बेस्ट रेटेड Mini LED TV जबरदस्त ब्राइटनेस के साथ देंगे रंगों वाले विजुअल्स

मिनी LED टीवी बेहतर ब्राइटनेस, गहरे कंट्रास्ट और लोकल डिमिंग तकनीक के कारण घर पर मनोरंजन का बिल्कुल सिनेमा जैसा अनुभव देते हैं। भारत में उपलब्ध सैमसंग, सोनी, टीसीएल, हाईसेंस और फिलिप्स जैसे ब्रांडस इस श्रेणी में प्रमुख ब्रांडस माने जाते हैं।
बेस्ट रेटेड मिनी एलईडी टीवी
बेस्ट रेटेड मिनी एलईडी टीवी

मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी आज प्रीमियम डिस्प्ले सेगमेंट में तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि यह सामान्य एलईडी टीवी की तुलना में ज्यादा ब्राइटनेस, गहरा कंट्रास्ट और बेहतर लोकल डिमिंग कंट्रोल देती है। इसमें हजारों छोटे-छोटे LED बैकलाइट जोन होते हैं, जिससे डार्क और ब्राइट सीन ज्यादा स्पष्ट और रंगो के साथ संतुलित दिखाई देते हैं। HDR कंटेंट, स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए यह तकनीक विशेष रूप से उपयुक्त मानी जाती है। भारत में Mini LED सेगमेंट में Samsung, Sony, TCL, Hisense और Philips जैसे ब्रांड बेहतरीन TV मॉडल्स पेश करते हैं। ये ब्रांड जबरदस्त पिक्चर प्रोसेसिंग, हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर कलर क्वालिटी जैसी तकनीकों के साथ बड़े स्क्रीन अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। यदि आप सिनेमैटिक विजुअल और कमरे में रोशनी के हिसाब से संतुलित ब्राइटनेस चाहते हैं, तो मिनी एलईडी टीवी बढ़िया विकल्प हो सकते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें बेस्ट रेटेड मिनी एलईडी टीवी के 5 बढ़िया विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • TCL 139 cm (55 Inch) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV

    जब बात तस्वीर की बारीकी और गेम में स्मूदनेस की हो, तो यह 55 इंच का मिनी एलईडी टीवी अलग ही लेवल का अनुभव देता है। 4K UHD रिज़ॉल्यूशन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट तेज़ एक्शन सीन और गेम्स को बेहद स्मूद बनाता है। 512 से अधिक डिमिंग ज़ोन और TCL TV की ऑल डोमेन हेलो कंट्रोल तकनीक रोशनी को सटीक तरीके से नियंत्रित करती है, जिससे गहरे काले रंग और चमकदार हाइलाइट्स साफ दिखाई देते हैं। डॉल्बी विज़न IQ और HDR10 के साथ हर फ्रेम ज्यादा असली जैसा नजर आता है। AiPQ प्रो प्रोसेसर कंटेंट को बेहतर बनाकर पेश करता है। 40 वॉट साउंड आउटपुट के साथ में ONKYO स्पीकर्स घर पर ही सिनेमाघर जैसा साउंड देते हैं। 32GB स्टोरेज के साथ में आप ढेर सारे कंटेंट को टीवी में स्टोर करके रख सकते हैं। हैंड्स फ्री वॉइस कंट्रोल से टीवी को बोलकर नियंत्रित कर सकते हैं। गेम मास्टर और AMD फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो हैवी गेम्स को बिना अटके खेलने का मजा देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {55Q6C}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QD-Mini LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Mini LED (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz 
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मूवी से लेकर गेमिंग में डीप बेस साउंड के लिए इंटिग्रेटिड सबवूफर
    • लिविंग रुम की शान बढ़ाने के लिए स्लिम और एलिगेंट डिजाइन

    कमी

    • टीवी थोडा लैग होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Sony 139 cm (55 Inch) BRAVIA 5 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV

    इस Sony टीवी की स्क्रीन पर हर तस्वीर ऐसी दिखाई देती है जिससे लगता आप बिल्कुल थिएटर मे बैठे हैं। यह 4K टीवी 3840x2160 रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ तेज़ एक्शन को भी बेहद स्मूद दिखाता है। XR बैकलाइट मास्टर ड्राइव सटीक एलईडी कंट्रोल के जरिए गहरे काले रंग और दमदार हाइलाइट्स देता है, जिससे कॉन्ट्रास्ट और भी प्रभावशाली बनता है। एडवांस्ड XR प्रोसेसर हर फ्रेम को AI की मदद से पहचानकर तुरंत सुधारता है, जिससे मूवी में चेहरे, रंग और बारीकियां ज्यादा साफ दिखती हैं। HDR10, HLG और डॉल्बी विज़न सपोर्ट के साथ कंटेंट ज्यादा असली जैसा नजर आता है। 40 वॉट साउंड आउटपुट एकॉस्टिक मल्टी ऑडियो के साथ मिलकर टीवी पर चल रहे सीन के हिसाब से साउंड को एडजस्ट कर लेता है। गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम के चलते मल्टीपल ओटीटी ऐप्स को मनोरंजन उठा सकते हैं। बिल्ट इन माइक्रोफोन से टीवी को बोलकर भी कंट्रोल कर सकते हैं। 4 HDMI 2.1 पोर्ट प्लेस्टेशन 5 से लेकर दूसरे डिवाइस को कनेक्ट के लिए उपयोगी साबित होते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-55XR50}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Mini LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मूवी में किरदार की आवाज को AI की मदद से पहचानकर तेज और साफ बनाने के लिए वॉइस जूम 3
    • बिना अटके गेमिंग का मजा लेने के लिए 4K 120 के साथ में VRR और ALLM का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Hisense 164 cm (65 Inch) 4K QLED Mini LED Smart TV

    जब इस टीवी की स्क्रीन पर 900 निट्स की दमदार ब्राइटनेस चमकती है, तब हर सीन असली दुनिया जैसा नजर आता है। यह मिनी एलईडी टीवी 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ गेमिंग और स्पोर्ट्स दोनों में बेहद स्मूद पिक्चर अनुभव देता है। हाई व्यू AI इंजन और AI 4K अपस्केलर साधारण कंटेंट को भी साफ और शार्प क्वालिटी में बदल देते हैं। इस 65 Inch TV का डॉल्बी विज़न IQ और HDR10 प्लस एडैप्टिव रोशनी और रंगों को कमरे की लाइट के अनुसार संतुलित करते हैं, जिससे डार्क और लाइट सीन बराबर दिखाई देते हैं। क्वांटम डॉट तकनीक और वाइड कलर गैमट गहरे रंग और बेहतर कॉन्ट्रास्ट देते हैं। 2.1 चैनल 40 वॉट साउंड सिस्टम में बिल्ट इन सबवूफर शामिल है, जो गहरा बेस और डॉल्बी एटमॉस के साथ थिएटर जैसा अहसास देता है। हिंदी वॉइस कंट्रोल से घर को कोई भी आदमी इसको आसानी से चला सकता है। 144Hz गेम मोड प्रो, VRR और एएलएलएम के साथ यह टीवी मनोरंजन और गेमिंग दोनों में बढ़िया अनुभव देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Hisense {65U7Q}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Mini LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz 
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मूवी को टीवी पर बिल्कुल सिनेमा वाली फील के साथ देखने के लिए फिल्ममेकर मोड
    • कमरे की रोशनी के हिसाब से टीवी की ब्राइटनेस को एडजस्ट करने वाला AI लाइट सेंसर 

    कमी

    • प्रोडक्ट को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    03
  • Samsung 138 cm (55 Inch) 4K Ultra HD Mini-LED Neo-QLED Smart TV

    यह 55 इंच का 4K टीवी 3840x2160 रिज़ॉल्यूशन और 100Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो 144Hz तक सपोर्ट देता है। AnQ4 AI Gen2 प्रोसेसर और 4K AI अपस्केलिंग तकनीक 20 एआई न्यूरल नेटवर्क की मदद से सामान्य कंटेंट को भी ज्यादा साफ और डिटेल में बदल देती है। Samsung का Neo क्वांटम एचडीआर और एचडीआर10 प्लस हर सीन में गहरा कॉन्ट्रास्ट और संतुलित ब्राइटनेस देते हैं। मोशन एक्सेलेरेटर 144Hz और फ्रीसिंक प्रीमियम गेमिंग के दौरान स्मूद और बिना रुकावट वाला अनुभव प्रदान करते हैं। 20 वॉट साउंड आउटपुट के साथ ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट, क्यू सिम्फनी और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट आवाज को सीन के अनुसार सेट कर देते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई फाई, ब्लूटूथ, 4 एचडीएमआई पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। बिल्ट इन एलेक्सा और बिक्सबी टीवी को बोलकर कंट्रोल करने की सुविधा देते हैं। एयरस्लिम डिजाइन इसे मार्डन घरों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA55QN70FAULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Neo-QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • गेमिंग से लेकर मूवी स्क्रीन को टियरिंग से बचाने के लिए फ्रीसिंस प्रीमियम
    • बिना अटके गेमिंग का मजा लेने के लिए मोशन एक्सलरेटर 144Hz का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    04
  • Philips 164 cm (65 Inch) QLED MINI LED Smart Frameless Google TV

    यह मिनी एलईडी टीवी क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो हर फ्रेम को गहराई और चमक के साथ दिखाता है। 3840x2160 रिज़ॉल्यूशन और 120Hz हाई स्पीड रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद और शार्प विजुअल देता है। प्रिसाइज लोकल डिमिंग की मदद से डार्क सीन और भी गहरे दिखते हैं, जबकि ब्राइट सीन में शानदार रोशनी मिलती हैं। डॉल्बी विजन और HDR10 प्लस हर सीन के हिसाब से ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को ऑप्टिमाइज करते हैं, जिससे फिल्में और वेब सीरीज ज्यादा बेहतरीन लगती हैं। 30 वॉट स्पीकर आउटपुट और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट कमरे को भर देने वाली साउंड क्वालिटी देते हैं। गूगल टीवी के साथ नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, Zee5 और अन्य ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। बिल्ट इन क्रोमकास्ट से मोबाइल कंटेंट को टीवी पर देख सकते हैं। गूगल वॉयस असिस्टेंट से बोलकर कंट्रोल कर सकते हैं। 3 HDMI और 2 USB पोर्ट गेमिंग कंसोल, सेट टॉप बॉक्स और अन्य डिवाइस कनेक्ट करने की सुविधा देते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Philips {65MLED610/94}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Mini LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • लंबे समय तक आरामदायक व्यूइंग अनुभव के लिए एडेप्टिव ब्राइटनेस और एम्बिएंट मोड
    • कमरे को भर देने वाली साउंड क्वालिटी के लिए डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट

    कमी

    • टीवी की डिस्पले को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: बेस्ट रेटेड मिनी एलईडी टीवी मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए मिनी LED TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

TCL {55Q6C}

55 इंच

40 वॉट

512 से अधिक डिमिंग ज़ोन,  AiPQ प्रो प्रोसेसर, ONKYO स्पीकर्स

Sony {K-55XR50}

55 इंच

40 वॉट

XR बैकलाइट मास्टर ड्राइव, एडवांस्ड XR प्रोसेसर, एकॉस्टिक मल्टी ऑडियो

Hisense {65U7Q}

65 इंच

40 वॉट

हाई व्यू AI इंजन, डॉल्बी विज़न IQ, क्वांटम डॉट तकनीक,  हिंदी वॉइस कंट्रोल

Samsung {QA55QN70FAULXL}

55 इंच

20 वॉट

AnQ4 AI Gen2 प्रोसेसर, मोशन एक्सेलेरेटर 144Hz, क्यू सिम्फनी और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, एयरस्लिम डिजाइन   

Philips {65MLED610/94}

65 इंच

30 वॉट

प्रिसाइज लोकल डिमिंग, डॉल्बी एटमॉस, बिल्ट इन क्रोमकास्ट

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • मिनी एलईडी टीवी क्यों बेहतर माने जाते हैं?
    +
    इनमें स्मार्ट टीवी मॉडल्स में छोटे बैकलाइट जोन होने से कंट्रास्ट और ब्राइटनेस अधिक संतुलित और स्पष्ट मिलती है।
  • क्या मिनी LED टीवी गेमिंग के लिए अच्छे होते हैं?
    +
    हाँ, हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर पिक्चर कंट्रोल के कारण गेमिंग अनुभव स्मूद और डिटेल्ड रहता है।
  • मिनी LED और OLED में क्या अंतर है?
    +
    मिनी LED बैकलाइट बेस्ड तकनीक है, जबकि OLED में हर एक पिक्सेल खुद से लाइट देता है, जिससे गहरे काले रंग अधिक स्पष्ट दिखाई देते हैं।