इन 55 इंच Google TV में मिलेंगे Netflix, YouTube जैसे पॉपुलर OTT ऐप्स, एंटरटेनमेंट होगा दोगुना

अगर आप लेटेस्ट वेब सीरीज और मूवी का आनंद घर बैठे लेना चाहते हैं, तो यहां बताये गए 55 इंच Google TV एक बेहतरीन विकल्प हो सकते है। इनमें मिलती हैं बड़ी स्क्रीन, 4K पिक्चर क्वालिटी और इनबिल्ट ऐप्स जैसे नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और प्राइम वीडियो का शानदार अनुभव।
इनबिल्ट ऐप्स वाले 55 इंच गूगल टीवी
इनबिल्ट ऐप्स वाले 55 इंच गूगल टीवी

आज स्मार्ट एंटरटेनमेंट के लिए 55 इंच गूगल टीवी बेहतरीन विकल्प बन चुके हैं। बड़ी स्क्रीन साइज के कारण ये न सिर्फ देखने का अनुभव बेहतर बनाते हैं, बल्कि घर में थिएटर जैसा माहौल भी देते हैं। वहीं अगर आप चाहते हैं कि बड़ी डिस्प्ले के साथ आपको ओटीटी ऐप्स का भी मजा मिल जाएं, तो आजकल बाजार में बहुत से ऐसे 55 Inch TV स्मार्ट टीवी मौजूद हैं, जो ढेर सारे ऐप के साथ आते हैं। यहां नीचे लिस्ट में मौजूद गूगल टीवी में आपको Netflix , YouTube, Prime Video जैसे कई लोकप्रिय ऐप्स पहले से ही मिल जाते हैं, जिससे आपको अलग से कोई सेट-टॉप बॉक्स या स्ट्रीमिंग डिवाइस लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप सीधे इंटरनेट से अपने पसंदीदा शो, मूवी और वेब सीरीज आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा, वॉइस कंट्रोल, स्मार्ट इंटरफेस और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स होने से आप सिर्फ अपनी आवाज से चैनल बदल सकते हैं, कंटेंट सर्च कर सकते हैं या अन्य स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। ये यूजर-फ्रेंडली टीवी आपके घर को एक मिनी थिएटर में बदल देते है। 

आइए इनबिल्ट ऐप्स के साथ आने वाले 55 इंच गूगल टीवी के विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony 55 inch 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    सोनी का यह 55 इंच एचडी गूगल टीवी एक प्रीमियम और एडवांस फीचर्स वाला टेलीविजन है, जो आपके घर को एंटरटेनमेंट हब बना सकता है। इसमें 4K रेजोल्यूशन (3840 x 2160) दिया गया है, जिससे आपको बहुत ही साफ और बढ़िया पिक्चर क्वालिटी मिलती है। 60 Hz रिफ्रेश रेट की वजह से वीडियो और स्पोर्ट्स स्मूद चलते हैं। इसमें 4K प्रोसेसर X1, लाइव कलर, 4K एक्स-रियलिटी प्रो और मोशनफ्लो XR 100 जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो रंग, क्लैरिटी और मूवमेंट को बेहतर बनाते हैं। साथ ही HDR10 और HLG सपोर्ट से ब्राइटनेस और कंट्रास्ट और ज्यादा शानदार दिखते हैं। इस Sony ब्रांड के गूगल टीवी में आपको नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो जैसे इनबिल्ट ऐप्स पहले से ही मिल जाते हैं। आप बिना किसी अलग डिवाइस के सीधे इंटरनेट से अपनी पसंदीदा मूवी, शो और वीडियो देख सकते हैं। इसमें गूगल असिस्टेंट और वॉइस कंट्रोल दिया गया है, जिससे आप अपनी आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। इस सोनी गूगल टीवी में गेम मेनू, ALLM और eARC जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो गेमिंग के लिए बेहतर अनुभव देते हैं। इसका स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन आपके लिविंग रूम की शोभा बढ़ाता है।


    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Sony 
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • गूगल कास्ट की मदद से आप मोबाइल की स्क्रीन टीवी पर चला सकते हैं। 
    • इसमें एप्पल एयरप्ले 2, एप्पल होमकिट और एलेक्सा सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यह स्मार्ट बन जाता है।
    • इस टीवी में एप्पल एयरप्ले 2 की मदद से आप अपने iPhone या iPad की स्क्रीन सीधे टीवी पर चला सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने अचानक से डिस्प्ले के काम न करने की शिकायत की है।


    01
  • Vu 55 inch 4K QLED Smart Google TV

    यह 55 इंच वियु 4K स्मार्ट गूगल टीवी एक फीचर-रिच और शानदार पिक्चर क्वालिटी वाला टीवी है, जो इन बिल्ट ऐप के साथ आने वाला एक अच्छा विकल्प है। यह 24W डॉल्बी एटमॉस साउंड के साथ आता है, जो चारों तरफ से आने वाला सराउंड साउंड अनुभव देता है। इसमें ऑटो वॉल्यूम कंट्रोल और ऑडियो ओनली मोड जैसे फीचर्स भी हैं। खास तौर पर क्रिकेट मोड और सिनेमा मोड दिए गए हैं, जिससे क्रिकेट मोड में बॉल और मैदान साफ दिखने के साथ आवाज भी दमदार सुनाई देती हैं, जबकि सिनेमा मोड थिएटर जैसा अनुभव देता है। इस किफायती 4K टीवी में A+ ग्रेड ग्लो पैनल और 400 निट्स ब्राइटनेस मिलती है, जिससे दिन और रात दोनों समय क्लियर विजुअल मिलते हैं। इस Vu TV में 1.5GHz प्रोसेसर, 2GB RAM और 16GB स्टोरेज दी गई है, जिससे यह स्मूद और तेज चलता है। साथ ही AI स्मार्ट सीन और अपस्केल फीचर लो क्वालिटी वीडियो को भी बेहतर दिखाने में मदद करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Vu 
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3

    खूबियां  

    • इसका MEMC फीचर तेजी से चलने वाले सीन, जैसे स्पोर्ट्स या गेमिंग को स्मूद बनाता है।
    • इसमें एक्टिवॉइस रिमोट कंट्रोल दिया गया है, जिससे आप अपनी आवाज से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • साथ ही इसमें गूगल क्रोमकास्ट, एप्पल एयरप्ले और 2-वे ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट मिलता है, जिससे आप मोबाइल या अन्य डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया सामने से देखने पर भी पिक्चर धुंधली दिखाई देती है।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Philips 55 inch 4K Ultra HD QLED Google TV

    इस 55 इंच फिलिप्स गूगल टीवी में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, ज़ी5, गूगल प्ले स्टोर जैसे इनबिल्ट ऐप्स पहले से ही मिलते हैं, जिससे आप बड़ी सी स्क्रीन पर लेटेस्ट मूवी, वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें आई-कम्फर्ट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है, जो कम रोशनी में भी आंखों पर कम जोर डालती है। स्क्रीन मिररिंग फीचर से आप मोबाइल का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं। इस Philips टीवी में 4K रेजोल्यूशन (3840x2160) और 120 Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे खासकर स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान पिक्चर बहुत साफ और स्पष्ट दिखाई देती है। इसका QLED+ डिस्प्ले और वाइड कलर गैमट टेक्नोलॉजी लगभग 93–95% वास्तविक रंग दिखाती है, जिससे हर सीन ज्यादा प्राकृतिक और जीवंत लगता है। डॉल्बी विजन, HDR10+ और HLG सपोर्ट की वजह से ब्राइटनेस, परछाई और रंग बहुत बेहतर दिखाई देते हैं

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Philips 
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3

    खूबियां 

    • इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स स्मूद चलते हैं और आपको ज्यादा स्टोरेज मिलती है। 
    • इसमें लगे 30W के पावरफुल स्पीकर्स डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आते हैं, जिससे आपको चारों तरफ से आने वाला 3D सराउंड साउंड अनुभव मिलता है।
    • इसमें ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड) भी दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान लैग कम करता है और फास्ट रिस्पॉन्स देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि टीवी चालू होने के बाद कुछ ऐप हैंग हो जाते हैं या स्क्रीन खाली हो जाती है।


    अधिक जानने के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देख सकते हैं।


    03
  • TCL 55 inch 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV

    टीसीएल का यह 55 इंच 4K UHD QD-मिनी एलईडी स्मार्ट गूगल टीवी एक प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस टीवी है। इसमें QD-मिनी एलईडी पैनल दिया गया है, जो साधारण एलईडी टीवी की तुलना में ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर कंट्रास्ट और गहरे ब्लैक कलर दिखाता है। इसमें 512+ लोकल डिमिंग ज़ोन हैं, जिससे स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों में लाइट कंट्रोल होकर पिक्चर और ज्यादा गहराई में और वास्तविक लगती है। डॉल्बी विजन IQ और HDR10 सपोर्ट से ब्राइटनेस और कलर अपने-आप कंटेंट के हिसाब से एडजस्ट हो जाते हैं। इस TCL टीवी में 144 Hz रिफ्रेश रेट और मोशन क्लैरिटी प्रो दिया गया है, जिससे फास्ट मूविंग सीन जैसे स्पोर्ट्स और गेमिंग बहुत स्मूद और बिना ब्लर के दिखाई देते हैं। यह 55 Inch TV एक गूगल टेलीविजन है, जिसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, ज़ी5 जैसे इनबिल्ट ऐप्स पहले से मिलते हैं। आप सीधे इंटरनेट से कंटेंट देख सकते हैं। इसमें हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल और गूगल असिस्टेंट दिया गया है, जिससे आप बिना रिमोट के भी आवाज से टीवी चला सकते हैं।


    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - TCL 
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 144 Hz
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसमें एलेक्सा और एप्पल एयरप्ले 2 का सपोर्ट भी है, जिससे आप अन्य स्मार्ट डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।
    • AiPQ प्रो प्रोसेसर पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है और लो क्वालिटी वीडियो को भी अपस्केल करके अच्छा दिखाता है।
    • MEMC 120Hz और AMD फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो फीचर गेमिंग को और बेहतर बनाते हैं, जिससे स्क्रीन लैग कम होता है और गेम खेलने का अनुभव शानदार बनता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने 1 महीने बाद ही टीवी के काम न करने की शिकायत की है।


    04
  • Xiaomi 55 inch HD 4K Smart Google LED TV

    इन बिल्ट ओटीटी ऐप के साथ आने वाला यह शाओमी 55 इंच गूगल टीवी एक शानदार और किफायती विकल्प है, जो बड़ी स्क्रीन पर बेहतरीन एंटरटेनमेंट देता है। साउंड के लिए इसमें 34 W के पावरफुल स्पीकर्स दिए गए हैं, जो डॉल्बी ऑडियो, DTS-X और DTS वर्चुअल:X सपोर्ट करते हैं, जिससे आपको सराउंड साउंड का अनुभव मिलता है। इस Xiaomi TV में MEMC (मोशन एन्हांसमेंट) और 120 हर्ट्ज़ DLG रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है, जिससे तेज मूवमेंट वाले सीन जैसे स्पोर्ट्स और एक्शन मूवी स्मूद दिखाई देते हैं। इसमें फिल्ममेकर मोड दिया गया है, जो मूवी को बिना किसी अतिरिक्त प्रोसेसिंग के उसी तरह दिखाता है जैसा डायरेक्टर ने बनाया है। साथ ही आई कम्फर्ट मोड आंखों पर पड़ने वाले ब्लू लाइट को कम करता है, जिससे लंबे समय तक देखने में भी आराम रहता है। इसमें डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG सपोर्ट मिलता है, जो कलर, ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को बेहतर बनाता है। इस गूगल स्मार्ट टीवी में 2GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है, जिससे टीवी सामान्य उपयोग के लिए बढ़िया चलता है।


    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Xiaomi 
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz, 60 Hz 
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसमें एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम और गूगल टीवी इंटरफेस दिया गया है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस स्मूद और आसान रहता है। 
    • गूगल असिस्टेंट और वॉइस कंट्रोल की मदद से आप अपनी आवाज से टीवी चला सकते हैं। 
    • गूगल कास्ट की मदद से मोबाइल की स्क्रीन टीवी पर दिखा सकते हैं।
    •  वाइड कलर गैमट और 1.07 बिलियन कलर्स की वजह से हर सीन ज्यादा प्राकृतिक और वास्तविक लगता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने आवाज को बढ़िया नहीं बताया है।
    05

ऑनलाइन मौजूद इनबिल्ट ऐप्स वाले 55 इंच गूगल टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर ऑनलाइन मौजूद इनबिल्ट ऐप्स के साथ आने वाले 55 इंच गूगल टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, साउंड, स्मार्ट फीचर्स और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जानेंगे, जिनसे परिवार के साथ मूवी नाइट या स्पोर्ट्स देखने का मजा कई गुना बढ़ा देता है।

ब्रांड / मॉडल

डिस्प्ले टाइप

रिफ्रेश रेट

साउंड आउटपुट

स्मार्ट फीचर्स

खास फीचर

Sony BRAVIA 2M2

LED (4K)

60 Hz

20W

गूगल टीवी, वॉइस कंट्रोल, क्रोमकास्ट 

4K प्रोसेसर X1, डॉल्बी एटमॉस 

Vu GloQLED

QLED (4K)

60 Hz

24W

गूगल टीवी, वॉइस रिमोट, एयर प्ले

400 निट्स ब्राइटनेस, क्रिकेट मोड

Philips 8100 Series

QLED (4K)

120 Hz

30W

गूगल टीवी, क्रोमकास्ट, वॉइस कंट्रोल, 

डॉल्बी विजन + HDR10+, 32GB स्टोरेज

TCL Q6C Mini LED

QD-Mini LED (4K)

144 Hz

40W

गूगल टीवी, हैंड्स फ्री वॉइस, एयर प्ले

512+ डिमिंग जोन, गेमिंग प्रो फीचर 

Xiaomi X Series

LED (4K)

60Hz / 120Hz DLG

34W

गूगल टीवी, गूगल असिस्टेंट, कास्ट 

फिल्ममेकर मोड, आई कम्फर्ट 


अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गूगल टीवी में कौन-कौन से ऐप्स मिलते हैं?
    +
    इसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार, Zee5 जैसे कई ऐप्स मिलते हैं, और आप गूगल प्ले स्टोर से और ऐप्स भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • क्या इन गूगल टीवी में अलग से सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत होती है?
    +
    नहीं, आप इंटरनेट से सीधे OTT ऐप्स चला सकते हैं, लेकिन लाइव टीवी चैनल देखने के लिए सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत पड़ सकती है।
  • क्या गूगल टीवी को मोबाइल से कंट्रोल किया जा सकता है?
    +
    हां, आप गूगल असिस्टेंट, वॉइस कंट्रोल या मोबाइल ऐप के जरिए टीवी को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।