरूरत पड़ने पर 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। इस टैब में 25W चार्जर के जरिए बेहद तेज चार्जिंग का लाभ मिलता है और साथ ही 7040mAh वाली बैटरी कई घंटों तक बिना रूकावट काम करने की अनुमति देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- मॉडल नाम- Samsung Galaxy Tab A11+
- मेमोरी स्टोरेज- 128 GB
- स्क्रीन साइज- 11 इंच
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1920 x 1200 पिक्सल
- ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड 16
- डिस्प्ले टाइप- LCD
- रैम मेमोरी- 6 GB
- प्रोसेसर स्पीड- 2 GHz
खूबियां
- साफ क्वालिटी के साथ वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- 11 इंच स्क्रीन साइज वाला डिस्प्ले काम, पढ़ाई और गेमिंग के लिए अच्छा हो सकता है।
- बूस्टेड सीपीयू और जीपीयू ज्यादा तेज और स्मूद प्रदर्शन दे सकते हैं।
- इसका मॉडर्न, स्लीक और नए तरीके वाला डिजाइन देखने में शानदार लगता है।
कमी
- एक ग्राहक ने अमेजन पर स्क्रीन सही से काम ना करने की समस्या बताई।
05
भारत में उपलब्ध बढ़िया स्मार्ट टैबलेट मॉडलों की तुलना
स्मार्ट Tablet लेते समय, अपनी प्राथमिकताओं को समझना महत्वपूर्ण है। सबसे पहले, उपयोग का उद्देश्य निर्धारित करें - क्या यह पढ़ाई के लिए है, गेमिंग के लिए, मनोरंजन के लिए, या पेशेवर काम के लिए? इसके अलावा अपने बजट को ध्यान में रखें और ब्रांड की विश्वसनीयता पर भी गौर करें। आप कुछ लोकप्रिय विकल्पों की तुलना करके अपने लिए सबसे बढ़िया मॉडल चुन सकते हैं-
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।