पैसा वसूल ये 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी देते हैं छोटी साइज में बड़ा मज़ा! देखें 5 बढ़िया मॉडल्स

बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और कीमत के आधार पर आप लिस्ट से अपने लिए बढ़िया सा 43 इंच 4K Smart TV चुन सकते हैं। ये टीवी बढ़िया पिक्चर क्वालिटी, HDR सपोर्ट, स्मार्ट फीचर्स, दमदार साउंड आउटपुट और कई कनेक्टिविटी ऑप्शन जैसे फीचर्स के साथ आ रहे हैं।
43 इंच 4K स्मार्ट टीवी के बढ़िया मॉडल्स
43 इंच 4K स्मार्ट टीवी के बढ़िया मॉडल्स

आज के समय में 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं, जो शानदार पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और कॉम्पैक्ट साइज का परफेक्ट बैलेंस चाहते हैं। छोटे-मध्यम कमरों में इस साइज के टीवी ज्यादा जगह नहीं लेते हैं, बल्कि 4K अल्ट्रा HD रेज़ोल्यूशन के साथ क्रिस्टल-क्लियर विज़ुअल्स, HDR सपोर्ट और दमदार साउंड का अनुभव भी देते हैं। साथ ही नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, हॉटस्टार, प्राइम वीडियो जैसे ऐप के साथ आने वाले स्मार्ट टीवी आज एंटरटेनमेंट को और भी आसान और मजेदार बना देते हैं। इस लेख में आप VW, Philips, Samsung, TOSHIBA और Hisense टीवी के बढ़िया मॉडल्स देख सकते हैं, जो 43 इंच 4K डिस्प्ले, दमदार आवाज और स्मार्ट फीचर्स के साथ किफायती कीमत में देखने का अनुभव बदल देंगे। 

आइए 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी के बढ़िया मॉडल्स के विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • VW 43 inch P4K Ultra HD Smart QLED TV

    इस 43 इंच VW टीवी में आप नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, हॉटस्टार, सोनी लिव जैसे ऐप देख सकते हैं और रोजाना लेटेस्ट मूवी, वेब सीरीज का आनंद उठा सकते हैं। यह 4K अल्ट्रा HD रेज़ोल्यूशन (3840×2160) और QLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें रंग ज्यादा ब्राइट, बढ़िया और प्राकृतिक दिखाई देते हैं। वहीं 60Hz रिफ्रेश रेट और MEMC टेक्नोलॉजी के होने से फास्ट मूविंग सीन भी सहज और बिना ब्लर के दिखाई देते हैं। यह गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसमें क्वाड कोर प्रोसेसर, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दिया गया है, जिससे टीवी तेज़ी से काम करता है और ऐप जल्दी ओपन होते हैं। वॉइस असिस्टेंट के साथ आने वाला स्मार्ट रिमोट आपको आवाज से टीवी कंट्रोल करने की सुविधा देता है। साउंड की बात करें तो इसमें 30W का पावरफुल स्पीकर दिया गया है, जो DTS वर्चुअल:X और डॉल्बी एट्मॉस को सपोर्ट करता है, जिससे दमदार और क्लियर ऑडियो मिलता है। इसमें 3 HDMI पोर्ट, 1 USB पोर्ट, वाई -फाई, ब्लूटूथ, और ईथरनेट की सुविधा मिलती है, जिससे आप आसानी से सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या अन्य डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।


    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - VW
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 

    खूबियां 

    • इसका बेज़ल-लेस डिज़ाइन टीवी को प्रीमियम लुक देता है। 
    • यह टेबल स्टैंड व वॉल माउंट दोनों के साथ आता है।
    • फुल एरे लोकल डिमिंग फीचर से काले रंग ज्यादा गहरे दिखते हैं और उजले सीन ज्यादा ब्राइट लगते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने सर्विस सपोर्ट और इंस्टालेशन को अच्छा नहीं बताया है।
    01
  • Philips 43 inch 4K Ultra HD Smart QLED TV

    इस 43 इंच टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन दिया गया है, जिससे तस्वीर बहुत ज्यादा साफ, शार्प और डिटेल में दिखती है। मूवी, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स देखते समय हर छोटी डिटेल साफ नजर आती है। QLED तकनीक की वजह से इस Philips टीवी के रंग ज्यादा ब्राइट, गहरे और प्राकृतिक दिखाई देते हैं। इसमें नई जनरेशन की क्वांटम डॉट तकनीक और वाइड कलर गैमट बैकलाइट दी गई है, जिससे स्क्रीन ज्यादा वास्तविक और आंखों के लिए बढ़िया रहती है। यह लगभग 93 प्रतिशत डीसीआई पी3 और करीब 95 प्रतिशत वाइड कलर रेंज को कवर करता है, इसलिए मूवी, वेब सीरीज और गेम में रंग बिल्कुल असली जैसे लगते हैं। गेमिंग के लिए इसमें ऑटो लो लेटेंसी मोड दिया गया है, जो इनपुट लैग को कम करके तुरंत रिस्पॉन्स देता है। इसमें 30 w का पावरफुल स्पीकर सिस्टम मिलता है, जो डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर चारों तरफ से आने वाली 3D जैसी आवाज का अनुभव देता है। यह गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, ज़ी5 और अन्य ऐप्स का सपोर्ट मिलता है, साथ ही गूगल वॉइस असिस्टेंट, क्रोमकास्ट और डिस्प्ले मिररिंग की सुविधा भी दी गई है।


    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Philips
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9, 4:3
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 

    खूबियां 

    • डॉल्बी विज़न, HDR10, HDR10 + सपोर्ट की वजह से अंधेरे वाले सीन ज्यादा गहरे और उजाले वाले सीन ज्यादा ब्राइट नजर आते हैं।
    • आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें सॉफ्ट और एडैप्टिव बैकलाइट दी गई है।
    • इसमें 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिससे टीवी तेज़ी से चलता है। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने बताया कि टीवी के चलने पर स्क्रीन और ऐप हैंग या लैग करते हैं।



    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 43 inch 4K Vista Ultra HD Smart LED TV

    सैमसंग का यह 43 इंच 4K अल्ट्रा एचडी एलईडी टीवी शानदार पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840 × 2160) दिया गया है, जिससे तस्वीर बेहद साफ, शार्प और डिटेल में दिखाई देती है, जबकि 50 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट रोज़मर्रा के कंटेंट, मूवी और टीवी चैनल देखने का बढ़िया अनुभव देता है। इसमें क्रिस्टल प्रोसेसर 4K दिया गया है, जो 4K अपस्केलिंग की मदद से नॉर्मल एचडी कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में दिखाता है। HDR10 +, HLG, प्यूअर कलर, कलर बूस्टर, मेगा कॉन्ट्रास्ट, कॉन्ट्रास्ट एन्हांसर और यूएचडी डिमिंग जैसे फीचर्स की वजह से रंग ज्यादा प्राकृतिक, ब्राइट और गहरे दिखते हैं, जिससे मूवी और स्पोर्ट्स का अनुभव और ज्यादा वास्तविक और रोमांच से भरा लगता है। मोशन एक्सेलेरेटर तकनीक फास्ट मूविंग सीन को सहज बनाती हैं, जबकि फिल्म मोड और फिल्ममेकर मोड, कंटेंट को डायरेक्टर ने जैसे बनाया है वैसे ही दिखाने में मदद करते हैं। इसमें 20 वाट का पावरफुल साउंड आउटपुट दिया गया है, जिसमें ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड, क्यू-सिम्फनी, एडैप्टिव साउंड और ब्लूटूथ ऑडियो का सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज स्क्रीन पर हो रहे एक्शन के अनुसार महसूस होती है और साउंड ज्यादा क्लियर व बैलेंस्ड लगता है। 


    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Samsung
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 

    खूबियां 

    • यह स्मार्ट टीवी एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ काम करता है। 
    • सैमसंग टीवी प्लस के जरिए 100 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल देखने की सुविधा देता है। 
    • वेब ब्राउज़र फीचर से आप टीवी पर सीधे इंटरनेट चला सकते हैं। 
    • मैटर हब से आप अलग-अलग ब्रांड के स्मार्ट डिवाइस को आपस में जोड़ सकते हैं।

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी आवाज़ को अच्छा नहीं बताया है।

    ज्यादा जानकारी जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर देख सकते हैं।




    03
  • Toshiba 43 inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    यह 43 इंच एलईडी टीवी शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और एडवांस गेमिंग व स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। डिस्प्ले फीचर्स की बात करें तो इसमें वीआरआर यानि वेरिएबल रिफ्रेश रेट, ऑटो लो लेटेंसी मोड और MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है, जो तेज़ मूवमेंट वाले सीन और गेमिंग के दौरान लैग और ब्लर को कम करती है। HDR10,  HLG और डॉल्बी विज़न सपोर्ट की वजह से अंधेरे वाले सीन ज्यादा गहरे और उजाले वाले सीन ज्यादा चमकदार दिखाई देते हैं, जिससे मूवी और वेब सीरीज का अनुभव सिनेमैटिक हो जाता है। इसमें डायनामिक, स्टैंडर्ड, स्पोर्ट्स, गेम, एनर्जी सेविंग, सिनेमा और फिल्ममेकर मोड जैसे कई पिक्चर मोड दिए गए हैं, जिससे आप कंटेंट के हिसाब से स्क्रीन को एडजस्ट कर सकते हैं। इसTOSHIBA टीवी में 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है, जिससे किसी भी एंगल से देखने पर रंग और ब्राइटनेस में ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है और दृश्य साफ दिखाई देते हैं। इसमें गूगल असिस्टेंट दिया गया है, जिससे आप आवाज़ से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - TOSHIBA
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 

    खूबियां 

    • इसमें ऑडियो इक्वलाइजर और लिप-सिंक एडजस्टमेंट की सुविधा मिलती है, जिससे आवाज और वीडियो में तालमेल बना रहता है। 
    • स्टैंडर्ड, थिएटर, स्पोर्ट्स, म्यूज़िक, स्पीच और लेट नाइट जैसे अलग-अलग साउंड मोड दिए गए हैं, जिससे हर तरह के कंटेंट में बेहतर साउंड मिल सकती है।
    • स्क्रीन मिररिंग के लिए डीएलएनए, क्रोमकास्ट, मिराकास्ट और एप्पल एयरप्ले का सपोर्ट मिलता है, जिससे मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप की स्क्रीन सीधे टीवी पर दिखाई जा सकती है। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन ग्राहकों ने टीवी की परफॉरमेंस को अच्छा नहीं बताया है।
    04
  • Hisense 43 inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    हाइसेंस का यह 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो दमदार पिक्चर क्वालिटी, स्मूद गेमिंग, शानदार साउंड और लेटेस्ट स्मार्ट फीचर्स एक ही टेलीविजन में चाहते हैं। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन (3840 × 2160) दिया गया है, जिससे तस्वीर बहुत साफ, शार्प और डिटेल में दिखाई देती है, जबकि 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मूवी, टीवी चैनल और स्पोर्ट्स के लिए सहज देखने का अनुभव देता है। परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए इस Hisense टीवी में 4K AI अपस्केलर दिया गया है, जो लो-रेजोल्यूशन कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में दिखाता है। इसमें डायरेक्ट फुल एरे बैकलाइट और डायनामिक बैकलाइट कंट्रोल दिया गया है, जिससे स्क्रीन पर रोशनी सही तरीके से कंट्रोल होती है और काले रंग ज्यादा गहरे व उजले रंग ज्यादा चमकदार नजर आते हैं। प्रिसीजन कलर और वाइड कलर गैमट की वजह से रंग ज्यादा प्राकृतिक और वास्तविक लगते हैं। यह 24 वाट के पावरफुल स्पीकर के साथ आता हैं, जिसमें डीटीएस वर्चुअल X और डॉल्बी डिजिटल सपोर्ट दिया गया हैं, जिससे आवाज चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है। ऑडियो इक्वलाइज़र और स्टैंडर्ड, थिएटर, स्पोर्ट्स, म्यूज़िक, स्पीच और लेट नाइट जैसे अलग-अलग साउंड मोड की मदद से आप अपनी पसंद के अनुसार साउंड सेट कर सकते हैं।


    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड - Hisense
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • व्यूंग एंगल - 178 डिग्री 

    खूबियां 

    • गेम मोड प्लस खास तौर पर गेमर्स के लिए है, जिससे इनपुट रिस्पॉन्स तेज मिलता है। 
    • AI स्पोर्ट्स मोड खेलों को ज्यादा साफ और वास्तविक बनाता है। 
    • इसमें एडैप्टिव लाइट सेंसर दिया गया है, जो कमरे की रोशनी के अनुसार स्क्रीन की ब्राइटनेस अपने आप एडजस्ट कर लेता है, जिससे आंखों पर कम ज़ोर पड़ता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया कि तीन महीने बाद ही टीवी ने काम करना बंद कर दिया।
    05

43 इंच 4K स्मार्ट टीवी के बढ़िया मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

यहां पर हमने अमेजन पर उपलब्ध 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी के 5 बढ़िया मॉडल्स के फीचर्स, साइज, डिस्प्ले जैसे मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, ताकि सही टीवी चुनकर आप अपने घर में थिएटर जैसा अनुभव आसानी से पा सकते हैं।

विशेषता

VW 43" Pro Series QLED

Philips 43PQT8100

Samsung UA43UE81

Toshiba 43C350NP

Hisense 43E6N

डिस्प्ले व रेज़ोल्यूशन

क्यूएलईडी, 4K अल्ट्रा एचडी

क्यूएलईडी प्लस, 4K अल्ट्रा एचडी

एलईडी क्रिस्टल, 4K अल्ट्रा एचडी

एलईडी, 4K अल्ट्रा एचडी

एलईडी, 4K अल्ट्रा एचडी

रिफ्रेश रेट

60 Hz

120 Hz

50 Hz

60 Hz

60 Hz

गेमिंग फीचर्स

ऑटो लो लेटेंसी मोड, एमईएमसी

ऑटो लो लेटेंसी मोड, एमईएमसी

मोशन एक्सेलेरेटर

वेरिएबल रिफ्रेश रेट, ऑटो लो लेटेंसी मोड, एमईएमसी

वेरिएबल रिफ्रेश रेट, ऑटो लो लेटेंसी मोड, एमईएमसी

स्क्रीन मिररिंग

गूगल कास्ट

क्रोमकास्ट

मोबाइल टू टीवी मिररिंग, एयरप्ले

डीएलएनए, क्रोमकास्ट, एयरप्ले

डीएलएनए, क्रोमकास्ट, एयरप्ले

खास फीचर

बेज़ल-लेस डिज़ाइन, वॉइस रिमोट

फिल्ममेकर मोड, बड़ी स्टोरेज

स्मार्टथिंग्स, टीवी प्लस

कई साउंड व पिक्चर मोड

AI स्पोर्ट्स मोड, AI अपस्केलर

अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी कौन-सा चुनें?
    +
    43 इंच 4K स्मार्ट टीवी चुनते समय पिक्चर क्वालिटी, साउंड आउटपुट, स्मार्ट फीचर्स, गेमिंग सपोर्ट और कनेक्टिविटी देखें। अगर आपको बेहतर रंग और कंट्रास्ट चाहिए तो QLED मॉडल चुनें; साउंड व स्मार्ट फीचर्स के लिए गूगल टीवी या सैमसंग स्मार्ट टीवी अच्छे हैं।
  • 43 इंच 4K टीवी में HDR कितना जरूरी है?
    +
    HDR (जैसे HDR10, Dolby Vision) टीवी की पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है। HDR वाले टीवी में रोशनी के अंधेरे और उजले हिस्से ज्यादा स्पष्ट दिखते हैं, जिससे मूवी और स्पोर्ट्स का अनुभव रियल बनता है।
  • गेमिंग के लिए 43 इंच टीवी कौन-सा बेहतर है?
    +
    गेमिंग के लिए वो टीवी चुनें जिसमें ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM), वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और 60Hz से ऊपर रिफ्रेश रेट हो। इससे इनपुट लैग कम होता है और गेमिंग अनुभव सहज और बढ़िया बनता है।