₹50,000 से कम में ये Sony Bravia सीरीज Smart TV देगें 4K पिक्चर क्वालिटी और स्मूद व्यूइंग एक्सपीरियंस

₹50,000 के अंदर Sony Bravia स्मार्ट टीवी में 4K पिक्चर क्वालिटी, उपयोग में आसान गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिल जाता है। 32 या 43 इंच विकल्प में से प्रोसेसर, HDR सपोर्ट और साउंड आउटपुट को ध्यान में रखकर आप अपनी जरुरत और बजट के हिसाब से बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
₹50,000 के अंदर बढ़िया सोनी ब्राविया स्मार्ट टीवी
₹50,000 के अंदर बढ़िया सोनी ब्राविया स्मार्ट टीवी

अगर ₹50,000 के अंदर सोनी ब्राविया टीवी मॉडल देख रहे हैं, तो इस कीमत में आमतौर पर 43 इंच और 32 इंच मॉडल्स मिल जाते हैं। इन टीवी में आपको 4K रिज़ॉल्यूशन, HDR सपोर्ट और गूगल टीवी ओपरेटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं। Sony Bravia के कई Smart TV मॉडल्स में 4K प्रोसेसर X1 जैसी प्रोसेसिंग तकनीक मिलती है, जो पिक्चर क्वालिटी और स्क्रीन पर रंगों को बेहतर बनाती है। साउंड के लिए 20W तक आउटपुट, डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट और 60Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स रोजाना के मनोरंजन के लिए पर्याप्त माने जाते हैं। इसके साथ ही सोनी टीवी में मोशन हैंडलिंग और सॉफ्टवेयर स्मदूनेस भी है, जिससे OTT ऐप्स के साथ दूसरे फीचर्स को इस्तेमाल करना काफी आसान रहता है। अगर मूवीज, स्पोर्ट्स या लंबे समय तक बढ़िया परफॉर्मेंस आपकी प्राथमिकता है, तो प्रोसेसर क्वालिटी, HDR सपोर्ट और और गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ये टीवी मॉडल बढ़िया साबित हो सकते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध सोनी ब्राविया सीरीज के 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony 108 cm (43 Inch) BRAVIA 2M2 Series LED Google TV

    43 इंच स्क्रीन वाला यह सोनी टीवी मीडियम साइज कमरे के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 4K अल्ट्रा HD रेजोल्यूशन के साथ तस्वीर ज्यादा डिटेल में दिखती है, जिससे फिल्में और वेब सीरीज देखने का अनुभव बेहतर बन सकता है। इसमें दिया गया X1 प्रोसेसर रंगों और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर दिखाने में मदद करता है, जिससे विजुअल्स ज्यादा नैचुरल लगते हैं। 4K X-Reality Pro कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी बेहतर दिखाने की कोशिश करता है। मोशनफ्लो XR तेज चलते सीन्स को स्मूद दिखाने में मदद करता है, इसलिए स्पोर्ट्स और एक्शन देखते समय ब्लर कम महसूस होता है। HDR10 सपोर्ट रोशनी वाले और डार्क सीन में डिटेल बनाए रखने में काम आता है। 20 वॉट साउंड आउटपुट के साथ डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट मिलता है, जो फिल्मों और शो में अच्छा ऑडियो अनुभव देता है। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के चलते पसंदीदा ऐप्स और कंटेंट देखना काफी आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-43S22BM2}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • वॉइस अस्सिटेंट की मदद से टीवी को बोलकर कंट्रोल करने की सुविधा
    • बिना किसी ताम-झाम के सीधे ओटीटी ऐप्स के इस्तेमाल के लिए रिमोट में डेडिकेटिड होट कीज

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Sony BRAVIA 80 cm (32 Inch) HD Ready Smart TV

    यह टीवी बेडरूम या छोटे कमरे मेंं HD रेडी डिस्प्ले के साथ रोजमर्रा के टीवी शो, न्यूज और फिल्में देखने का अच्छा अनुभव दे सकता है। इस Sony टीवी का लाइव कलर फीचर रंगों को बेहतर दिखाने में मदद करता है, जिससे तस्वीर ज्यादा आकर्षक लग सकती है। X Reality Pro पिक्चर क्वालिटी की डिटेल सुधारने का काम करता है, जिससे सामान्य कंटेंट भी ज्यादा साफ दिखता है। इस Sony TV का HDR10 सपोर्ट स्क्रीन पर ज्यादा उजले और काले हिस्सों में बेहतर बैलेंस बनाने में मदद करता है। MotionFlow XR तेज सीन को स्मूद दिखाने के काम आ सकता है, जो स्पोर्ट्स देखते समय उपयोगी लगता है। 20 वॉट ओपन बैफेल स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऑडियो दिया गया है, जो आवाज को बेहतर गहराई देने में मदद करता है। इससे फिल्में और म्यूजिक सुनने का अनुभव अच्छा लग सकता है। क्रोमकास्ट की मदद से मोबाइल का कंटेंट सीधे टीवी पर देख सकते हैं। बच्चों के लिए पैरेंटल कंट्रोल जैसे फीचर घर के इस्तेमाल में काम आ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {KD-32W825}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • अचानक बिजली कटने पर भी टीवी को सुरक्षित रखने के लिए X-प्रोटेक्शन प्रो टेक्नोलॉजी
    • मूवी में प्योर और नैचुरल ऑडियो के लिए क्लियर फेज टेक्नोलॉजी

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sony BRAVIA 80 cm (32 Inch) HD Ready Smart LED Google TV

    इस 32 इंच टीवी का लाइव कलर फीचर रंगों को बेहतर दिखाने में मदद करता है, जिससे फिल्में और टीवी शो थिएटर जैसे लगते हैं। इसमें X-Reality प्रो फीचर दिया गया है, जो सामान्य कंटेंट को बेहतर दिखाने का काम करता है, जिससे पुराना या कम क्वालिटी वाला वीडियो भी साफ नजर आता है। इस सोनी ब्राविया टीवी का मोशनफ्लो XR 200 तेज सीन को बिना अटके दिखाने में काम आता है, जिससे आप स्पोर्ट्स मैच या मूवी में एक्शन सीन बिना ब्लर के देख सकते हैं। 20 वॉट ऑडियो आउटपुट के साथ ओपन बैफेल स्पीकर्स आवाज को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे मूवीज और म्यूजिक सुनने का अनुभव काफी बेहतर हो जाता है। क्लीयर फेस़ टेक्नोलॉजी आवाज को संतुलित रखने का काम करती है। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम ऐप्स के इस्तेमाल को आसान बनाने के साथ इंटरनेट कनेक्टिविटी भी प्रदान करता है। स्मार्ट होम सपोर्ट रोजमर्रा इस्तेमाल में सुविधा बढ़ा सकता हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {KD-32W835}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • बच्चों के कंटेंट देखने पर टाइम और अन्य फिल्टर लगाने के लिए कस्टमाइज होम स्क्रीन
    • गूगल टीवी OS के साथ 400,000 से ज्यादा मूवीज और 10,000+ ऐप्स स्ट्रीमिंग की सुविधा

    कमी

    • टीवी का साउंड कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Sony 108 cm (43 Inch) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    सोनी ब्राविया सीरीज के इस स्मार्ट टीवी में 4K X रियल्टी प्रो फीचर दिया गया है, जो सामान्य कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में दिखा सकता है, इसलिए पुराने वीडियो या टीवी चैनल भी बेहतर लगते हैं। इस 43 इंच टीवी का X1 प्रोसेसर रंगों और कॉन्ट्रास्ट को निखारने का काम करता है, जिससे फिल्में देखते समय दृश्य ज्यादा लाइव जैसे नजर आते हैं। Sony के इस LED TV का मोशनफ्लो XR 200 तेज रफ्तार वाले सीन को स्मूद रखने में काम आता है, इसलिए क्रिकेट मैच या एक्शन फिल्में देखते समय ब्लर कम महसूस होता है। HDR10 सपोर्ट उजले और गहरे दोनों तरह के दृश्यों में डिटेल बनाए रखने में मदद करता है। 20 वॉट साउंड के साथ डॉल्बी एट्मॉस ऑडियो मिलता है, जिससे आवाज सिर्फ तेज नहीं बल्कि ज्यादा भरी हुई महसूस होती है। गेमर्स को लैग-फ्री एक्सपीरियंस देने के लिए ALLM फीचर काम आ सकता है, जबकि एयरप्ले फोन का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर देखने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-43S22M2}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मार्डन घरों में टीवी को क्लीन और स्लिम लुक देने के लिए फ्लोटिंग डिजाइन
    • लो क्वालिटी कंटेंट को भी बेहतर बनाने के लिए 4K AI प्रोसेसर

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    04
  • Sony 108 cm (43 Inch) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    4K X-रियल्टी प्रो फीचर की वजह से यह टीवी सामान्य कंटेंट को भी ज्यादा साफ और डिटेल के साथ दिखाने की कोशिश करता है, जिससे रोज देखे जाने वाले शो और फिल्में बेहतर लगती हैं। X1 प्रोसेसर रंगों और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाने का काम करता है। क्रिकेट मैच या तेज रफ्तार वाले सीन देखते समय मोशनफ्लो XR 100 काम आता है, क्योंकि यह तस्वीर को ज्यादा स्मूद दिखाने में मदद करता है। HDR10 सपोर्ट उजले और गहरे दोनों तरह के सीन में डिटेल बनाए रखने में उपयोगी हो सकता है। ओपन बैफेल Speaker के साथ 20 वॉट साउंड आउटपुट मिलता है, जिससे कमरे में अच्छी आवाज मिल जाती है। Dolby Atmos और DTS सपोर्ट फिल्मों के दौरान सराउंड साउंड अनुभव देने की कोशिश करते हैं। गेम मेन्यू और ALLM गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाने का काम करते हैं, जबकि रिमोट पर दिए होट कीज OTT ऐप्स जल्दी खोलने की सुविधा देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-43S22BM2}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • मार्डन लुक के साथ स्लिक लुक देने वाला फ्लोटिंग डिजाइन
    • स्क्रीन पर पिक्चर को रंगों से भरने के लिए लाइव कलर फीचर

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना - ₹50,000 से कम में बढ़िया सोनी ब्राविया स्मार्ट टीवी

यहां पर हमने ऊपर बताए 50,000 रुपये के अंदर आने वाले Sony Bravia स्मार्ट TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Sony {K-43S22BM2}

43 इंच

20 वॉट

X1 प्रोसेसर, मोशनफ्लो XR, HDR10 सपोर्ट

Sony {KD-32W825}

32 इंच

20 वॉट

लाइव कलर फीचर, X रियल्टी प्रो, ओपन बैफेल स्पीकर्स  

Sony {KD-32W835}

32 इंच

20 वॉट

क्लियर फेज टेक्नोलॉजी, स्मार्ट होम सपोर्ट, मोशनफ्लो XR 200

Sony {K-43S22M2}

43 इंच

20 वॉट

4K X रियल्टी प्रो,  ALLM फीचर, एयरप्ले  

Sony {K-43S22BM2}

43 इंच

20 वॉट

X1 प्रोसेसर,  Dolby Atmos और DTS सपोर्ट, गेम मेन्यू और ALLM

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹50,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ₹50,000 के अंदर सोनी ब्राविया में 4K टीवी मिल सकता है?
    +
    हाँ, इस प्राइस रेंज में 43 से लेकर 32 इंच 4K ब्राविया टीवी मॉडल्स मिलते हैं, जो रोजाना के मनोरंजन और OTT ऐप्स के उपयोग के लिए सही माने जाते हैं।
  • सोनी ब्राविया सीरीज पिक्चर क्वालिटी के लिए क्यों पसंद किया जाता है?
    +
    सोनी अपनी प्रोसेसिंग तकनीक और नैचुरल कलर दिखाने के लिए जाना जाता है, जिससे पिक्चर ज्यादा बैलेंस्ड और साफ दिखती है।
  • स्मार्ट टीवी लेते समय सबसे जरूरी क्या देखना चाहिए?
    +
    स्मार्ट टीवी लेते समया प्रोसेसर, HDR सपोर्ट और ऐप्स चलने की स्मूदनेस पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यही रोजाना उपयोग का अनुभव बेहतर बनाते हैं।