ये टॉप 5 Gaming TVs मॉडल्स हाई रिफ्रेश रेट के साथ देंगे अल्ट्रा स्मूद एवं लैग-फ्री अनुभव

अब गेमिंग बनेगी और भी स्मूद। इस लेख में देखें गेमिंग फीचर्स से लैस टॉप 5 Smart TV के विकल्प, जो आते हैं हाई रिफ्रेश रेट, लौ लैग, शानदार डिस्प्ले और बेहतर मोशन फीचर्स के साथ। बढ़िया रिस्पांस के साथ गेमिंग को बनाएं और भी शानदार।
हाई रिफ्रेश रेट वाले गेमिंग टीवी
हाई रिफ्रेश रेट वाले गेमिंग टीवी

आप गेमिंग का मज़ा बड़े स्क्रीन पर लेना चाहते हैं, लेकिन तेज दृश्यों के अटकने या लैग करने से सारा मजा किरकिरा हो जाता है। ऐसे में आप गेमिंग फीचर्स से लैस हाई रिफ्रेश रेट वाले टीवी को ला सकते हैं, जो कम लैग के साथ स्मूथ परफॉरमेंस देते हैं। इस लेख में मौजूद Haier, Philips, TCL और Xiaomi जैसे ब्रांडेड टीवी मॉडल्स सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए ही नहीं, बल्कि गेमिंग के लिए भी डिजाइन किए गए हैं। इन Gaming TV में आपको स्मूद मोशन, कम लैग, दमदार आवाज, 4K डिस्प्ले और ज्यादा रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये सभी फीचर्स मिलकर आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को ज्यादा फास्ट, रेस्पॉन्सिव और वास्तविक बनाते हैं, खासकर जब आप कंसोल या क्लाउड गेमिंग करते हैं। इनकी 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच की बड़ी डिस्प्ले में आप बिना किसी रुकावट के स्मूद और शानदार गेमिंग का अनुभव पा सकते हैं। 

आइए, नॉन स्टॉप गेमिंग का आनंद लेने के लिए हाई रिफ्रेश रेट वाले गेमिंग स्मार्ट टीवी के विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 65 Inch 4K Ultra HD Smart LED TV

    आप एक ऐसा टीवी चाहते हैं जो बड़ी स्क्रीन पर शानदार गेमिंग अनुभव दे, तो हायर के इस 65 इंच टीवी को ले सकते हैं जो हाई रिफ्रेश रेट और लो लैग के साथ गेमिंग का शानदार मजा दे सकता है। गेमिंग के लिए सबसे जरूरी फीचर्स होते हैं स्मूदनेस और रिस्पॉन्स टाइम, और यही इस Haier टीवी की सबसे बड़ी खासियत है। इसमें मोशन एस्टिमेशन मोशन कंट्रोल दिया गया है, जो फास्ट मूविंग सीन को स्मूद बनाता है, और VRR यानी वेरिएबल रिफ्रेश रेट गेम के फ्रेम रेट के अनुसार स्क्रीन को एडजस्ट करता है, जिससे स्क्रीन पर कोई लैग या रुकावट नहीं देखने को मिलती है। इसके साथ ALLM और गेम मोड दिए गए हैं, जो इनपुट लैग को कम करते हैं और गेमिंग को ज्यादा फास्ट और रिस्पॉन्सिव बनाते हैं। वहीं डॉल्बी एटमॉस, dbx-tv साउंड और पावरफुल स्पीकर्स होने से आपको थिएटर जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस मिल सकता हैं, जिससे गेमिंग और मूवी देखने का मजा और बढ़ जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्राइड टीवी 
    • ब्रांड - Haier 
    • रेज्योलूशन - 2160P
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9

    खूबियां 

    • इसमें डॉल्बी विज़न और HDR10 का सपोर्ट होने से बढ़िया ब्राइटनेस, कलर और कॉन्ट्रास्ट के साथ गेम ज्यादा वास्तविक दिखते हैं।
    • वाइड कलर गैमट फीचर की वजह से रंग ज्यादा जीवंत और प्राकृतिक दिखाई देते हैं।
    • हैंड्स फ्री वॉइस कंट्रोल होने से आप बिना रिमोट के भी टीवी कंट्रोल कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहक ने टीवी का रिस्पॉन्स बहुत ही खराब बताया है।
    01
  • Philips 65 inch 4K Ultra HD QLED Smart QD-Mini LED Google TV

    यह फिलिप्स गेमिंग टीवी शानदार डिस्प्ले, स्मूद मोशन, हाई रिफ्रेश रेट और एडवांस गेमिंग फीचर्स के साथ आता है, जिससे बड़ी स्क्रीन पर गेमिंग का असली मजा ले सकते हैं। इसमें 65 इंच का बड़ा 4K QD-मिनी LED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी और लोकल डिमिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे काले रंग और भी गहरे और ब्राइटनेस ज्यादा शानदार दिखती है। इसके साथ डॉल्बी विज़न और HDR10+ तकनीक हर सीन के हिसाब से ब्राइटनेस और रंग को एडजस्ट करते हैं, जिससे गेम्स और मूवी दोनों बेहद बढ़िया दिखाई देते हैं। गेमिंग के लिहाज से यह Philips TV काफी एडवांस है, क्योंकि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और मोशन क्लैरिटी HSR तकनीक दी गई है, जिससे स्क्रीन पर मूवमेंट बेहद स्मूद दिखाई देता है। साथ ही इनपुट लैग को कम करने के लिए और गेमिंग को फास्ट और रिस्पॉन्सिव बनाने के लिए इसमें MEMC और ALLM जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी 
    • ब्रांड - Philips 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9, 4:3

    खूबियां 

    • HDMI 2.1 सपोर्ट की वजह से आप लेटेस्ट गेमिंग कंसोल को कनेक्ट करके हाई-फ्रेम रेट गेमिंग का पूरा मजा ले सकते हैं।
    • इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज होने से यह टीवी और इसमें मौजूद इन बिल्ट ऐप्स बढ़िया चलते हैं।
    • इसमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल दिया गया है, जिससे आप किसी भी एंगल से साफ और क्लियर पिक्चर देख सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने सिस्टम की प्रतिक्रिया थोड़ी धीमी बताई है।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • coocaa 75 inch 4K Ultra HD Smart Mini LED QLED TV

    इस 75 इंच के बड़े से गेमिंग टीवी में 120Hz हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ हाई स्पीड रिफ्रेश तकनीक दी गई है, जिससे फास्ट एक्शन वाले गेम और स्पोर्ट्स सीन बिना किसी झटके के बढ़िया चलते हैं। इससे गेमिंग के दौरान इनपुट कमांड तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं और कोई लैग महसूस नहीं होता है। पिक्चर क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए इस 75 inch TV में AI पिक्चर प्रोसेसिंग तकनीक दी गई है, जो स्क्रीन पर दिख रहे इंसानों के चेहरे और स्किन टोन को प्राकृतिक बनाए रखते हैं, और 1.07 बिलियन रंग की मदद से हर रंग ज्यादा जीवंत और डीटेल में दिखता है। साउंड के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ पावरफुल स्पीकर्स दिए गए हैं, जो 360° सराउंड साउंड एक्सपीरियंस देते हैं, जिससे गेमिंग और मूवी देखने का मजा और बढ़ जाता है

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - Mini LED
    • ब्रांड - coocaa
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9, 4:3

    खूबियां 

    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट मौजूद हैं, जिससे आप गेमिंग कंसोल, लैपटॉप और अन्य डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
    • क्रोमकास्ट और स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे आप मोबाइल कंटेंट को आसानी से टीवी पर चला सकते हैं। 
    • इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5, यूट्यूब जैसे कई इन बिल्ट ऐप मिलते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया टीवी ने कुछ समय बाद काम करना बंद कर दिया। 


    स्मार्ट टीवी जैसे अन्य गैजेट की लेटेस्ट जानकारी गैजेट गली कैटेगरी पर देखें। 

    03
  • TCL 85 inch 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    गेमिंग के लिए यह टीसीएल टीवी बहुत ही शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें 85 इंच की बड़ी से 4K QLED डिस्प्ले क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी की मदद से गेमिंग के दौरान रंगों को ज्यादा ब्राइट, शार्प और रियलिस्टिक दिखाती देते हैं। वहीं इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और डुअल लाइन गेट 288Hz सपोर्ट मिलता है, जिससे गेमिंग बेहद स्मूद और लैग-फ्री हो जाती है। इस TCL 85 Inch TV में गेम मास्टर और 288Hz गेम एक्सेलेरेटर जैसे फीचर्स इनपुट लैग को कम करते हैं और गेमिंग को ज्यादा फास्ट और रिस्पॉन्सिव बनाते हैं। इसके अलावा मोशन एस्टिमेशन मोशन कंट्रोल 120Hz और 144Hz मोशन क्लैरिटी प्रो तेज होने वाली मूवमेंट को सहज और बढ़िया बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 85 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • ब्रांड - TCL 
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9, 4:3

    खूबियां 

    • पिक्चर क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए इसमें AiPQ प्रोसेसर और माइक्रो डिमिंग की सुविधा दी गई है, जो हर फ्रेम को ऑप्टिमाइज करके बेहतर डिटेल और गहराई देती है। 
    • इसमें आई केयर फीचर होने से लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर आंखों आरामदायक रहती हैं।
    • बायोनिक कलर ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी की वजह से रंग ज्यादा प्राकृतिक और जीवंत दिखते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने खराब टीवी मिलने की शिकायत की है।
    04
  • Xiaomi Smart TV X Pro QLED Series 65 Inch

    120Hz गेम बूस्टर और ALLM जैसे फीचर्स होने से यह शाओमी टीवी इनपुट लैग को कम करके और गेमिंग को ज्यादा फास्ट और रिस्पॉन्सिव बनाते हुए बहुत ही शानदार गेमिंग का अनुभव देता है। इसमें 65 इंच का बड़ा 4K QLED डिस्प्ले है, जिसमें क्वांटम डॉट तकनीक की मदद से रंग पहले से कहीं ज्यादा ब्राइट, शार्प और नेचुरल दिखाई देते हैं। इसके साथ ही डॉल्बी विजन, HDR10+ और HLG का सपोर्ट मिलता है, जिससे हर सीन में बेहतर ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट देखने को मिलता है। साथ ही इस Xiaomi टीवी में मौजूद मोशन एस्टिमेशन मोशन कंट्रोल और रियलिटी फ्लो इंजन फास्ट मूविंग सीन भी स्मूद दिखते हैं। पिक्चर क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए इसमें विविड पिक्चर इंजन 2 और वाइड कलर गैमट दिया गया है, जो 1.07 बिलियन रंगों के साथ हर डिटेल को ज्यादा वास्तविक और बेहतरीन बनाता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • ब्रांड - XIAOMI
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9

    खूबियां 

    • डॉल्बी ऑडियो के साथ इसका 34W स्पीकर आउटपुट आपको इमर्सिव और क्लियर साउंड देता है, जिससे गेमिंग और मूवी दोनों का मजा बढ़ जाता है।
    • इसका बेज़ल-लेस डिज़ाइन स्क्रीन को और बड़ा और प्रीमियम लुक देता है, जिससे देखने के अनुभव और बेहतर हो जाता है।
    • गूगल असिस्टेंट होने से आप आवाज की कमांड देकर टीवी को बिना रिमोट के भी कंट्रोल कर सकते हैं। 

    कमी  

    • अमेजन ग्राहकों ने परफॉरमेंस को बढ़िया नहीं बताया है।
    05

हाई रिफ्रेश रेट वाले गेमिंग टीवी मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे आप अमेजन पर मौजूद गेमिंग के लिए शानदार टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, हाई रिफ्रेश रेट, रेजोल्यूशन, साउंड और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं ताकि बढ़िया सा टेलीविजन चुनकर आप बिना किसी रुकावट के स्मूद और शानदार गेमिंग का अनुभव ले सकें। 

फीचर

Haier 65 inch 4K Smart TV

Philips 65 inch QLED Mini LED TV

Coocaa Mini LED QLED TV

TCL 85 inch QLED TV

Xiaomi X Pro QLED TV 65

स्क्रीन साइज

65 इंच

65 इंच

75 इंच

85 इंच

65 इंच

डिस्प्ले टेक्नोलॉजी

LED

QD Mini LED

Mini LED QLED

QLED

QLED

रेजोल्यूशन

4K

4K

4K

4K

4K

रिफ्रेश रेट

60Hz

120Hz

120Hz

120Hz+ (144Hz/288Hz)

60Hz + 120Hz बूस्टर 

गेमिंग फीचर्स

ALLM, VRR

HDMI 2.1, ALLM, MEMC

120Hz HSR

Game Master, VRR

ALLM, MEMC

स्मूद मोशन

अच्छा

बहुत स्मूद

बहुत स्मूद

एक्स्ट्रा स्मूद

अच्छा

लो लैग गेमिंग

बेसिक

बहुत अच्छा

अच्छा

अच्छा 

अच्छा

साउंड आउटपुट

20W

36W डॉल्बी एटमॉस 

30W डॉल्बी 

40W डॉल्बी एटमॉस 

34W डॉल्बी 

RAM + स्टोरेज

2GB + 32GB

2GB + 32GB

2GB + 32GB

3GB + 32GB

2GB + 32GB

कनेक्टिविटी

4 HDMI

HDMI 2.1

3 HDMI

4 HDMI

3 HDMI

 

ऐसे ही जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देखना न भूलें।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गेमिंग के लिए टीवी में कौन सा फीचर सबसे जरूरी है?
    +
    गेमिंग के लिए सबसे जरूरी फीचर लो इनपुट लैग और हाई रिफ्रेश रेट है, जिससे गेम बिना देरी के स्मूद चलता है और कंट्रोल तुरंत रिस्पॉन्ड करता है।
  • क्या 120Hz टीवी गेमिंग के लिए बेहतर होता है?
    +
    हां, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला टीवी फास्ट मूवमेंट को ज्यादा स्मूद दिखाता है, जिससे गेमिंग का अनुभव बेहतर और रियलिस्टिक बनता है।
  • ALLM और VRR क्या होते हैं और क्यों जरूरी हैं?
    +
    ALLM गेमिंग के समय लैग कम करता है, जबकि VRR स्क्रीन को गेम के फ्रेम रेट के अनुसार एडजस्ट करता है, जिससे स्क्रीन पर झटके और रुकावट नहीं आती है।