अमेजन पर उपलब्ध 75 Inch वाले Smart TV के टॉप 5 ब्रांड्स: शानदार पिक्चर क्वालिटी संग मिलेंगे एडवांस फीचर्स

75 इंच का Smart TV बड़े लिविंग रूम और बेडरूम के लिए उपयुक्त माना जाता है। यहां इस स्क्रीन साइज वाले टॉप 5 सैमसंग, टीसीएल, सोनी, फिलिप्स और वू ब्रांड्स के बारे में बताया गया है, जिनमें आपको डॉल्बी विजन एटमॉस और 4K अल्ट्रा एचडी रेजॉल्यूशन मिलता है। ये पिक्चर क्वालिटी को फुल एचडी की तुलना में अधिक साफ, शार्प और डिटेल बनाने में मदद करते हैं। वहीं इन स्मार्ट टीवी में मौजूद हजारों ओटीटी ऐप्स के जरिए आप अपना पसंदीदा शो और मूवी भी एंजॉय कर सकते हैं।
टॉप 5 75 इंच स्मार्ट टीवी ब्रांड्स
टॉप 5 75 इंच स्मार्ट टीवी ब्रांड्स

जब बात घर बैठे सिनेमैटिक अनुभव पाने की हो, तो 75 इंच टीवी का जिक्र सबसे ऊपर होता है। वहीं इनमें मौजूद एडवांस फीचर्स जैसे - QLED 4K पैनल, 4K HDR प्रोसेसर, 4K अपस्केल और HDR10+ सपोर्ट बेहतर रंग, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट के साथ पिक्चर को प्रोसेस करते हैं। इससे विजुअल्स अधिक साफ और असली लग सकते हैं और आप घर बैठे थिएटर जैसा अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। 75 इंच के इन Samsung, टीसीएल, Sony, फिलिप्स और Vu टीवी ब्रांड्स में अच्छी पिक्चर क्वालिटी के साथ-साथ दमदार ऑडियो अनुभव भी मिलता है, जिसके लिए इन स्मार्ट टीवी में डॉल्बी एटमॉस और X-बैलेंस स्पीकर शामिल मिलते हैं। इनसे आप 3D साउंड प्राप्त कर सकते हैं। गेमिंग के लिए भी ये स्मार्ट टीवी बढ़िया माने जा सकते हैं, क्योंकि 75 इंच की स्क्रीन पर गेमिंग करना शानदार हो सकता है और वहीं जब इनमें गेम मोड, ALLM और गेम मास्टर जैसे फीचर्स मौजूद हो तो गेमिंग करने का मजा दोगुना हो जाता है।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज को एक्स्प्लोर करें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 189 cm (75) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    75 इंच का यह हायर स्मार्ट टीवी बड़े लिविंग रूम या बेडरूम के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेजॉल्यूशन शामिल है, जिससे आपको क्लियर, शार्प और डिटेल पिक्चर क्वालिटी मिलती है। इस Haier टीवी में शामिल डॉल्बी विजन एटमॉस फीचर पिक्चर और साउंड क्वालिटी को सिनेमा जैसा बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद MEMC तकनीक स्पोर्ट्स या एक्शन मूवी के दौरान तेज चलने वाले सीन्स को ब्लर होने से बचाता है। इसमें हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल फीचर शामिल है यानी आप बिना रिमोट को हाथ लगाए केवल अपनी आवाज से टीवी का चैनल बदल सकते हैं और वॉल्यूम को तेज या कम कर सकते हैं। यह टीवी गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है यानी आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और सोनी लिव जैसे ओटीटी ऐप्स पहले से डाउनलोड मिलते हैं, जिससे आप इसके जरिए अपना पसंदीदा शो या मूवी देख सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Haier 75P7GT-P
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच 
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रेजॉल्यूशन - 2160p
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • विशेष सुविधा - क्रोमकास्ट
    • आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉयड

    खूबियां

    • इसमें ALLM तकनीक शामिल है, जो गेमिंग के दौरान टीवी को अपने आप गेम मोड में डाल देता है और पिक्चर को स्मूद और लैग फ्री बनाने में मदद करता है।
    • इसमें Wifi 5 कनेक्शन सपोर्ट मिलता है, जिससे आपको तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन मिलता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस स्मार्ट टीवी में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Vu 189cm (75 inches) Vibe Series 4K QLED Smart Google TV

    75 इंच का यह Vu स्मार्ट टीवी डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आता है। यह स्क्रीन पर दिख रही हर इमेज के कलर, ब्राइटनेस और कंट्रॉस्ट को फ्रेम-दर-फ्रेम अपने आप समय-समय पर एडजस्ट करता है, इससे हाई क्वालिटी पिक्चर मिलती है। यह स्मार्ट टीवी QLED 4K पैनल के साथ आता है। यह तकनीक LED लाइट का उपयोग करके बेहतर कलर प्रदान करता है, जिससे पिक्चर अधिक नेचुरल और रियलस्टिक लग सकती है। इस 75 इंच Google TV में क्रिकेट और सिनेमा मोड शामिल है, जो कंटेंट के अनुसार ऑडियो को अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे शानदार साउंड प्राप्त हो सकता है। इसमें वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट शामिल है, जिससे आप इस स्मार्ट टीवी को अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें मौजूद गेम मोड गेमिंग के दौरान ग्राफिक्स को स्मूद व लैग फ्री बनाता है जिससे शानदार गेमिंग अनुभव प्राप्त हो सकता है। यह टीवी गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिससे आपको इसमे हजारों ओटीटी ऐप्स पहले से डाउनलोड मिलते हैं और इसके अलावा इसमें गूगल प्ले स्टोर भी शामिल होता है जिससे आप अपनी पसंदीदा ऐप टीवी में डाउनलोड कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - VU 75VIBE-DV
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच 
    • डिस्प्ले तकनीक - QLED
    • रेजॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • विशेष सुविधा - डॉल्बी विजन
    • आस्पेक्ट रेशियो - 16:9, 4:3
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी

    खूबियां

    • इसमें इन-बिल्ट क्रोमकास्ट होता है जिससे आप अपनी मोबाइल की स्क्रीन को टीवी पर कास्ट कर सकते हैं।
    • इसमें इन-बिल्ट साउंडबार होता है जो डॉल्बी एटमॉस तकनीक के साथ काम करता है। इससे आपको 3D ऑडियो अनुभव मिल सकता है।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस स्मार्ट टीवी को लेकर फिलहाल कोई कमी नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sony BRAVIA 3 Series 189 cm (75 inches) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV

    सोनी का यह 75 इंच स्मार्ट गूगल टीवी 10,000 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स के साथ आता है, जिससे आप इस टीवी में अपना पसंदीदा शो या मूवी देख सकते हैं। इसमें 4K HDR प्रोसेसर शामिल होता है, जो खराब क्वालिटी वाले वीडियो को 4K में अपस्केल कर सकता है। इसमें ALLM तकनीक मौजूद होती है। यह तकनीक टीवी से गेमिंग कंसोल या PS5 कनेक्ट होने के साथ अपने आप गेम मोड ऑन कर देता है, जिससे गेमिंग के दौरान लैग की समस्या नहीं होती है और ग्राफिक्स स्मूदली चलते हैं, जिससे गेमिंग का मजा दोगुना हो सकता है। यह Sony टीवी X-बैलेंस स्पीकर के साथ आता है, जो तेज, क्लियर और बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव प्रदान कर सकता है। इसका फायदा यह होता है कि आपको अलग से स्पीकर कनेक्ट करने की जरूरत नहीं लगती है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में मल्टीपल पोर्ट्स शामिल होते हैं, जैसे - USB,HDMI,आदि। इनकी मदद से आप अपने स्मार्ट टीवी को अन्य डिवाइस जैसे - सेट-अप बॉक्स, गेमिंग कंसोल, लैपटॉप आदि से कनेक्ट कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Sony K-75S30
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच 
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रेजॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • विशेष सुविधा - गूगल असिस्टेंट
    • आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी

    खूबियां

    • इस 75 इंच स्मार्ट टीवी में मोशन फ्लो XR तकनीक शामिल होती है, जो बहुत तेज चलने वाले एक्शन मूवी को स्मूद बनाता है और ब्लर होने से बचाता है।
    • इसमें इन-बिल्ट क्रोमकास्ट होता है, जिससे आप मोबाइल को टीवी से कनेक्ट करके फोन की छोटी स्क्रीन को टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं। 

    कमी 

    • इस स्मार्ट टीवी को लेकर यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • TCL 189 cm (75 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    टीसीएल का यह 75 इंच स्मार्ट टीवी बड़े कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसमें डॉल्बी विजन एटमॉस तकनीक शामिल होती है, जो पिक्चर और साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाता है, जिससे आपको थिएटर जैसा अनुभव घर पर मिल सकता है। इसमें QLED पैनल शामिल होती है, जो विजुअल्स को अधिक नेचुरल और रियलस्टिक दिखाने में मदद करती है। इसमें शामिल HDR10+ सपोर्ट फ्रेम के अनुसार ब्राइटनेस और रंगों को एडजस्ट करता है, जिससे वीडियो अधिक जीवंत दिखती है। इस TCL टीवी में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट शामिल है, जिससे आप टीवी का चैनल केवल अपनी आवाज से बदल सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह स्मार्ट टीवी मल्टीपल कनेक्शन सपोर्ट के साथ आता है, जैसे - USB 2.0, LAN, HDMI 1 और 2, डिजिटल ऑडियो आउट आदि। इनसे आप टीवी को गेमिंग कंसोल, सेटअप बॉक्स, होम थिएटर या लैपटॉप को जोड़ सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी MEMC तकनीक शामिल है। यह तकनीक तेजी से चलने वाले सीन्स को ब्लर होने से रोकता है, जिससे एक्शन मूवी का हर सीन आपको साफ और डिटेल के साथ दिख सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - TCL 75P71K
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच 
    • डिस्प्ले तकनीक - QLED
    • रेजॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • विशेष सुविधा - Wifi 5
    • आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी

    खूबियां

    • यह 75 इंच स्मार्ट टीवी AiPQ प्रोसेसर शामिल है। यह एक AI आधारित तकनीक है, जो रीयल-टाइम में पिक्चर क्वालिटी, साउंड और मोशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। 
    • इसमें गेम मास्टर सपोर्ट मिलता है। यह फीचर गेमिंग अनुभव को शानदार बनाने के लिए पिक्चर और साउंड को अपने आप एडजस्ट करता है।

    कमी 

    • इस टीवी को लेकर यूजर्स ने फिलहाल कोई शिकायत नहीं की है।
    04
  • Philips 190 cm (75 inch) 8100 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    75 इंच का यह स्मार्ट टीवी 4K रेजॉल्यूशन के साथ आता है, जो फुल एचडी की तुलना में अधिक क्लियर और डिटेल पिक्चर क्वालिटी देता है। यह टीवी QLED पैनल के साथ आता है जो बैकलाइट के साथ काम करता है और हाई ब्राइटनेस और बेहतर कंट्रास्ट के साथ विजुअल्स प्रदान करता है। इस Philips स्मार्ट टीवी में आई केयर तकनीक शामिल है, जो लंबे समय तक टीवी देखने पर भी आंखों पर दबाव नहीं पड़ने देता है। वहीं इस 75 इंच टीवी में MEMC तकनीक शामिल है, जो तेजी से चलने वाली एक्शन मूवी को ब्लर होने से बचाता है। इसके अलावा यह स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान भी तेजी से चलने वाले विजुअल्स को ब्लर होने से बचाता है। इसमें मौजूद क्रोमकास्ट फीचर मोबाइल की छोटी स्क्रीन को टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देखने की सुविधा प्रदान करता है। इसमें 30W RMS साउंड शामिल होता है, जो डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस के साथ काम करता है। इससे आपको थिएटर जैसा 3D ऑडियो अनुभव प्राप्त हो सकता है। यह स्मार्ट टीवी गूगल टीवी 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिससे आप इसमें 700,000 से ज्यादा मूवी और शो देख सकते हैं और 10,000 से ज्यादा ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं और 300 से ज्यादा लाइव चैनल को देख सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Philips 75PQT8100/94
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच 
    • डिस्प्ले तकनीक - LED, UHD
    • रेजॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120
    • विशेष सुविधा - गूगल प्ले स्टोर
    • आस्पेक्ट रेशियो - 16:9, 4:3
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी

    खूबियां

    • इस 75 इंच स्मार्ट टीवी में 2GB+32GB रैम शामिल होता है, जिससे टीवी में तेजी से ऐप डाउनलोड होते हैं और खुलते हैं।
    • यह टीवी 2.0 चैनल के साथ आता है यानी इसमें 2 स्पीकर इन-बिल्ट होते हैं, जो तेज व शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। 

    कमी 

    • यूजर्स को इस स्मार्ट टीवी को लेकर फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं है।
    05
  • Samsung 189 cm (75 inches) Crystal 4K Ultra HD Smart LED TV

    सैमसंग का यह 75 इंच स्मार्ट टीवी सैमसंग Knox सिक्योरिटी के साथ आता है, जो आपके टीवी में मौजूद हानिकारक ऐप्स को ब्लॉक करता है और ब्राउजिंग के दौरान फिशिंग साइटों से बचाने में मदद कर सकता है। इस Samsung टीवी में मल्टीपल वॉयस असिस्टेंट फीचर शामिल होता है जिसकी मदद से आप चैनल बदल सकते हैं, ऐप खोल सकते हैं और स्मार्ट होम डिवाइसेज को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसका 4k अपस्केलिंग फीचर खराब क्वालिटी वाले कंटेंट को रीयल-टाइम में 4k क्वालिटी में बदलता है। इससे आपको शानदार विजुअल्स प्राप्त हो सकते हैं। इसमें मौजूद एडप्टिव साउंड तकनीक तेज व बैलेंस्ड ऑडियो प्रदान करता है। वहीं इसमें ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड फीचर भी मौजूद होता है। यह तकनीक साउंड को उस तरफ फैलाता है जिस तरफ व्यक्ति बैठकर टीवी देखता है। इस स्मार्ट LED TV में आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और सोनी लिव जैसे हजारो ओटीटी ऐप्स डाउनलोड मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट टीवी में HDMI 1,2,3 और USB व LAN सपोर्ट मिलता है। इनसे आप अन्य डिवाइस को टीवी से जोड़ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Samsung UA75UE85AFULXL
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच 
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रेजॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट वॉयस असिस्टेंट
    • आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Tizen

    खूबियां

    • इस सैमसंग स्मार्ट टीवी में आपको 100 से ज्यादा चैनल का फ्री एक्सेस मिलता है, जिससे आप इसमें अपना पसंदीदा शो या मूवी एंजॉय कर सकते हैं।
    • इसमें इन-बिल्ट वॉयस असिस्टेंट फीचर होता है जिससे आप केवल अपनी आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी 

    • इस स्मार्ट टीवी को लेकर फिलहाल यूजर्स को कोई खास शिकायत नहीं है।
    06

75 इंच स्मार्ट टीवी के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां 75 इंच स्मार्ट टीवी के 5 मॉडल्स की तुलना की गई है जिससे आपको समझने में आसानी होगी कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल नाम 

डिस्प्ले तकनीक

रिजॉल्यूशन

विशेष सुविधा

VU 75VIBE-DV 

QLED 

4K 

इन-बिल्ट साउंडबार, गेम मोड, गूगल प्ले स्टोर

Sony K-75S30 

LED 

4K 

X-बैलेंस स्पीकर, मोशन फ्लो XR तकनीक, इन-बिल्ट क्रोमकास्ट

TCL 75P71K 

QLED 

4K 

AiPQ प्रोसेसर, गेम मास्टर, MEMC तकनीक

Philips 75PQT8100/94 

LED, UHD 

4K 

2GB+32GB रैम, 2.0 चैनल, गूगल प्ले स्टोर, गूगल असिस्टेंट

Samsung UA75UE85AFULXL 

LED 

4K 

100 से ज्यादा फ्री चैनल, 4k अपस्केलिंग, मल्टीपल वॉयस असिस्टेंट

Haier 75P7GT-P 

LED 

2160p 

क्रोमकास्ट, हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल, MEMC तकनीक, Wifi 5 कनेक्शन

ऐसे अन्य लेख के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 75 इंच टीवी छोटे कमरों के लिए बढ़िया होता है?
    +
    नहीं, 75 इंच स्मार्ट टीवी छोटे कमरों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है। बड़े लिविंग रूम या बेडरूम के लिए ये सही हो सकते हैं।
  • 75 इंच स्मार्ट टीवी में कौन से फीचर्स सबसे जरूरी होते हैं?
    +
    इनमें 4K रेजोल्यूशन, HDR सपोर्ट, स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म, बेहतर साउंड क्वालिटी और मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट्स जरूरी फीचर्स होते हैं।
  • क्या 75 इंच स्मार्ट टीवी बिजली ज्यादा खर्च करता है?
    +
    बड़े स्क्रीन साइज के कारण यह छोटे टीवी की तुलना में अधिक बिजली खपत कर सकते हैं।