बात अगर 2026 में बढ़िया टीवी की करें तो सोनी ब्राविया का नाम लिस्ट में आसानी से आ जाता है। शानदार पिक्चर और साउंड क्वालिटी देने के लिए लोकप्रिय इस कंपनी के टीवी एक खास सीरिज के साथ आते हैं, जिसका नाम है ब्राविया। Sony Bravia TV अपनी बेहतरीन डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट के साथ पिक्चर क्वालिटी तो बढ़िया देते ही हैं, साथ ही इसके कुछ मॉडल्स प्लेस्टेशन 5 को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे की आप बड़ी स्क्रीन पर गेमिंग कर सकेँ। इसके अलावा इन टीवी में आपको कई सारे साउंड फीचर्स मिलते हैं जैसे की डॉल्बी एटमॉस, ज्यादा आउटपुट आदि। वहीं इस सीरिज के टेलीविजन सेट Smart TV की लिस्ट में भी आते हैं। इनमें दिए गए गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आप 10,000 से अधिक ऐप्स, वॉइस सर्च और एप्पल एयरप्ले का लाभ भी ले सकते हैं। तो चलिए एक नजर अब इनके विकल्पों पर भी डाल लेते हैं:-
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
Sony BRAVIA 3 Series 55 inch Smart LED Google TV K-55S30B (Black)
2026 की बढ़िय़ा सोनी ब्राविया टीवी की लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाले इस टेलीविजन सेट में आपको 55 इंच के स्क्रीन साइज के साथ 4K अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन, 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और ब्राविया 3 एलईडी डिस्प्ले मिल जाता है जो पिक्चर क्वालिटी को बेहतर करने का काम करता है। वहीं साउंड के फीचर्स को देखें तो ये 20 वॉट आउटपुट, 2 चैनल, बास रिफ्लेक्स स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस तकनीक के साथ एम्बिएंट ऑप्टिमाइजेशन एवं 2 फुल रेंज (बास रिफ्लेक्स) का प्रयोग करता है, जिससे की आपके मध्यम आकार का कमरा सिनेमा जैसी साउंड से भर जाए। सोनी 55 इंच टीवी में आपको गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है। ये वॉचलिस्ट और गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। इसमें बिल्ट इन क्रोमकास्ट की सुविधा के साथ आपको बिल्ट इन माइक और गेम मेन्यू भी मिल जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - Sony K-55S30B
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी और वाई-फाई
खूबियां
- एप्पल एयरप्ले और एप्पल होमकिट के साथ आप एप्पल डिवाइस से कंटेंट को स्ट्रीम कर सकते हैं।
- डॉल्बी विजन और HDMI 2.1 के साथ गेमिंग आसान बनती है। संग में प्लेस्टेशन 5 के लिए भी फीचर्स दिए गए हैं।
- किड्स केयर के साथ इको डेशबोर्ड।
- X1 4K एचडीआर प्रोसेसर के संग में आपको विजुअल्स एकदम साफ और क्लियर दिखते हैं।
- मोशनफ्लो XR के संग तेज एक्शन सीन के विजुअल भी ब्लर नहीं होते हैं।
कमी
- अमेजन पर टीवी की विश्वसनीयता को लेकरकुछ ग्राहकों के अनुभव मिले-जुले हैं।
01
Sony 108 cm (43 Inch) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है और आप चाहते हैं कि 2026 में अपने मनोरंजन को ब्राविया सीरिज के साथ अपग्रेड करना है, तो सोनी के 43 इंच टीवी को देखें। जो डॉल्बी एटमॉस एवं डॉल्बी ऑडियो के साथ मिल रहा है, इसका साउंड आउटपुट भी 20 वॉट तक का है, जिससे की छोटे आकार के कमरे में बढ़िया आवाज मिलें। ये 43 Inch TV आपको 4K एलईडी, 4K प्रोसेसर X1 के साथ लाइव कलर और 4K X-रियलिटी प्रो एवं मोशनफ्लो XR 100 जैसे डिस्प्ले फीचर्स के साथ मिल रहा है, जिससे की पिक्चर साफ दिखे। एप्पल एयरप्ले 2, एप्पल होमकिट का प्रयोग करके आप एप्पल डिवाइस के कंटेंट को Sony TV पर स्ट्रीम कर सकते हैं। संग में एलेक्सा के साथ आवाज से ही फंक्शन को नियंत्रित कर पाएंगे। सेट टॉप बॉक्स, ब्लू रे प्लेयर, गेमिंग कंसोल कनेक्ट करने के लिए 4 HDMI पोर्ट के साथ हार्ड ड्राइव और अन्य USB डिवाइस कनेक्ट करने के लिए 2 USB पोर्ट भी इसमें मिल जाएंगे। इसमें गेम मेन्यू भी मिल रहा है। ₹50,000 के अंदर सोनी ब्राविया स्मार्ट टीवी को लेना है तो ये एक सही विकल्प हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - Sony {K-43S22BM2}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- गूगल कास्ट के साथ फेवरेट शो, मूवी और म्यूजिक आप स्मार्टफोन से सीधे टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
- गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आपको 10,000 ऐप्स और गेम्स मिलते हैं।
- सारे ओटीटी चैनल की सुविधा आपको इसके रिमोट पर ही मिल जाती है।
कमी
- टीवी की डिस्पले ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Sony 65 inch BRAVIA 2M2 Series Google TV K-65S25BM2
इस साल अगर आप बड़े आकार वाले कमरे के लिए एक सही स्मार्ट टीवी की तलाश कर रहे हैं, तो इस 65 इंच स्क्रीन साइज के फीचर्स पर गौर करें। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के चलते ये एक स्मार्ट टेलीविजन बन जाता है। वहीं इसका 4K Processor X1, 4K अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन और 60 हर्टज का रिफ्रेश रेट पिक्चर को साफ दिखाने में मदद करता है। ऑडियो के लिए इसमें ओपन बैफल स्पीकर के साथ 20 वॉट आउटपुट, 2 चैनल और डीटीएस डिजिटल सराउंड के साथ डीटीएस:एक्स जैसी तकनीक दी गई है। कमरे में ही सिनेमा हॉल का मजा देने के लिए ये सोनी ब्राविया 65 इंच मॉडल डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी ऑडियो के संग मिलता है। इसमें दिए गए गूगल असिस्टेंट के साथ आप आवाज से इसके फंक्शन को नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं फोन या अन्य डिवाइस से कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर स्ट्रीम करने के लिए गूगल कास्ट, एप्पल एयरप्ले, और एप्पल होमकिट का प्रयोग भी कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - Sony {K-65S25BM2}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- गेमिंग को आसान बनाने के लिए इसमें गेम मेन्यू, HDMI2.1 ALLM/eARC इनपुट और प्लेस्टेशन 5 के लिए सुविधाएं मिल जाती हैं।
- स्मार्टफोन से कंट्रोल करने के लिए आप ब्राविया कनेक्ट ऐप को प्रयोग में ले सकते हैं।
- 4K X-reality PRO के साथ एकदम साफ विजुअल्स देखने को मिल जाते हैं।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहक इसकी परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं।
03
Sony BRAVIA 3 Series 189 cm (75 Inch) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV
जब घर का हॉल बड़ा हो और आप थिएटर जैसा अनुभव चाहते हों, तब इस टीवी को आप घर ला सकते हैं। यह टीवी 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4K HDR प्रोसेसर X1 के जरिए तस्वीरों में डिटेल और संतुलित रंग देता है। Triluminos प्रो और 4K X रियलटी प्रो की मदद से दृश्य ज्यादा नैचुरल और स्पष्ट दिखाई देते हैं, जबकि मोशनफ्लो XR 200 तेज सीन में ब्लर कम करता है जिससे आपको बिल्कुल साफ इमेज देखने को मिलती है। इसमें 20 वॉट आउटपुट के साथ बेस रिफलेक्स स्पीकर और डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट है, जो फिल्मों और म्यूजिक में साफ और गूंजदार आवाज देता है। इस Sony Bravia टीवी के बिल्ट-इन माइक के जरिए केवल Ok Google बोलकर कंटेंट खोजा जा सकता है। 4 HDMI और 2 USB पोर्ट से अलग अलग डिवाइस आसानी से जोड़े जा सकते हैं। ALLM और eARC गेमिंग और ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony {K-75S30}
- स्क्रीन साइज - 75 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- मूवी और गानें सुनते समय एकदम गूंजने वाली आवाज देने के लिए X-बैलेंस्ड स्पीकर
- बेहतर ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और कलर डेप्थ के साथ में जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी के लिए HDR तकनीक
कमी
- टीवी की डिस्पले क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Sony BRAVIA 80 cm (32 Inch) HD Ready Smart LED Google TV
छोटे कमरे या बेडरूम के लिए ऐसा टीवी चाहिए जो कम जगह में भी साफ और रंगीन तस्वीर दे, तो इस 32 इंच HD रेडी टीवी को आप घर ला सकते हैं। इसका 1366x768 रेजोल्यूशन रोजमर्रा के चैनल और ऑनलाइन कंटेंट देखने के लिए उपयुक्त है। HDR10 और HLG सपोर्ट की वजह से दृश्य में रोशनी और रंग ज्यादा प्राकृतिक दिखते हैं। X रियलटी प्रो तकनीक हर पिक्सल को बेहतर बनाने की कोशिश करती है, जिससे सामान्य वीडियो भी ज्यादा स्पष्ट दिखाई देते हैं। लाइव कलर फीचर रंगों को गहरा बनाता है, जो फिल्मों में फर्क महसूस कराता है। 3 HDMI और 2 USB पोर्ट अलग अलग डिवाइस जोड़ने में सहायक हैं। 20 वॉट साउंड आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ आवाज साफ और संतुलित मिलती है। बिल्ट-इन क्रोमकास्ट से मोबाइल का कंटेंट सीधे टीवी पर चलाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony {KD-32W825}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- हर तरह के कंटेंट में एकदम साफ साउंड के लिए क्लियर फेज टेक्नोलॉजी
- गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ में 10,000 से भी ज्यादा ऐप्स को चलाने की सुविधा
कमी
- टीवी की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: 2026 में बढ़िया सोनी ब्राविया सीरीज टीवी मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए Sony Bravia TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।