भारत में 32 इंच Android TV के कौन-से मॉडल सबसे बेहतरीन? देखें स्मूद परफॉर्मेंस और जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी देने वाले विकल्प

32 Inch एंड्राइड टीवी में Samsung, Haier, VW और Kodak जैसे ब्रांडस पिक्चर प्रोसेसिंग, साउंड और स्मार्ट फीचर्स के आधार पर अलग-अलग अनुभव देते हैं। इनमें HD रेडी डिस्पले, 20 से 30 वॉट साउंड आउटपुट और स्मूद परफॉर्मेंस जैसी खूबियां मिलती हैं, जो इन TV को रोजाना उपयोग के लिए संतुलित विकल्प बनाती हैं।
भारत में 32 इंच Android TV के कौन-से मॉडल सबसे बेहतरीन?
भारत में 32 इंच Android TV के कौन-से मॉडल सबसे बेहतरीन?

छोटे कमरों या बेडरूम के लिए 32 इंच का Android TV एक व्यावहारिक और किफायती विकल्प माना जाता है। इस साइज में ज्यादातर टीवी HD रेडी रेजोल्यूशन यानी 1366x768 पिक्सल के साथ आते हैं, लेकिन सही अनुभव के लिए सिर्फ रेजोल्यूशन नहीं, बल्कि प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर भी उतने ही जरूरी होते हैं। सोनी अपने XR या X1 प्रोसेसर के जरिए बेहतर कलर प्रोसेसिंग और स्मूद मोशन देता है, जबकि Samsung की डिस्पले ट्यूनिंग और स्टेबल परफॉर्मेंस लंबे समय तक उपयोग के लिए जानी जाती है। Haier और VW जैसे ब्रांडस गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम और 20 से 30 वॉट तक के साउंड आउटपुट के साथ वैल्यू और फीचर्स का संतुलन देते हैं। अगर आप OTT ऐप्स ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो स्मूद इंटरफे और फास्ट प्रोसेसर जरूरी होता है, जबकि सामान्य टीवी देखने के लिए स्टेबल परफॉर्मेंस और साउंड ज्यादा मायने रखता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 32 इंच एंड्राइड स्मार्ट टीवी मॉडल्स और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 80cm (32) A7 Series HD Ready Smart LED TV

    छोटे कमरे के लिए स्मार्ट टीवी चाहिए, तो यह मॉडल रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस Haier टीवी का HD रेडी रिजॉल्यूशन सामान्य टीवी चैनल और OTT कंटेंट को साफ और आरामदायक तरीके से दिखाता है, जिससे आंखों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। इसमें हाई ब्राइटनेस और वाइड कलर सपोर्ट दिया गया है, जिससे कलर सामान्य से थोड़े ज्यादा बेहतर दिखते हैं। 60Hz रिफ्रेश रेट के कारण रोजमर्रा का कंटेंट बिना ब्लर के स्मूद चलता है। 16 वॉट साउंड आउटपुट के साथ डॉल्बी डिजीटल सपोर्ट मिलता है, जिससे आवाज ज्यादा साफ और थोड़ी स्पेशियस महसूस होती है। स्मार्ट फीचर्स में Linux OS के साथ पहले से ही कुछ जरूरी ऐप्स मिलते हैं, और वाई-फाई के जरिए सीधे ऑनलाइन कंटेंट चलाया जा सकता है। मिराकास्ट की मदद से आप अपने फोन का कंटेंट टीवी पर आसानी से दिखा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {LE32A7-N}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD रेडी (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 16 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • टीवी को दूसरे डिवाइस से जोड़ने के लिए 3 HDMI और 2 USB पोर्ट्स
    • एक क्लिक में मनोरंजन पाने के लिए रिमोट पर मल्टीपल बटन

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    01
  • Samsung 80 cm (32 Inch) HD Smart LED TV

    इस 32 इंच टीवी का एचडी रिजॉल्यूशन रोजमर्रा के कंटेंट जैसे टीवी चैनल, यूट्यूब या सीरीज को एकदम साफ पिक्चर के साथ दिखाता है। इसमें HDR और PurColor सपोर्ट दिया गया है, जिससे कलर सामान्य से ज्यादा नैचुरल और बैलेंस्ड दिखते हैं। माइक्रो डिमिंग प्रो स्क्रीन के अलग हिस्सों को एडजस्ट करके कॉन्ट्रास्ट बेहतर करता है, जिससे डार्क और ब्राइट सीन दोनों साफ नजर आते हैं। 20 वॉट साउंड आउटपुट के साथ Object Tracking Sound Lite और एडेप्टिव साउंड फीचर मिलते हैं, जो कंटेंट के हिसाब से आवाज को एडजस्ट करते हैं। क्यू-सिम्फनी की मदद से साउंडबार जोड़ने पर ऑडियो और बेहतर हो जाता है। स्मार्ट फीचर्स में Samsung TV Plus के जरिए 100 से ज्यादा फ्री चैनल मिलते हैं, और वॉइस कंट्रोल से टीवी चलाना आसान हो जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA32H4550FUXXL}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • टीवी को बोलकर कंट्रोल करने के लिए Alexa और Bixby जैसे मल्टीपल वॉइस अस्सिटेंट का सपोर्ट
    • टीवी को वायरेस से सुरक्षित रखने के लिए सैमसंग Knox सिक्योरिटी फीचर

    कमी

    • टीवी के साथ स्टैंड ना आने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • VW 80 cm (32 Inch) Frameless Series HD Ready Android Smart LED TV

    कम बजट में स्मार्ट फीचर्स वाला टीवी चाहिए, तो यह टीवी आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस 32 Inch LED TV का HD रेडी रिजॉल्यूशन सामान्य कंटेंट को साफ और संतुलित तरीके से दिखाता है, जिससे टीवी चैनल और ऑनलाइन वीडियो आराम से देखे जा सकते हैं। इसमें IPE टेक्नोलॉजी और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल दिया गया है, जिससे साइड से देखने पर भी पिक्चर ज्यादा खराब नहीं होती। 60Hz रिफ्रेश रेट रोज के कंटेंट को स्मूद तरीके से चलाता है। 20W साउंड आउटपुट के साथ स्टीरियो साउंड मिलता है और म्यूजिक इक्वलाइजर से आवाज को अपनी पसंद के हिसाब से सेट किया जा सकता है। Android सिस्टम होने की वजह से इसमें अलग-अलग ऐप्स और गेम्स चलाए जा सकते हैं, और स्क्रीन मिररिंग से फोन का कंटेंट सीधे टीवी पर देखा जा सकता है। Cinema Zoom और Cinema Mode जैसे फीचर वीडियो को बेहतर तरीके से देखने में मदद करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - VW {VW32S}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD रेडी (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • कमरे के हर कोने से एक जैसी पिक्चर पाने के लिए 178 डिग्री व्यूइंग एंगल
    • टीवी पर विडियो को बेहतर पिक्चर क्वालिटी में देखने के लिए सिनेमा जूम फीचर

    कमी

    • टीवी की डिस्पले क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Kodak 80 cm (32 Inch) 9XPRO Series HD Ready Android LED TV

    अगर छोटे टीवी में साउंड और कनेक्टिविटी दोनों मजबूत चाहिए, तो यह मॉडल उसी संतुलन के साथ आता है। इसका HD रेडी रिजॉल्यूशन रोजमर्रा के कंटेंट जैसे टीवी चैनल, यूट्यूब या सीरीज को साफ तरीके से दिखाता है, जिससे देखने का अनुभव आरामदायक रहता है। इस Kodak टीवी में हाई ब्राइटनेस और सुपर कॉन्ट्रास्ट दिया गया है, जिससे स्क्रीन पर कलर और डिटेल सामान्य से ज्यादा साफ नजर आते हैं। 60Hz रिफ्रेश रेट रोज के इस्तेमाल के लिए स्मूद व्यू देता है। 30W साउंड आउटपुट इस Android Television की खास बात है, जो इस साइज में काफी जोरदार और भरपूर आवाज देता है। सराउंड साउंड की वजह से ऑडियो थोड़ा फैलाव के साथ सुनाई देता है, जिससे मूवी या म्यूजिक का मजा बढ़ता है। Android 11 सिस्टम के साथ आपको अलग-अलग ऐप्स और कंटेंट आसानी से मिल जाते हैं, और स्क्रीन मिररिंग से फोन का कंटेंट भी बड़े स्क्रीन पर देखा जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Kodak {329X5051}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD रेडी (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • म्यूजिक से लेकर गेमिंग और OTT के हजारों ऐप्स के लिए बिल्ट-इन ऐप सपोर्ट
    • कमरे की लुक को ज्यादा बढ़ाने के लिए स्लिक बैजेल-लेस डिजाइन

    कमी

    • टीवी का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • acer 80 cm (32 Inch) Ultra V Series HD Ready Smart QLED Google TV

    इस टीवी में QLED पैनल दिया गया है जो सामान्य एलईडी से थोड़ा बेहतर कलर और ब्राइटनेस देता है। HDR10 सपोर्ट की वजह से ब्राइट और डार्क सीन दोनों में डिटेल संतुलित रहती है, जिससे वीडियो ज्यादा साफ नजर आता है। 30 वॉट साउंड आउटपुट इस साइज में काफी मजबूत माना जाता है, और Dolby Audio के साथ आवाज ज्यादा क्लियर और फैलाव के साथ सुनाई देती है। इसमें अलग-अलग साउंड मोड भी मिलते हैं, जिससे आप कंटेंट के हिसाब से ऑडियो बदल सकते हैं। गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम और Android 14 के साथ आपको पर्सनलाइज्ड कंटेंट, वॉचलिस्ट और अलग-अलग प्रोफाइल जैसे फीचर मिल जाते हैं। फास्टकास्ट फीचर से फोन का कंटेंट सीधे टीवी पर चलाया जा सकता है। ड्यूल बैंड WiFi और 2-वे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को और आसान बनाते हैं, जिससे हेडफोन या स्पीकर भी वायरलेस तरीके से जोड़े जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - acer {AR32QDVGU2841BD}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - HD रेडी (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 30 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्क्रीन पर सभी विजुवल्स क्लियर और स्टेबल देखने के लिए इंटेलिजेंट विजुअल इंजन
    • थिएटर जैसी साउंड के लिए 30 वॉट वाली हाई-फिडलिटी ऑडियो

    कमी

    • टीवी का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना - भारत में 32 इंच एंड्राइड टीवी के कौन-से मॉडल सबसे बेहतरीन?

यहां पर हमने ऊपर बताए 32 Inch TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

रिफ्रेश रेट

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Haier {LE32A7-N}

60Hz

16 वॉट

वाइड कलर सपोर्ट, डॉल्बी डिजीटल सपोर्ट, मिराकास्ट

Samsung {UA32H4550FUXXL}

50Hz

20 वॉट

PurColor सपोर्ट, माइक्रो डिमिंग प्रो स्क्रीन, क्यू-सिम्फनी

VW {VW32S}

60Hz

20 वॉट

IPE टेक्नोलॉजी और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल, सिनेमा मोड

Kodak {329X5051}

60Hz

30 वॉट

हाई ब्राइटनेस और सुपर कॉन्ट्रास्ट, स्क्रीन मिररिंग

acer {AR32QDVGU2841BD}

60Hz

30 वॉट

Dolby Audio, गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम, फास्टकास्ट 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

निष्कर्ष :-

छोटे कमरे या बेडरूम के लिए 32 इंच का एंड्रॉइड टीवी एक बढ़िया और किफायती विकल्प माना जाता है। इन टीवी में आमतौर पर आपको एचडी रेजोल्यूशन मिलता है, जो पिक्चर को काफी स्पष्ट तरीके से आपके सामने पेश करता है। एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ, आप मल्टीपल ओटीटी ऐप्स और अन्य स्मार्ट फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं, जिससे मनोरंजन का अनुभव बेहतर हो जाता है। हमारे लिए यह बता पाना थोड़ा कठिन है कि भारत में किस ब्रांड का 32 इंच का एंड्रॉइड टीवी मॉडल सबसे बेहतरीन है, इसलिए हमने 5 बेहतरीन विकल्पों की जानकारी दी है, जिसमें से आप अपने बजट और जरूरत के अनुसार बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 32 इंच टीवी में HD रेडी और फुल एचडी डिस्पले में क्या फर्क होता है?
    +
    HD रेडी में 1366x768 रेजोल्यूशन मिलता है, जबकि फुल HD में ज्यादा डिटेल मिलती है, लेकिन इस साइज में एचडी भी पर्याप्त रहता है।
  • क्या गूगल टीवी और एंड्राइड टीवी में फर्क होता है?
    +
    गूगल टीवी ज्यादा नया और आसान इंटरफेस देता है, जिसमें ऐप्स और कंटेंट ढूंढना ज्यादा आसान होता है।
  • 32 इंच टीवी लेते समय सबसे जरूरी चीज क्या देखनी चाहिए?
    +
    32 इंच टीवी लेते समय प्रोसेसर की स्पीड, साउंड आउटपुट और सॉफ्टवेयर स्मूद होना जरूरी है, ताकि रोजाना उपयोग में कोई दिक्कत न हो।