120Hz या 144Hz TV: गेमिंग में कौन देगा स्मूद परफॉर्मेंस? टॉप ब्रांडस मॉडल्स के साथ जानें

क्या आप भी लैग-फ्री गेमिंग के लिए टीवी लेना चाहते हैं और रिफ्रेश रेट फीचर को लेकर थोड़ी दुविधा में हैं? तो बता दें, 120Hz Smart TV गेमिंग के लिए आज भी सबसे पसंदीदा विकल्प है क्योंकि यह कई कंसोल और PC गेम्स के लिए उपयुक्त रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। 144Hz थोड़े अधिक बेहतर मोशन और प्रतिक्रिया दे सकते हैं, खासकर जब गेमिंग डिवाइस हाई फ्रेम रेट प्रति सेकेंड प्रदान कर सके।
गेमिंग के लिए कौन-सा टीवी बेहतर? 144Hz या 120Hz
गेमिंग के लिए कौन-सा टीवी बेहतर? 144Hz या 120Hz

जब टीवी गेमिंग की बात आती है, तो रिफ्रेश रेट जैसे 120Hz या 144Hz जरुरी फैक्टर होता है जो गेम की स्मूदनेस और पिक्चर क्वालिटी को प्रभावित करता है। 120Hz वाली स्क्रीन हर सेकंड 120 बार इमेज अपडेट करती है, जिससे सामान्य से कहीं ज़्यादा स्मूद गेमप्ले मिलता है। साथ ही, इन टीवी में HDMI 2.1, ऑटो लो-लेटेंसी मोड और VRR जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इनपुट लैग को कम करके गेमिंग के पूरे अनुभव को बेहतर बनाते हैं। वहीं, 144Hz TV थोड़े और फ़्रेम अपडेट प्रदान करते हैं, जिससे मोशन ब्लर और स्क्रीन पर पिक्सेल फटने की समस्या कम हो जाती हैं और विज़ुअल बेहतर दिखते हैं। यह खासकर हाई FPS वाले PC गेम्स में थोड़ा बेहतर हो सकता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि ज्यादातर कंसोल (जैसे PS5 या Xbox Series X) और बहुत से गेम आज भी 120Hz तक ही आउटपुट सपोर्ट करते हैं, जिससे 144Hz का फ़ायदा तब ही मिलता है जब आपका सिस्टम भी उसे पूरी तरह सपोर्ट करे। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध दोनों रिफ्रेश रेट वाले स्मार्ट टीवी मॉडल्स के 5 बढ़िया विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 163 cm (65 Inch) 4K Ultra HD Smart OLED TV

    जब OLED स्क्रीन पर हर पिक्सेल खुद रोशनी पैदा करे, तो पिक्चर की क्वालिटी खुद से ही अलग लेवल पर पहुंच जाती है। यह 65 इंच का स्मार्ट टीवी 100Hz से लेकर 165Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट देता है। इस Samsung टीवी का सेल्फ इल्यूमिनेटिंग पिक्सेल गहरे काले रंग और बेहतरीन कॉन्ट्रास्ट देते हैं, जिससे हर सीन ज्यादा वास्तविक लगता है। NQ4 AI Gen3 प्रोसेसर और AI अपस्केलिंग प्रो सामान्य कंटेंट को भी अधिक शार्प और स्पष्ट बना देते हैं। AI मोशन एन्हांसर प्रो गेमिंग के तेज़ मूवमेंट को स्मूद करता है, जिससे स्पोर्ट्स और एक्शन सीन साफ नजर आते हैं। 70 वॉट 4.2.2 चैनल साउंड सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड प्लस कमरे में बिल्कुल सराउंड साउंड अनुभव देते हैं। VRR और मोशन एक्सेलेरेटर 165Hz गेमिंग को बिना रुकावट और कम लेटेंसी के साथ स्मूद बनाते हैं। बिल्ट इन वॉइस असिस्टेंट टीवी को बोलकर कंट्रोल करने की सुविधा देता है। इसका स्लिम डिजाइन लिविंग रुम में आकर्षक लुक बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA65S95FAULXL}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz 
    • साउंड आउटपुट - 70 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मूवी से लेकर गेमिंग में स्मूद मोशन और शार्प विजुअल्स के लिए AI मोशन एन्हेंसर प्रो का सपोर्ट
    • गेमिंग के दौरान पिक्सेल और स्क्रीन टियरिंग से सुरक्षा के लिए फ्री सिंक प्रीमियम प्रो

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    01
  • TCL 139 cm (55 Inch) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    तेज रफ्तार एक्शन और स्मूद गेमिंग का मज़ा एक साथ चाहिए तो यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला टीवी बढ़िया विकल्प हो सकता है। 55 इंच का स्क्रीन गेमर्स के लिए उपयुक्त होता है और पिक्चर एकदम साफ दिखाई देती है। तेज़ मूवमेंट वाले सीन में इस TCL TV का 144Hz मोशन क्लैरिटी प्रो और MEMC 120Hz तस्वीर को साफ और स्मूद बनाए रखते हैं। क्यूएलईडी पैनल, डॉल्बी विजन, HDR10 और 4K एचडीआर प्रो मिलकर शानदार कॉन्ट्रास्ट और वास्तिवक रंग दिखाते हैं। AiPQ प्रो प्रोसेसर सीन को समझकर रंग, ब्राइटनेस और डिटेल को बेहतर करता है, जिससे हर फ्रेम ज्यादा शानदार लगता है। 35 वॉट साउंड आउटपुट के साथ डॉल्बी एटमॉस और इंटीग्रेटेड ONKYO स्पीकर्स दमदार और गूंजने वाला ऑडियो अनुभव देते हैं। 32GB स्टोरेज के साथ आप पसंद का कंटेंट स्टोर करके रख सकते हैं। गेम मास्टर और 288Hz गेम एक्सेलेरेटर के साथ गेमिंग और भी तेज और रिस्पॉन्सिव हो जाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {55T8C}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 35 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्क्रीन पर चल रही पिक्चर के हिसाब से बेहतर कलर और कंट्रास्ट के लिए बायोनिक कलर ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी
    • गेमिंग में बेहतर साउंड के लिए टीवी में इंटिग्रेटिड सबवूफर

    कमी

    • टीवी चलते समय थोडा लैग होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 164 cm (65 Inch) OLED evo C5 AI Series 4K Smart TV

    65 इंच स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ में अब आप गेमिंग का मज़ा सीधे बड़े पर्दे पर ले सकते हैं। साथ ही, इसका VRR 144Hz तक सपोर्ट करता है। OLED ईवो पैनल के सेल्फ लाइटिंग पिक्सल गहरा काला रंग और बेहतरीन कॉन्ट्रास्ट देते हैं, जिससे हर सीन ज्यादा असलील दिखाई देता है। alpha9 AI प्रोसेसर 4K Gen8 हर फ्रेम को समझकर अपस्केल करता है और चेहरों की डिटेल व गहराई को बेहतर बनाता है। इस LG TV के ब्राइटनेस बूस्टर और डॉल्बी विजन सपोर्ट से उजले और अंधेरे दोनों सीन संतुलित दिखते हैं। 60 वॉट 2.2 चैनल साउंड सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस और AI साउंड प्रो के साथ आवाज चारों ओर से घेर लेने वाला अनुभव देती है। webOS 25 आप आपको स्मार्ट फीचर्स के साथ में बिल्ट-इन एलेक्सा और वॉइस कंट्रोल का सपोर्ट मिलता है जिससे आप टीवी को बोलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं। 4 HDMI 2.1 पोर्ट गेमिंग कंसोल कनेक्ट करने की सुविधा देते हैं। XBox गेम पास अल्टीमेट के साथ सैकड़ों गेम सीधे टीवी पर खेले जा सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {65C56LA}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 60 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • दीवार पर बेहद आकर्षक लुक के लिए स्लिम वन डिजाइन
    • टीवी के फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए AI मैजिक रिमोट

    कमी

    • टीवी की साउंड क्वालिटी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Philips 109 cm (43 Inch) 8100 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    यह 43 इंच का 4K UHD स्मार्ट टीवी 3840x2160 रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है और HSR 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे तस्वीरें ज्यादा स्मूथ और स्पष्ट दिखती हैं। इस टीवी पर वाइड कलर गैमट बैकलाइट और क्यूडी डीपी स्ट्रक्चर मिलकर एक बिलियन से ज्यादा गहरे रंग दिखाते हैं, जिससे हर सीन और भी वास्तविक महसूस होता है। इस Gaming TV में गेमिंग के शौकीनों के लिए ALLM फीचर इनपुट लैग को बेहद कम करता है, ताकि एक्शन सीन या रेसिंग गेम्स में तुरंत प्रतिक्रिया मिल सके। 30 वॉट स्पीकर्स और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आवाज चारों तरफ से घेर लेने वाला अनुभव देती है। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर ढेर सारे ओटीटी ऐप्स का भी मजा उठा सकते हैं। क्रोमकास्ट से मोबाइल का कंटेंट टीवी पर देख सकते हैं।  2 जीबी रैम के साथ यह टीवी तेज और बिना रुकावट काम करता है। 3 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट कनेक्टिविटी को आसान बनाते हैं, जिससे आप सेट टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या अन्य डिवाइस आसानी से जोड़ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Philips {43PQT8100/94}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • टीवी अटकने से लेकर कंटेंट को स्टोर करके रखने के लिए 32GB स्टोरेज
    • लंबे समय तक टीवी देखने पर आंखों की सुरक्षा के लिए आई-केयर मोड

    कमी

    • टीवी थोडा अटक कर चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Hisense 215 cm (85 Inch) 4K QLED Mini-LED Smart TV

    जब स्क्रीन 85 इंच की हो और ब्राइटनेस 1000 निट्स तक पहुंचे, तो हर सीन सचमुच शानदार दिखता है। यह 4K मिनी एलईडी टीवी 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ तेज़ गेमिंग और स्पोर्ट्स को बेहद स्मूद बनाता है। 352 लोकल डिमिंग ज़ोन और क्वांटम डॉट तकनीक गहरे काले रंग, चमकदार हाइलाइट्स और वाइड कलर गैमट के साथ शानदार कॉन्ट्रास्ट देती है। इस Hisense टीवी का हाई व्यू AI इंजन और AI 4K अपस्केलर साधारण कंटेंट को भी अधिक स्पष्ट और डिटेल में बदल देते हैं। 2.1 चैनल 50 वॉट साउंड सिस्टम में बिल्ट इन सबवूफर शामिल है, जो डॉल्बी एटमॉस के साथ गहरा और घेरने वाला ऑडियो अनुभव देता है। VIDAA प्लेटफॉर्म पर आपको हिंदी वॉइस कंट्रोल का सपोर्ट मिल जाता है। स्क्रीन शेयरिंग से मोबाइल के कंटेंट को सीधा टीवी स्क्रीन पर देख सकते हैं। VRR, ALLM और गेम मोड प्रो गेमिंग को तेज़ और रिस्पॉन्सिव बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Hisense {85U7Q}
    • स्क्रीन साइज - 85 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Mini LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz 
    • साउंड आउटपुट - 50 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मूवी को बिल्कुल डायरेक्टर जैसे विजन के साथ देखने के लिए फिल्ममेकर मोड
    • बेहतर साउंड अनुभव के लिए बिल्ट-इन सबवूफर

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    05

तुलना: गेमिंग के लिए कौन-सा टीवी बढ़िया? 120Hz vs 144Hz

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 120Hz और 144Hz वाले TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Samsung {QA65S95FAULXL}

65 इंच

70 वॉट

NQ4 AI Gen3 प्रोसेसर, AI मोशन एन्हांसर प्रो, मोशन एक्सेलेरेटर 165Hz

TCL {55T8C}

55 इंच

35 वॉट

144Hz मोशन क्लैरिटी प्रो, AiPQ प्रो प्रोसेसर, ओन्क्यो स्पीकर्स 

LG {65C56LA}

65 इंच

60 वॉट

alpha9 AI प्रोसेसर 4K Gen8, AI साउंड प्रो, बिल्ट-इन एलेक्सा

Philips {43PQT8100/94}

43 इंच

30 वॉट

वाइड कलर गैमट बैकलाइट, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, 2 जीबी रैम

Hisense {85U7Q}

85 इंच

50 वॉट

352 लोकल डिमिंग ज़ोन, हाई व्यू AI इंजन, हिंदी वॉइस कंट्रोल 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गेमिंग में 120Hz टीवी का मुख्य फ़ायदा क्या है?
    +
    120Hz रिफ्रेश रेट स्मूद पिक्चर मोशन और कम मोशन ब्लर देता है, जिससे तेज गेम्स में विज़ुअल अधिक स्पष्ट और रिस्पानंस बेहतर होती है।
  • 144Hz टीवी में गेमिंग को क्या अतिरिक्त फ़ायदा मिलता है?
    +
    144Hz थोड़े और फ्रेम अपडेट और बेहतर मोशन क्लैरिटी प्रदान करता है, जो हाई-एंड PC गेमिंग और हाई FPS के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • क्या हर गेमर को 144Hz टीवी की ज़रूरत है?
    +
    नहीं, अधिकांश कंसोल और कई गेम 120Hz तक ही आउटपुट सपोर्ट करते हैं, इसलिए 120Hz टीवी का अनुभव भी गेमिंग के लिए पर्याप्त माना जाता है।