आप ऐसा टीवी चाहते हैं जिसमें सिर्फ बड़ी स्क्रीन ही नहीं, बल्कि हर वीडियो साफ और अच्छा दिखाई दे, तो 4K अपस्केलिंग तकनीक वाले 65 इंच टीवी बहुत ही शानदार विकल्प हो सकते हैं। इनमें अगर आप नॉर्मल या कम क्वालिटी का वीडियो भी चलाते हैं, तो ये टीवी उसे अपने आप बेहतर बना देते हैं, जिससे तस्वीर ज्यादा साफ और डिटेल में दिखती है। वहीं TV 65 Inch का बड़ा डिस्प्ले आपके लिविंग रूम को मिनी थिएटर में बदल सकता है, जहां हर एंगल से देखने पर भी पिक्चर क्वालिटी बनी रहती है। इनमें ढेर सारे ओटीटी प्लेटफार्म होने से आप मूवी, स्पोर्ट्स या यूट्यूब कुछ भी देख सकते हैं। वहीं आवाज भी बहुत ही बढ़िया देते हैं, जिससे अनुभव और भी मजेदार बन सकता है।
तो चलिए अल्ट्रा क्लियर 4K अपस्केलिंग 65 इंच टीवी के विकल्पों पर नजर डालें -
Haier 65 Inch 4K Ultra HD Smart LED Google TV
यह 65 इंच हायर स्मार्ट टीवी घर पर ही बेहतर और साफ दृश्य देखने के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें दिया गया 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840×2160) हर सीन को ज्यादा डिटेल और शार्प बनाता है, जिससे नॉर्मल वीडियो भी ज्यादा साफ नजर आती हैं। इस Haier LED TV की बड़ी सी 65 इंच स्क्रीन पर मूवी या स्पोर्ट्स देखने पर हर चीज ज्यादा रियल और बड़ा महसूस होती है। इसमें मौजूद डॉल्बी विजन और HDR10 टेक्नोलॉजी अपने आप ब्राइटनेस और रंग को बैलेंस करती है, जिससे हर सीन प्राकृतिक और आंखों को अच्छा लगता है। वहीं MEMC टेक्नोलॉजी तेज चलने वाले सीन को स्मूद बनाती है, इसलिए मैच या एक्शन सीन में ब्लर नहीं दिखता है और मूवमेंट साफ रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 2160P
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो सराउंड
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- इसमें मौजूद लो ब्लू लाइट फीचर से लंबे समय तक देखने पर आंखों पर कम असर पड़ता है।
- वॉइस कंट्रोल और गूगल असिस्टेंट के जरिए आप बिना ज्यादा मेहनत के सिर्फ बोलकर टीवी चला सकते हैं।
- क्रोमकास्ट और वाई-फाई की मदद से मोबाइल का कंटेंट सीधे टीवी पर देखना भी आसान हो जाता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
01
Sony 65 inch 4K Ultra HD Smart LED Google TV
सोनी के इस 65 इंच टीवी की स्क्रीन पर कंटेंट देखने पर लाइव कलर तकनीक हर रंग को ज्यादा जीवंत और प्राकृतिक बनाती है, जिससे तस्वीरें ज्यादा बढ़िया लगती हैं। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840×2160) के साथ Sony का खास 4K प्रोसेसर X1 और 4K X-रियलिटी प्रो तकनीक दी गई है, जो लो क्वालिटी वीडियो को भी सुधारकर ज्यादा शार्प और क्लियर बना देती है। साउंड एक्सपीरियंस भी बेहतर बनाने के लिए इस 4K TV में 20 W ओपन बैफल स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस, DTS:X और डॉल्बी ऑडियो दिया गया है, जिससे आवाज ज्यादा क्लियर, गहरी और चारों तरफ से आती हुई महसूस होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Sony
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो सराउंड
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- तेज मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाने के लिए इसमें मोशनफ्लो XR 100 तकनीक दी गई है।
- यह टीवी गूगल टीवी पर चलता है, जिसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे ऐप्स चला सकते हैं।
- साथ ही HDR10 और HLG सपोर्ट ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर करते हैं, जिससे डार्क और ब्राइट सीन साफ नजर आते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने परफॉरमेंस को कुछ खास नहीं बताया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
TCL 65 inch 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV
टीसीएल का यह 65 इंच QD-मिनी एलईडी टीवी घर पर ही बहुत ही साफ, शार्प और बढ़िया गुणवत्ता वाली पिक्चर क्वालिटी का अनुभव देता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और MEMC 120Hz दिया गया है, जो बहुत स्मूद वीडियो एक्सपीरियंस देता है। इसका फायदा खासकर गेमिंग और स्पोर्ट्स में मिलता है, जहां तेज मूवमेंट भी बिना ब्लर के साफ दिखाई देता है। वहीं इस TCL स्मार्ट टीवी का 512+ लोकल डिमिंग जोन स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस अलग-अलग कंट्रोल करता है। इससे डार्क सीन ज्यादा गहरे और ब्राइट सीन ज्यादा चमकदार दिखते हैं, जिससे पिक्चर ज्यादा वास्तविक लगती है। इसमें दिया गया AI प्रोसेसर AiPQ प्रो लो क्वालिटी वीडियो को भी सुधारकर ज्यादा साफ और प्राकृतिक बना देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - TCL
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- डॉल्बी विजन IQ और HDR10 तकनीक कंटेंट और रूम की लाइट के हिसाब से ब्राइटनेस और कलर को अपने आप एडजस्ट करती है, जिससे हर सीन बढ़िया लगता है।
- इसमें 40 W साउंड आउटपुट होने से आवाज ज्यादा तेज, क्लियर और सराउंड इफेक्ट के साथ सुनाई देती है।
- इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज होने की वजह से ऐप्स स्मूद चलते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया टीवी ने एक महीने बाद काम करना बंद कर दिया।
03
Samsung 65 inch Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV
इस सैमसंग टीवी में क्वांटम डॉट डिस्प्ले है, जो 100% कलर वॉल्यूम देता है। इसका मतलब है कि आपको हर रंग ज्यादा चमकदार, नेचुरल और वास्तिक दिखाई देगा। साथ ही क्वांटम HDR और HDR10+ टेक्नोलॉजी ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को बैलेंस करके हर सीन को ज्यादा गहराई और डिटेल देती है। इसमें 20 W साउंड आउटपुट के साथ ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड और Q-सिम्फनी दिया गया है, जिससे आवाज सीन के साथ मूव करती हुई महसूस होती है और आपको ज्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस मिलता है। 65 Inch का यह बड़ा सा Samsung TV सिर्फ स्मार्ट नहीं बल्कि बहुत एडवांस है, क्योंकि इसमें सैमसंग टीवी प्लस के जरिए आपको 100+ फ्री चैनल मिलते हैं, और स्मार्टथिंग्स ऐप, IoT सपोर्ट, एयर प्ले, स्क्रीन मिररिंग जैसी सुविधाएं और ज्यादा कनेक्टेड बनाती हैं। Q4 AI प्रोसेसर दिया गया है, जो किसी भी वीडियो को समझकर उसे बेहतर बनाता है और लो क्वालिटी कंटेंट को भी 4K जैसा क्लियर दिखाने की कोशिश करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Samsung
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 50 Hz
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- फिल्ममेकर मोड की मदद से आप मूवी को उसी तरह देख सकते हैं जैसे डायरेक्टर ने बनाया है।
- वाई-फाई, ब्लूटूथ, HDMI और यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ आप आसानी से अलग-अलग डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।
- सैमसंग क्नॉक्स सिक्योरिटी आपके डेटा को सुरक्षित रखता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने रिमोट को अच्छा नहीं बताया है।
04
Toshiba 65 Inch 4K Ultra HD Smart LED Google TV
गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर चलने वाले इस तोशिबा टीवी की 65 इंच की बड़ी स्क्रीन पर आप नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम वीडि जैसे ऐप्स आसानी से देख सकते हैं। Toshiba के इस 65 इंच Google TV में 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन (3840×2160) दिया गया है, जो हर सीन को ज्यादा डिटेल और शार्प बनाता है। इसकी AI 4K अपस्केलिंग तकनीक से नॉर्मल या लो क्वालिटी वाले वीडियो भी ज्यादा साफ और बेहतरीन दिखने लगते हैं। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ 24 W के स्पीकर दिए गए हैं, जो अलग-अलग साउंड मोड जैसे म्यूजिक, सिनेमा, न्यूज आदि के जरिए आवाज को कंटेंट के हिसाब से बेहतर बना देते हैं, जिससे सुनने का अनुभव और भी ज्यादा साफ और बढ़िया लगने लगता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Toshiba
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
- वाइड व्यू एंगल - 178 डिग्री
खूबियां
- गूगल अस्सिटेंट और वॉइस कंट्रोल की मदद से आप बिना रिमोट के भी टीवी चला सकते हैं।
- क्रोमकास्ट के जरिए मोबाइल का कंटेंट सीधे टीवी पर देख सकते हैं।
- 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से आप किसी भी साइड से देखें, पिक्चर साफ और कलर सही दिखाई देते हैं।
- नॉइज रिडक्शन तकनीक वीडियो को स्मूद और क्लियर बनाती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया टीवी कुछ समय बाद बंद पड़ जाता है।
स्मार्ट टीवी जैसे अन्य गैजेट की लेटेस्ट जानकारी गैजेट गली कैटेगरी पर देखें।
05
अल्ट्रा क्लियर 4K अपस्केलिंग 65 इंच टीवी मॉडल्स की जानकारी
नीचे आप अमेजन पर मौजूद अल्ट्रा क्लियर 4K अपस्केलिंग 65 इंच टीवी मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं जैसे पिक्चर टेक्नोलॉजी, विजन, साउंड और डिस्प्ले जैसे पहलुओं के बारे में जान सकते हैं और अपने घर के लिए अच्छा सा टीवी चुन सकते हैं।
ऐसे ही जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज देखना न भूलें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।